७४
अल-मुद्दस्सिर
المدثر
सूरह अल-मुद्दस्सिर (المدثر) पवित्र क़ुरआन का ७४ वाँ अध्याय है — यह एक मक्की सूरह है जिसमें ५६ आयतें हैं। मक्की सूरहें पैग़म्बर मुहम्मद (सल्ल.) के मदीना प्रवास से पहले उतरीं और प्रायः ईमान, अल्लाह की एकता और आख़िरत पर बल देती हैं।
Bookmarks (0)
No bookmarks yet. Click the bookmark icon next to any ayah to save it.
बिस्मिल्लाह
بِسْمِसाथ नामbis'miٱللَّهِअल्लाह केl-lahiٱلرَّحْمَـٰنِजो बहुत मेहरबानl-raḥmāniٱلرَّحِيمِनिहायत रहम करने वाला हैl-raḥīmi
परम कृपालु, अत्यंत दयावान अल्लाह के नाम से
७४:१
يَـٰٓأَيُّهَاऐyāayyuhāٱلْمُدَّثِّرُकपड़ा लपेटने वालेl-mudathiru١
ऐ कपड़े में लिपटने वाले!
७४:२
قُمْखड़े हो जाइएqumفَأَنذِرْफिर डराइएfa-andhir٢
खड़े हो जाओ, फिर सावधान करो।
७४:३
وَرَبَّكَऔर अपने रब कीwarabbakaفَكَبِّرْपस बड़ाई बयान कीजिएfakabbir٣
तथा अपने पालनहार ही की महिमा का वर्णन करो।
७४:४
وَثِيَابَكَऔर अपने कपड़ेwathiyābakaفَطَهِّرْपस पाक रखिएfaṭahhir٤
तथा अपने कपड़े को पवित्र रखो।
७४:५
وَٱلرُّجْزَऔर गंदगी कोwal-ruj'zaفَٱهْجُرْपस छोड़ दीजिएfa-uh'jur٥
और गंदगी (बुतों) से दूर रहो।
७४:६
وَلَاऔर नाwalāتَمْنُنआप एहसान कीजिएtamnunتَسْتَكْثِرُकि आप ज़्यादा हासिल कर सकेंtastakthiru٦
तथा उपकार न जताओ (अपनी नेकियों को) अधिक समझ कर।
७४:७
وَلِرَبِّكَऔर अपने रब के लिएwalirabbikaفَٱصْبِرْपस सब्र कीजिएfa-iṣ'bir٧
और अपने पालनहार ही के लिए धैर्य से काम लो।
७४:८
فَإِذَاफिर जबfa-idhāنُقِرَफूँका जाएगाnuqiraفِىinfīٱلنَّاقُورِसूर मेंl-nāqūri٨
फिर जब सूर में फूँक1 मारी जाएगी।
७४:९
فَذَٰلِكَतो वोfadhālikaيَوْمَئِذٍۢउस दिनyawma-idhinيَوْمٌदिन होगाyawmunعَسِيرٌसख़्त दुशवारʿasīrun٩
तो वह दिन अति भीषण दिन होगा।
७४:१०
عَلَىForʿalāٱلْكَـٰفِرِينَकाफ़िरों परl-kāfirīnaغَيْرُना होगाghayruيَسِيرٍۢआसानyasīrin١٠
काफ़िरों पर आसान न होगा।
७४:११
ذَرْنِىछोड़ दो मुझेdharnīوَمَنْऔर जिसेwamanخَلَقْتُपैदा किया मैं नेkhalaqtuوَحِيدًۭاअकेलेwaḥīdan١١
आप मुझे और उसे छोड़ दें, जिसे मैंने अकेला पैदा किया।
७४:१२
وَجَعَلْتُऔर बनाया मैं नेwajaʿaltuلَهُۥउसके लिएlahuمَالًۭاमालmālanمَّمْدُودًۭاलम्बा चौड़ाmamdūdan١٢
और मैंने उसे बहुत सारा धन प्रदान किया।
७४:१३
وَبَنِينَऔर बेटेwabanīnaشُهُودًۭاहाज़िर रहने वालेshuhūdan١٣
और उपस्थित रहने वाले बेटे1 दिए।
७४:१४
وَمَهَّدتُّऔर फैलाया मैं नेwamahhadttuلَهُۥउसके लिएlahuتَمْهِيدًۭاफैलानाtamhīdan١٤
और मैंने उसे प्रत्येक प्रकार का संसाधन दिया।
७४:१५
ثُمَّफिरthummaيَطْمَعُवो तमाअ रखता हैyaṭmaʿuأَنْकिanأَزِيدَमैं ज़्यादा दूँazīda١٥
फिर वह लोभ रखता है कि मैं उसे और अधिक दूँ।
७४:१६
كَلَّآ ۖहरगिज़ नहींkallāإِنَّهُۥबेशक वोinnahuكَانَहै वोkānaلِـَٔايَـٰتِنَاहमारी आयात सेliāyātināعَنِيدًۭاसख़्त इनाद रखने वालाʿanīdan١٦
कदापि नहीं! निश्चय वह हमारी आयतों का सख़्त विरोधी है।
७४:१७
سَأُرْهِقُهُۥअनक़रीब मैं चढ़ाऊँगा उसेsa-ur'hiquhuصَعُودًاकठिन चढ़ाईṣaʿūdan١٧
शीघ्र ही मैं उसे एक कठोर चढ़ाई1 चढ़ाऊँगा।
७४:१८
إِنَّهُۥबेशक वोinnahuفَكَّرَउसने सोचाfakkaraوَقَدَّرَऔर उसने अंदाज़ा कियाwaqaddara١٨
निःसंदेह उसने सोच-विचार किया और बात बनाई।1
७४:१९
فَقُتِلَपस वो मारा जाएfaqutilaكَيْفَकैसाkayfaقَدَّرَउसने अंदाज़ा कियाqaddara١٩
तो वह मारा जाए! उसने कैसी कैसी बात बनाई?
७४:२०
ثُمَّफिरthummaقُتِلَवो मारा जाएqutilaكَيْفَकैसाkayfaقَدَّرَउसने अंदाज़ा कियाqaddara٢٠
फिर मारा जाए! उसने कैसी बात बनाई?
७४:२१
ثُمَّफिरthummaنَظَرَउसने देखाnaẓara٢١
फिर उसने देखा।
७४:२२
ثُمَّफिरthummaعَبَسَउसने तेवरी चढ़ाईʿabasaوَبَسَرَऔर उसने मुँह बिसूराwabasara٢٢
फिर उसने त्योरी चढ़ाई और मुँह बनाया।
७४:२३
ثُمَّफिरthummaأَدْبَرَउसने पीठ फेरीadbaraوَٱسْتَكْبَرَऔर उसने तकब्बुर कियाwa-is'takbara٢٣
फिर उसने पीठ फेरी और घमंड किया।
७४:२४
فَقَالَफिर उसने कहाfaqālaإِنْनहीं हैinهَـٰذَآयेhādhāإِلَّاमगरillāسِحْرٌۭजादूsiḥ'runيُؤْثَرُजो नक़्ल किया जाता हैyu'tharu٢٤
फिर उसने कहा : यह तो मात्र एक जादू है, जो (पहलों से) नक़ल (उद्धृत) किया जाता है।1
७४:२५
إِنْनहीं हैinهَـٰذَآयेhādhāإِلَّاमगरillāقَوْلُबातqawluٱلْبَشَرِएक इन्सान कीl-bashari٢٥
यह तो मात्र मनुष्य1 की वाणी है।
७४:२६
سَأُصْلِيهِअनक़रीब मैं झोंकूँगा उसेsa-uṣ'līhiسَقَرَदोज़ख़ मेंsaqara٢٦
मैं उसे शीघ्र ही 'सक़र' (जहन्नम) में झोंक दूँगा।
७४:२७
وَمَآऔर क्या चीज़wamāأَدْرَىٰكَबताए आपकोadrākaمَاक्या हैmāسَقَرُदोज़ख़saqaru٢٧
और आपको किस चीज़ ने अवगत कराया कि 'सक़र' (जहन्नम) क्या है?
७४:२८
لَاNotlāتُبْقِىना वो बाक़ी रखेtub'qīوَلَاऔर नाwalāتَذَرُवो छोड़ेगीtadharu٢٨
वह न शेष रखेगी और न छोड़ेगी।
७४:२९
لَوَّاحَةٌۭझुलसा देने वाली हैlawwāḥatunلِّلْبَشَرِचमड़े कोlil'bashari٢٩
वह खाल को झुलस देने वाली है।
७४:३०
عَلَيْهَاउस पर हैंʿalayhāتِسْعَةَ(are) ninetis'ʿataعَشَرَउन्नीस (फ़रिश्ते)ʿashara٣٠
उसपर उन्नीस (फ़रिश्ते) नियुक्त हैं।
७४:३१
وَمَاऔर नहींwamāجَعَلْنَآबनाया हमनेjaʿalnāأَصْحَـٰبَनिगरानaṣḥābaٱلنَّارِआग केl-nāriإِلَّاमगरillāمَلَـٰٓئِكَةًۭ ۙफ़रिश्तेmalāikatanوَمَاऔर नहींwamāجَعَلْنَاबनाया हमनेjaʿalnāعِدَّتَهُمْउनकी तादाद कोʿiddatahumإِلَّاमगरillāفِتْنَةًۭएक फ़ितनाfit'natanلِّلَّذِينَउनके लिए जिन्होंनेlilladhīnaكَفَرُوا۟कुफ़्र कियाkafarūلِيَسْتَيْقِنَताकि यक़ीन कर लेंliyastayqinaٱلَّذِينَवो जोalladhīnaأُوتُوا۟दिए गएūtūٱلْكِتَـٰبَकिताबl-kitābaوَيَزْدَادَऔर ज़्यादा हो जाऐंwayazdādaٱلَّذِينَवो जोalladhīnaءَامَنُوٓا۟ईमान लाएāmanūإِيمَـٰنًۭا ۙईमान मेंīmānanوَلَاऔर नाwalāيَرْتَابَशक करेंyartābaٱلَّذِينَवो जोalladhīnaأُوتُوا۟दिए गएūtūٱلْكِتَـٰبَकिताबl-kitābaوَٱلْمُؤْمِنُونَ ۙऔर मोमिनwal-mu'minūnaوَلِيَقُولَऔर ताकि कहेंwaliyaqūlaٱلَّذِينَवो लोगalladhīnaفِىinfīقُلُوبِهِمजिनके दिलों मेंqulūbihimمَّرَضٌۭबीमारी हैmaraḍunوَٱلْكَـٰفِرُونَऔर काफ़िरwal-kāfirūnaمَاذَآक्या कुछmādhāأَرَادَइरादा कियाarādaٱللَّهُअल्लाह नेl-lahuبِهَـٰذَاसाथ इसbihādhāمَثَلًۭا ۚमिसाल केmathalanكَذَٰلِكَइसी तरहkadhālikaيُضِلُّभटका देता हैyuḍilluٱللَّهُअल्लाहl-lahuمَنजिसेmanيَشَآءُवो चाहता हैyashāuوَيَهْدِىऔर वो हिदायत देता हैwayahdīمَنजिसेmanيَشَآءُ ۚवो चाहता हैyashāuوَمَاऔर नहींwamāيَعْلَمُजानताyaʿlamuجُنُودَलश्करों कोjunūdaرَبِّكَआपके रब केrabbikaإِلَّاमगरillāهُوَ ۚवो हीhuwaوَمَاऔर नहींwamāهِىَवोhiyaإِلَّاमगरillāذِكْرَىٰनसीहतdhik'rāلِلْبَشَرِइन्सान के लिएlil'bashari٣١
और हमने जहन्नम के रक्षक फ़रिश्ते ही बनाए हैं और उनकी संख्या को काफ़िरों के लिए परीक्षण बनाया है। ताकि अह्ले किताब1 विश्वास कर लें और ईमान वाले ईमान में आगे बढ़ जाएँ। और किताब वाले एवं ईमान वाले किसी संदेह में न पड़ें। और ताकि वे लोग जिनके दिलों में रोग है और वे लोग जो काफ़िर2 हैं, यह कहें कि इस उदाहरण से अल्लाह का क्या तात्पर्य है? ऐसे ही, अल्लाह जिसे चाहता है गुमराह करता है और जिसे चाहता है सीधा मार्ग दिखाता है। और आपके पालनहार की सेनाओं को उसके सिवा कोई नहीं जानता। और यह तो केवल मनुष्य के लिए उपदेश है।
७४:३२
كَلَّاहरगिज़ नहींkallāوَٱلْقَمَرِक़सम है चाँद कीwal-qamari٣٢
कदापि नहीं, क़सम है चाँद की!
७४:३३
وَٱلَّيْلِऔर रात कीwa-al-layliإِذْजबidhأَدْبَرَवो पलट जाएadbara٣٣
तथा रात की, जब वह जाने लगे!
७४:३४
وَٱلصُّبْحِऔर सुबह कीwal-ṣub'ḥiإِذَآजबidhāأَسْفَرَवो रौशन हो जाएasfara٣٤
और सुबह की, जब वह प्रकाशित हो जाए!
७४:३५
إِنَّهَاबिलाशुबा वो (जहन्नम)innahāلَإِحْدَىअलबत्ता एक हैla-iḥ'dāٱلْكُبَرِबहुत बड़ी चीज़ों में सेl-kubari٣٥
निःसंदेह वह (जहन्नम) निश्चय बहुत बड़ी चीज़ों1 में से एक है।
७४:३६
نَذِيرًۭاडराने वाली हैnadhīranلِّلْبَشَرِइन्सान कोlil'bashari٣٦
मनुष्य के लिए डराने वाली है।
७४:३७
لِمَنउसके लिए जोlimanشَآءَचाहेshāaمِنكُمْतुम में सेminkumأَنकिanيَتَقَدَّمَवो आगे बढ़ेyataqaddamaأَوْयाawيَتَأَخَّرَवो पीछे रहेyata-akhara٣٧
तुम में से उसके लिए, जो आगे बढ़ना चाहे अथवा पीछे हटना चाहे।1
७४:३८
كُلُّहरkulluنَفْسٍۭनफ़्सnafsinبِمَاबवजह उसके जोbimāكَسَبَتْउसने कमाई कीkasabatرَهِينَةٌरहन हैrahīnatun٣٨
प्रत्येक व्यक्ति उसके बदले जो उसने कमाया, गिरवी1 रखा हुआ है।
७४:३९
إِلَّآसिवायillāأَصْحَـٰبَ(the) companionsaṣḥābaٱلْيَمِينِदाऐं हाथ वालों केl-yamīni٣٩
सिवाय दाहिने वालों के।
७४:४०
فِىInfīجَنَّـٰتٍۢबाग़ात मेंjannātinيَتَسَآءَلُونَसवाल कर रहे होंगेyatasāalūna٤٠
वे जन्नतों में एक-दूसरे से पूछेंगे।
७४:४१
عَنِAboutʿaniٱلْمُجْرِمِينَमुजरिमों सेl-muj'rimīna٤١
अपराधियों के बारे में।
७४:४२
مَاकिस चीज़ नेmāسَلَكَكُمْदाख़िल किया तुम्हेंsalakakumفِىintofīسَقَرَदोज़ख़ मेंsaqara٤٢
तुम्हें किस चीज़ ने जहन्नम में डाला?
७४:४३
قَالُوا۟वो कहेंगेqālūلَمْनाlamنَكُथे हमnakuمِنَofminaٱلْمُصَلِّينَनमाज़ पढ़ने वालों में सेl-muṣalīna٤٣
वे कहेंगे : हम नमाज़ पढ़ने वालों में से न थे।
७४:४४
وَلَمْऔर नाwalamنَكُथे हमnakuنُطْعِمُहम खाना खिलातेnuṭ'ʿimuٱلْمِسْكِينَमिसकीन कोl-mis'kīna٤٤
और न हम निर्धन को खाना खिलाते थे।
७४:४५
وَكُنَّاऔर थे हमwakunnāنَخُوضُहम बहस करतेnakhūḍuمَعَसाथmaʿaٱلْخَآئِضِينَबहस करने वालों केl-khāiḍīna٤٥
और हम बेहूदा बहस करने वालों के साथ मिलकर व्यर्थ बहस किया करते थे।
७४:४६
وَكُنَّاऔर थे हमwakunnāنُكَذِّبُहम झुठलातेnukadhibuبِيَوْمِदिन कोbiyawmiٱلدِّينِबदले केl-dīni٤٦
और हम बदले के दिन को झुठलाया करते थे।
७४:४७
حَتَّىٰٓयहाँ तक किḥattāأَتَىٰنَاआ गई हमारे पासatānāٱلْيَقِينُयक़ीनी चीज़ (मौत)l-yaqīnu٤٧
यहाँ तक कि मौत हमारे पास आ गई।
७४:४८
فَمَاतो नाfamāتَنفَعُهُمْकाम आएगी उन्हेंtanfaʿuhumشَفَـٰعَةُसिफ़ारिशshafāʿatuٱلشَّـٰفِعِينَसिफ़ारिशियों कीl-shāfiʿīna٤٨
तो उन्हें सिफ़ारिश करने वालों की सिफ़ारिश लाभ नहीं देगी।1
७४:४९
فَمَاतो क्या हैfamāلَهُمْउन्हेंlahumعَنِ(that) fromʿaniٱلتَّذْكِرَةِनसीहत सेl-tadhkiratiمُعْرِضِينَऐराज़ करने वाले हैंmuʿ'riḍīna٤٩
तो उन्हें क्या हो गया है कि उपदेश से मुँह फेर रहे हैं?
७४:५०
كَأَنَّهُمْगोया की वोka-annahumحُمُرٌۭगधे हैंḥumurunمُّسْتَنفِرَةٌۭसख़्त बिदकने वालेmus'tanfiratun٥٠
जैसे वे सख़्त बिदकने वाले गधे हैं।
७४:५१
فَرَّتْजो भागे होंfarratمِنfromminقَسْوَرَةٍۭशेर सेqaswaratin٥١
जो शेर से भागे हैं।
७४:५२
بَلْबल्किbalيُرِيدُचाहता हैyurīduكُلُّहरkulluٱمْرِئٍۢआदमीim'ri-inمِّنْهُمْउनमें सेmin'humأَنकिanيُؤْتَىٰवो दिया जाएyu'tāصُحُفًۭاसहीफ़ेṣuḥufanمُّنَشَّرَةًۭखुले हुएmunasharatan٥٢
बल्कि उनमें से प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि उसे खुली पुस्तकें1 दी जाएँ।
७४:५३
كَلَّا ۖहरगिज़ नहींkallāبَلबल्किbalلَّاnotlāيَخَافُونَनहीं वे ख़ौफ़ रखतेyakhāfūnaٱلْـَٔاخِرَةَआख़िरत काl-ākhirata٥٣
ऐसा कदापि नहीं हो सकता, बल्कि वे आख़िरत से नहीं डरते।
७४:५४
كَلَّآहरगिज़ नहींkallāإِنَّهُۥबेशक वोinnahuتَذْكِرَةٌۭएक नसीहत हैtadhkiratun٥٤
हरगिज़ नहीं, निश्चय यह (क़ुरआन) एक उपदेश (याददेहानी) है।
७४:५५
فَمَنपस जो कोईfamanشَآءَचाहेshāaذَكَرَهُۥनसीहत हासिल करे उससेdhakarahu٥٥
अतः जो चाहे, उससे नसीहत प्राप्त करे।
७४:५६
وَمَاऔर नहींwamāيَذْكُرُونَवो नसीहत हासिल करेंगेyadhkurūnaإِلَّآमगरillāأَنये किanيَشَآءَचाहेyashāaٱللَّهُ ۚअल्लाहl-lahuهُوَवो हीhuwaأَهْلُलायक़ हैahluٱلتَّقْوَىٰतक़्वा केl-taqwāوَأَهْلُऔर लायक़ हैwa-ahluٱلْمَغْفِرَةِबख़्शने केl-maghfirati٥٦
और वे नसीहत प्राप्त नहीं कर सकते, परंतु यह कि अल्लाह चाहे। वही इस योग्य है कि उससे डरा जाए और वही इस योग्य है कि क्षमा करे।
—
—
—
—
Loading…