२२

अल-हज्ज

मदनी ७८ आयतें पारा १७
الحج

सूरह अल-हज्ज (الحج) पवित्र क़ुरआन का २२ वाँ अध्याय है — यह एक मदनी सूरह है जिसमें ७८ आयतें हैं। मदनी सूरहें प्रवास के बाद उतरीं और प्रायः इबादत, क़ानून और मुस्लिम समाज के जीवन से संबंधित हैं।

बिस्मिल्लाह
بِسْمِसाथ नामbis'miٱللَّهِअल्लाह केl-lahiٱلرَّحْمَـٰنِजो बहुत मेहरबानl-raḥmāniٱلرَّحِيمِनिहायत रहम करने वाला हैl-raḥīmi
परम कृपालु, अत्यंत दयावान अल्लाह के नाम से
२२:१
يَـٰٓأَيُّهَاyāayyuhāٱلنَّاسُलोगोl-nāsuٱتَّقُوا۟डरोittaqūرَبَّكُمْ ۚअपने रब सेrabbakumإِنَّबेशकinnaزَلْزَلَةَज़लज़लाzalzalataٱلسَّاعَةِक़यामत काl-sāʿatiشَىْءٌचीज़ हैshayonعَظِيمٌۭबहुत बड़ीʿaẓīmun١
ऐ लोगो! अपने पालनहार से डरो। निःसंदेह क़ियामत (प्रलय) का भूकंप बहुत बड़ी चीज़ है।
२२:२
يَوْمَजिस दिनyawmaتَرَوْنَهَاतुम देखोगे उसेtarawnahāتَذْهَلُग़ाफ़िल हो जाएगीtadhhaluكُلُّहरkulluمُرْضِعَةٍदूध पिलाने वालीmur'ḍiʿatinعَمَّآउससे जिसेʿammāأَرْضَعَتْउसने दूध पिलाया थाarḍaʿatوَتَضَعُऔर गिरा देगीwataḍaʿuكُلُّहरkulluذَاتِpregnant womandhātiحَمْلٍहमल वालीḥamlinحَمْلَهَاहमल अपनाḥamlahāوَتَرَىऔर आप देखेंगेwatarāٱلنَّاسَलोगों कोl-nāsaسُكَـٰرَىٰनशे मेंsukārāوَمَاहालाँकि नहीं (होंगे)wamāهُمवोhumبِسُكَـٰرَىٰनशे मेंbisukārāوَلَـٰكِنَّऔर लेकिनwalākinnaعَذَابَअज़ाबʿadhābaٱللَّهِअल्लाह काl-lahiشَدِيدٌۭबहुत सख़्त हैshadīdun٢
जिस दिन तुम उसे देखोगे, (हाल यह होगा कि) हर दूध पिलाने वाली उससे ग़ाफ़िल हो जाएगी जिसे उसने दूध पिलाया, और हर गर्भवती अपना गर्भ गिरा देगी, और तू लोगों को नशे में देखेगा, हालाँकि वे नशे में नहीं होंगे, लेकिन अल्लाह की यातना बहुत कठोर है।
२२:३
وَمِنَAnd amongwaminaٱلنَّاسِऔर लोगों में से कोई हैl-nāsiمَنजोmanيُجَـٰدِلُझगड़ता हैyujādiluفِىconcerningٱللَّهِअल्लाह ( के बारे ) मेंl-lahiبِغَيْرِबग़ैरbighayriعِلْمٍۢइल्म केʿil'minوَيَتَّبِعُऔर वो पैरवी करता हैwayattabiʿuكُلَّहरkullaشَيْطَـٰنٍۢशैतानshayṭāninمَّرِيدٍۢसरकश कीmarīdin٣
और लोगों में से कोई वह है, जो अल्लाह के विषय में कुछ जाने बिना झगड़ता है और प्रत्येक सरकश शैतान का अनुसरण करता है।
२२:४
كُتِبَलिख दिया गयाkutibaعَلَيْهِउस परʿalayhiأَنَّهُۥकि बेशक वोannahuمَنजो कोईmanتَوَلَّاهُदोस्त बनाएगा उसेtawallāhuفَأَنَّهُۥतो बेशक वोfa-annahuيُضِلُّهُۥवो भटका देगा उसेyuḍilluhuوَيَهْدِيهِऔर वो रहनुमाई करेगा उसकीwayahdīhiإِلَىٰtoilāعَذَابِतरफ़ अज़ाबेʿadhābiٱلسَّعِيرِदोज़ख़ केl-saʿīri٤
उसपर लिख दिया गया है कि जो उसे मित्र बनाएगा, तो वह उसे गुमराह करेगा और उसे भड़कती हुई आग (जहन्नम) की यातना का रास्ता दिखाएगा।
२२:५
يَـٰٓأَيُّهَاyāayyuhāٱلنَّاسُलोगोl-nāsuإِنअगरinكُنتُمْहो तुमkuntumفِىinرَيْبٍۢकिसी शक मेंraybinمِّنَaboutminaٱلْبَعْثِदोबारा जी उठने सेl-baʿthiفَإِنَّاतो बेशक हमfa-innāخَلَقْنَـٰكُمपैदा किया हमने तुम्हेंkhalaqnākumمِّنfromminتُرَابٍۢमिट्टी सेturābinثُمَّफिरthummaمِنfromminنُّطْفَةٍۢनुत्फ़े सेnuṭ'fatinثُمَّफिरthummaمِنْfromminعَلَقَةٍۢजमे हुए ख़ून सेʿalaqatinثُمَّफिरthummaمِنfromminمُّضْغَةٍۢगोश्त की बोटी सेmuḍ'ghatinمُّخَلَّقَةٍۢशक्ल वालीmukhallaqatinوَغَيْرِऔर बग़ैरwaghayriمُخَلَّقَةٍۢशक्ल वालीmukhallaqatinلِّنُبَيِّنَताकि हम वाज़ेह करेंlinubayyinaلَكُمْ ۚतुम्हारे लिएlakumوَنُقِرُّऔर हम ठहराते हैंwanuqirruفِىinٱلْأَرْحَامِरहमों मेंl-arḥāmiمَاजिसकोنَشَآءُहम चाहते हैंnashāuإِلَىٰٓforilāأَجَلٍۢa termajalinمُّسَمًّۭىमुक़र्रराह मुद्दत तकmusammanثُمَّफिरthummaنُخْرِجُكُمْहम निकालते हैं तुम्हेंnukh'rijukumطِفْلًۭاबच्चा बना करṭif'lanثُمَّफिरthummaلِتَبْلُغُوٓا۟ताकि तुम पहुँचोlitablughūأَشُدَّكُمْ ۖअपनी जवानी कोashuddakumوَمِنكُمऔर तुम में से कोई हैwaminkumمَّنजोmanيُتَوَفَّىٰफ़ौत किया जाता हैyutawaffāوَمِنكُمऔर तुम में से कोई हैwaminkumمَّنजोmanيُرَدُّलौटाया जाता हैyuradduإِلَىٰٓतरफ़ilāأَرْذَلِनाकाराardhaliٱلْعُمُرِउम्र केl-ʿumuriلِكَيْلَاताकि नाlikaylāيَعْلَمَवो जानेyaʿlamaمِنۢafterminبَعْدِबादbaʿdiعِلْمٍۢजानने केʿil'minشَيْـًۭٔا ۚकुछ भीshayanوَتَرَىऔर आप देखते हैंwatarāٱلْأَرْضَज़मीन कोl-arḍaهَامِدَةًۭख़ुश्कhāmidatanفَإِذَآतो जबfa-idhāأَنزَلْنَاउतारते हैं हमanzalnāعَلَيْهَاउस परʿalayhāٱلْمَآءَपानीl-māaٱهْتَزَّتْवो तरो ताज़ा हो जाती हैih'tazzatوَرَبَتْऔर वो उभर आती हैwarabatوَأَنۢبَتَتْऔर वो उगाती हैwa-anbatatمِنofminكُلِّeverykulliزَوْجٍۭहर क़िस्म केzawjinبَهِيجٍۢरौनक़ वाले (पौधे)bahījin٥
ऐ लोगो! यदि तुम (मरणोपरांत) उठाए जाने के बारे में किसी संदेह में हो, तो निःसंदेह हमने तुम्हें तुच्छ मिट्टी से पैदा किया, फिर वीर्य की एक बूँद से, फिर रक्त के थक्के से, फिर माँस की एक बोटी से, जो चित्रित तथा चित्र विहीन होती है1, ताकि हम तुम्हारे लिए (अपनी शक्ति को) स्पष्ट कर2 दें, और हम जिसे चाहते हैं गर्भाशयों में एक नियत समय तक ठहराए रखते हैं, फिर हम तुम्हें एक शिशु के रूप में निकालते हैं, फिर ताकि तुम अपनी जवानी को पहुँचो, और तुममें से कोई वह है जो उठा लिया जाता है, और तुममें से कोई वह है जो जीर्ण आयु की ओर लौटाया जाता है, ताकि वह जानने के बाद कुछ न जाने। तथा तुम धरती को सूखी (मृत) देखते हो, फिर जब हम उसपर पानी उतारते हैं, तो वह लहलहाती है और उभरती है तथा हर प्रकार की सुदृश्य वनस्पतियाँ उगाती है।
२२:६
ذَٰلِكَयेdhālikaبِأَنَّबवजह इसके किbi-annaٱللَّهَअल्लाहl-lahaهُوَवो हीhuwaٱلْحَقُّहक़ हैl-ḥaquوَأَنَّهُۥऔर बेशक वोwa-annahuيُحْىِवो ज़िन्दा करता हैyuḥ'yīٱلْمَوْتَىٰमुर्दों कोl-mawtāوَأَنَّهُۥऔर बेशक वोwa-annahuعَلَىٰऊपरʿalāكُلِّहरkulliشَىْءٍۢचीज़ केshayinقَدِيرٌۭख़ूब क़ुदरत वाला हैqadīrun٦
यह इसलिए है कि अल्लाह ही सत्य है और (इसलिए कि) वही मुर्दों को जीवित करेगा और (इसलिए कि) वह हर चीज़ पर सर्वशक्तिमान है।
२२:७
وَأَنَّऔर बेशकwa-annaٱلسَّاعَةَक़यामतl-sāʿataءَاتِيَةٌۭआने वाली हैātiyatunلَّا(there is) noرَيْبَनहीं कोई शकraybaفِيهَاइसमेंfīhāوَأَنَّऔर बेशकwa-annaٱللَّهَअल्लाहl-lahaيَبْعَثُदोबारा उठाएगाyabʿathuمَنउन्हें जोmanفِى(are) inٱلْقُبُورِक़ब्रों में हैंl-qubūri٧
और (इसलिए कि) क़ियामत आने वाली है, उसमें कोई संदेह नहीं और (इसलिए कि) निश्चय अल्लाह उन लोगों को उठाएगा जो क़ब्रों में हैं।
२२:८
وَمِنَAnd amongwaminaٱلنَّاسِऔर लोगों में से कोई हैl-nāsiمَنजोmanيُجَـٰدِلُझगड़ता हैyujādiluفِىconcerningٱللَّهِअल्लाह के बारे मेंl-lahiبِغَيْرِबग़ैरbighayriعِلْمٍۢइल्म केʿil'minوَلَاऔर बग़ैरwalāهُدًۭىहिदायत केhudanوَلَاऔर बग़ैरwalāكِتَـٰبٍۢकिताबेkitābinمُّنِيرٍۢरौशन केmunīrin٨
तथा लोगों में कोई वह है, जो अल्लाह के विषय में, बिना किसी ज्ञान, मार्गदर्शन और प्रकाशमान् किताब के झगड़ा करता है।
२२:९
ثَانِىَमोड़ने वाला हैthāniyaعِطْفِهِۦशाना अपनाʿiṭ'fihiلِيُضِلَّताकि वो भटका देliyuḍillaعَنfromʿanسَبِيلِ(the) waysabīliٱللَّهِ ۖअल्लाह के रास्ते सेl-lahiلَهُۥउसके लिए हैlahuفِىinٱلدُّنْيَاदुनिया मेंl-dun'yāخِزْىٌۭ ۖरुस्वाईkhiz'yunوَنُذِيقُهُۥऔर हम चखाऐंगे उसेwanudhīquhuيَوْمَदिनyawmaٱلْقِيَـٰمَةِक़यामत केl-qiyāmatiعَذَابَअज़ाबʿadhābaٱلْحَرِيقِआग काl-ḥarīqi٩
अपनी गरदन मोड़ने1 वाला है, ताकि (लोगों को) अल्लाह के मार्ग से भटका दे। उसके लिए दुनिया में अपमान है और क़ियामत के दिन हम उसे जलाने वाली आग की यातना चखाएँगे।
२२:१०
ذَٰلِكَयेdhālikaبِمَاबवजह उसके जोbimāقَدَّمَتْआगे भेजाqaddamatيَدَاكَतेरे दोनों हाथों नेyadākaوَأَنَّऔर बेशकwa-annaٱللَّهَअल्लाहl-lahaلَيْسَनहीं हैlaysaبِظَلَّـٰمٍۢज़ुल्म करने वालाbiẓallāminلِّلْعَبِيدِबन्दों परlil'ʿabīdi١٠
यह उसके कारण है जो तेरे दोनों हाथों ने आगे भेजा और निःसंदेह अल्लाह बंदों पर कुछ भी अत्याचार करने वाला नहीं है।
२२:११
وَمِنَAnd amongwaminaٱلنَّاسِऔर लोगों में से कोई हैl-nāsiمَنजोmanيَعْبُدُइबादत करता हैyaʿbuduٱللَّهَअल्लाह कीl-lahaعَلَىٰonʿalāحَرْفٍۢ ۖकिनारे परḥarfinفَإِنْफिर अगरfa-inأَصَابَهُۥपहुँचे उसेaṣābahuخَيْرٌभलाईkhayrunٱطْمَأَنَّवो मुत्मइन हो जाता हैiṭ'ma-annaبِهِۦ ۖउस परbihiوَإِنْऔर अगरwa-inأَصَابَتْهُपहुँचे उसेaṣābathuفِتْنَةٌआज़माइशfit'natunٱنقَلَبَवो पलट जाता हैinqalabaعَلَىٰonʿalāوَجْهِهِۦअपने चेहरे परwajhihiخَسِرَउसने नुक़्सान उठायाkhasiraٱلدُّنْيَاदुनियाl-dun'yāوَٱلْـَٔاخِرَةَ ۚऔर आख़िरत काwal-ākhirataذَٰلِكَये हैdhālikaهُوَवोhuwaٱلْخُسْرَانُख़सारा/नुक़्सानl-khus'rānuٱلْمُبِينُखुलाl-mubīnu١١
तथा लोगों में वह (भी) है, जो अल्लाह की इबादत एक किनारे पर रहकर1 करता है। फिर यदि उसे कोई भलाई पहुँच जाए, तो वह उससे संतुष्ट हो जाता है, और यदि उसे कोई परीक्षा आ पहुँचे, तो मुँह के बल फिर जाता है। वह दुनिया एवं आख़िरत में घाटे में पड़ गया। यही तो खुला घाटा है।
२२:१२
يَدْعُوا۟वो पुकारता हैyadʿūمِنbesidesminدُونِसिवाएdūniٱللَّهِअल्लाह केl-lahiمَاउसे जोلَاnotيَضُرُّهُۥनहीं नुक़्सान देता उसेyaḍurruhuوَمَاऔर जोwamāلَاnotيَنفَعُهُۥ ۚनहीं फ़ायदा देता उसेyanfaʿuhuذَٰلِكَयही हैdhālikaهُوَवोhuwaٱلضَّلَـٰلُगुमराहीl-ḍalāluٱلْبَعِيدُदूर कीl-baʿīdu١٢
वह अल्लाह को छोड़कर उसे पुकारता है, जो न उसे हानि पहुँचाता है और न उसे लाभ पहुँचाता है। यही तो दूर1 की गुमराही है।
२२:१३
يَدْعُوا۟वो पुकारता हैyadʿūلَمَنयक़ीनन उसेlamanضَرُّهُۥٓनुक़्सान जिसकाḍarruhuأَقْرَبُक़रीब तर हैaqrabuمِنthanminنَّفْعِهِۦ ۚउसके नफ़े सेnafʿihiلَبِئْسَअलबत्ता कितना बुरा हैlabi'saٱلْمَوْلَىٰदोस्तl-mawlāوَلَبِئْسَऔर अलबत्ता कितना बुरा हैwalabi'saٱلْعَشِيرُसाथीl-ʿashīru١٣
वह उसे पुकारता है, जिसका नुक़सान उसके लाभ से अधिक निकट है। निःसंदेह वह बुरा संरक्षक तथा निःसंदेह बुरा साथी है।
२२:१४
إِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaيُدْخِلُवो दाख़िल करेगाyud'khiluٱلَّذِينَउन्हें जोalladhīnaءَامَنُوا۟ईमान लाएāmanūوَعَمِلُوا۟और उन्होंने अमल किएwaʿamilūٱلصَّـٰلِحَـٰتِनेकl-ṣāliḥātiجَنَّـٰتٍۢबाग़ात मेंjannātinتَجْرِىबहती हैंtajrīمِنfromminتَحْتِهَاउनके नीचे सेtaḥtihāٱلْأَنْهَـٰرُ ۚनहरेंl-anhāruإِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaيَفْعَلُकरता हैyafʿaluمَاजोيُرِيدُवो चाहता हैyurīdu١٤
निःसंदेह अल्लाह उन्हें, जो ईमान लाए तथा अच्छे कार्य किए, ऐसे बाग़ों में दाख़िल करेगा, जिनके (महलों के) नीचे से नहरें बहती हैं। निःसंदेह अल्लाह जो चहता है, करता है।
२२:१५
مَنजो कोईmanكَانَहैkānaيَظُنُّसमझताyaẓunnuأَنये किanلَّنहरगिज़ नहींlanيَنصُرَهُमदद करेगा उसकीyanṣurahuٱللَّهُअल्लाहl-lahuفِىinٱلدُّنْيَاदुनिया मेंl-dun'yāوَٱلْـَٔاخِرَةِऔर आख़िरत मेंwal-ākhiratiفَلْيَمْدُدْपस चाहिए कि वो दराज़ कर लेfalyamdudبِسَبَبٍएक रस्सीbisababinإِلَىtoilāٱلسَّمَآءِतरफ़ आसमान केl-samāiثُمَّthenthummaلْيَقْطَعْफिर चाहिए कि वो काट डालेl'yaqṭaʿفَلْيَنظُرْफिर चाहिए कि वो देखेfalyanẓurهَلْक्याhalيُذْهِبَنَّवाक़ई ले जाती हैyudh'hibannaكَيْدُهُۥतदबीर उसकीkayduhuمَاउस (चीज़) कोيَغِيظُजो ग़ुस्सा दिलाती हैyaghīẓu١٥
जो सोचता है कि अल्लाह दुनिया और आख़िरत में कभी उसकी1 सहायता नहीं करेगा, तो उसे चाहिए कि आकाश की ओर एक रस्सी लटकाए, फिर काट दे। फिर देखे कि क्या उसका (यह) उपाय उसका क्रोध दूर2 कर देता है?
२२:१६
وَكَذَٰلِكَऔर इसी तरहwakadhālikaأَنزَلْنَـٰهُनाज़िल किया हमने इसेanzalnāhuءَايَـٰتٍۭआयातāyātinبَيِّنَـٰتٍۢवाज़ेह (की शक्ल में)bayyinātinوَأَنَّऔर बेशकwa-annaٱللَّهَअल्लाहl-lahaيَهْدِىवो हिदायत देता हैyahdīمَنजिसेmanيُرِيدُवो चाहता हैyurīdu١٦
तथा इसी प्रकार हमने इस (क़ुरआन) को खुली आयतों के रूप में उतारा है और यह कि अल्लाह जिसे चाहता है, सीधा रास्ता दिखाता है।
२२:१७
إِنَّबेशकinnaٱلَّذِينَवो जोalladhīnaءَامَنُوا۟ईमान लाएāmanūوَٱلَّذِينَऔर वो जोwa-alladhīnaهَادُوا۟यहूदी बन गएhādūوَٱلصَّـٰبِـِٔينَऔर साबीwal-ṣābiīnaوَٱلنَّصَـٰرَىٰऔर नसाराwal-naṣārāوَٱلْمَجُوسَऔर मजूसीwal-majūsaوَٱلَّذِينَऔर वो जिन्होंनेwa-alladhīnaأَشْرَكُوٓا۟शिर्क कियाashrakūإِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaيَفْصِلُफ़ैसला करेगाyafṣiluبَيْنَهُمْदर्मियान उनकेbaynahumيَوْمَदिनyawmaٱلْقِيَـٰمَةِ ۚक़यामत केl-qiyāmatiإِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaعَلَىٰऊपरʿalāكُلِّहरkulliشَىْءٍۢचीज़ केshayinشَهِيدٌख़ूब गवाह हैshahīdun١٧
निःसंदेह जो लोग ईमान लाए तथा जो यहूदी हुए, तथा साबी और ईसाई और मजूसी तथा वे लोग जिन्होंने शिर्क किया, निश्चय अल्लाह उन सबके बीच क़ियामत के दिन निर्णय1 कर देगा। निःसंदेह अल्लाह प्रत्येक वस्तु पर गवाह है।
२२:१८
أَلَمْक्या नहींalamتَرَआपने देखाtaraأَنَّकि बेशकannaٱللَّهَअल्लाह कोl-lahaيَسْجُدُसजदा करता हैyasjuduلَهُۥउसी कोlahuمَنजोmanفِى(is) inٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानों में हैl-samāwātiوَمَنऔर जोwamanفِى(is) inٱلْأَرْضِज़मीन में हैl-arḍiوَٱلشَّمْسُऔर सूरजwal-shamsuوَٱلْقَمَرُऔर चाँदwal-qamaruوَٱلنُّجُومُऔर सितारेwal-nujūmuوَٱلْجِبَالُऔर पहाड़wal-jibāluوَٱلشَّجَرُऔर दरख़्तwal-shajaruوَٱلدَّوَآبُّऔर चौपाएwal-dawābuوَكَثِيرٌۭऔर बहुत सेwakathīrunمِّنَofminaٱلنَّاسِ ۖलोगों में सेl-nāsiوَكَثِيرٌऔर बहुत सेwakathīrunحَقَّसाबित हो चुकाḥaqqaعَلَيْهِउन परʿalayhiٱلْعَذَابُ ۗअज़ाबl-ʿadhābuوَمَنऔर जिसेwamanيُهِنِरुस्वा कर देyuhiniٱللَّهُअल्लाहl-lahuفَمَاतो नहींfamāلَهُۥउसके लिएlahuمِنanyminمُّكْرِمٍ ۚकोई इज़्ज़त देने वालाmuk'riminإِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaيَفْعَلُवो करता हैyafʿaluمَاजोيَشَآءُ ۩वो चाहता हैyashāu١٨
(ऐ रसूल!) क्या आप नहीं जानते कि अल्लाह ही को सजदा1 करते हैं, जो कोई आकाशों में हैं तथा जो धरती में हैं और सूर्य, चाँद, तारे, पर्वत, वृक्ष, पशु और बहुत-से मनुष्य। और बहुत-से वे हैं, जिनपर यातना सिद्ध हो चुकी है। और जिसे अल्लाह अपमानित कर दे, फिर उसे कोई सम्मान देने वाला नहीं। निःसंदेह अल्लाह जो चाहता है, करता है।
२२:१९
۞ هَـٰذَانِये दोhādhāniخَصْمَانِझगड़ने वाले हैंkhaṣmāniٱخْتَصَمُوا۟जिन्होंने झगड़ा कियाikh'taṣamūفِىconcerningرَبِّهِمْ ۖअपने रब के बारे मेंrabbihimفَٱلَّذِينَतो वो जिन्होंनेfa-alladhīnaكَفَرُوا۟कुफ़्र कियाkafarūقُطِّعَتْकाटे जा चुके हैंquṭṭiʿatلَهُمْउनके लिएlahumثِيَابٌۭकपड़ेthiyābunمِّنofminنَّارٍۢआग सेnārinيُصَبُّडाला जाएगाyuṣabbuمِنoverminفَوْقِऊपर सेfawqiرُءُوسِهِمُउनके सिरों केruūsihimuٱلْحَمِيمُखौलता पानीl-ḥamīmu١٩
ये दो पक्ष हैं, जिन्होंने अपने पालनहार के विषय में झगड़ा1 किया। तो वे लोग जिन्होंने कुफ़्र किया, उनके लिए आग के वस्त्र काटे जा चुके, उनके सिरों के ऊपर से खौलता हुआ पानी डाला जाएगा।
२२:२०
يُصْهَرُपिघला दिया जाएगाyuṣ'haruبِهِۦसाथ उसकेbihiمَاजो कुछفِى(is) inبُطُونِهِمْउनके पेटों में हैbuṭūnihimوَٱلْجُلُودُऔर खालें भीwal-julūdu٢٠
उसके साथ पिघला दिया जाएगा जो कुछ उनके पेटों में है और चमड़े भी।
२२:२१
وَلَهُمऔर उनके लिएwalahumمَّقَـٰمِعُगुर्ज़/ हथौड़े होंगेmaqāmiʿuمِنْofminحَدِيدٍۢलोहे केḥadīdin٢١
और उन्हीं के लिए लोहे के हथौड़े हैं।
२२:२२
كُلَّمَآजब भीkullamāأَرَادُوٓا۟वो चाहेंगेarādūأَنकिanيَخْرُجُوا۟वो निकल जाऐंyakhrujūمِنْهَاउससेmin'hāمِنْfromminغَمٍّग़म सेghamminأُعِيدُوا۟वो लौटा दिए जाऐंगेuʿīdūفِيهَاउसी मेंfīhāوَذُوقُوا۟और चखोwadhūqūعَذَابَअज़ाबʿadhābaٱلْحَرِيقِआग काl-ḥarīqi٢٢
जब कभी व्याकुल होकर उस (आग) से निकलना चाहेंगे, उसी में लौटा दिए जाएँगे तथा (कहा जाएगा कि) जलने की यातना चखो।
२२:२३
إِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaيُدْخِلُदाख़िल करेगाyud'khiluٱلَّذِينَउन्हें जोalladhīnaءَامَنُوا۟ईमान लाएāmanūوَعَمِلُوا۟और उन्होंने अमल किएwaʿamilūٱلصَّـٰلِحَـٰتِनेकl-ṣāliḥātiجَنَّـٰتٍۢबाग़ात मेंjannātinتَجْرِىबहती हैंtajrīمِنfromminتَحْتِهَاउनके नीचे सेtaḥtihāٱلْأَنْهَـٰرُनहरेंl-anhāruيُحَلَّوْنَवो आरासता किए जाऐंगेyuḥallawnaفِيهَاउनमेंfīhāمِنْwithminأَسَاوِرَकंगनों सेasāwiraمِنofminذَهَبٍۢसोने केdhahabinوَلُؤْلُؤًۭا ۖऔर मोती केwalu'lu-anوَلِبَاسُهُمْऔर लिबास होगा उनकाwalibāsuhumفِيهَاउनमेंfīhāحَرِيرٌۭरेशमḥarīrun٢٣
निःसंदेह अल्लाह उन लोगों को, जो ईमान लाए तथा उन्होंने अच्छे कार्य किए, ऐसे बाग़ों में दाख़िल करेगा, जिनके नीचे से नहरें बहती हैं, उनमें उन्हें सोने के कुछ कंगन पहनाए जाएँगे तथा मोती भी, और उनका वस्त्र उसमें रेशम का होगा।
२२:२४
وَهُدُوٓا۟और वो राह दिखाए गएwahudūإِلَىtoilāٱلطَّيِّبِतरफ़ पाकीज़ाl-ṭayibiمِنَofminaٱلْقَوْلِबात केl-qawliوَهُدُوٓا۟और वो राह दिखाए गएwahudūإِلَىٰtoilāصِرَٰطِतरफ़ रास्तेṣirāṭiٱلْحَمِيدِख़ूब तारीफ़ वाले (रब) केl-ḥamīdi٢٤
तथा उन्हें पवित्र बात1 का मार्ग दिखा दिया गया और उन्हें प्रशंसित मार्ग2 दिखा दिया गया।
२२:२५
إِنَّबेशकinnaٱلَّذِينَवो जिन्होंनेalladhīnaكَفَرُوا۟कुफ़्र कियाkafarūوَيَصُدُّونَऔर वो रोकते हैंwayaṣuddūnaعَنfromʿanسَبِيلِ(the) waysabīliٱللَّهِअल्लाह के रास्ते सेl-lahiوَٱلْمَسْجِدِऔर मस्जिदेwal-masjidiٱلْحَرَامِहराम सेl-ḥarāmiٱلَّذِىवो जोalladhīجَعَلْنَـٰهُबनाया हमने उसेjaʿalnāhuلِلنَّاسِलोगों के लिएlilnnāsiسَوَآءًयक्साँ / बराबर हैsawāanٱلْعَـٰكِفُरहने वालाl-ʿākifuفِيهِउसमेंfīhiوَٱلْبَادِ ۚऔर बाहर से आने वालाwal-bādiوَمَنऔर जो कोईwamanيُرِدْइरादा करेगाyuridفِيهِइसमेंfīhiبِإِلْحَادٍۭइलहाद/ कज रवी काbi-il'ḥādinبِظُلْمٍۢसाथ ज़ुल्म केbiẓul'minنُّذِقْهُहम चखाऐंगे उसेnudhiq'huمِنْofminعَذَابٍअज़ाब में सेʿadhābinأَلِيمٍۢदर्दनाकalīmin٢٥
निःसंदेह वे लोग जिन्होंने कुफ़्र किया1 और वे अल्लाह के मार्ग से और उस मस्जिदे-हराम से रोकते हैं, जिसे हमने सब लोगों के लिए इस तरह बनाया है कि उसमें रहने वाले और बाहर से आने वाले बराबर हैं और जो भी उसमें किसी अत्याचार के साथ सत्य से दूरी का इरादा करेगा, हम उसे दुःखदायी यातना चखाएँगे।2
२२:२६
وَإِذْऔर जबwa-idhبَوَّأْنَاमुक़र्रर कर दी हमनेbawwanāلِإِبْرَٰهِيمَइब्राहीम के लिएli-ib'rāhīmaمَكَانَजगहmakānaٱلْبَيْتِबैतुल्लाह कीl-baytiأَنकिanلَّا(do) notتُشْرِكْना तुम शरीक करोtush'rikبِىमेरे साथشَيْـًۭٔاकिसी चीज़ कोshayanوَطَهِّرْऔर पाक रखोwaṭahhirبَيْتِىَमेरे घर कोbaytiyaلِلطَّآئِفِينَवास्ते तवाफ़ करने वालों केlilṭṭāifīnaوَٱلْقَآئِمِينَऔर क़याम करने वालोंwal-qāimīnaوَٱلرُّكَّعِऔर रूकूअ करने वालोंwal-rukaʿiٱلسُّجُودِऔर सजदा करने वालों केl-sujūdi٢٦
तथा (वह समय याद करो) जब हमने इबराहीम के लिए इस घर का स्थान1 निर्धारित कर दिया (और उसे आदेश दिया) कि किसी को मेरा साझी न बनाना, तथा मेरे घर का तवाफ़ (परिक्रमा) करने वालों, क़ियाम करने वालों तथा रुकू' और सजदा करने वालों के लिए पवित्र रखना।
२२:२७
وَأَذِّنऔर एलान कर दोwa-adhinفِىtoٱلنَّاسِलोगों मेंl-nāsiبِٱلْحَجِّहज काbil-ḥajiيَأْتُوكَवो आऐंगे तेरे पासyatūkaرِجَالًۭاपैदलrijālanوَعَلَىٰऔर ऊपरwaʿalāكُلِّहरkulliضَامِرٍۢलाग़र ऊँट केḍāmirinيَأْتِينَवो आऐंगेyatīnaمِنfromminكُلِّeverykulliفَجٍّहर कुशादा रास्ते सेfajjinعَمِيقٍۢदूर दराज़ केʿamīqin٢٧
और लोगों में हज्ज का एलान कर दो। वे तेरे पास पैदल तथा प्रत्येक दुबली-पतली सवारियों पर आएँगे, जो हर दूर-दराज़ मार्ग से आएँगी।
२२:२८
لِّيَشْهَدُوا۟ताकि वो देखेंliyashhadūمَنَـٰفِعَफ़ायदों कोmanāfiʿaلَهُمْअपने लिएlahumوَيَذْكُرُوا۟और वो ज़िक्र करेंwayadhkurūٱسْمَनामis'maٱللَّهِअल्लाह काl-lahiفِىٓonأَيَّامٍۢdaysayyāminمَّعْلُومَـٰتٍमालूम दिनों मेंmaʿlūmātinعَلَىٰउस परʿalāمَاजोرَزَقَهُمउसने रिज़्क़ दिया उन्हेंrazaqahumمِّنۢofminبَهِيمَةِचौपायों में सेbahīmatiٱلْأَنْعَـٰمِ ۖमवेशियों केl-anʿāmiفَكُلُوا۟पस खाओfakulūمِنْهَاउसमें सेmin'hāوَأَطْعِمُوا۟और खिलाओwa-aṭʿimūٱلْبَآئِسَभूकेl-bāisaٱلْفَقِيرَमोहताज कोl-faqīra٢٨
ताकि वे अपने बहुत-से लाभों के लिए उपस्थित हों और कुछ ज्ञात दिनों1 में उन पालतू चौपायों पर अल्लाह का नाम2 लें, जो उसने उन्हें प्रदान किए हैं। फिर उनमें से स्वयं खाओ तथा तंगहाल निर्धन को खिलाओ।
२२:२९
ثُمَّThenthummaلْيَقْضُوا۟फिर चाहिए कि वो दूर करेंl'yaqḍūتَفَثَهُمْमैल अपनाtafathahumوَلْيُوفُوا۟और चाहिए कि वो पूरी करेंwalyūfūنُذُورَهُمْनज़रें अपनीnudhūrahumوَلْيَطَّوَّفُوا۟और चाहिए कि वो तवाफ़ करेंwalyaṭṭawwafūبِٱلْبَيْتِउस घर काbil-baytiٱلْعَتِيقِजो क़दीम हैl-ʿatīqi٢٩
फिर वे अपना मैल-कुचैल दूर करें1 तथा अपनी मन्नतें पूरी करें और इस प्राचीन घर2 का तवाफ़ (परिक्रमा) करें।
२२:३०
ذَٰلِكَये है (हुक्म)dhālikaوَمَنऔर जो कोईwamanيُعَظِّمْताज़ीम करेगाyuʿaẓẓimحُرُمَـٰتِ(the) sacred ritesḥurumātiٱللَّهِअल्लाह की हुरमतों कीl-lahiفَهُوَतो वोfahuwaخَيْرٌۭबेहतर हैkhayrunلَّهُۥउसके लिएlahuعِندَनज़दीकʿindaرَبِّهِۦ ۗउसके रब केrabbihiوَأُحِلَّتْऔर हलाल किए गएwa-uḥillatلَكُمُतुम्हारे लिएlakumuٱلْأَنْعَـٰمُचौपाएl-anʿāmuإِلَّاसिवाएillāمَاउनके जोيُتْلَىٰपढ़े जाते हैंyut'lāعَلَيْكُمْ ۖतुम परʿalaykumفَٱجْتَنِبُوا۟पस बचोfa-ij'tanibūٱلرِّجْسَगन्दगी सेl-rij'saمِنَofminaٱلْأَوْثَـٰنِबुतों कीl-awthāniوَٱجْتَنِبُوا۟और बचोwa-ij'tanibūقَوْلَबातqawlaٱلزُّورِझूठी सेl-zūri٣٠
ये (हमारे आदेश) हैं। और जो कोई अल्लाह के निषेधों (मर्यादाओं) का सम्मान करे, तो यह उसके लिए, उसके पालनहार के पास बेहतर है। और तुम्हारे लिए चौपाए हलाल (वैध) कर दिए गए हैं, सिवाय उनके जो तुम्हें पढ़कर सुनाए जाते1 हैं। अतः मूर्तियों की गंदगी से बचो तथा झूठी बात से बचो।
२२:३१
حُنَفَآءَयक्सू हो करḥunafāaلِلَّهِअल्लाह के लिएlillahiغَيْرَनाghayraمُشْرِكِينَशरीक करने वालेmush'rikīnaبِهِۦ ۚसाथ उसकेbihiوَمَنऔर जोwamanيُشْرِكْशिर्क करेगाyush'rikبِٱللَّهِसाथ अल्लाह केbil-lahiفَكَأَنَّمَاतो गोया किfaka-annamāخَرَّवो गिर पड़ाkharraمِنَfromminaٱلسَّمَآءِआसमान सेl-samāiفَتَخْطَفُهُफिर उचक लेते हैं उसेfatakhṭafuhuٱلطَّيْرُपरिन्देl-ṭayruأَوْयाawتَهْوِىगिरा देती हैtahwīبِهِउसेbihiٱلرِّيحُहवाl-rīḥuفِىtoمَكَانٍۢकिसी जगह मेंmakāninسَحِيقٍۢदूर दराज़ कीsaḥīqin٣١
इस हाल में कि अल्लाह के लिए एकाग्र होने वाले हो, उसके साथ किसी को साझी करने वाले न हो। और जो अल्लाह के साथ साझी ठहराए, तो मानो वह आकाश से गिर पड़ा। फिर उसे पक्षी उचक लेते हैं, अथवा उसे हवा किसी दूर स्थान में गिरा देती है।1
२२:३२
ذَٰلِكَये है (हुक्म)dhālikaوَمَنऔर जोwamanيُعَظِّمْताज़ीम करेगाyuʿaẓẓimشَعَـٰٓئِرَ(the) Symbolsshaʿāiraٱللَّهِअल्लाह की निशानियों कीl-lahiفَإِنَّهَاतो बेशक वोfa-innahāمِن(is) fromminتَقْوَىतक़्वा में से हैtaqwāٱلْقُلُوبِदिलों केl-qulūbi٣٢
यह (अल्लाह का आदेश है), और जो अल्लाह के प्रतीकों1 का सम्मान करता है, तो निश्चय यह दिलों के तक़वा की बात है।
२२:३३
لَكُمْतुम्हारे लिएlakumفِيهَاउसमेंfīhāمَنَـٰفِعُकुछ फ़ायदे हैंmanāfiʿuإِلَىٰٓforilāأَجَلٍۢएक वक़्त तकajalinمُّسَمًّۭىजो मुक़र्रर हैmusammanثُمَّफिरthummaمَحِلُّهَآहलाल होने की जगह उनकीmaḥilluhāإِلَى(is) atilāٱلْبَيْتِतरफ़ उस घर के हैl-baytiٱلْعَتِيقِजो क़दीम हैl-ʿatīqi٣٣
तुम्हारे लिए उनमें एक निर्धारित समय तक कई लाभ1 हैं, फिर उनके ज़बह होने की जगह प्राचीन घर के पास है।
२२:३४
وَلِكُلِّऔर वास्ते हरwalikulliأُمَّةٍۢउम्मत केummatinجَعَلْنَاमुक़र्रर किया हमनेjaʿalnāمَنسَكًۭاक़ुरबानी करनाmansakanلِّيَذْكُرُوا۟ताकि वो ज़िक्र करेंliyadhkurūٱسْمَनामis'maٱللَّهِअल्लाह काl-lahiعَلَىٰउस परʿalāمَاजोرَزَقَهُمउसने रिज़्क़ दिया उन्हेंrazaqahumمِّنۢofminبَهِيمَةِचौपायों में सेbahīmatiٱلْأَنْعَـٰمِ ۗमवेशियों केl-anʿāmiفَإِلَـٰهُكُمْतो इलाह तुम्हाराfa-ilāhukumإِلَـٰهٌۭइलाह हैilāhunوَٰحِدٌۭएक हीwāḥidunفَلَهُۥٓतो उसी के लिएfalahuأَسْلِمُوا۟ ۗफ़रमाबरदार हो जाओaslimūوَبَشِّرِऔर ख़ुशख़बरी दे दीजिएwabashiriٱلْمُخْبِتِينَआजिज़ी करने वालों कोl-mukh'bitīna٣٤
तथा प्रत्येक समुदाय के लिए हमने एक क़ुर्बानी निर्धारित की है, ताकि वे उन पालतू चौपायों पर अल्लाह का नाम लें, जो उसने उन्हें प्रदान किए हैं। अतः तुम्हारा पूज्य एक पूज्य है, तो उसी के आज्ञाकारी हो जाओ। और (ऐ नबी!) आप विनम्रता अपनाने वालों को शुभ सूचना सुना दें।
२२:३५
ٱلَّذِينَवो लोगalladhīnaإِذَاजबidhāذُكِرَज़िक्र किया जाता हैdhukiraٱللَّهُअल्लाह काl-lahuوَجِلَتْडर जाते हैंwajilatقُلُوبُهُمْदिल उनकेqulūbuhumوَٱلصَّـٰبِرِينَऔर जो सब्र करने वाले हैंwal-ṣābirīnaعَلَىٰउस परʿalāمَآजोأَصَابَهُمْमुसीबत पहुँचे उन्हेंaṣābahumوَٱلْمُقِيمِىऔर क़ायम करने वाले हैंwal-muqīmīٱلصَّلَوٰةِनमाज़l-ṣalatiوَمِمَّاऔर उसमें से जोwamimmāرَزَقْنَـٰهُمْरिज़्क़ दिया हमने उन्हेंrazaqnāhumيُنفِقُونَवो ख़र्च करते हैंyunfiqūna٣٥
वे लोग कि जब अल्लाह का नाम लिया जाता है, तो उनके दिल डर जाते हैं, तथा उनपर जो मुसीबत आए उसपर धैर्य रखने वाले, और नमाज़ क़ायम करने वाले हैं तथा जो कुछ हमने उन्हें दिया है, उसमें से खर्च करने वाले हैं।
२२:३६
وَٱلْبُدْنَऔर क़ुरबानी के ऊँटwal-bud'naجَعَلْنَـٰهَاबनाया हमने उन्हेंjaʿalnāhāلَكُمतुम्हारे लिएlakumمِّنamongminشَعَـٰٓئِرِनिशानियों में सेshaʿāiriٱللَّهِअल्लाह कीl-lahiلَكُمْतुम्हारे लिएlakumفِيهَاउनमेंfīhāخَيْرٌۭ ۖभलाई हैkhayrunفَٱذْكُرُوا۟पस ज़िक्र करोfa-udh'kurūٱسْمَनामis'maٱللَّهِअल्लाह काl-lahiعَلَيْهَاउन परʿalayhāصَوَآفَّ ۖसफ़ बस्ता खड़ा कर केṣawāffaفَإِذَاफिर जबfa-idhāوَجَبَتْगिर पड़ेंwajabatجُنُوبُهَاपहलू उनकेjunūbuhāفَكُلُوا۟पस खाओfakulūمِنْهَاउनमें सेmin'hāوَأَطْعِمُوا۟और खिलाओwa-aṭʿimūٱلْقَانِعَक़नाअत करने वालेl-qāniʿaوَٱلْمُعْتَرَّ ۚऔर सवाल करने वाले कोwal-muʿ'taraكَذَٰلِكَइसी तरहkadhālikaسَخَّرْنَـٰهَاमुसख़्ख़र किया हमने उन्हेंsakharnāhāلَكُمْतुम्हारे लिएlakumلَعَلَّكُمْताकि तुमlaʿallakumتَشْكُرُونَतुम शुक्र करोtashkurūna٣٦
और क़ुर्बानी के ऊँटों को हमने तुम्हारे लिए अल्लाह की निशानियों में से बनाया है। तुम्हारे लिए उनमें भलाई है। अतः उनपर अल्लाह का नाम लो, इस हाल में कि घुटना बंधे खड़े हों। फिर जब उनके पहलू धरती से आ लगें1, तो उनमें से स्वयं खाओ तथा संतोष करने वाले निर्धन और माँगने वाले को भी खिलाओ। इसी प्रकार, हमने उन्हें तुम्हारे वश में कर दिया है, ताकि तुम कृतज्ञ बनो।
२२:३७
لَنहरगिज़ नहींlanيَنَالَपहुँचतेyanālaٱللَّهَअल्लाह कोl-lahaلُحُومُهَاगोश्त उनकेluḥūmuhāوَلَاऔर नाwalāدِمَآؤُهَاख़ून उनकेdimāuhāوَلَـٰكِنऔर लेकिनwalākinيَنَالُهُपहुँचता है उसेyanāluhuٱلتَّقْوَىٰतक़्वाl-taqwāمِنكُمْ ۚतुम्हाराminkumكَذَٰلِكَइसी तरहkadhālikaسَخَّرَهَاउसने मुसख़्ख़र किया उन्हेंsakharahāلَكُمْतुम्हारे लिएlakumلِتُكَبِّرُوا۟ताकि तुम बड़ाई बयान करोlitukabbirūٱللَّهَअल्लाह कीl-lahaعَلَىٰउस परʿalāمَاजोهَدَىٰكُمْ ۗउसने हिदायत दी तुम्हेंhadākumوَبَشِّرِऔर ख़ुशख़बरी दे दीजिएwabashiriٱلْمُحْسِنِينَनेकी करने वालों कोl-muḥ'sinīna٣٧
अल्लाह को उनके मांस और उनके रक्त हरगिज़ नहीं पहुँचेंगे, परंतु उसे तुम्हारा तक़वा पहुँचेगा। इसी प्रकार, उस (अल्लाह) ने उन (पशुओं) को तुम्हारे वश में कर दिया है, ताकि तुम अल्लाह की महिमा का गान करो1, उस मार्गदर्शन पर, जो उसने तुम्हें दिया है। और (ऐ रसूल!) आप सत्कर्मियों को शुभ सूचना सुना दें।
२२:३८
۞ إِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaيُدَٰفِعُदफ़ा करता हैyudāfiʿuعَنِdefendsʿaniٱلَّذِينَउन लोगों की तरफ़ से जोalladhīnaءَامَنُوٓا۟ ۗईमान लाएāmanūإِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaلَا(does) notيُحِبُّनहीं वो पसन्द करताyuḥibbuكُلَّहरkullaخَوَّانٍۢबहुत ख़ियानत करने वालेkhawwāninكَفُورٍबहुत नाशुक्रे कोkafūrin٣٨
निःसंदेह अल्लाह उन लोगों की ओर से प्रतिरक्षा करता है, जो ईमान लाए। निःसंदेह अल्लाह किसी ऐसे व्यक्ति को पसंद नहीं करता, जो बड़ा विश्वासघाती, बहुत नाशुक्रा हो।
२२:३९
أُذِنَइजाज़त दे दी गई (जंग की)udhinaلِلَّذِينَउनको जोlilladhīnaيُقَـٰتَلُونَजंग किए जाते हैंyuqātalūnaبِأَنَّهُمْक्योंकि वोbi-annahumظُلِمُوا۟ ۚज़ुल्म किए गए हैंẓulimūوَإِنَّऔर बेशकwa-innaٱللَّهَअल्लाहl-lahaعَلَىٰforʿalāنَصْرِهِمْउनकी मदद परnaṣrihimلَقَدِيرٌअलबत्ता ख़ूब क़ुदरत रखने वाला हैlaqadīrun٣٩
उन लोगों को जिनसे युद्ध किया जाता है, अनुमति दे दी गई है, इसलिए कि उनपर अत्याचार किया गया। और निःसंदेह अल्लाह उनकी सहायता करने में निश्चय पूरी तरह सक्षम है।1
२२:४०
ٱلَّذِينَवो जोalladhīnaأُخْرِجُوا۟निकाले गएukh'rijūمِنfromminدِيَـٰرِهِمअपने घरों सेdiyārihimبِغَيْرِबग़ैरbighayriحَقٍّहक़ केḥaqqinإِلَّآमगरillāأَنये किanيَقُولُوا۟वो कहते हैंyaqūlūرَبُّنَاरब हमाराrabbunāٱللَّهُ ۗअल्लाह हैl-lahuوَلَوْلَاऔर अगर ना होताwalawlāدَفْعُदूर करनाdafʿuٱللَّهِअल्लाह काl-lahiٱلنَّاسَलोगों कोl-nāsaبَعْضَهُمउनके बाज़ कोbaʿḍahumبِبَعْضٍۢसाथ बाज़ केbibaʿḍinلَّهُدِّمَتْअलबत्ता मुनहदिम कर दी जातींlahuddimatصَوَٰمِعُख़ानक़ाहेंṣawāmiʿuوَبِيَعٌۭऔर गिरजेwabiyaʿunوَصَلَوَٰتٌۭऔर इबादत ख़ानेwaṣalawātunوَمَسَـٰجِدُऔर मस्जिदेंwamasājiduيُذْكَرُज़िक्र किया जाता हैyudh'karuفِيهَاजिन मेंfīhāٱسْمُनामus'muٱللَّهِअल्लाह काl-lahiكَثِيرًۭا ۗबहुत /बकसरतkathīranوَلَيَنصُرَنَّऔर अलबत्ता ज़रूर मदद करेगाwalayanṣurannaٱللَّهُअल्लाहl-lahuمَنउसकी जोmanيَنصُرُهُۥٓ ۗमदद करता है उसकीyanṣuruhuإِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaلَقَوِىٌّअलबत्ता बहुत क़ुव्वत वाला हैlaqawiyyunعَزِيزٌबहुत ज़बरदस्त हैʿazīzun٤٠
वे लोग जिन्हें उनके घरों से अकारण निकाल दिया गया, केवल इस बात पर कि वे कहते हैं कि हमारा पालनहार अल्लाह है। और यदि अल्लाह कुछ लोगों को, कुछ लोगों द्वारा हटाता न होता, तो अवश्य ध्वस्त कर दिए जाते (ईसाई पुजारियों के) मठ तथा (ईसाइयों के) गिरजे और (यहूदियों के) पूजा स्थल तथा (मुसलमानों की) मस्जिदें, जिनमें अल्लाह का नाम बहुत अधिक लिया जाता है। और निश्चय अल्लाह अवश्य उसकी सहायता करेगा, जो उस (के धर्म) की सहायता करेगा। निःसंदेह अल्लाह निश्चय अत्यंत शक्तिशाली, सब पर प्रभुत्वशाली है।
२२:४१
ٱلَّذِينَवो लोग जोalladhīnaإِنअगरinمَّكَّنَّـٰهُمْइक़्तिदार दें हम उन्हेंmakkannāhumفِىinٱلْأَرْضِज़मीन मेंl-arḍiأَقَامُوا۟वो क़ायम करेंaqāmūٱلصَّلَوٰةَनमाज़l-ṣalataوَءَاتَوُا۟और अदा करेंwaātawūٱلزَّكَوٰةَज़कातl-zakataوَأَمَرُوا۟और वो हुक्म देंwa-amarūبِٱلْمَعْرُوفِनेकी काbil-maʿrūfiوَنَهَوْا۟और वो रोकेंwanahawعَنِfromʿaniٱلْمُنكَرِ ۗबुराई सेl-munkariوَلِلَّهِऔर अल्लाह ही के लिए हैwalillahiعَـٰقِبَةُअंजामʿāqibatuٱلْأُمُورِसब कामों काl-umūri٤١
वे लोग1 कि यदि हम उन्हें धरती में आधिपत्य प्रदान करें, तो वे नमाज़ क़ायम करेंगे और ज़कात देंगे और अच्छे काम का आदेश देंग और बुरे काम से रोकेंगे। और सभी कर्मों का परिणाम अल्लाह ही के अधिकार में है।
२२:४२
وَإِنऔर अगरwa-inيُكَذِّبُوكَवो झुठलाऐं आपकोyukadhibūkaفَقَدْतो तहक़ीक़faqadكَذَّبَتْझुठलायाkadhabatقَبْلَهُمْउनसे पहलेqablahumقَوْمُक़ौमेqawmuنُوحٍۢनूह नेnūḥinوَعَادٌۭऔर आदwaʿādunوَثَمُودُऔर समूद नेwathamūdu٤٢
और (ऐ रसूल!) यदि वे आपको झुठलाएँ, तो निःसंदेह इनसे पहले नूह की जाति और आद तथा समूद (भी अपने रसूलों को) झुठला चुके हैं।
२२:४३
وَقَوْمُऔर क़ौमेwaqawmuإِبْرَٰهِيمَइब्राहीमib'rāhīmaوَقَوْمُऔर क़ौमेwaqawmuلُوطٍۢलूतlūṭin٤٣
तथा इबराहीम की जाति और लूत की जाति।
२२:४४
وَأَصْحَـٰبُAnd the inhabitantswa-aṣḥābuمَدْيَنَ ۖऔर मदयन के रहने वालों नेmadyanaوَكُذِّبَऔर झुठलाए गएwakudhibaمُوسَىٰमूसाmūsāفَأَمْلَيْتُतो ढील दी मैं नेfa-amlaytuلِلْكَـٰفِرِينَकाफ़िरों कोlil'kāfirīnaثُمَّफिरthummaأَخَذْتُهُمْ ۖपकड़ लिया मैं ने उन्हेंakhadhtuhumفَكَيْفَतो कैसा थाfakayfaكَانَथाkānaنَكِيرِअज़ाब मेराnakīri٤٤
तथा मदयन वालों1 ने। और मूसा (भी) झुठलाए गए, तो मैंने उन काफ़िरों को मोहलत दी, फिर मैंने उन्हें पकड़ लिया। तो मेरा दंड कैसा था?
२२:४५
فَكَأَيِّنतो कितनी हीfaka-ayyinمِّنofminقَرْيَةٍबस्तियाँqaryatinأَهْلَكْنَـٰهَاहलाक किया हमने उन्हेंahlaknāhāوَهِىَजब कि वोwahiyaظَالِمَةٌۭज़ालिम थींẓālimatunفَهِىَतो वोfahiyaخَاوِيَةٌगिरी पड़ी हैंkhāwiyatunعَلَىٰऊपरʿalāعُرُوشِهَاअपनी छतों केʿurūshihāوَبِئْرٍۢऔर कुएँwabi'rinمُّعَطَّلَةٍۢबेकारmuʿaṭṭalatinوَقَصْرٍۢऔर महलwaqaṣrinمَّشِيدٍपुख़्ताmashīdin٤٥
तो कितनी ही बस्तियाँ हैं, जिन्हें हमने इस हाल में नष्ट कर दिया कि वे अत्याचारी थीं। अतः वे अपनी छतों पर गिरी हुई हैं। और (कितने ही) बेकार छोड़े हुए कुएँ हैं तथा पक्के ऊँचे भवन हैं।
२२:४६
أَفَلَمْक्या भला नहींafalamيَسِيرُوا۟वो चले फिरेyasīrūفِىinٱلْأَرْضِज़मीन मेंl-arḍiفَتَكُونَतो होतेfatakūnaلَهُمْउनके लिएlahumقُلُوبٌۭदिलqulūbunيَعْقِلُونَवो अक़्ल से काम लेतेyaʿqilūnaبِهَآसाथ उनकेbihāأَوْयाawءَاذَانٌۭकानādhānunيَسْمَعُونَवो सुनतेyasmaʿūnaبِهَا ۖसाथ उनकेbihāفَإِنَّهَاतो बेशक बात ये है किfa-innahāلَاnotتَعْمَىनहीं अँधी होतींtaʿmāٱلْأَبْصَـٰرُआँखेंl-abṣāruوَلَـٰكِنऔर लेकिनwalākinتَعْمَىअँधे हो जाते हैंtaʿmāٱلْقُلُوبُदिलl-qulūbuٱلَّتِىवो जोallatīفِى(are) inٱلصُّدُورِसीनों में हैंl-ṣudūri٤٦
तो क्या वे धरती में चले-फिरे नहीं कि उनके लिए ऐसे दिल हों, जिनसे वे समझें, या ऐसे कान हों, जिनसे वे सुनें। निःसंदेह आँखें अंधी नहीं होतीं, लेकिन वे दिल अंधे होते हैं, जो सीनों में हैं।1
२२:४७
وَيَسْتَعْجِلُونَكَऔर जल्दी माँगते हैं आपसेwayastaʿjilūnakaبِٱلْعَذَابِअज़ाब कोbil-ʿadhābiوَلَنऔर हरगिज़ नाwalanيُخْلِفَख़िलाफ़ करेगाyukh'lifaٱللَّهُअल्लाहl-lahuوَعْدَهُۥ ۚअपने वादे केwaʿdahuوَإِنَّऔर बेशकwa-innaيَوْمًاएक दिनyawmanعِندَनज़दीकʿindaرَبِّكَआपके रब केrabbikaكَأَلْفِमानिन्द एक हज़ारka-alfiسَنَةٍۢसाल के हैsanatinمِّمَّاउससे जोmimmāتَعُدُّونَतु गिनते होtaʿuddūna٤٧
तथा वे आपसे यातना के बारे में जल्दी मचा रहे हैं और अल्लाह हरगिज़ अपने वचन के विरुद्ध नहीं करेगा। और निःसंदेह आपके पालनहार के यहाँ एक दिन तुम्हारी गणना के अनुसार हज़ार वर्ष के बराबर1 है।
२२:४८
وَكَأَيِّنऔर कितनी हीwaka-ayyinمِّنofminقَرْيَةٍबस्तियाँqaryatinأَمْلَيْتُढील दी मैं नेamlaytuلَهَاउन्हेंlahāوَهِىَजब कि वोwahiyaظَالِمَةٌۭज़ालिम थींẓālimatunثُمَّफिरthummaأَخَذْتُهَاपकड़ लिया मैं ने उन्हेंakhadhtuhāوَإِلَىَّऔर मेरी ही तरफ़wa-ilayyaٱلْمَصِيرُलौटना हैl-maṣīru٤٨
और कितनी ही बस्तियाँ हैं, जिन्हें हमने अवसर दिया, जबकि वे अत्याचारी थीं। फिर मैंने उन्हें पकड़ लिया और मेरी ही ओर (सबको) लौटकर आना है।
२२:४९
قُلْकह दीजिएqulيَـٰٓأَيُّهَاyāayyuhāٱلنَّاسُलोगोl-nāsuإِنَّمَآबेशकinnamāأَنَا۠मैंanāلَكُمْतुम्हारे लिएlakumنَذِيرٌۭडराने वाला हूँnadhīrunمُّبِينٌۭखुल्लम-खुल्लाmubīnun٤٩
(ऐ नबी!) आप कह दें कि ऐ लोगो! मैं तो बस तुम्हें खुला सावधान करने वाला हूँ।
२२:५०
فَٱلَّذِينَतो वो जोfa-alladhīnaءَامَنُوا۟ईमान लाएāmanūوَعَمِلُوا۟और उन्होंने अमल किएwaʿamilūٱلصَّـٰلِحَـٰتِनेकl-ṣāliḥātiلَهُمउनके लिएlahumمَّغْفِرَةٌۭबख़्शिशmaghfiratunوَرِزْقٌۭऔर रिज़्क़ हैwariz'qunكَرِيمٌۭइज़्ज़त वालाkarīmun٥٠
तो वे लोग जो ईमान लाए तथा उन्होंने अच्छे कार्य किए, उनके लिए महान क्षमा और सम्मान की रोज़ी है।
२२:५१
وَٱلَّذِينَऔर वो जिन्होंनेwa-alladhīnaسَعَوْا۟कोशिश कीsaʿawفِىٓagainstءَايَـٰتِنَاहमारी आयात मेंāyātināمُعَـٰجِزِينَआजिज़ करने वाले बनकरmuʿājizīnaأُو۟لَـٰٓئِكَयही लोग हैंulāikaأَصْحَـٰبُसाथीaṣḥābuٱلْجَحِيمِजहन्नम केl-jaḥīmi٥١
और जिन लोगों ने हमारी आयतों (को झुठलाने) में दौड़-भाग की, (यह समझकर कि हमें) विवश कर देंगे, तो वही नरकवासी हैं।
२२:५२
وَمَآऔर नहींwamāأَرْسَلْنَاभेजा हमनेarsalnāمِنbefore youminقَبْلِكَआपसे पहलेqablikaمِنanyminرَّسُولٍۢकोई रसूलrasūlinوَلَاऔर नाwalāنَبِىٍّकोई नबीnabiyyinإِلَّآमगरillāإِذَاजबidhāتَمَنَّىٰٓउसने पढ़ाtamannāأَلْقَىडाल दियाalqāٱلشَّيْطَـٰنُशैतान नेl-shayṭānuفِىٓinأُمْنِيَّتِهِۦउसके पढ़ने मेंum'niyyatihiفَيَنسَخُपस मिटा देता हैfayansakhuٱللَّهُअल्लाहl-lahuمَاउसे जोيُلْقِىडालता हैyul'qīٱلشَّيْطَـٰنُशैतानl-shayṭānuثُمَّफिरthummaيُحْكِمُमज़बूत करता हैyuḥ'kimuٱللَّهُअल्लाहl-lahuءَايَـٰتِهِۦ ۗआयात अपनीāyātihiوَٱللَّهُऔर अल्लाहwal-lahuعَلِيمٌख़ूब इल्म वाला हैʿalīmunحَكِيمٌۭख़ूब हिकमत वाला हैḥakīmun٥٢
और (ऐ रसूल!) हमने आपसे पूर्व न कोई रसूल भेजा और न कोई नबी, परंतु जब उसने (अल्लाह की पुस्तक) पढ़ी, तो शैतान ने उसके पढ़ने में संशय डाल दिया। फिर अल्लाह शैतान के संशय को मिटा देता है, फिर अल्लाह अपनी आयतों को सुदृढ़ कर देता है। और अल्लाह सब कुछ जानने वाला, पूर्ण हिकमत वाला है।1
२२:५३
لِّيَجْعَلَताकि वो बना देliyajʿalaمَاउसे जोيُلْقِىडालता हैyul'qīٱلشَّيْطَـٰنُशैतानl-shayṭānuفِتْنَةًۭएक आज़माइशfit'natanلِّلَّذِينَउन लोगों के लिएlilladhīnaفِىinقُلُوبِهِمजिनके दिलों मेंqulūbihimمَّرَضٌۭबीमारी हैmaraḍunوَٱلْقَاسِيَةِऔर सख़्त हैंwal-qāsiyatiقُلُوبُهُمْ ۗदिल उनकेqulūbuhumوَإِنَّऔर यक़ीननwa-innaٱلظَّـٰلِمِينَज़ालिम लोगl-ẓālimīnaلَفِى(are) surely, inlafīشِقَاقٍۭअलबत्ता मुख़ालिफ़त में हैंshiqāqinبَعِيدٍۢदूर कीbaʿīdin٥٣
ताकि वह (अल्लाह) शैतान के डाले हुए संशय को उनके लिए परीक्षण बना दे, जिनके दिलों में रोग है और जिनके दिल कठोर हैं। और निःसंदेह अत्याचारी लोग विरोध में बहुत दूर चले गए हैं।
२२:५४
وَلِيَعْلَمَऔर ताकि जान लेंwaliyaʿlamaٱلَّذِينَवो लोग जोalladhīnaأُوتُوا۟दिए गएūtūٱلْعِلْمَइल्मl-ʿil'maأَنَّهُकि बेशक वोannahuٱلْحَقُّहक़ हैl-ḥaquمِنfromminرَّبِّكَआपके रब की तरफ़ सेrabbikaفَيُؤْمِنُوا۟फिर वो ईमान ले आऐंfayu'minūبِهِۦउस परbihiفَتُخْبِتَफिर वो आजिज़ी करेंfatukh'bitaلَهُۥउसके लिएlahuقُلُوبُهُمْ ۗदिल उनकेqulūbuhumوَإِنَّऔर बेशकwa-innaٱللَّهَअल्लाहl-lahaلَهَادِअलबत्ता राह दिखाने वाला हैlahādiٱلَّذِينَउनको जोalladhīnaءَامَنُوٓا۟ईमान लाएāmanūإِلَىٰtoilāصِرَٰطٍۢतरफ़ रास्तेṣirāṭinمُّسْتَقِيمٍۢसीधे केmus'taqīmin٥٤
और ताकि उन लोगों को जिन्हें ज्ञान दिया गया है, विश्वास हो जाए कि वही आपके पालनहार की ओर से सत्य है। तो वे उसपर ईमान ले आएँ और उनके दिल उसके लिए झुक जाएँ। और निःसंदेह अल्लाह ईमान लाने वालों को निश्चय सीधा मार्ग दिखाने वाला है।
२२:५५
وَلَاAnd notwalāيَزَالُऔर हमेशा रहेंगेyazāluٱلَّذِينَवो जिन्होंनेalladhīnaكَفَرُوا۟कुफ़्र कियाkafarūفِى(to be) inمِرْيَةٍۢशक मेंmir'yatinمِّنْهُउसकी तरफ़ सेmin'huحَتَّىٰयहाँ तक किḥattāتَأْتِيَهُمُआ जाएगी उनके पासtatiyahumuٱلسَّاعَةُघड़ीl-sāʿatuبَغْتَةًअचानकbaghtatanأَوْयाawيَأْتِيَهُمْआ जाएगा उनके पासyatiyahumعَذَابُअज़ाबʿadhābuيَوْمٍदिनyawminعَقِيمٍबाँझ काʿaqīmin٥٥
तथा वे लोग जिन्होंने कुफ़्र किया, हमेशा इस (क़ुरआन) के बारे में किसी संदेह में रहेंगे, यहाँ तक कि उनके पास अचानक क़ियामत आ जाए, या उनके पास उस दिन की यातना आ जाए, जो बाँझ1 (हर भलाई से रहित) है।
२२:५६
ٱلْمُلْكُबादशाहतal-mul'kuيَوْمَئِذٍۢउस दिन ( होगी )yawma-idhinلِّلَّهِअल्लाह के लिएlillahiيَحْكُمُवो फ़ैसला करेगाyaḥkumuبَيْنَهُمْ ۚदर्मियान उनकेbaynahumفَٱلَّذِينَपस वो लोग जोfa-alladhīnaءَامَنُوا۟ईमान लाएāmanūوَعَمِلُوا۟और उन्होंने अमल किएwaʿamilūٱلصَّـٰلِحَـٰتِनेकl-ṣāliḥātiفِى(will be) inجَنَّـٰتِजन्नतों में (होंगे)jannātiٱلنَّعِيمِनेअमतों वालीl-naʿīmi٥٦
उस दिन सारा राज्य अल्लाह ही का होगा, वह उनके बीच निर्णय करेगा। फिर वे लोग जो ईमान लाए और उन्होंने अच्छे कार्य किए, वे नेमत भरी जन्नतों में होंगे।
२२:५७
وَٱلَّذِينَऔर वो जिन्होंनेwa-alladhīnaكَفَرُوا۟कुफ़्र कियाkafarūوَكَذَّبُوا۟और झुठलायाwakadhabūبِـَٔايَـٰتِنَاहमारी आयात कोbiāyātināفَأُو۟لَـٰٓئِكَतो यही लोग हैंfa-ulāikaلَهُمْउनके लिएlahumعَذَابٌۭअज़ाब होगाʿadhābunمُّهِينٌۭरुस्वाकुनmuhīnun٥٧
और जिन लोगों ने कुफ़्र किया और हमारी आयतों को झुठलाया, तो वही हैं जिनके लिए अपमानकारी यातना है।
२२:५८
وَٱلَّذِينَऔर जिन्होंनेwa-alladhīnaهَاجَرُوا۟हिजरत कीhājarūفِىinسَبِيلِ(the) waysabīliٱللَّهِअल्लाह के रास्ते मेंl-lahiثُمَّफिरthummaقُتِلُوٓا۟वो क़त्ल किए गएqutilūأَوْयाawمَاتُوا۟वो मर गएmātūلَيَرْزُقَنَّهُمُअलबत्ता ज़रूर रिज़्क़ देगा उन्हेंlayarzuqannahumuٱللَّهُअल्लाहl-lahuرِزْقًاरिज़्क़riz'qanحَسَنًۭا ۚअच्छाḥasananوَإِنَّऔर बेशकwa-innaٱللَّهَअल्लाहl-lahaلَهُوَअलबत्ता वो हीlahuwaخَيْرُबेहतर हैkhayruٱلرَّٰزِقِينَसब रिज़्क़ देने वालों सेl-rāziqīna٥٨
तथा जिन लोगों ने अल्लाह के मार्ग में अपना घरबार छोड़ा। फिर मारे गए या मर गए, निश्चय अल्लाह उन्हें अवश्य उत्तम रोज़ी प्रदान करेगा। और निःसंदेह अल्लाह ही सब रोज़ी देने वालों से बेहतर है।
२२:५९
لَيُدْخِلَنَّهُمअलबत्ता वो ज़रूर दाख़िल करेगा उन्हेंlayud'khilannahumمُّدْخَلًۭاदाख़िल होने की जगहmud'khalanيَرْضَوْنَهُۥ ۗवो पसन्द करेंगे जिसेyarḍawnahuوَإِنَّऔर बेशकwa-innaٱللَّهَअल्लाहl-lahaلَعَلِيمٌअलबत्ता ख़ूब इल्म वाला हैlaʿalīmunحَلِيمٌۭख़ूब हिल्म वाला हैḥalīmun٥٩
निश्चय वह उन्हें ऐसे स्थान में अवश्य दाख़िल करेगा, जिससे वे प्रसन्न हो जाएँगे। और निःसंदेह अल्लाह सब कुछ जानने वाला, अत्यंत सहनशील है।
२२:६०
۞ ذَٰلِكَये हैdhālikaوَمَنْऔर जो कोईwamanعَاقَبَबदला लेʿāqabaبِمِثْلِमानिन्द उसकेbimith'liمَاजोعُوقِبَसताया गयाʿūqibaبِهِۦउसेbihiثُمَّफिरthummaبُغِىَज़्यादती की गईbughiyaعَلَيْهِउस परʿalayhiلَيَنصُرَنَّهُअलबत्ता ज़रूर मदद करेगा उसकीlayanṣurannahuٱللَّهُ ۗअल्लाहl-lahuإِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaلَعَفُوٌّअलबत्ता बहुत माफ़ करने वाला हैlaʿafuwwunغَفُورٌۭबहुत बख़्शने वाला हैghafūrun٦٠
यह तो हुआ। और जो व्यक्ति बदला ले, वैसा ही जैसा उसके साथ किया गया, फिर उसपर अत्याचार किया जाए, तो अल्लाह उसकी अवश्य सहायता करेगा। निःसंदेह अल्लाह बहुत माफ़ करने वाला, अत्यंत क्षमाशील है।
२२:६१
ذَٰلِكَयेdhālikaبِأَنَّबवजह उसके किbi-annaٱللَّهَअल्लाहl-lahaيُولِجُदाख़िल करता हैyūlijuٱلَّيْلَरात कोal-laylaفِىin (to)ٱلنَّهَارِदिन मेंl-nahāriوَيُولِجُऔर वो दाख़िल करता हैwayūlijuٱلنَّهَارَदिन कोl-nahāraفِىin (to)ٱلَّيْلِरात मेंal-layliوَأَنَّऔर बेशकwa-annaٱللَّهَअल्लाहl-lahaسَمِيعٌۢख़ूब सुनने वाला हैsamīʿunبَصِيرٌۭख़ूब देखने वाला हैbaṣīrun٦١
यह इसलिए कि अल्लाह रात को दिन में दाखिल करता है और दिन को रात में दाखिल करता है। और अल्लाह सब कुछ सुनने वाला, सब कुछ देखने वाला1 है।
२२:६२
ذَٰلِكَयेdhālikaبِأَنَّबवजह उसके किbi-annaٱللَّهَअल्लाहl-lahaهُوَवो हीhuwaٱلْحَقُّहक़ हैl-ḥaquوَأَنَّऔर बेशकwa-annaمَاजिसेيَدْعُونَवो पुकारते हैंyadʿūnaمِنbesides Himminدُونِهِۦउसके सिवाdūnihiهُوَवोhuwaٱلْبَـٰطِلُबातिल हैl-bāṭiluوَأَنَّऔर बेशकwa-annaٱللَّهَअल्लाहl-lahaهُوَवो हीhuwaٱلْعَلِىُّबहुत बुलन्द हैl-ʿaliyuٱلْكَبِيرُबहुत बड़ा हैl-kabīru٦٢
यह इसलिए कि अल्लाह ही सत्य है, और जिसे वे अल्लाह के सिवा पुकारते हैं, वह असत्य है, और अल्लाह ही सबसे ऊँचा, सबसे बड़ा है।
२२:६३
أَلَمْक्या नहींalamتَرَआपने देखाtaraأَنَّबेशकannaٱللَّهَअल्लाह नेl-lahaأَنزَلَउताराanzalaمِنَfromminaٱلسَّمَآءِआसमान सेl-samāiمَآءًۭपानीmāanفَتُصْبِحُतो हो जाती हैfatuṣ'biḥuٱلْأَرْضُज़मीनl-arḍuمُخْضَرَّةً ۗसरसब्ज़mukh'ḍarratanإِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaلَطِيفٌबहुत बारीक बीन हैlaṭīfunخَبِيرٌۭख़ूब ख़बर रखने वाला हैkhabīrun٦٣
क्या आपने नहीं देखा कि अल्लाह ने आकाश से कुछ पानी उतारा, तो भूमि हरी-भरी हो जाती है। निःसंदेह अल्लाह अत्यंत दयालु, हर चीज़ की ख़बर रखने वाला है।
२२:६४
لَّهُۥउसी के लिए हैlahuمَاजो कुछفِى(is) inٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानों में हैl-samāwātiوَمَاऔर जो कुछwamāفِى(is) inٱلْأَرْضِ ۗज़मीन में हैl-arḍiوَإِنَّऔर बेशकwa-innaٱللَّهَअल्लाहl-lahaلَهُوَअलबत्ता वोlahuwaٱلْغَنِىُّबहुत बेनियाज़ हैl-ghaniyuٱلْحَمِيدُबहुत तारीफ़ वाला हैl-ḥamīdu٦٤
उसी का है जो कुछ आकाशों में है और जो कुछ धरती में है। और निःसंदेह अल्लाह ही बेनियाज़ और प्रशंसनीय है।
२२:६५
أَلَمْक्या नहींalamتَرَआपने देखाtaraأَنَّबेशकannaٱللَّهَअल्लाह नेl-lahaسَخَّرَमुसख़्ख़र कियाsakharaلَكُمतुम्हारे लिएlakumمَّاजो कुछفِى(is) inٱلْأَرْضِज़मीन में हैl-arḍiوَٱلْفُلْكَऔर कश्तियों कोwal-ful'kaتَجْرِىजो चलती हैंtajrīفِىthroughٱلْبَحْرِसमुन्दर मेंl-baḥriبِأَمْرِهِۦउसके हुक्म सेbi-amrihiوَيُمْسِكُऔर वो थामे रखता हैwayum'sikuٱلسَّمَآءَआसमान कोl-samāaأَنइससे किanتَقَعَवो गिर पड़ेtaqaʿaعَلَىonʿalāٱلْأَرْضِज़मीन परl-arḍiإِلَّاमगरillāبِإِذْنِهِۦٓ ۗउसके इज़न सेbi-idh'nihiإِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaبِٱلنَّاسِसाथ लोगों केbil-nāsiلَرَءُوفٌۭअलबत्ता बहुत शफ़्क़त करने वाला हैlaraūfunرَّحِيمٌۭनिहायत रहम करने वाला हैraḥīmun٦٥
क्या आपने नहीं देखा कि अल्लाह ने धरती की सारी वस्तुओं को तुम्हारे वश में कर दिया1 है, तथा नावों को भी, जो सागर में उसके आदेश से चलती हैं और वह आकाश को अपनी अनुमति के बिना धरती पर गिरने से रोकता है? निःसंदेह अल्लाह लोगों के लिए अति करुणामय, अत्यंत दयावान् है।
२२:६६
وَهُوَऔर वो ही हैwahuwaٱلَّذِىٓजिसनेalladhīأَحْيَاكُمْज़िन्दा किया तुम्हेंaḥyākumثُمَّफिरthummaيُمِيتُكُمْवो मौत देगा तुम्हेंyumītukumثُمَّफिरthummaيُحْيِيكُمْ ۗवो ज़िन्दा करेगा तुम्हेंyuḥ'yīkumإِنَّयक़ीननinnaٱلْإِنسَـٰنَइन्सानl-insānaلَكَفُورٌۭअलबत्ता बहुत नाशुक्रा हैlakafūrun٦٦
तथा वही है, जिसने तुम्हें जीवन प्रदान किया, फिर तुम्हें मारेगा, फिर तुम्हें जीवित करेगा। निःसंदेह इनसान बड़ा ही नाशुक्रा है।
२२:६७
لِّكُلِّवास्ते हरlikulliأُمَّةٍۢउम्मत केummatinجَعَلْنَاमुक़र्रर किया हमनेjaʿalnāمَنسَكًاइबादत का तरीक़ाmansakanهُمْवोhumنَاسِكُوهُ ۖचलने वाले हैं उस परnāsikūhuفَلَاतो नाfalāيُنَـٰزِعُنَّكَवो हरगिज़ झगड़ा करें आपसेyunāziʿunnakaفِىinٱلْأَمْرِ ۚइस मामले मेंl-amriوَٱدْعُऔर दावत दीजिएwa-ud'ʿuإِلَىٰtoilāرَبِّكَ ۖतरफ़ अपने रब केrabbikaإِنَّكَबेशक आपinnakaلَعَلَىٰअलबत्ता ऊपरlaʿalāهُدًۭىहिदायतhudanمُّسْتَقِيمٍۢसीधी के हैंmus'taqīmin٦٧
(ऐ नबी!) हमने प्रत्येक समुदाय के लिए इबादत की एक विधि निर्धारित की है, जिसके अनुसार वे इबादत करने वाले हैं। अतः वे आपसे इस मामले में हरगिज़ विवाद न करें। और आप अपने पालनहार की ओर लोगों को बुलाएँ। निःसंदेह आप तो निश्चय सीधी राह पर हैं।1
२२:६८
وَإِنऔर अगरwa-inجَـٰدَلُوكَवो झगड़ा करें आपसेjādalūkaفَقُلِतो कह दीजिएfaquliٱللَّهُअल्लाहl-lahuأَعْلَمُज़्यादा जानता हैaʿlamuبِمَاउसे जोbimāتَعْمَلُونَतुम अमल करते होtaʿmalūna٦٨
और यदि वे आपसे विवाद करें, तो कह दें कि अल्लाह तुम्हारे कर्मों से भली-भाँति अवगत है।
२२:६९
ٱللَّهُअल्लाहal-lahuيَحْكُمُवो फ़ैसला करेगाyaḥkumuبَيْنَكُمْदर्मियान तुम्हारेbaynakumيَوْمَदिनyawmaٱلْقِيَـٰمَةِक़यामत केl-qiyāmatiفِيمَاउस मामले में जोfīmāكُنتُمْथे तुमkuntumفِيهِउसमेंfīhiتَخْتَلِفُونَतुम इख़्तिलाफ़ करतेtakhtalifūna٦٩
अल्लाह क़ियामत के दिन तुम्हारे बीच उस मामले में निर्णय करेगा, जिसमें तुम मतभेद किया करते थे।
२२:७०
أَلَمْक्या नहींalamتَعْلَمْआप जानतेtaʿlamأَنَّकि बेशकannaٱللَّهَअल्लाहl-lahaيَعْلَمُजानता हैyaʿlamuمَاजो कुछفِى(is) inٱلسَّمَآءِआसमान मेंl-samāiوَٱلْأَرْضِ ۗऔर ज़मीन में हैwal-arḍiإِنَّबेशकinnaذَٰلِكَयेdhālikaفِى(is) inكِتَـٰبٍ ۚएक किताब में हैkitābinإِنَّबेशकinnaذَٰلِكَयेdhālikaعَلَى(is) forʿalāٱللَّهِअल्लाह परl-lahiيَسِيرٌۭबहुत आसान हैyasīrun٧٠
(ऐ रसूल!) क्या आप नहीं जानते कि अल्लाह जानता है, जो आकाश तथा धरती में है? निःसंदेह यह एक किताब में (अंकित) है। निःसंदेह यह अल्लाह के लिए अति सरल है।
२२:७१
وَيَعْبُدُونَऔर वो इबादत करते हैंwayaʿbudūnaمِنbesides Allahminدُونِसिवाएdūniٱللَّهِअल्लाह केl-lahiمَاउसकी जोلَمْनहींlamيُنَزِّلْउसने नाज़िल कीyunazzilبِهِۦजिसकीbihiسُلْطَـٰنًۭاकोई दलीलsul'ṭānanوَمَاऔर उसकी जोwamāلَيْسَनहीं हैlaysaلَهُمउनके लिएlahumبِهِۦजिसकाbihiعِلْمٌۭ ۗकोई इल्मʿil'munوَمَاऔर नहींwamāلِلظَّـٰلِمِينَज़ालिमों के लिएlilẓẓālimīnaمِنanyminنَّصِيرٍۢकोई मददगारnaṣīrin٧١
और वे अल्लाह के सिवा उसकी इबादत करते हैं, जिसका उसने कोई प्रमाण नहीं उतारा, और न उनके पास उसकी कोई जानकारी है। और अत्याचारियों का कोई सहायक नहीं।
२२:७२
وَإِذَاऔर जबwa-idhāتُتْلَىٰपढ़ी जाती हैंtut'lāعَلَيْهِمْउन परʿalayhimءَايَـٰتُنَاआयात हमारीāyātunāبَيِّنَـٰتٍۢवाज़ेहbayyinātinتَعْرِفُआप पहचान सकते हैंtaʿrifuفِىonوُجُوهِचेहरों मेंwujūhiٱلَّذِينَउनके जिन्होंनेalladhīnaكَفَرُوا۟कुफ़्र कियाkafarūٱلْمُنكَرَ ۖनागवारी कोl-munkaraيَكَادُونَक़रीब हैंyakādūnaيَسْطُونَकि वो हमला कर देंyasṭūnaبِٱلَّذِينَउन पर जोbi-alladhīnaيَتْلُونَपढ़ते हैंyatlūnaعَلَيْهِمْउन परʿalayhimءَايَـٰتِنَا ۗआयात हमारीāyātināقُلْकह दीजिएqulأَفَأُنَبِّئُكُمक्या फिर मैं बताऊँ तुम्हेंafa-unabbi-ukumبِشَرٍّۢबुरी चीज़bisharrinمِّنthanminذَٰلِكُمُ ۗइससेdhālikumuٱلنَّارُआगl-nāruوَعَدَهَاवादा किया है उसकाwaʿadahāٱللَّهُअल्लाह नेl-lahuٱلَّذِينَउनसे जिन्होंनेalladhīnaكَفَرُوا۟ ۖकुफ़्र कियाkafarūوَبِئْسَऔर कितना बुरा हैwabi'saٱلْمَصِيرُठिकानाl-maṣīru٧٢
और जब उन्हें हमारी स्पष्ट आयतें सुनाई जाती हैं, तो आप काफ़िरों के चेहरों में अस्वीकृति पहचान लेंगे। क़रीब होंगे कि वे उनपर आक्रमण कर दें, जो उन्हें हमारी आयतें पढ़कर सुनाते हैं। आप कह दें : तो क्या मैं तुम्हें इससे बुरी चीज़ बता दूँ? वह आग है, जिसका अल्लाह ने उन लोगों से वादा किया है, जिन्होंने कुफ़्र किया और वह बहुत ही बुरा ठिकाना है।
२२:७३
يَـٰٓأَيُّهَاyāayyuhāٱلنَّاسُलोगोl-nāsuضُرِبَबयान की गई हैḍuribaمَثَلٌۭमिसालmathalunفَٱسْتَمِعُوا۟पस ग़ौर से सुनोfa-is'tamiʿūلَهُۥٓ ۚउसेlahuإِنَّबेशकinnaٱلَّذِينَवो जिन्हेंalladhīnaتَدْعُونَतुम पुकारते होtadʿūnaمِنbesides Allahminدُونِbesides Allahdūniٱللَّهِअल्लाह के सिवाl-lahiلَنहरगिज़ नहींlanيَخْلُقُوا۟वो पैदा कर सकतेyakhluqūذُبَابًۭاएक मक्खीdhubābanوَلَوِऔर अगरचेwalawiٱجْتَمَعُوا۟वो जमा हो जाऐंij'tamaʿūلَهُۥ ۖउसके लिएlahuوَإِنऔर अगरwa-inيَسْلُبْهُمُछीन ले उनसेyaslub'humuٱلذُّبَابُमक्खीl-dhubābuشَيْـًۭٔاकोई चीज़shayanلَّاnotيَسْتَنقِذُوهُनहीं वो छुड़ा सकते उसकोyastanqidhūhuمِنْهُ ۚउससेmin'huضَعُفَकितना कमज़ोर हैḍaʿufaٱلطَّالِبُतलब करने वालाl-ṭālibuوَٱلْمَطْلُوبُऔर वो जिससे तलब किया जाता हैwal-maṭlūbu٧٣
ऐ लोगो! एक उदाहरण दिया गया है। इसे ध्यान से सुनो। निःसंदेह वे लोग जिन्हें तुम अल्लाह के अतिरिक्त पुकारते हो, कभी एक मक्खी भी पैदा नहीं करेंगे, यद्यपि वे इसके लिए इकट्ठे हो जाएँ। और यदि मक्खी उनसे कोई चीज़ छीन ले, वे उसे उससे छुड़ा नहीं पाएँगे। कमज़ोर है माँगने वाला और वह भी जिससे माँगा गया।
२२:७४
مَاनहींقَدَرُوا۟उन्होंने क़द्र कीqadarūٱللَّهَअल्लाह कीl-lahaحَقَّजैसे हक़ हैḥaqqaقَدْرِهِۦٓ ۗउसकी क़द्र काqadrihiإِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaلَقَوِىٌّअलबत्ता बहुत क़ूव्वत वाला हैlaqawiyyunعَزِيزٌबहुत ज़बरदस्त हैʿazīzun٧٤
उन्होंने अल्लाह का वैसे आदर नहीं किया, जैसे उसका आदर करना चाहिए! निःसंदेह अल्लाह अत्यंत शक्तिशाली, सब पर प्रभुत्वशाली है।
२२:७५
ٱللَّهُअल्लाहal-lahuيَصْطَفِىचुन लेता हैyaṣṭafīمِنَfromminaٱلْمَلَـٰٓئِكَةِफ़रिश्तों में सेl-malāikatiرُسُلًۭاपैग़ाम पहुँचाने वालेrusulanوَمِنَand fromwaminaٱلنَّاسِ ۚऔर इन्सानों में से भीl-nāsiإِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaسَمِيعٌۢख़ूब सुनने वाला हैsamīʿunبَصِيرٌۭख़ूब देखने वाला हैbaṣīrun٧٥
अल्लाह फ़रिश्तों में से संदेश पहुँचाने वालों को चुनता है तथा मनुष्यों में से भी। निःसंदेह अल्लाह सब कुछ सुनने वाला, सब कुछ देखने1 वाला है।
२२:७६
يَعْلَمُवो जानता हैyaʿlamuمَاजो कुछبَيْنَ(is) before thembaynaأَيْدِيهِمْउनके आगे हैaydīhimوَمَاऔर जो कुछwamāخَلْفَهُمْ ۗउनके पीछे हैkhalfahumوَإِلَىAnd towa-ilāٱللَّهِऔर तरफ़ अल्लाह ही केl-lahiتُرْجَعُलौटाए जाते हैंtur'jaʿuٱلْأُمُورُसब कामl-umūru٧٦
वह जानता है, जो कुछ उनके सामने है और जो कुछ उनके पीछे है। और अल्लाह ही की ओर सब काम लौटाए जाते हैं।
२२:७७
يَـٰٓأَيُّهَاO you who believeyāayyuhāٱلَّذِينَऐ लोगो जोalladhīnaءَامَنُوا۟ईमान लाए होāmanūٱرْكَعُوا۟रुकूअ करोir'kaʿūوَٱسْجُدُوا۟और सजदा करोwa-us'judūوَٱعْبُدُوا۟और इबादत करोwa-uʿ'budūرَبَّكُمْअपने रब कीrabbakumوَٱفْعَلُوا۟और करोwa-if'ʿalūٱلْخَيْرَभलाईl-khayraلَعَلَّكُمْताकि तुमlaʿallakumتُفْلِحُونَ ۩तुम फ़लाह पा जाओtuf'liḥūna٧٧
ऐ ईमान वालो! रुकू करो तथा सजदा करो और अपने पालनहार की इबादत करो और नेकी करो, ताकि तुम सफल हो जाओ।
२२:७८
وَجَـٰهِدُوا۟और जिहाद करोwajāhidūفِىforٱللَّهِअल्लाह (के रास्ते) मेंl-lahiحَقَّजैसा कि (हक़ है)ḥaqqaجِهَادِهِۦ ۚउसके जिहाद काjihādihiهُوَउसनेhuwaٱجْتَبَىٰكُمْचुन लिया है तुम्हेंij'tabākumوَمَاऔर नहींwamāجَعَلَउसने बनाईjaʿalaعَلَيْكُمْतुम परʿalaykumفِىinٱلدِّينِदीन के मामले मेंl-dīniمِنْanyminحَرَجٍۢ ۚकोई तंगीḥarajinمِّلَّةَये दीन हैmillataأَبِيكُمْतुम्हारे बापabīkumإِبْرَٰهِيمَ ۚइब्राहीम काib'rāhīmaهُوَउस (अल्लाह) नेhuwaسَمَّىٰكُمُनाम रखा है तुम्हाराsammākumuٱلْمُسْلِمِينَमुसलमानl-mus'limīnaمِنbeforeminقَبْلُइससे पहले (भी)qabluوَفِىand inwafīهَـٰذَاऔर इसमें (भी)hādhāلِيَكُونَताकि होंliyakūnaٱلرَّسُولُरसूलl-rasūluشَهِيدًاगवाहshahīdanعَلَيْكُمْतुम परʿalaykumوَتَكُونُوا۟और तुम हो जाओwatakūnūشُهَدَآءَगवाहshuhadāaعَلَىonʿalāٱلنَّاسِ ۚतमाम इन्सानों परl-nāsiفَأَقِيمُوا۟पस क़ायम करोfa-aqīmūٱلصَّلَوٰةَनमाज़l-ṣalataوَءَاتُوا۟और अदा करोwaātūٱلزَّكَوٰةَज़कातl-zakataوَٱعْتَصِمُوا۟और मज़बूत थाम लोwa-iʿ'taṣimūبِٱللَّهِअल्लाह कोbil-lahiهُوَवो हीhuwaمَوْلَىٰكُمْ ۖमौला है तुम्हाराmawlākumفَنِعْمَपस कितना अच्छा हैfaniʿ'maٱلْمَوْلَىٰमौला / दोस्तl-mawlāوَنِعْمَऔर कितना अच्छा हैwaniʿ'maٱلنَّصِيرُमददगारl-naṣīru٧٨
तथा अल्लाह के मार्ग में जिहाद करो, जैसा कि उसके जिहाद का हक़1 है। उसी ने तुम्हें चुना है। और धर्म के मामले में तुमपर कोई तंगी नहीं रखी। यह तुम्हारे पिता इबराहीम का धर्म है। उसी ने इस (क़ुरआन) से पहले तथा इसमें भी तुम्हारा नाम मुसलमान रखा है। ताकि रसूल तुमपर गवाह हों और तुम सब लोगों पर गवाह2 बनो। अतः नमाज़ क़ायम करो तथा ज़कात दो और अल्लाह को मज़बूती से पकड़3 लो। वही तुम्हारा संरक्षक है। तो वह क्या ही अच्छा संरक्षक तथा क्या ही अच्छा सहायक है।