२४

अन-नूर

मदनी ६४ आयतें पारा १८
النور

सूरह अन-नूर (النور) पवित्र क़ुरआन का २४ वाँ अध्याय है — यह एक मदनी सूरह है जिसमें ६४ आयतें हैं। मदनी सूरहें प्रवास के बाद उतरीं और प्रायः इबादत, क़ानून और मुस्लिम समाज के जीवन से संबंधित हैं।

बिस्मिल्लाह
بِسْمِसाथ नामbis'miٱللَّهِअल्लाह केl-lahiٱلرَّحْمَـٰنِजो बहुत मेहरबानl-raḥmāniٱلرَّحِيمِनिहायत रहम करने वाला हैl-raḥīmi
परम कृपालु, अत्यंत दयावान अल्लाह के नाम से
२४:१
سُورَةٌये एक सूरत हैsūratunأَنزَلْنَـٰهَاनाज़िल किया हमने इसेanzalnāhāوَفَرَضْنَـٰهَاऔर फ़र्ज़ किया हमने इसेwafaraḍnāhāوَأَنزَلْنَاऔर नाज़िल कीं हमनेwa-anzalnāفِيهَآइसमेंfīhāءَايَـٰتٍۭआयातāyātinبَيِّنَـٰتٍۢवाज़ेहbayyinātinلَّعَلَّكُمْताकि तुमlaʿallakumتَذَكَّرُونَतुम नसीहत पकड़ोtadhakkarūna١
यह एक महान सूरत है, हमने इसे उतारा तथा हमने इसे अनिवार्य किया और हमने इसमें स्पष्ट आयतें उतारीं हैं; ताकि तुम शिक्षा ग्रहण करो।
२४:२
ٱلزَّانِيَةُज़ानिया औरतal-zāniyatuوَٱلزَّانِىऔर ज़ानी मर्दwal-zānīفَٱجْلِدُوا۟पस कोड़े मारोfa-ij'lidūكُلَّहरkullaوَٰحِدٍۢएक कोwāḥidinمِّنْهُمَاइन दोनों में सेmin'humāمِا۟ئَةَसौmi-ataجَلْدَةٍۢ ۖकोड़ेjaldatinوَلَاऔर नाwalāتَأْخُذْكُمपकड़े तुम्हेंtakhudh'kumبِهِمَاइन दोनों के बारे मेंbihimāرَأْفَةٌۭकोई तरसrafatunفِىconcerningدِينِदीन ( क़ानून) के मामले मेंdīniٱللَّهِअल्लाह केl-lahiإِنअगरinكُنتُمْहो तुमkuntumتُؤْمِنُونَतुम ईमान रखतेtu'minūnaبِٱللَّهِअल्लाह परbil-lahiوَٱلْيَوْمِand the Daywal-yawmiٱلْـَٔاخِرِ ۖऔर आख़िरी दिन परl-ākhiriوَلْيَشْهَدْऔर ज़रूर हाज़िर होwalyashhadعَذَابَهُمَاइन दोनों की सज़ा परʿadhābahumāطَآئِفَةٌۭएक गिरोहṭāifatunمِّنَofminaٱلْمُؤْمِنِينَमोमिनों में सेl-mu'minīna٢
जो व्यभिचार1 करने वाली महिला है और जो व्यभिचार करने वाला पुरुष है, दोनों में से प्रत्येक को सौ कोड़े मारो। और तुम्हें अल्लाह के धर्म के विषय में उन दोनों पर कोई तरस न आए2, यदि तुम अल्लाह तथा अंतिम दिन पर ईमान रखते हो। और आवश्यक है कि उनके दंड के समय ईमानवालों का एक समूह उपस्थित3 हो।
२४:३
ٱلزَّانِىज़ानी मर्दal-zānīلَا(will) notيَنكِحُनहीं निकाह करताyankiḥuإِلَّاमगरillāزَانِيَةًज़निया औरत सेzāniyatanأَوْयाawمُشْرِكَةًۭमुशरिका औरत सेmush'rikatanوَٱلزَّانِيَةُऔर ज़निया औरतwal-zāniyatuلَا(will) notيَنكِحُهَآनहीं निकाह करता उससेyankiḥuhāإِلَّاमगरillāزَانٍज़ानी मर्दzāninأَوْयाawمُشْرِكٌۭ ۚमुशरिक मर्दmush'rikunوَحُرِّمَऔर हराम कर दिया गयाwaḥurrimaذَٰلِكَयेdhālikaعَلَىtoʿalāٱلْمُؤْمِنِينَमोमिनों परl-mu'minīna٣
व्यभिचारी नहीं विवाह1 करेगा, परंतु किसी व्यभिचारिणी अथवा बहुदेववादी स्त्री से, तथा व्यभिचारिणी से नहीं विवाह करेगा, परंतु कोई व्यभिचारी अथवा बहुदेववादी। और यह ईमान वालों पर हराम (निषिद्ध) कर दिया गया है।
२४:४
وَٱلَّذِينَऔर वो लोग जोwa-alladhīnaيَرْمُونَतोहमत लगाऐंyarmūnaٱلْمُحْصَنَـٰتِपाक दामन औरतों परl-muḥ'ṣanātiثُمَّफिरthummaلَمْनाlamيَأْتُوا۟वो लाऐंyatūبِأَرْبَعَةِचारbi-arbaʿatiشُهَدَآءَगवाहshuhadāaفَٱجْلِدُوهُمْतो कोड़े मारो उन्हेंfa-ij'lidūhumثَمَـٰنِينَअस्सीthamānīnaجَلْدَةًۭकोड़ेjaldatanوَلَاऔर नाwalāتَقْبَلُوا۟तुम क़ुबूल करोtaqbalūلَهُمْउनकीlahumشَهَـٰدَةًगवाही कोshahādatanأَبَدًۭا ۚकभी भीabadanوَأُو۟لَـٰٓئِكَऔर यही लोग हैंwa-ulāikaهُمُवोhumuٱلْفَـٰسِقُونَजो फ़ासिक़ हैंl-fāsiqūna٤
तथा जो लोग सच्चरित्रा स्त्रियों पर व्यभिचार का आरोप1 लगाएँ, फिर चार गवाह न लाएँ, तो उन्हें अस्सी कोड़े मारो और उनकी कोई गवाही कभी स्वीकार न करो और वही अवज्ञाकारी लोग हैं।
२४:५
إِلَّاसिवाएillāٱلَّذِينَउनके जिन्होंनेalladhīnaتَابُوا۟तौबा कीtābūمِنۢafterminبَعْدِबादbaʿdiذَٰلِكَइसकेdhālikaوَأَصْلَحُوا۟और उन्होंने इस्लाह कर लीwa-aṣlaḥūفَإِنَّतो बेशकfa-innaٱللَّهَअल्लाहl-lahaغَفُورٌۭबहुत बख़्शने वाला हैghafūrunرَّحِيمٌۭनिहायत रहम करने वाला हैraḥīmun٥
परंतु जो लोग इसके बाद तौबा करें तथा सुधार कर लें, तो निश्चय अल्लाह अत्यंत क्षमाशील, असीम दयावान् है।1
२४:६
وَٱلَّذِينَऔर वो लोग जोwa-alladhīnaيَرْمُونَतोहमत लगाते हैंyarmūnaأَزْوَٰجَهُمْअपनी बीवियों परazwājahumوَلَمْऔर नहींwalamيَكُنहैंyakunلَّهُمْउनके लिएlahumشُهَدَآءُकोई गवाहshuhadāuإِلَّآमगरillāأَنفُسُهُمْवो ख़ुद हीanfusuhumفَشَهَـٰدَةُतो गवाही होगीfashahādatuأَحَدِهِمْउनमें से एक कीaḥadihimأَرْبَعُचारarbaʿuشَهَـٰدَٰتٍۭगवाहियाँshahādātinبِٱللَّهِ ۙसाथ अल्लाह (की क़सम) केbil-lahiإِنَّهُۥबेशक वोinnahuلَمِنَ(is) surely oflaminaٱلصَّـٰدِقِينَअलबत्ता सच्चों में से हैl-ṣādiqīna٦
और जो लोग अपनी पत्नियों पर व्यभिचार का आरोप लगाएँ और उनके पास स्वयं के अलावा कोई गवाह न हों1, तो उनमें से हर एक की गवाही यह है कि अल्लाह की क़सम खाकर चार बार यह गवाही दे कि निःसंदेह वह सच्चों में से है।2
२४:७
وَٱلْخَـٰمِسَةُऔर पाँचवीं बारwal-khāmisatuأَنَّकि बेशकannaلَعْنَتَलानत होlaʿnataٱللَّهِअल्लाह कीl-lahiعَلَيْهِउस परʿalayhiإِنअगरinكَانَहै वोkānaمِنَofminaٱلْكَـٰذِبِينَझूठों में सेl-kādhibīna٧
और पाँचवीं बार यह (कहे) कि उसपर अल्लाह की धिक्कार हो, यदि वह झूठों में से हो।
२४:८
وَيَدْرَؤُا۟और टाल देगीwayadra-uعَنْهَاउस (औरत) सेʿanhāٱلْعَذَابَसज़ा कोl-ʿadhābaأَنये(बात) किanتَشْهَدَवो गवाही देtashhadaأَرْبَعَचारarbaʿaشَهَـٰدَٰتٍۭगवाहियाँshahādātinبِٱللَّهِ ۙअल्लाह की क़सम के साथbil-lahiإِنَّهُۥबेशक वोinnahuلَمِنَ(is) surely oflaminaٱلْكَـٰذِبِينَअलबत्ता झूठों में से हैl-kādhibīna٨
और उस (स्त्री) से दंड1 को यह बात हटाएगी कि वह अल्लाह की क़सम खाकर चार बार गवाही दे कि निःसंदेह वह (व्यक्ति) झूठों में से है।
२४:९
وَٱلْخَـٰمِسَةَऔर पाँचवीं बारwal-khāmisataأَنَّकि बेशकannaغَضَبَग़ज़ब होghaḍabaٱللَّهِअल्लाह काl-lahiعَلَيْهَآउस (औरत) परʿalayhāإِنअगरinكَانَहै वो (मर्द)kānaمِنَofminaٱلصَّـٰدِقِينَसच्चों में सेl-ṣādiqīna٩
और पाँचवीं बार यह (कहे) कि उसपर अल्लाह का प्रकोप हो, यदि वह (व्यक्ति) सच्चों में से है।1
२४:१०
وَلَوْلَاऔर अगर ना होताwalawlāفَضْلُफ़ज़लfaḍluٱللَّهِअल्लाह काl-lahiعَلَيْكُمْतुम परʿalaykumوَرَحْمَتُهُۥऔर रहमत उसकीwaraḥmatuhuوَأَنَّऔर बेशकwa-annaٱللَّهَअल्लाहl-lahaتَوَّابٌबहुत तौबा क़ुबूल करने वाला हैtawwābunحَكِيمٌबहुत हिकमत वाला हैḥakīmun١٠
और यदि तुमपर अल्लाह का अनुग्रह और उसकी दया न होती और यह कि अल्लाह बहुत तौबा स्वीकार करने वाला, पूर्ण हिकमत वाला है (तो झूठे को दुनिया ही में सज़ा मिल जाती)।
२४:११
إِنَّबेशकinnaٱلَّذِينَवो लोग जोalladhīnaجَآءُوलाए हैंjāūبِٱلْإِفْكِबोहतानbil-if'kiعُصْبَةٌۭएक गिरोह हैंʿuṣ'batunمِّنكُمْ ۚतुम में सेminkumلَا(Do) notتَحْسَبُوهُना तुम समझो उसेtaḥsabūhuشَرًّۭاबुराsharranلَّكُم ۖअपने लिएlakumبَلْबल्किbalهُوَवोhuwaخَيْرٌۭअच्छा हैkhayrunلَّكُمْ ۚतुम्हारे लिएlakumلِكُلِّवास्ते हरlikulliٱمْرِئٍۢशख़्स के हैim'ri-inمِّنْهُمउनमें सेmin'humمَّاजोٱكْتَسَبَउसने कमायाik'tasabaمِنَofminaٱلْإِثْمِ ۚगुनाह सेl-ith'miوَٱلَّذِىऔर वो जिसनेwa-alladhīتَوَلَّىٰउठायाtawallāكِبْرَهُۥबड़ा (बोझ) उसकाkib'rahuمِنْهُمْउनमें सेmin'humلَهُۥउसके लिएlahuعَذَابٌअज़ाब हैʿadhābunعَظِيمٌۭबहुत बड़ाʿaẓīmun١١
निःसंदेह जो लोग झूठ गढ़1 लाए हैं, वे तुम्हारे ही भीतर के एक समूह हैं। तुम उसे अपने लिए बुरा मत समझो, बल्कि वह तुम्हारे लिए बेहतर2 है। उनमें से प्रत्येक आदमी के लिए गुनाह में से उतना ही भाग है, जितना उसने कमाया। और उनमें से जो उसके बड़े भाग का ज़िम्मेदार3 बना, उसके लिए बहुत बड़ी यातना है।
२४:१२
لَّوْلَآक्यों नाlawlāإِذْजबidhسَمِعْتُمُوهُसुना तुमने उसेsamiʿ'tumūhuظَنَّगुमान कियाẓannaٱلْمُؤْمِنُونَमोमिन मर्दों नेl-mu'minūnaوَٱلْمُؤْمِنَـٰتُऔर मोमिन औरतों नेwal-mu'minātuبِأَنفُسِهِمْअपने बारे मेंbi-anfusihimخَيْرًۭاअच्छाkhayranوَقَالُوا۟और कहा उन्होंनेwaqālūهَـٰذَآये हैhādhāإِفْكٌۭबोहतानif'kunمُّبِينٌۭखुलाmubīnun١٢
क्यों न जब तुमने उसे सुना, तो ईमान वाले पुरुषों तथा ईमान वाली स्त्रियों ने अपने बारे में अच्छा गुमान किया और कहा कि यह स्पष्ट मिथ्यारोपण है?
२४:१३
لَّوْلَاक्यों नाlawlāجَآءُوवो लाएjāūعَلَيْهِउस परʿalayhiبِأَرْبَعَةِचारbi-arbaʿatiشُهَدَآءَ ۚगवाहshuhadāaفَإِذْफिर जबfa-idhلَمْनहींlamيَأْتُوا۟वो लाएyatūبِٱلشُّهَدَآءِगवाहों कोbil-shuhadāiفَأُو۟لَـٰٓئِكَतो यही लोग हैंfa-ulāikaعِندَnear Allahʿindaٱللَّهِअल्लाह के यहाँl-lahiهُمُवोhumuٱلْكَـٰذِبُونَजो झूठे हैंl-kādhibūna١٣
वे इसपर चार गवाह क्यों न लाए? फिर जब वे गवाह नहीं लाए, तो निःसंदेह अल्लाह के निकट वही झूठे हैं।
२४:१४
وَلَوْلَاऔर अगर ना होताwalawlāفَضْلُफ़ज़लfaḍluٱللَّهِअल्लाह काl-lahiعَلَيْكُمْतुम परʿalaykumوَرَحْمَتُهُۥऔर रहमत उसकीwaraḥmatuhuفِىinٱلدُّنْيَاदुनिया मेंl-dun'yāوَٱلْـَٔاخِرَةِऔर आख़िरत मेंwal-ākhiratiلَمَسَّكُمْयक़ीनन पहुँचता तुम्हेंlamassakumفِىinمَآउसमें से जोأَفَضْتُمْपड़ गए थे तुमafaḍtumفِيهِजिसमेंfīhiعَذَابٌअज़ाबʿadhābunعَظِيمٌबहुत बड़ाʿaẓīmun١٤
और यदि तुमपर दुनिया एवं आख़िरत में अल्लाह का अनुग्रह और उसकी दया न होती, तो निश्चय उस बात के कारण जिसमें तुम पड़ गए, तुमपर बहुत बड़ी यातना आ जाती।
२४:१५
إِذْजबidhتَلَقَّوْنَهُۥतुम ले रहे थे उसेtalaqqawnahuبِأَلْسِنَتِكُمْअपनी ज़बानों सेbi-alsinatikumوَتَقُولُونَऔर तुम कह रहे थेwataqūlūnaبِأَفْوَاهِكُمअपने मुँहों सेbi-afwāhikumمَّاवो जोلَيْسَनहीं (था)laysaلَكُمतुम्हेंlakumبِهِۦजिसकाbihiعِلْمٌۭकोई इल्मʿil'munوَتَحْسَبُونَهُۥऔर तुम समझ रहे थे उसेwataḥsabūnahuهَيِّنًۭاमामूलीhayyinanوَهُوَहालाँकि वोwahuwaعِندَनज़दीकʿindaٱللَّهِअल्लाह केl-lahiعَظِيمٌۭबहुत बड़ा थाʿaẓīmun١٥
जब तुम इसे एक-दूसरे से अपनी ज़बानों के साथ ले रहे थे और अपने मुँहों से वह बात कह रहे थे, जिसका तुम्हें कोई ज्ञान नहीं तथा तुम इसे साधारण समझते थे, हालाँकि वह अल्लाह के निकट बहुत बड़ी थी।
२४:१६
وَلَوْلَآऔर क्यों नाwalawlāإِذْजबidhسَمِعْتُمُوهُसुना था तुमने उसेsamiʿ'tumūhuقُلْتُمकहा तुमनेqul'tumمَّاनहींيَكُونُहैyakūnuلَنَآहमारे लिएlanāأَنकिanنَّتَكَلَّمَहम कलाम करेंnatakallamaبِهَـٰذَاसाथ इस( बात) केbihādhāسُبْحَـٰنَكَपाक है तूsub'ḥānakaهَـٰذَاये हैhādhāبُهْتَـٰنٌबोहतानbuh'tānunعَظِيمٌۭबहुत बड़ाʿaẓīmun١٦
और जब तुमने इसे सुना, तो क्यों नहीं कहा : हमारे लिए उचित नहीं है कि हम यह बात बोलें? (ऐ अल्लाह!) तू पवित्र है! यह तो बहुत बड़ा आरोप है।
२४:१७
يَعِظُكُمُनसीहत करता है तुम्हेंyaʿiẓukumuٱللَّهُअल्लाहl-lahuأَنकिanتَعُودُوا۟(ना) तुम दोबारा करनाtaʿūdūلِمِثْلِهِۦٓइस जैसाlimith'lihiأَبَدًاकभी भीabadanإِنअगरinكُنتُمहो तुमkuntumمُّؤْمِنِينَईमान लाने वालेmu'minīna١٧
अल्लाह तुम्हें नसीहत करता है कि पुनः कभी ऐसा न करना, यदि तुम ईमान वाले हो।
२४:१८
وَيُبَيِّنُऔर बयान करता हैwayubayyinuٱللَّهُअल्लाहl-lahuلَكُمُतुम्हारे लिएlakumuٱلْـَٔايَـٰتِ ۚआयात कोl-āyātiوَٱللَّهُऔर अल्लाहwal-lahuعَلِيمٌख़ूब इल्म वाला हैʿalīmunحَكِيمٌख़ूब हिकमत वाला हैḥakīmun١٨
और अल्लाह तुम्हारे लिए आयतें खोलकर बयान करता है तथा अल्लाह सब कुछ जानने वाला, पूर्ण हिकमत वाला है।
२४:१९
إِنَّबेशकinnaٱلَّذِينَवो लोग जोalladhīnaيُحِبُّونَपसंद करते हैंyuḥibbūnaأَنकिanتَشِيعَफैलेtashīʿaٱلْفَـٰحِشَةُबेहयाईl-fāḥishatuفِىamongٱلَّذِينَउन लोगों में जोalladhīnaءَامَنُوا۟ईमान लाएāmanūلَهُمْउनके लिएlahumعَذَابٌअज़ाब हैʿadhābunأَلِيمٌۭदर्दनाकalīmunفِىinٱلدُّنْيَاदुनिया मेंl-dun'yāوَٱلْـَٔاخِرَةِ ۚऔर आख़िरत मेंwal-ākhiratiوَٱللَّهُऔर अल्लाहwal-lahuيَعْلَمُजानता हैyaʿlamuوَأَنتُمْऔर तुमwa-antumلَا(do) notتَعْلَمُونَनहीं तुम जानतेtaʿlamūna١٩
निःसंदेह जो लोग चाहते हैं कि ईमान वालों के अंदर अश्लीलता1 फैले, उनके लिए दुनिया एवं आख़िरत में दुःखदायी यातना है, तथा अल्लाह जानता2 है और तुम नहीं जानते।
२४:२०
وَلَوْلَاऔर अगर ना होताwalawlāفَضْلُफ़ज़लfaḍluٱللَّهِअल्लाह काl-lahiعَلَيْكُمْतुम परʿalaykumوَرَحْمَتُهُۥऔर रहमत उसकीwaraḥmatuhuوَأَنَّऔर बेशकwa-annaٱللَّهَअल्लाहl-lahaرَءُوفٌۭबहुत शफ़्क़त करने वाला हैraūfunرَّحِيمٌۭनिहायत रहम करने वाला हैraḥīmun٢٠
और यदि तुमपर अल्लाह का अनुग्रह तथा उसकी दया न होती, और यह कि अल्लाह अत्यंत करुणामय, असीम दयावान् है (तो आरोप लगाने वालों पर तुरंत यातना आ जाती)
२४:२१
۞ يَـٰٓأَيُّهَاO you who believeyāayyuhāٱلَّذِينَऐ लोगो जोalladhīnaءَامَنُوا۟ईमान लाए होāmanūلَا(Do) notتَتَّبِعُوا۟ना तुम पैरवी करोtattabiʿūخُطُوَٰتِक़दमों कीkhuṭuwātiٱلشَّيْطَـٰنِ ۚशैतान केl-shayṭāniوَمَنऔर जो कोईwamanيَتَّبِعْपैरवी करेगाyattabiʿخُطُوَٰتِक़दमों कीkhuṭuwātiٱلشَّيْطَـٰنِशैतान केl-shayṭāniفَإِنَّهُۥतो बेशक वोfa-innahuيَأْمُرُवो हुक्म देता हैyamuruبِٱلْفَحْشَآءِबेहयाई काbil-faḥshāiوَٱلْمُنكَرِ ۚऔर बुराई काwal-munkariوَلَوْلَاऔर अगर ना होताwalawlāفَضْلُफ़ज़लfaḍluٱللَّهِअल्लाह काl-lahiعَلَيْكُمْतुम परʿalaykumوَرَحْمَتُهُۥऔर रहमत उसकीwaraḥmatuhuمَاनाزَكَىٰपाक हो सकताzakāمِنكُمतुम में सेminkumمِّنْanyoneminأَحَدٍकोई एकaḥadinأَبَدًۭاकभी भीabadanوَلَـٰكِنَّऔर लेकिनwalākinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaيُزَكِّىवो पाक करता हैyuzakkīمَنजिसेmanيَشَآءُ ۗवो चाहता हैyashāuوَٱللَّهُऔर अल्लाहwal-lahuسَمِيعٌख़ूब सुनने वाला हैsamīʿunعَلِيمٌۭख़ूब इल्म वाला हैʿalīmun٢١
ऐ ईमान वालो! शैतान के पदचिह्नों पर न चलो और जो शैतान के पदचिह्नों पर चले, तो वह तो अश्लीलता तथा बुराई का आदेश देता है। और यदि तुमपर अल्लाह का अनुग्रह और उसकी दया न होती, तो तुममें से कोई भी कभी पवित्र न होता। परंतु अल्लाह जिसे चाहता है, पवित्र करता है, और अल्लाह सब कुछ सुनने वाला, सब कुछ जानने वाला है।
२४:२२
وَلَاऔर नाwalāيَأْتَلِक़सम खाऐंyataliأُو۟لُوا۟साहिबेulūٱلْفَضْلِफ़ज़लl-faḍliمِنكُمْतुम में सेminkumوَٱلسَّعَةِऔर वुसअत वालेwal-saʿatiأَنकिanيُؤْتُوٓا۟(ना) वो देंगेyu'tūأُو۟لِى(to) the near of kinulīٱلْقُرْبَىٰरिश्तेदारोंl-qur'bāوَٱلْمَسَـٰكِينَऔर मिस्कीनोंwal-masākīnaوَٱلْمُهَـٰجِرِينَऔर मुहाजिरीन कोwal-muhājirīnaفِىinسَبِيلِ(the) waysabīliٱللَّهِ ۖअल्लाह के रास्ते मेंl-lahiوَلْيَعْفُوا۟और चाहिए कि वो माफ़ कर देंwalyaʿfūوَلْيَصْفَحُوٓا۟ ۗऔर चाहिए कि वो दरगुज़र करेंwalyaṣfaḥūأَلَاक्या नहींalāتُحِبُّونَतुम पसंद करतेtuḥibbūnaأَنकिanيَغْفِرَमाफ़ कर देyaghfiraٱللَّهُअल्लाहl-lahuلَكُمْ ۗतुम्हेंlakumوَٱللَّهُऔर अल्लाहwal-lahuغَفُورٌۭबहुत बख़्शने वाला हैghafūrunرَّحِيمٌनिहायत रहम करने वाला हैraḥīmun٢٢
और तुममें से प्रतिष्ठा और विस्तार वाले (धनी) लोग, नातेदारों और निर्धनों और अल्लाह की राह में हिजरत करने वालों को देने से क़सम न खा लें। और उन्हें चाहिए कि क्षमा कर दें तथा जाने दें! क्या तुम पसंद नहीं करते कि अल्लाह तुम्हें क्षमा कर दे?! और अल्लाह अति क्षमाशील, अत्यंत दयावान् है।
२४:२३
إِنَّबेशकinnaٱلَّذِينَवो जोalladhīnaيَرْمُونَतोहमत लगाते हैंyarmūnaٱلْمُحْصَنَـٰتِपाकदामनl-muḥ'ṣanātiٱلْغَـٰفِلَـٰتِबेख़बर/ भोली भालीl-ghāfilātiٱلْمُؤْمِنَـٰتِमोमिन औरतों परl-mu'minātiلُعِنُوا۟वो लानत किए गएluʿinūفِىinٱلدُّنْيَاदुनिया मेंl-dun'yāوَٱلْـَٔاخِرَةِऔर आख़िरत मेंwal-ākhiratiوَلَهُمْऔर उनके लिएwalahumعَذَابٌअज़ाब हैʿadhābunعَظِيمٌۭबहुत बड़ाʿaẓīmun٢٣
निःसंदेह जो लोग सच्चरित्रा, भोली-भाली ईमान वाली स्त्रियों पर आरोप लगाते हैं, वे दुनिया एवं आख़िरत में धिक्कार दिए गए और उनके लिए बड़ी यातना है।
२४:२४
يَوْمَजिस दिनyawmaتَشْهَدُगवाही देंगीtashhaduعَلَيْهِمْउन परʿalayhimأَلْسِنَتُهُمْज़बानें उनकीalsinatuhumوَأَيْدِيهِمْऔर हाथ उनकेwa-aydīhimوَأَرْجُلُهُمऔर पाँव उनकेwa-arjuluhumبِمَاउसकी जोbimāكَانُوا۟थे वोkānūيَعْمَلُونَवो अमल करतेyaʿmalūna٢٤
जिस दिन उनकी ज़बानें, उनके हाथ और उनके पैर, उनके विरुद्ध उसकी गवाही देंगे, जो वे किया करते थे।
२४:२५
يَوْمَئِذٍۢउस दिनyawma-idhinيُوَفِّيهِمُपूरा-पूरा देगा उन्हेंyuwaffīhimuٱللَّهُअल्लाहl-lahuدِينَهُمُबदला उनकाdīnahumuٱلْحَقَّदुरुस्तl-ḥaqaوَيَعْلَمُونَऔर वो जान लेंगेwayaʿlamūnaأَنَّबेशकannaٱللَّهَअल्लाहl-lahaهُوَवो हीhuwaٱلْحَقُّहक़ हैl-ḥaquٱلْمُبِينُज़ाहिर करने वाला हैl-mubīnu٢٥
उस दिन अल्लाह उन्हें उनका न्यायपूर्ण बदला पूरा-पूरा देगा तथा वे जान लेंगे कि अल्लाह ही सत्य, (तथा सच को) उजागर करने वाला है।
२४:२६
ٱلْخَبِيثَـٰتُख़बीस औरतें हैंal-khabīthātuلِلْخَبِيثِينَख़बीस मर्दों के लिएlil'khabīthīnaوَٱلْخَبِيثُونَऔर ख़बीस मर्द हैंwal-khabīthūnaلِلْخَبِيثَـٰتِ ۖख़बीस औरतों के लिएlil'khabīthātiوَٱلطَّيِّبَـٰتُऔर पाकीज़ा औरतें हैंwal-ṭayibātuلِلطَّيِّبِينَपाकीज़ा मर्दों के लिएlilṭṭayyibīnaوَٱلطَّيِّبُونَऔर पाकीज़ा मर्द हैंwal-ṭayibūnaلِلطَّيِّبَـٰتِ ۚपाकीज़ा औरतों के लिएlilṭṭayyibātiأُو۟لَـٰٓئِكَयही लोग हैंulāikaمُبَرَّءُونَमुबर्रा/ पाकmubarraūnaمِمَّاउस से जोmimmāيَقُولُونَ ۖवो कहते हैंyaqūlūnaلَهُمउनके लिएlahumمَّغْفِرَةٌۭबख़्शिश हैmaghfiratunوَرِزْقٌۭऔर रिज़्क़ हैwariz'qunكَرِيمٌۭइज़्ज़त वालाkarīmun٢٦
अपवित्र स्त्रियाँ, अपवित्र पुरुषों के लिए हैं तथा अपवित्र पुरुष, अपवित्र स्त्रियों के लिए हैं। और पवित्र स्त्रियाँ, पवित्र पुरुषों के लिए हैं तथा पवित्र पुरुष, पवित्र स्त्रियों1 के लिए हैं। ये लोग उससे बरी किए हुए हैं, जो वे कहते हैं। इनके लिए बड़ी क्षमा तथा सम्मान वाली जीविका है।
२४:२७
يَـٰٓأَيُّهَاO youyāayyuhāٱلَّذِينَऐ लोगो जोalladhīnaءَامَنُوا۟ईमान लाए होāmanūلَا(Do) notتَدْخُلُوا۟ना तुम दाख़िल होtadkhulūبُيُوتًاघरों मेंbuyūtanغَيْرَसिवाएghayraبُيُوتِكُمْअपने घरों केbuyūtikumحَتَّىٰयहाँ तक किḥattāتَسْتَأْنِسُوا۟तुम उनस हासिल कर लोtastanisūوَتُسَلِّمُوا۟और तुम सलाम करोwatusallimūعَلَىٰٓऊपरʿalāأَهْلِهَا ۚउसके रहने वालों केahlihāذَٰلِكُمْये बातdhālikumخَيْرٌۭबेहतर हैkhayrunلَّكُمْतुम्हारे लिएlakumلَعَلَّكُمْताकि तुमlaʿallakumتَذَكَّرُونَतुम नसीहत पकड़ोtadhakkarūna٢٧
ऐ ईमान वालो! अपने घरों के सिवा अन्य घरों में प्रवेश न करो, यहाँ तक कि अनुमति ले लो और उनके रहने वालों को सलाम कर लो।2 यह तुम्हारे लिए उत्तम है, ताकि तुम याद रखो।
२४:२८
فَإِنफिर अगरfa-inلَّمْनाlamتَجِدُوا۟तुम पाओtajidūفِيهَآउनमेंfīhāأَحَدًۭاकिसी एक कोaḥadanفَلَاतो नाfalāتَدْخُلُوهَاतुम दाख़िल हो उनमेंtadkhulūhāحَتَّىٰयहाँ तक किḥattāيُؤْذَنَइजाज़त दे दी जाएyu'dhanaلَكُمْ ۖतुम्हेंlakumوَإِنऔर अगरwa-inقِيلَकहा जाएqīlaلَكُمُतुम्हेंlakumuٱرْجِعُوا۟वापस जाओir'jiʿūفَٱرْجِعُوا۟ ۖतो वापस चले जाओfa-ir'jiʿūهُوَवोhuwaأَزْكَىٰज़्यादा पाकीज़ा हैazkāلَكُمْ ۚतुम्हारे लिएlakumوَٱللَّهُऔर अल्लाहwal-lahuبِمَاउसे जोbimāتَعْمَلُونَतुम अमल करते होtaʿmalūnaعَلِيمٌۭख़ूब जानने वाला हैʿalīmun٢٨
फिर यदि तुम उनमें किसी को न पाओ, तो उनमें प्रवेश न करो, यहाँ तक कि तुम्हें अनुमति दे दी जाए। और यदि तुमसे कहा जाए कि वापस हो जाओ, तो वापस हो जाओ। यह तुम्हारे लिए अधिक पवित्र है। तथा अल्लाह जो कुछ तुम करते हो, उसे भली-भाँति जानने वाला है।
२४:२९
لَّيْسَनहीं हैlaysaعَلَيْكُمْतुम परʿalaykumجُنَاحٌकोई गुनाहjunāḥunأَنकिanتَدْخُلُوا۟तुम दाख़िल होtadkhulūبُيُوتًاघरों मेंbuyūtanغَيْرَग़ैरghayraمَسْكُونَةٍۢरिहाइशीmaskūnatinفِيهَاजिन मेंfīhāمَتَـٰعٌۭफ़ायदा हैmatāʿunلَّكُمْ ۚतुम्हारे लिएlakumوَٱللَّهُऔर अल्लाहwal-lahuيَعْلَمُवो जानता हैyaʿlamuمَاजो कुछتُبْدُونَतुम ज़ाहिर करते होtub'dūnaوَمَاऔर जो कुछwamāتَكْتُمُونَतुम छुपाते होtaktumūna٢٩
तुमपर कोई दोष नहीं कि उन घरों में प्रवेश करो, जिनमें कोई न रहता हो, जिनमें तुम्हारे लाभ की कोई चीज़ हो। और अल्लाह जानता है, जो तुम प्रकट करते हो और जो तुम छिपाते हो।
२४:३०
قُلकह दीजिएqulلِّلْمُؤْمِنِينَमोमिन मर्दों सेlil'mu'minīnaيَغُضُّوا۟वो पस्त रखेंyaghuḍḍūمِنْtheir gazeminأَبْصَـٰرِهِمْअपनी निगाहों में सेabṣārihimوَيَحْفَظُوا۟और वो हिफ़ाज़त करेंwayaḥfaẓūفُرُوجَهُمْ ۚअपनी शर्मगाहों कीfurūjahumذَٰلِكَयेdhālikaأَزْكَىٰज़्यादा पाकीज़ा हैazkāلَهُمْ ۗउनके लिएlahumإِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaخَبِيرٌۢख़ूब ख़बर रखने वाला हैkhabīrunبِمَاउसकी जोbimāيَصْنَعُونَवो करते हैंyaṣnaʿūna٣٠
(ऐ नबी!) आप ईमान वाले पुरुषों से कह दें कि अपनी निगाहें नीची रखें और अपने गुप्तांगों की रक्षा करें। यह उनके लिए अधिक पवित्र है। निःसंदेह अल्लाह उससे पूरी तरह अवगत है, जो वे करते हैं।
२४:३१
وَقُلऔर कह दीजिएwaqulلِّلْمُؤْمِنَـٰتِमोमिन औरतों सेlil'mu'minātiيَغْضُضْنَवो पस्त रखेंyaghḍuḍ'naمِنْ[of]minأَبْصَـٰرِهِنَّअपनी निगाहों में सेabṣārihinnaوَيَحْفَظْنَऔर वो हिफ़ाज़त करेंwayaḥfaẓnaفُرُوجَهُنَّअपनी शर्मगाहों कीfurūjahunnaوَلَاऔर नाwalāيُبْدِينَवो ज़ाहिर करेंyub'dīnaزِينَتَهُنَّज़ीनत अपनीzīnatahunnaإِلَّاमगरillāمَاजोظَهَرَज़हिर हो जाएẓaharaمِنْهَا ۖउस में सेmin'hāوَلْيَضْرِبْنَऔर वो ज़रूर डालेंwalyaḍrib'naبِخُمُرِهِنَّओढ़नियाँ अपनीbikhumurihinnaعَلَىٰoverʿalāجُيُوبِهِنَّ ۖअपने गिरेबानों परjuyūbihinnaوَلَاऔर नाwalāيُبْدِينَवो ज़ाहिर करेंyub'dīnaزِينَتَهُنَّज़ीनत अपनीzīnatahunnaإِلَّاमगरillāلِبُعُولَتِهِنَّवास्ते अपने शौहरों कोlibuʿūlatihinnaأَوْयाawءَابَآئِهِنَّअपने बापों केābāihinnaأَوْयाawءَابَآءِfathersābāiبُعُولَتِهِنَّअपने शौहरों के बापों केbuʿūlatihinnaأَوْयाawأَبْنَآئِهِنَّअपने बेटों केabnāihinnaأَوْयाawأَبْنَآءِsonsabnāiبُعُولَتِهِنَّअपने शौहरों के बेटों केbuʿūlatihinnaأَوْयाawإِخْوَٰنِهِنَّअपने भाईयों केikh'wānihinnaأَوْयाawبَنِىٓsonsbanīإِخْوَٰنِهِنَّअपने भाईयों के बेटों केikh'wānihinnaأَوْयाawبَنِىٓsonsbanīأَخَوَٰتِهِنَّअपनी बहनों के बेटों केakhawātihinnaأَوْयाawنِسَآئِهِنَّअपनी औरतों केnisāihinnaأَوْयाawمَاजिनकेمَلَكَتْमालिक हुएmalakatأَيْمَـٰنُهُنَّउनके दाऐं हाथaymānuhunnaأَوِयाawiٱلتَّـٰبِعِينَज़ेरदस्तl-tābiʿīnaغَيْرِनाghayriأُو۟لِىरखने वालेulīٱلْإِرْبَةِहाजत/ ख़्वाहिशl-ir'batiمِنَamongminaٱلرِّجَالِमर्दों में सेl-rijāliأَوِयाawiٱلطِّفْلِलड़केl-ṭif'liٱلَّذِينَवो जोalladhīnaلَمْनहींlamيَظْهَرُوا۟वो वाक़िफ़ हुएyaẓharūعَلَىٰofʿalāعَوْرَٰتِछुपी बातों परʿawrātiٱلنِّسَآءِ ۖऔरतों कीl-nisāiوَلَاऔर नाwalāيَضْرِبْنَवो मारेंyaḍrib'naبِأَرْجُلِهِنَّपाँव अपनेbi-arjulihinnaلِيُعْلَمَकि जान लिया जाएliyuʿ'lamaمَاजोيُخْفِينَवो छुपाती हैंyukh'fīnaمِنofminزِينَتِهِنَّ ۚअपनी ज़ीनत में सेzīnatihinnaوَتُوبُوٓا۟और तौबा करोwatūbūإِلَىtoilāٱللَّهِतरफ़ अल्लाह केl-lahiجَمِيعًاसब के सबjamīʿanأَيُّهَayyuhaٱلْمُؤْمِنُونَमोमिनोl-mu'minūnaلَعَلَّكُمْताकि तुमlaʿallakumتُفْلِحُونَतुम फ़लाह पाओtuf'liḥūna٣١
और ईमान वाली स्त्रियों से कह दें कि अपनी निगाहें नीची रखें और अपने गुप्तांगों की रक्षा करें। और अपने श्रृंगार1 का प्रदर्शन न करें, सिवाय उसके जो उसमें से प्रकट हो जाए। तथा अपनी ओढ़नियाँ अपने सीनों पर डाले रहें। और अपने श्रृंगार को ज़ाहिर न करें, परंतु अपने पतियों के लिए, या अपने पिताओं, या अपने पतियों के पिताओं, या अपने बेटों2, या अपने पतियों के बेटों, या अपने भाइयों3, या अपने भतीजों, या अपने भाँजों4, या अपनी स्त्रियों5, या अपने दास-दासियों, या अधीन रहने वाले पुरुषों6 के लिए जो कामवासना वाले नहीं, या उन लड़कों के लिए जो स्त्रियों की पर्दे की बातों से परिचित नहीं हुए। तथा अपने पैर (धरती पर) न मारें, ताकि उनका वह श्रृंगार मालूम हो जाए, जो वह छिपाती हैं। और ऐ ईमान वालो! तुम सब अल्लाह से तौबा करो, ताकि तुम सफल हो जाओ।
२४:३२
وَأَنكِحُوا۟और निकाह कर दोwa-ankiḥūٱلْأَيَـٰمَىٰबेनिकाहों काl-ayāmāمِنكُمْतुम में सेminkumوَٱلصَّـٰلِحِينَऔर जो नेक होंwal-ṣāliḥīnaمِنْamongminعِبَادِكُمْतुम्हारे ग़ुलामों में सेʿibādikumوَإِمَآئِكُمْ ۚऔर तुम्हारी लौंडियों में सेwa-imāikumإِنअगरinيَكُونُوا۟होंगे वोyakūnūفُقَرَآءَमोहताजfuqarāaيُغْنِهِمُग़नी कर देगा उन्हेंyugh'nihimuٱللَّهُअल्लाहl-lahuمِنfromminفَضْلِهِۦ ۗअपने फ़ज़ल सेfaḍlihiوَٱللَّهُऔर अल्लाहwal-lahuوَٰسِعٌख़ूब वुसअत वाला हैwāsiʿunعَلِيمٌۭख़ूब इल्म वाला हैʿalīmun٣٢
तथा तुम अपने में से अविवाहित पुरुषों तथा स्त्रियों का निकाह कर दो1, और अपने दासों और अपनी दासियों में से जो सदाचारी हैं उनका भी (विवाह कर दो)। यदि वे निर्धन होंगे, तो अल्लाह उन्हें अपने अनुग्रह से धनी बना देगा। और अल्लाह विस्तार वाला, सब कुछ जानने वाला है।
२४:३३
وَلْيَسْتَعْفِفِऔर ज़रूर पाकदामनी इख़्तियार करेंwalyastaʿfifiٱلَّذِينَवो जोalladhīnaلَا(do) notيَجِدُونَनहीं वो पाते(वुसअत)yajidūnaنِكَاحًاनिकाह कीnikāḥanحَتَّىٰयहाँ तक किḥattāيُغْنِيَهُمُग़नी कर दे उन्हेंyugh'niyahumuٱللَّهُअल्लाहl-lahuمِنfromminفَضْلِهِۦ ۗअपने फ़ज़ल सेfaḍlihiوَٱلَّذِينَऔर वो जोwa-alladhīnaيَبْتَغُونَचाहते होंyabtaghūnaٱلْكِتَـٰبَमुकातबत/आज़ादी की तहरीरl-kitābaمِمَّاउनमें से जिनकेmimmāمَلَكَتْमालिक हैंmalakatأَيْمَـٰنُكُمْदाऐं हाथ तुम्हारेaymānukumفَكَاتِبُوهُمْतो मुकातबत कर लो उनसेfakātibūhumإِنْअगरinعَلِمْتُمْजानो तुमʿalim'tumفِيهِمْउनमेंfīhimخَيْرًۭا ۖकोई भलाईkhayranوَءَاتُوهُمऔर दो उन्हेंwaātūhumمِّنfromminمَّالِमाल सेmāliٱللَّهِअल्लाह केl-lahiٱلَّذِىٓवो जोalladhīءَاتَىٰكُمْ ۚउसने दिया है तुम्हेंātākumوَلَاऔर नाwalāتُكْرِهُوا۟तुम मजबूर करोtuk'rihūفَتَيَـٰتِكُمْअपना बाँदियों कोfatayātikumعَلَىtoʿalāٱلْبِغَآءِबदकारी परl-bighāiإِنْअगरinأَرَدْنَवो चाहेंaradnaتَحَصُّنًۭاपाकदामनीtaḥaṣṣunanلِّتَبْتَغُوا۟ताकि तुम तलाश करोlitabtaghūعَرَضَसामानʿaraḍaٱلْحَيَوٰةِज़िन्दगी काl-ḥayatiٱلدُّنْيَا ۚदुनिया कीl-dun'yāوَمَنऔर जो कोईwamanيُكْرِههُّنَّमजबूर करेगा उन्हेंyuk'rihhunnaفَإِنَّतो बेशकfa-innaٱللَّهَअल्लाहl-lahaمِنۢafterminبَعْدِबादbaʿdiإِكْرَٰهِهِنَّउनको मजबूर करने केik'rāhihinnaغَفُورٌۭबहुत बख़्शने वाला हैghafūrunرَّحِيمٌۭनिहायत रहम करने वाला हैraḥīmun٣٣
और उन लोगों को (बहुत) पवित्र रहना चाहिए, जो विवाह का सामर्थ्य नहीं रखते, यहाँ तक कि अल्लाह उन्हें अपने अनुग्रह से समृद्ध कर दे। तथा तुम्हारे दास-दासियों में से जो लोग मुक्ति के लिए लेख की माँग करें, तो तुम उन्हें लिख दो, यदि तुम उनमें कुछ भलाई1 जानो। और उन्हें अल्लाह के उस माल में से दो, जो उसने तुम्हें प्रदान किया है। तथा अपनी दासियों को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर न करो, यदि वे पवित्र रहना चाहें2, ताकि तुम सांसारिक जीवन का सामान प्राप्त करो। और जो उन्हें मजबूर करेगा, तो निश्चय अल्लाह उनके मजबूर किए जाने के बाद3, अति क्षमाशील, अत्यंत दयावान् है।
२४:३४
وَلَقَدْऔर अलबत्ता तहक़ीक़walaqadأَنزَلْنَآनाज़िल कीं हमनेanzalnāإِلَيْكُمْतरफ़ तुम्हारेilaykumءَايَـٰتٍۢआयातāyātinمُّبَيِّنَـٰتٍۢवाज़ेहmubayyinātinوَمَثَلًۭاऔर मिसालwamathalanمِّنَofminaٱلَّذِينَउन लोगों की जोalladhīnaخَلَوْا۟गुज़र चुकेkhalawمِنbefore youminقَبْلِكُمْतुम से पहलेqablikumوَمَوْعِظَةًۭऔर नसीहतwamawʿiẓatanلِّلْمُتَّقِينَमुत्तक़ी लोगों के लिएlil'muttaqīna٣٤
तथा निःसंदेह हमने तुम्हारी ओर स्पष्ट आयतें और तुमसे पहले गुज़रे हुए लोगों का उदाहरण और डरने वालों के लिए शिक्षा उतारी है।
२४:३५
۞ ٱللَّهُअल्लाहal-lahuنُورُनूर हैnūruٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानोंl-samāwātiوَٱلْأَرْضِ ۚऔर ज़मीन काwal-arḍiمَثَلُमिसालmathaluنُورِهِۦउसके नूर कीnūrihiكَمِشْكَوٰةٍۢमानिन्द ताक़ केkamish'katinفِيهَاजिसमेंfīhāمِصْبَاحٌ ۖएक चिराग़ हैmiṣ'bāḥunٱلْمِصْبَاحُवो चिराग़l-miṣ'bāḥuفِى(is) inزُجَاجَةٍ ۖशीशे में हैzujājatinٱلزُّجَاجَةُवो शीशाl-zujājatuكَأَنَّهَاगोया कि वोka-annahāكَوْكَبٌۭतारा हैkawkabunدُرِّىٌّۭचमकता हुआdurriyyunيُوقَدُजो रौशन किया जाता हैyūqaduمِنfromminشَجَرَةٍۢएक दरख़्त सेshajaratinمُّبَـٰرَكَةٍۢबाबरकतmubārakatinزَيْتُونَةٍۢज़ैतून केzaytūnatinلَّاnotشَرْقِيَّةٍۢना मशरिक़ी हैsharqiyyatinوَلَاऔर नाwalāغَرْبِيَّةٍۢमग़रिबीgharbiyyatinيَكَادُक़रीब है किyakāduزَيْتُهَاतेल उसकाzaytuhāيُضِىٓءُवो रौशन हो जाएyuḍīuوَلَوْऔर अगरचेwalawلَمْनाlamتَمْسَسْهُछुए उसेtamsashuنَارٌۭ ۚकोई आगnārunنُّورٌनूर हैnūrunعَلَىٰuponʿalāنُورٍۢ ۗऊपर नूर केnūrinيَهْدِىरहनुमाई करता हैyahdīٱللَّهُअल्लाहl-lahuلِنُورِهِۦअपने नूर के लिएlinūrihiمَنजिसकीmanيَشَآءُ ۚवो चाहता हैyashāuوَيَضْرِبُऔर बयान करता हैwayaḍribuٱللَّهُअल्लाहl-lahuٱلْأَمْثَـٰلَमिसालेंl-amthālaلِلنَّاسِ ۗलोगों के लिएlilnnāsiوَٱللَّهُऔर अल्लाहwal-lahuبِكُلِّहरbikulliشَىْءٍचीज़ कोshayinعَلِيمٌۭख़ूब जानने वाला हैʿalīmun٣٥
अल्लाह आकाशों तथा धरती का1 प्रकाश है। उसके प्रकाश की मिसाल एक ताक़ की तरह है, जिसमें एक दीप है। वह दीप (काँच के) एक फानूस में है। वह फानूस गोया चमकता हुआ तारा है। वह (दीप) एक बरकत वाले वृक्ष 'ज़ैतून' (के तेल) से जलाया जाता है, जो न पूर्वी है और न पश्चिमी। उसका तेल निकट है कि (स्वयं) प्रकाश देने लगे, यद्यपि उसे आग ने न छुआ हो। प्रकाश पर प्रकाश है। अल्लाह अपने प्रकाश की ओर जिसका चाहता है, मार्गदर्शन करता है। और अल्लाह लोगों के लिए मिसालें प्रस्तुत करता है। और अल्लाह प्रत्येक चीज़ को भली-भाँति जानने वाला है।
२४:३६
فِىInبُيُوتٍघरों मेंbuyūtinأَذِنَहुक्म दियाadhinaٱللَّهُअल्लाह नेl-lahuأَنकिanتُرْفَعَबुलन्द किया जाएtur'faʿaوَيُذْكَرَऔर ज़िक्र किया जाएwayudh'karaفِيهَاउनमेंfīhāٱسْمُهُۥनाम उसकाus'muhuيُسَبِّحُवो तस्बीह करते हैंyusabbiḥuلَهُۥउसकीlahuفِيهَاउनमेंfīhāبِٱلْغُدُوِّसुबहbil-ghuduwiوَٱلْـَٔاصَالِऔर शामwal-āṣāli٣٦
(यह चिराग़) उन महान घरों1 में (जलाया जाता है), जिनके बारे में अल्लाह ने आदेश दिया है कि वे ऊँचे किए जाएँ और उनमें उसका नाम याद किया जाए। उनमें सुबह और शाम उसकी महिमा का गान करते हैं।
२४:३७
رِجَالٌۭवो मर्दrijālunلَّاnotتُلْهِيهِمْनहीं ग़ाफ़िल करती उन्हेंtul'hīhimتِجَـٰرَةٌۭतिजारतtijāratunوَلَاऔर नाwalāبَيْعٌख़रीदो फ़रोख़्तbayʿunعَنfromʿanذِكْرِज़िक्र सेdhik'riٱللَّهِअल्लाह केl-lahiوَإِقَامِऔर क़ायम करने सेwa-iqāmiٱلصَّلَوٰةِनमाज़ केl-ṣalatiوَإِيتَآءِऔर अदा करने सेwaītāiٱلزَّكَوٰةِ ۙज़कात केl-zakatiيَخَافُونَवो डरते हैंyakhāfūnaيَوْمًۭاउस दिन सेyawmanتَتَقَلَّبُउलट-पलट हो जाऐंगेtataqallabuفِيهِजिसमेंfīhiٱلْقُلُوبُदिलl-qulūbuوَٱلْأَبْصَـٰرُऔर निगाहेंwal-abṣāru٣٧
ऐसे लोग, जिन्हें व्यापार तथा क्रय-विक्रय अल्लाह के स्मरण, नमाज़ क़ायम करने और ज़कात देने से ग़ाफ़िल नहीं करता। वे उस दिन1 से डरते हैं, जिसमें दिल तथा आँखें उलट जाएँगी।
२४:३८
لِيَجْزِيَهُمُताकि बदला दे उन्हेंliyajziyahumuٱللَّهُअल्लाहl-lahuأَحْسَنَबेहतरीनaḥsanaمَاउसका जोعَمِلُوا۟उन्होंने अमल किएʿamilūوَيَزِيدَهُمऔर ज़्यादा दे उन्हेंwayazīdahumمِّنfromminفَضْلِهِۦ ۗअपने फ़ज़ल सेfaḍlihiوَٱللَّهُऔर अल्लाहwal-lahuيَرْزُقُवो रिज़्क़ देता हैyarzuquمَنजिसेmanيَشَآءُवो चाहता हैyashāuبِغَيْرِबग़ैरbighayriحِسَابٍۢहिसाब केḥisābin٣٨
ताकि अल्लाह उन्हें उसका सर्वश्रेष्ठ बदला दे जो उन्होंने किया, और उन्हें अपने अनुग्रह से अधिक प्रदान करे और अल्लाह जिसे चाहता है, बेहिसाब जीविका देता है।
२४:३९
وَٱلَّذِينَऔर वो जिन्होंनेwa-alladhīnaكَفَرُوٓا۟कुफ़्र कियाkafarūأَعْمَـٰلُهُمْआमाल उनकेaʿmāluhumكَسَرَابٍۭमानिन्द सराब के हैंkasarābinبِقِيعَةٍۢचटियल मैदान मेंbiqīʿatinيَحْسَبُهُसमझता है उसेyaḥsabuhuٱلظَّمْـَٔانُसख़्त प्यासाl-ẓamānuمَآءًपानीmāanحَتَّىٰٓयहाँ तक किḥattāإِذَاजबidhāجَآءَهُۥवो आता है उसके पासjāahuلَمْनहींlamيَجِدْهُवो पाता उसेyajid'huشَيْـًۭٔاकुछ भीshayanوَوَجَدَऔर पाता हैwawajadaٱللَّهَअल्लाह कोl-lahaعِندَهُۥअपने पासʿindahuفَوَفَّىٰهُफिर वो पूरा-पूरा देता है उसेfawaffāhuحِسَابَهُۥ ۗहिसाब उसकाḥisābahuوَٱللَّهُऔर अल्लाहwal-lahuسَرِيعُजल्द लेने वाला हैsarīʿuٱلْحِسَابِहिसाबl-ḥisābi٣٩
तथा जिन लोगों ने कुफ़्र किया1, उनके कर्म किसी चटियल मैदान में एक सराब (मरीचिका)2 की तरह हैं, जिसे सख़्त प्यासा आदमी पानी समझता है। यहाँ तक कि जब उसके पास आता है, तो उसे कुछ भी नहीं पाता और अल्लाह को अपने पास पाता है, तो वह उसे उसका हिसाब पूरा चुका देता है। और अल्लाह बहुत जल्द हिसाब करने वाला है।
२४:४०
أَوْयाawكَظُلُمَـٰتٍۢमानिन्द अंधेरों केkaẓulumātinفِىinبَحْرٍۢसमुन्दर मेंbaḥrinلُّجِّىٍّۢनिहायत गहरेlujjiyyinيَغْشَىٰهُढाँप लेती है उसेyaghshāhuمَوْجٌۭमौजmawjunمِّنon itminفَوْقِهِۦउसके ऊपर सेfawqihiمَوْجٌۭएक( और) मौजmawjunمِّنon itminفَوْقِهِۦउसके ऊपर सेfawqihiسَحَابٌۭ ۚबादलsaḥābunظُلُمَـٰتٌۢअंधेरे हैंẓulumātunبَعْضُهَاबाज़ उनकेbaʿḍuhāفَوْقَऊपर हैंfawqaبَعْضٍबाज़ केbaʿḍinإِذَآजबidhāأَخْرَجَवो निकालेakhrajaيَدَهُۥहाथ अपनाyadahuلَمْनहींlamيَكَدْवो क़रीब किyakadيَرَىٰهَا ۗवो देख सके उसेyarāhāوَمَنऔर वो जोwamanلَّمْनहींlamيَجْعَلِबनायाyajʿaliٱللَّهُअल्लाह नेl-lahuلَهُۥउसके लिएlahuنُورًۭاकोई नूरnūranفَمَاतो नहींfamāلَهُۥउसके लिएlahuمِن(is) anyminنُّورٍकोई नूरnūrin٤٠
अथवा (उनके कर्म) उन अँधेरों के समान हैं, जो अत्यंत गहरे सागर में हों, जिसे एक लहर ढाँप रही हो, जिसके ऊपर एक और लहर हो, जिसके ऊपर एक बादल हो, कई अँधेरे हों, जिनमें से कुछ, कुछ के ऊपर हों। जब (इन अँधेरों में फँसा हुआ व्यक्ति) अपना हाथ निकाले, तो क़रीब नहीं कि उसे देख पाए। और वह व्यक्ति जिसके लिए अल्लाह प्रकाश न बनाए, तो उसके लिए कोई भी प्रकाश1 नहीं।
२४:४१
أَلَمْक्या नहींalamتَرَआपने देखाtaraأَنَّकि बेशकannaٱللَّهَअल्लाहl-lahaيُسَبِّحُतस्बीह करता हैyusabbiḥuلَهُۥउसके लिएlahuمَنजो कोईmanفِى(is) inٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानों मेंl-samāwātiوَٱلْأَرْضِऔर ज़मीन में हैwal-arḍiوَٱلطَّيْرُऔर परिन्दे (भी)wal-ṭayruصَـٰٓفَّـٰتٍۢ ۖपर फैलाएṣāffātinكُلٌّۭहर एक नेkullunقَدْतहक़ीक़qadعَلِمَजान ली हैʿalimaصَلَاتَهُۥनमाज़ अपनीṣalātahuوَتَسْبِيحَهُۥ ۗऔर तस्बीह अपनीwatasbīḥahuوَٱللَّهُऔर अल्लाहwal-lahuعَلِيمٌۢख़ूब जानने वाला हैʿalīmunبِمَاउसे जोbimāيَفْعَلُونَवो कर रहे हैंyafʿalūna٤١
क्या आपने नहीं देखा कि अल्लाह ही की पवित्रता का गान करते हैं, जो आकाशों तथा धरती में हैं तथा पंख फैलाए हुए पक्षी (भी)? प्रत्येक ने निश्चय अपनी नमाज़ और पवित्रता गान को जान लिया1 है। और अल्लाह उसे भली-भाँति जानने वाला है, जो वे करते हैं।
२४:४२
وَلِلَّهِऔर अल्लाह ही के लिए हैwalillahiمُلْكُबादशाहतmul'kuٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानोंl-samāwātiوَٱلْأَرْضِ ۖऔर ज़मीन कीwal-arḍiوَإِلَىAnd towa-ilāٱللَّهِऔर अल्लाह ही की तरफ़l-lahiٱلْمَصِيرُलौटना हैl-maṣīru٤٢
और अल्लाह ही के लिए आकाशों तथा धरती का राज्य है और अल्लाह ही की ओर लौटकर1 जाना है।
२४:४३
أَلَمْक्या नहींalamتَرَआपने देखाtaraأَنَّकि बेशकannaٱللَّهَअल्लाहl-lahaيُزْجِىवो चलाता हैyuz'jīسَحَابًۭاबादल कोsaḥābanثُمَّफिरthummaيُؤَلِّفُवो मिला देता है (उन्हें)yu-allifuبَيْنَهُۥआपस मेंbaynahuثُمَّफिरthummaيَجْعَلُهُۥवो कर देता है उसेyajʿaluhuرُكَامًۭاतह ब तहrukāmanفَتَرَىतो आप देखते हैंfatarāٱلْوَدْقَबारिशl-wadqaيَخْرُجُनिकलती हैyakhrujuمِنْfromminخِلَـٰلِهِۦउसके दर्मियान सेkhilālihiوَيُنَزِّلُऔर वो उतारता हैwayunazziluمِنَfromminaٱلسَّمَآءِआसमान सेl-samāiمِن[from]minجِبَالٍۢपहाड़ों सेjibālinفِيهَاउसमेंfīhāمِنۢ[of]minبَرَدٍۢकुछ ओलेbaradinفَيُصِيبُफिर वो पहुँचाता हैfayuṣībuبِهِۦउसेbihiمَنजिसेmanيَشَآءُवो चाहता हैyashāuوَيَصْرِفُهُۥऔर वो फेर देता है उसेwayaṣrifuhuعَنfromʿanمَّنजिस सेmanيَشَآءُ ۖवो चाहता हैyashāuيَكَادُक़रीब है किyakāduسَنَاचमकsanāبَرْقِهِۦउसकी बिजली कीbarqihiيَذْهَبُवो ले जाएyadhhabuبِٱلْأَبْصَـٰرِनिगाहों कोbil-abṣāri٤٣
क्या आपने नहीं देखा कि अल्लाह बादल को चलाता है। फिर उसे परस्पर मिलाता है। फिर उसे तह-ब-तह कर देता है। फिर आप बारिश को देखते हैं कि उसके बीच से निकल रही है। और वह आकाश से उसमें (मौजूद) पर्वतों जैसे बादलों से ओले बरसाता है। फिर जिसपर चाहता है, उन्हें गिराता है और जिससे चाहता है, उन्हें फेर देता है। निकट है कि उसकी बिजली की चमक आँखों को ले जाए।
२४:४४
يُقَلِّبُउलट-पलट करता हैyuqallibuٱللَّهُअल्लाहl-lahuٱلَّيْلَरातal-laylaوَٱلنَّهَارَ ۚऔर दिन कोwal-nahāraإِنَّयक़ीननinnaفِىinذَٰلِكَइसमेंdhālikaلَعِبْرَةًۭअलबत्ता इब्रत हैlaʿib'ratanلِّأُو۟لِىfor those who have visionli-ulīٱلْأَبْصَـٰرِअहले बसीरत के लिएl-abṣāri٤٤
अल्लाह ही रात और दिन को बदलता1 रहता है। बेशक इसमें समझ-बूझ वालों के लिए निश्चय बड़ी शिक्षा है।
२४:४५
وَٱللَّهُऔर अल्लाह नेwal-lahuخَلَقَपैदा कियाkhalaqaكُلَّहरkullaدَآبَّةٍۢजानदार कोdābbatinمِّنfromminمَّآءٍۢ ۖपानी सेmāinفَمِنْهُمतो उनमें से कोई हैfamin'humمَّنजोmanيَمْشِىचलता हैyamshīعَلَىٰonʿalāبَطْنِهِۦअपने पेट परbaṭnihiوَمِنْهُمऔर उनमें से कोई हैwamin'humمَّنजोmanيَمْشِىचलता हैyamshīعَلَىٰonʿalāرِجْلَيْنِदो पाँव परrij'layniوَمِنْهُمऔर उनमें से कोई हैwamin'humمَّنजोmanيَمْشِىचलता हैyamshīعَلَىٰٓonʿalāأَرْبَعٍۢ ۚचार (पाँव) परarbaʿinيَخْلُقُपैदा करता हैyakhluquٱللَّهُअल्लाहl-lahuمَاजोيَشَآءُ ۚवो चाहता हैyashāuإِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaعَلَىٰऊपरʿalāكُلِّहरkulliشَىْءٍۢचीज़ केshayinقَدِيرٌۭख़ूब क़ुदरत रखने वाला हैqadīrun٤٥
अल्लाह ही ने प्रत्येक जीवधारी को पानी से पैदा किया। तो उनमें से कुछ अपने पेट के बल चलते हैं और उनमें से कुछ दो पैरों पर चलते हैं तथा उनमें से कुछ चार (पैरों) पर चलते हैं। अल्लाह जो चाहता है, पैदा करता है। निःसंदेह अल्लाह हर चीज़ पर सर्वशक्तिमान है।
२४:४६
لَّقَدْअलबत्ता तहक़ीक़laqadأَنزَلْنَآनाज़िल कीं हमनेanzalnāءَايَـٰتٍۢआयातāyātinمُّبَيِّنَـٰتٍۢ ۚवाज़ेहmubayyinātinوَٱللَّهُऔर अल्लाहwal-lahuيَهْدِىवो हिदायत देता हैyahdīمَنजिसेmanيَشَآءُवो चाहता हैyashāuإِلَىٰtoilāصِرَٰطٍۢतरफ़ रास्तेṣirāṭinمُّسْتَقِيمٍۢसीधे केmus'taqīmin٤٦
निःसंदेह हमने स्पष्ट आयतें (क़ुरआन) अवतरित कर दी हैं और अल्लाह जिसे चाहता है, सीधा मार्ग दिखा देता है।
२४:४७
وَيَقُولُونَऔर वो कहते हैंwayaqūlūnaءَامَنَّاईमान लाए हमāmannāبِٱللَّهِअल्लाह परbil-lahiوَبِٱلرَّسُولِऔर रसूल परwabil-rasūliوَأَطَعْنَاऔर इताअत की हमनेwa-aṭaʿnāثُمَّफिरthummaيَتَوَلَّىٰमुँह फेर लेता हैyatawallāفَرِيقٌۭएक गिरोहfarīqunمِّنْهُمउनमें सेmin'humمِّنۢafterminبَعْدِबादbaʿdiذَٰلِكَ ۚइसकेdhālikaوَمَآऔर नहींwamāأُو۟لَـٰٓئِكَये लोगulāikaبِٱلْمُؤْمِنِينَईमान लाने वालेbil-mu'minīna٤٧
और वे1 कहते हैं कि हम अल्लाह पर तथा रसूल पर ईमान लाए और हमने आज्ञापालन किया। फिर इसके बाद उनमें से एक गिरोह मुँह फेर लेता है। और ये लोग ईमान वाले नहीं हैं।
२४:४८
وَإِذَاऔर जबwa-idhāدُعُوٓا۟वो बुलाए जाते हैंduʿūإِلَىtoilāٱللَّهِतरफ़ अल्लाह केl-lahiوَرَسُولِهِۦऔर उसके रसूल केwarasūlihiلِيَحْكُمَताकि वो फ़ैसला करेliyaḥkumaبَيْنَهُمْदर्मियान उनकेbaynahumإِذَاतबidhāفَرِيقٌۭएक गिरोह (के लोग)farīqunمِّنْهُمउनमें सेmin'humمُّعْرِضُونَऐराज़ करने वाले होते हैंmuʿ'riḍūna٤٨
और जब वे अल्लाह तथा उसके रसूल की ओर बुलाए जाते हैं, ताकि वह (रसूल) उनके बीच (विवाद का) निर्णय करें, तो अचानक उनमें से एक गिरोह मुँह फेरने वाला होता है।
२४:४९
وَإِنऔर अगरwa-inيَكُنहोyakunلَّهُمُउनके लिएlahumuٱلْحَقُّहक़l-ḥaquيَأْتُوٓا۟वो आते हैंyatūإِلَيْهِतरफ़ उसकेilayhiمُذْعِنِينَमुतीअ हो करmudh'ʿinīna٤٩
और यदि उन्हीं के लिए अधिकार हो, तो आज्ञाकारी बनकर आपके पास चले आते हैं।
२४:५०
أَفِىIs (there) inafīقُلُوبِهِمक्या उनके दिलों मेंqulūbihimمَّرَضٌकोई बीमारी हैmaraḍunأَمِयाamiٱرْتَابُوٓا۟वो शक में पड़ गए हैंir'tābūأَمْयाamيَخَافُونَवो डरते हैंyakhāfūnaأَنकिanيَحِيفَज़ुल्म करेगाyaḥīfaٱللَّهُअल्लाहl-lahuعَلَيْهِمْउन परʿalayhimوَرَسُولُهُۥ ۚऔर उसका रसूलwarasūluhuبَلْबल्किbalأُو۟لَـٰٓئِكَयही लोग हैंulāikaهُمُवोhumuٱلظَّـٰلِمُونَजो ज़ालिम हैंl-ẓālimūna٥٠
क्या उनके दिलों में कोई रोग है, अथवा वे संदेह में पड़े हुए हैं, अथवा वे डर रहे हैं कि उनपर अल्लाह और उसका रसूल अत्याचार करेंगे? बल्कि वे लोग स्वयं ही अत्याचारी हैं।
२४:५१
إِنَّمَاबेशकinnamāكَانَहैkānaقَوْلَक़ौलqawlaٱلْمُؤْمِنِينَमोमिनों काl-mu'minīnaإِذَاजबidhāدُعُوٓا۟वो बुलाए जाते हैंduʿūإِلَىtoilāٱللَّهِतरफ़ अल्लाह केl-lahiوَرَسُولِهِۦऔर उसके रसूल केwarasūlihiلِيَحْكُمَकि वो फ़ैसला करेliyaḥkumaبَيْنَهُمْदर्मियान उनकेbaynahumأَنकिanيَقُولُوا۟वो कहते हैंyaqūlūسَمِعْنَاसुन लिया हमनेsamiʿ'nāوَأَطَعْنَا ۚऔर इताअत की हमनेwa-aṭaʿnāوَأُو۟لَـٰٓئِكَऔर यही लोग हैंwa-ulāikaهُمُवोhumuٱلْمُفْلِحُونَजो फ़लाह पाने वाले हैंl-muf'liḥūna٥١
ईमान वालों का कथन तो यह होता है कि जब अल्लाह और उसके रसूल की ओर बुलाए जाएँ, ताकि आप उनके बीच निर्णय कर दें, तो कहें कि हमने सुन लिया तथा मान लिया। और वही सफल होने वाले हैं।
२४:५२
وَمَنऔर जो कोईwamanيُطِعِइताअत करेगाyuṭiʿiٱللَّهَअल्लाह कीl-lahaوَرَسُولَهُۥऔर उसके रसूल कीwarasūlahuوَيَخْشَऔर वो डरेगाwayakhshaٱللَّهَअल्लाह सेl-lahaوَيَتَّقْهِऔर वो तक़वा करेगा उसकाwayattaqhiفَأُو۟لَـٰٓئِكَतो यही लोग हैंfa-ulāikaهُمُवोhumuٱلْفَآئِزُونَजो कामयाब होने वाले हैंl-fāizūna٥٢
तथा जो अल्लाह और उसके रसूल की आज्ञा का पालन करे और अल्लाह का भय रखे और उसकी (यातना से) डरे, तो यही लोग सफल होने वाले हैं।
२४:५३
۞ وَأَقْسَمُوا۟और उन्होंने क़समें खाईंwa-aqsamūبِٱللَّهِअल्लाह कीbil-lahiجَهْدَपक्की/पुख़्ताjahdaأَيْمَـٰنِهِمْक़समें अपनीaymānihimلَئِنْअलबत्ता अगरla-inأَمَرْتَهُمْहुक्म दिया आपने उन्हेंamartahumلَيَخْرُجُنَّ ۖअलबत्ता वो ज़रूर निकलेंगेlayakhrujunnaقُلकह दीजिएqulلَّا(Do) notتُقْسِمُوا۟ ۖना तुम क़समें खाओtuq'simūطَاعَةٌۭइताअत तोṭāʿatunمَّعْرُوفَةٌ ۚजानी पहचानी हैmaʿrūfatunإِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaخَبِيرٌۢख़ूब ख़बर रखने वाला हैkhabīrunبِمَاउसकी जोbimāتَعْمَلُونَतुम अमल करते होtaʿmalūna٥٣
और उन (मुनाफ़िक़ों) ने अल्लाह की मज़बूत क़समें खाईं कि यदि आप उन्हें आदेश दें, तो वे अवश्य (जिहाद के लिए) निकलेंगे। आप उनसे कह दें : क़समें न खाओ। तुम्हारे आज्ञापालन की दशा जानी-पहचानी है। निःसंदेह अल्लाह तुम्हारे कर्मों से भली-भाँति अवगत है।
२४:५४
قُلْकह दीजिएqulأَطِيعُوا۟इताअत करोaṭīʿūٱللَّهَअल्लाह कीl-lahaوَأَطِيعُوا۟और इताअत करोwa-aṭīʿūٱلرَّسُولَ ۖरसूल कीl-rasūlaفَإِنफिर अगरfa-inتَوَلَّوْا۟तुम मुँह फेरोगेtawallawفَإِنَّمَاतो बेशकfa-innamāعَلَيْهِइस( रसूल) पर हैʿalayhiمَاजोحُمِّلَबोझ वो डाला गयाḥummilaوَعَلَيْكُمऔर तुम पर हैwaʿalaykumمَّاजोحُمِّلْتُمْ ۖबोझ डाले गए तुमḥummil'tumوَإِنऔर अगरwa-inتُطِيعُوهُतुम इताअत करोगे उसकीtuṭīʿūhuتَهْتَدُوا۟ ۚतुम हिदायत पा लोगेtahtadūوَمَاऔर नहीं हैwamāعَلَى(is) onʿalāٱلرَّسُولِरसूल परl-rasūliإِلَّاमगरillāٱلْبَلَـٰغُपहुँचा देनाl-balāghuٱلْمُبِينُखुल्लम-खुल्लाl-mubīnu٥٤
(ऐ नबी!) आप कह दें कि अल्लाह की आज्ञा का पालन करो तथा रसूल की आज्ञा का पालन करो, और यदि तुम विमुख हो जाओ, तो उस (रसूल) का कर्तव्य केवल वही है, जिसका उसपर भार डाला गया है, और तुम्हारे ज़िम्मे वह है, जिसका भार तुमपर डाला गया है, और यदि तुम उसका आज्ञापालन करोगे, तो मार्गदर्शन पा जाओगे। और रसूल का दायित्व केवल स्पष्ट रूप से पहुँचा देना है।
२४:५५
وَعَدَवादा कियाwaʿadaٱللَّهُअल्लाह नेl-lahuٱلَّذِينَउन लोगों से जोalladhīnaءَامَنُوا۟ईमान लाएāmanūمِنكُمْतुम में सेminkumوَعَمِلُوا۟और उन्होंने अमल किएwaʿamilūٱلصَّـٰلِحَـٰتِनेकl-ṣāliḥātiلَيَسْتَخْلِفَنَّهُمْअलबत्ता वो ज़रूर जानशीन बनाएगा उन्हेंlayastakhlifannahumفِىinٱلْأَرْضِज़मीन मेंl-arḍiكَمَاजैसा किkamāٱسْتَخْلَفَउसने जानशीन बनाया थाis'takhlafaٱلَّذِينَउन्हें जोalladhīnaمِن(were) before themminقَبْلِهِمْउनसे पहले थेqablihimوَلَيُمَكِّنَنَّऔर वो ज़रूर जमा देगाwalayumakkinannaلَهُمْउनके लिएlahumدِينَهُمُदीन उनकाdīnahumuٱلَّذِىवो जोalladhīٱرْتَضَىٰउसने पसंद किया हैir'taḍāلَهُمْउनके लिएlahumوَلَيُبَدِّلَنَّهُمऔर अलबत्ता वो ज़रूर बदल कर देगा उन्हेंwalayubaddilannahumمِّنۢafterminبَعْدِबादbaʿdiخَوْفِهِمْउनके ख़ौफ़ केkhawfihimأَمْنًۭا ۚअमनamnanيَعْبُدُونَنِىवो इबादत करेंगे मेरीyaʿbudūnanīلَاnotيُشْرِكُونَना वो शरीक करेंगेyush'rikūnaبِىमेरे साथشَيْـًۭٔا ۚकिसी चीज़ कोshayanوَمَنऔर जो कोईwamanكَفَرَकुफ़्र करेkafaraبَعْدَबादbaʿdaذَٰلِكَइसकेdhālikaفَأُو۟لَـٰٓئِكَतो यही लोग हैंfa-ulāikaهُمُवोhumuٱلْفَـٰسِقُونَजो फ़ासिक़ हैंl-fāsiqūna٥٥
अल्लाह ने उन लोगों से, जो तुममें से ईमान लाए तथा उन्होंने सुकर्म किए, वादा1 किया है कि वह उन्हें धरती में अवश्य ही अधिकार प्रदान करेगा, जिस तरह उन लोगों को अधिकार प्रदान किया, जो उनसे पहले थे, तथा उनके लिए उनके उस धर्म को अवश्य ही प्रभुत्व प्रदान करेगा, जिसे उसने उनके लिए पसंद किया है, तथा उन (की दशा) को उनके भय के पश्चात् शांति में बदल देगा। वे मेरी इबादत करेंगे, मेरे साथ किसी चीज़ को साझी नहीं बनाएँगे। और जिसने इसके बाद कुफ़्र किया, तो वही लोग अवज्ञाकारी हैं।
२४:५६
وَأَقِيمُوا۟और क़ायम करोwa-aqīmūٱلصَّلَوٰةَनमाज़l-ṣalataوَءَاتُوا۟और अदा करोwaātūٱلزَّكَوٰةَज़कातl-zakataوَأَطِيعُوا۟और इताअत करोwa-aṭīʿūٱلرَّسُولَरसूल कीl-rasūlaلَعَلَّكُمْताकि तुमlaʿallakumتُرْحَمُونَतुम रहम किए जाओtur'ḥamūna٥٦
तथा नमाज़ क़ायम करो और ज़कात दो तथा रसूल की आज्ञा का पालन करो, ताकि तुमपर दया की जाए।
२४:५७
لَا(Do) notتَحْسَبَنَّहरगिज़ ना समझिये आपtaḥsabannaٱلَّذِينَउनको जिन्होंनेalladhīnaكَفَرُوا۟कुफ़्र कियाkafarūمُعْجِزِينَकि वो आजिज़ करने वाले हैंmuʿ'jizīnaفِىinٱلْأَرْضِ ۚज़मीन मेंl-arḍiوَمَأْوَىٰهُمُऔर ठिकाना उनकाwamawāhumuٱلنَّارُ ۖआग हैl-nāruوَلَبِئْسَऔर यक़ीनन कितनी बुरी हैwalabi'saٱلْمَصِيرُलौटने की जगहl-maṣīru٥٧
और (ऐ नबी!) आप उन लोगों को जिन्होंने कुफ़्र किया, कदापि न समझें कि वे (अल्लाह को) धरती में विवश कर देने वाले हैं। और उनका ठिकाना आग (जहन्नम) है और निःसंदेह वह बुरा ठिकाना है।
२४:५८
يَـٰٓأَيُّهَاO you who believeyāayyuhāٱلَّذِينَऐ लोगो जोalladhīnaءَامَنُوا۟ईमान लाए होāmanūلِيَسْتَـْٔذِنكُمُचाहिए कि इजाज़त तलब करें तुम सेliyastadhinkumuٱلَّذِينَवो लोग जिनकेalladhīnaمَلَكَتْमालिक हुएmalakatأَيْمَـٰنُكُمْदाऐं हाथ तुम्हारेaymānukumوَٱلَّذِينَऔर वो जोwa-alladhīnaلَمْनहींlamيَبْلُغُوا۟वो पहुँचेyablughūٱلْحُلُمَबुलूग़त कोl-ḥulumaمِنكُمْतुम में सेminkumثَلَـٰثَतीनthalāthaمَرَّٰتٍۢ ۚबारmarrātinمِّنbeforeminقَبْلِपहलेqabliصَلَوٰةِनमाज़ेṣalatiٱلْفَجْرِफ़ज्र सेl-fajriوَحِينَऔर जिस वक़्तwaḥīnaتَضَعُونَतुम उतार रखते होtaḍaʿūnaثِيَابَكُمकपड़े अपनेthiyābakumمِّنَatminaٱلظَّهِيرَةِदोपहर के वक़्तl-ẓahīratiوَمِنۢand afterwaminبَعْدِऔर बादbaʿdiصَلَوٰةِनमाज़ेṣalatiٱلْعِشَآءِ ۚइशा केl-ʿishāiثَلَـٰثُतीनthalāthuعَوْرَٰتٍۢपरदे के (वक़्त हैं)ʿawrātinلَّكُمْ ۚतुम्हारे लिएlakumلَيْسَनहींlaysaعَلَيْكُمْतुम परʿalaykumوَلَاऔर नाwalāعَلَيْهِمْउन परʿalayhimجُنَاحٌۢकोई गुनाहjunāḥunبَعْدَهُنَّ ۚबाद इन( औक़ात) केbaʿdahunnaطَوَّٰفُونَबकसरत आने जाने वाले हैंṭawwāfūnaعَلَيْكُمतुम परʿalaykumبَعْضُكُمْबाज़ तुम्हारेbaʿḍukumعَلَىٰamongʿalāبَعْضٍۢ ۚबाज़ परbaʿḍinكَذَٰلِكَइसी तरहkadhālikaيُبَيِّنُवाज़ेह करता हैyubayyinuٱللَّهُअल्लाहl-lahuلَكُمُतुम्हारे लिएlakumuٱلْـَٔايَـٰتِ ۗआयातl-āyātiوَٱللَّهُऔर अल्लाहwal-lahuعَلِيمٌख़ूब इल्म वाला हैʿalīmunحَكِيمٌۭख़ूब हिकमत वाला हैḥakīmun٥٨
ऐ ईमान वालो! जो (दास-दासी) तुम्हारे स्वामित्व में हों, और तुममें से जो अभी युवावस्था को न पहुँचे हों, उन्हें चाहिए कि तीन समयों में (तुम्हारे पास आने के लिए) तुमसे1 अनुमति लें; फ़ज्र की नमाज़ से पहले, और जिस समय तुम दोपहर को अपने कपड़े उतार देते हो और इशा की नमाज़ के बाद। तुम्हारे लिए ये तीन पर्दे (के समय) हैं। इनके पश्चात न तो तुमपर कोई गुनाह है और न उनपर। तुम अकसर एक-दूसरे के पास आने-जाने वाले हो। इसी प्रकार, अल्लाह तुम्हारे लिए आयतों को स्पष्ट करता है। और अल्लाह सब कुछ जानने वाला, पूर्ण हिकमत वाला है।
२४:५९
وَإِذَاऔर जबwa-idhāبَلَغَपहुँच जाऐंbalaghaٱلْأَطْفَـٰلُबच्चेl-aṭfāluمِنكُمُतुम में सेminkumuٱلْحُلُمَबलूग़त कोl-ḥulumaفَلْيَسْتَـْٔذِنُوا۟पस चाहिए कि वो इजाज़त लिया करेंfalyastadhinūكَمَاजैसा किkamāٱسْتَـْٔذَنَइजाज़त लेते थेis'tadhanaٱلَّذِينَवो लोग जोalladhīnaمِن(were) before themminقَبْلِهِمْ ۚउनसे पहले थेqablihimكَذَٰلِكَइसी तरहkadhālikaيُبَيِّنُवाज़ेह करता हैyubayyinuٱللَّهُअल्लाहl-lahuلَكُمْतुम्हारे लिएlakumءَايَـٰتِهِۦ ۗअपनी आयात कोāyātihiوَٱللَّهُऔर अल्लाहwal-lahuعَلِيمٌख़ूब इल्म वाला हैʿalīmunحَكِيمٌۭख़ूब हिकमत वाला हैḥakīmun٥٩
और जब तुममें से बच्चे युवावस्था को पहुँच जाएँ, तो वे उसी तरह अनुमति लें, जिस तरह उनसे पहले के लोग अनुमति लेते रहे हैं। इसी प्रकार अल्लाह तुम्हारे लिए अपनी आयतों को स्पष्ट करता है। तथा अल्लाह भली-भाँति जानने वाला, पूर्ण हिकमत वाला है।
२४:६०
وَٱلْقَوَٰعِدُऔर बैठ रहने वालियाँwal-qawāʿiduمِنَamongminaٱلنِّسَآءِऔरतों में सेl-nisāiٱلَّـٰتِىवो जोallātīلَا(do) notيَرْجُونَनहीं वो उम्मीद रखतींyarjūnaنِكَاحًۭاनिकाह कीnikāḥanفَلَيْسَतो नहीं हैfalaysaعَلَيْهِنَّउन परʿalayhinnaجُنَاحٌकोई गुनाहjunāḥunأَنकिanيَضَعْنَवो उतार रखेंyaḍaʿnaثِيَابَهُنَّकपड़े( हिजाब) अपनेthiyābahunnaغَيْرَनाghayraمُتَبَرِّجَـٰتٍۭज़ाहिर करने वालियाँmutabarrijātinبِزِينَةٍۢ ۖज़ीनत कोbizīnatinوَأَنऔर ये किwa-anيَسْتَعْفِفْنَवो एहतियात बरतेंyastaʿfif'naخَيْرٌۭबेहतर हैkhayrunلَّهُنَّ ۗउनके लिएlahunnaوَٱللَّهُऔर अल्लाहwal-lahuسَمِيعٌख़ूब सुनने वाला हैsamīʿunعَلِيمٌۭख़ूब जानने वाला हैʿalīmun٦٠
तथा जो बूढ़ी स्त्रियाँ विवाह की आशा न रखती हों, उनपर कोई दोष नहीं कि अपनी (पर्दे की) चादरें उतारकर रख दें, प्रतिबंध यह है कि किसी प्रकार की शोभा का प्रदर्शन करने वाली न हों। और यदि (इससे भी) बचें1 तो उनके लिए अधिक अच्छा है। और अल्लाह सब कुछ सुनने वाला, सब कुछ जानने वाला है।
२४:६१
لَّيْسَनहीं हैlaysaعَلَىonʿalāٱلْأَعْمَىٰअँधे परl-aʿmāحَرَجٌۭकोई हर्ज / गुनाहḥarajunوَلَاऔर नाwalāعَلَىonʿalāٱلْأَعْرَجِलँगड़े परl-aʿrajiحَرَجٌۭकोई हर्ज/ गुनाहḥarajunوَلَاऔर नाwalāعَلَىonʿalāٱلْمَرِيضِमरीज़ परl-marīḍiحَرَجٌۭकोई हर्ज /गुनाहḥarajunوَلَاऔर नाwalāعَلَىٰٓonʿalāأَنفُسِكُمْतुम्हारे नफ़्सों परanfusikumأَنकिanتَأْكُلُوا۟तुम खाओtakulūمِنۢfromminبُيُوتِكُمْअपने घरों सेbuyūtikumأَوْयाawبُيُوتِघरों सेbuyūtiءَابَآئِكُمْअपने बापों केābāikumأَوْयाawبُيُوتِघरों सेbuyūtiأُمَّهَـٰتِكُمْअपनी माँओं केummahātikumأَوْयाawبُيُوتِघरों सेbuyūtiإِخْوَٰنِكُمْअपने भाईयों केikh'wānikumأَوْयाawبُيُوتِघरों सेbuyūtiأَخَوَٰتِكُمْअपनी बहनों केakhawātikumأَوْयाawبُيُوتِघरों सेbuyūtiأَعْمَـٰمِكُمْअपने चचाओंaʿmāmikumأَوْयाawبُيُوتِघरों सेbuyūtiعَمَّـٰتِكُمْअपनी फुफियोंʿammātikumأَوْयाawبُيُوتِघरों सेbuyūtiأَخْوَٰلِكُمْअपने मामूओं केakhwālikumأَوْयाawبُيُوتِघरों सेbuyūtiخَـٰلَـٰتِكُمْअपनी ख़ालाओं केkhālātikumأَوْयाawمَاजोمَلَكْتُمमालिक हुए तुमmalaktumمَّفَاتِحَهُۥٓउसकी कुंजियों केmafātiḥahuأَوْयाawصَدِيقِكُمْ ۚअपने दोस्त केṣadīqikumلَيْسَनहींlaysaعَلَيْكُمْतुम परʿalaykumجُنَاحٌकोई गुनाहjunāḥunأَنकिanتَأْكُلُوا۟तुम खाओtakulūجَمِيعًاमिल करjamīʿanأَوْयाawأَشْتَاتًۭا ۚअलग-अलगashtātanفَإِذَاफिर जबfa-idhāدَخَلْتُمदाख़िल हो तुमdakhaltumبُيُوتًۭاघरों मेंbuyūtanفَسَلِّمُوا۟तो सलाम करोfasallimūعَلَىٰٓ[on]ʿalāأَنفُسِكُمْअपने लोगों परanfusikumتَحِيَّةًۭतोहफ़ा (दुआ) हैtaḥiyyatanمِّنْfromminعِندِपास सेʿindiٱللَّهِअल्लाह केl-lahiمُبَـٰرَكَةًۭबाबरकतmubārakatanطَيِّبَةًۭ ۚपाकीज़ाṭayyibatanكَذَٰلِكَइसी तरहkadhālikaيُبَيِّنُवाज़ेह करता हैyubayyinuٱللَّهُअल्लाहl-lahuلَكُمُतुम्हारे लिएlakumuٱلْـَٔايَـٰتِआयात कोl-āyātiلَعَلَّكُمْताकि तुमlaʿallakumتَعْقِلُونَतुम अक़्ल से काम लोtaʿqilūna٦١
अंधे पर कोई दोष नहीं है, न लंगड़े पर कोई दोष1 है, न रोगी पर कोई दोष है और न स्वयं तुमपर कोई दोष है कि तुम अपने घरों2 से खाओ, या अपने बापों के घरों से, या अपनी माँओं के घरों से, या अपने भाइयों के घरों से, या अपनी बहनों के घरों से, या अपने चाचाओं के घरों से, या अपनी फूफियों के घरों से, या अपने मामाओं के घरों से, या अपनी मौसियों के घरों से, या (उस घर से) जिसकी चाबियों के तुम स्वामी3 हो, या अपने मित्र (के घर) से। तुमपर कोई दोष नहीं कि एक साथ खाओ या अलग-अलग। फिर जब तुम घरों में प्रवेश करो, तो अपनों को सलाम करो। अल्लाह की ओर से निर्धारित की हुई सुरक्षा एवं शांति की दुआ, जो बरकत वाली, पवित्र है। इसी प्रकार अल्लाह तुम्हारे लिए आयतों को खोलकर बयान करता है, ताकि तुम समझ जाओ।
२४:६२
إِنَّمَاबेशकinnamāٱلْمُؤْمِنُونَमोमिन तोl-mu'minūnaٱلَّذِينَवो हैं जोalladhīnaءَامَنُوا۟ईमान लाएāmanūبِٱللَّهِअल्लाह परbil-lahiوَرَسُولِهِۦऔर उसके रसूल परwarasūlihiوَإِذَاऔर जबwa-idhāكَانُوا۟वो होते हैंkānūمَعَهُۥआपके साथmaʿahuعَلَىٰٓforʿalāأَمْرٍۢकिसी काम परamrinجَامِعٍۢइज्तिमाईjāmiʿinلَّمْनहींlamيَذْهَبُوا۟वो जातेyadhhabūحَتَّىٰयहाँ तक किḥattāيَسْتَـْٔذِنُوهُ ۚवो इजाज़त ले लें उनसेyastadhinūhuإِنَّबेशकinnaٱلَّذِينَवो लोग जोalladhīnaيَسْتَـْٔذِنُونَكَइजाज़त माँगते हैं आप सेyastadhinūnakaأُو۟لَـٰٓئِكَयही वो लोग हैंulāikaٱلَّذِينَजोalladhīnaيُؤْمِنُونَईमान लाए हैंyu'minūnaبِٱللَّهِअल्लाह परbil-lahiوَرَسُولِهِۦ ۚऔर उसके रसूल परwarasūlihiفَإِذَاफिर जबfa-idhāٱسْتَـْٔذَنُوكَवो इजाज़त माँगें आपसेis'tadhanūkaلِبَعْضِfor somelibaʿḍiشَأْنِهِمْअपने किसी काम के लिएshanihimفَأْذَنतो इजाज़त दे दीजिएfadhanلِّمَنजिसके लिएlimanشِئْتَआप चाहेंshi'taمِنْهُمْउनमें सेmin'humوَٱسْتَغْفِرْऔर बख़्शिश माँगिएwa-is'taghfirلَهُمُउनके लिएlahumuٱللَّهَ ۚअल्लाह सेl-lahaإِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaغَفُورٌۭबहुत बख़्शने वाला हैghafūrunرَّحِيمٌۭनिहायत रहम करने वाला हैraḥīmun٦٢
ईमान वाले तो केवल वे लोग हैं, जो अल्लाह और उसके रसूल पर ईमान लाए और जब वे उसके साथ किसी सामूहिक कार्य पर होते हैं, तो उस समय तक नहीं जाते, जब तक उससे अनुमति न ले लें। निःसंदेह जो लोग आपसे अनुमति माँगते हैं, वही लोग अल्लाह और उसके रसूल पर ईमान रखते हैं। अतः जब वे आपसे अपने किसी कार्य के लिए अनुमति माँगें, तो आप उनमें से जिसे चाहें, अनुमति प्रदान कर दें और उनके लिए अल्लाह से क्षमा की प्रार्थना करें। निःसंदेह अल्लाह अति क्षमाशील, अत्यंत दयावान् है|
२४:६३
لَّا(Do) notتَجْعَلُوا۟ना तुम बना लोtajʿalūدُعَآءَबुलानाduʿāaٱلرَّسُولِरसूल काl-rasūliبَيْنَكُمْआपस मेंbaynakumكَدُعَآءِमानिन्द बुलाने केkaduʿāiبَعْضِكُمतुम्हारे बाज़ केbaʿḍikumبَعْضًۭا ۚबाज़ कोbaʿḍanقَدْतहक़ीक़qadيَعْلَمُजानता हैyaʿlamuٱللَّهُअल्लाहl-lahuٱلَّذِينَउनको जोalladhīnaيَتَسَلَّلُونَखिसक जाते हैंyatasallalūnaمِنكُمْतुम में सेminkumلِوَاذًۭا ۚआड़ लेते हुएliwādhanفَلْيَحْذَرِपस चाहिए कि डरेंfalyaḥdhariٱلَّذِينَवो लोग जोalladhīnaيُخَالِفُونَमुख़ालिफ़त करते हैंyukhālifūnaعَنْ[from]ʿanأَمْرِهِۦٓउसके हुक्म कीamrihiأَنकिanتُصِيبَهُمْपहुँचे उन्हेंtuṣībahumفِتْنَةٌकोई आज़माइशfit'natunأَوْयाawيُصِيبَهُمْपहुँचे उन्हेंyuṣībahumعَذَابٌअज़ाबʿadhābunأَلِيمٌदर्दनाकalīmun٦٣
और तुम रसूल के बुलाने को, परस्पर एक-दूसरे को बुलाने जैसा1 न बना लो। निःसंदेह अल्लाह उन लोगों को जानता है, जो तुममें से एक-दूसरे की आड़ लेते हुए (चुपके से) खिसक जाते हैं। अतः उन लोगों को डरना चाहिए, जो आपके आदेश का विरोध करते हैं कि उनपर कोई आपदा आ पड़े अथवा उनपर कोई दुःखदायी यातना आ जाए।
२४:६४
أَلَآख़बरदारalāإِنَّबेशकinnaلِلَّهِअल्लाह ही के लिए हैlillahiمَاजोفِى(is) inٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानों मेंl-samāwātiوَٱلْأَرْضِ ۖऔर ज़मीन में हैwal-arḍiقَدْतहक़ीक़qadيَعْلَمُवो जानता हैyaʿlamuمَآवो जो होأَنتُمْतुमantumعَلَيْهِजिस परʿalayhiوَيَوْمَऔर जिस दिनwayawmaيُرْجَعُونَवो लौटाए जाऐंगेyur'jaʿūnaإِلَيْهِतरफ़ उसकेilayhiفَيُنَبِّئُهُمतो फिर वो बता देगा उन्हेंfayunabbi-uhumبِمَاवो जोbimāعَمِلُوا۟ ۗउन्होंने अमल किएʿamilūوَٱللَّهُऔर अल्लाहwal-lahuبِكُلِّहरbikulliشَىْءٍचीज़ कोshayinعَلِيمٌۢख़ूब जानने वाला हैʿalīmun٦٤
सावधान! अल्लाह ही का है, जो कुछ आकाशों तथा धरती में है। निश्चय वह जानता है जिस (दशा) पर तुम हो। और जिस दिन वे उसकी ओर लौटाए जाएँगे, तो वह उन्हें बताएगा1, जो कुछ उन्होंने किया और अल्लाह प्रत्येक चीज़ को भली-भाँति जानने वाला है।