२५
अल-फ़ुरक़ान
الفرقان
सूरह अल-फ़ुरक़ान (الفرقان) पवित्र क़ुरआन का २५ वाँ अध्याय है — यह एक मक्की सूरह है जिसमें ७७ आयतें हैं। मक्की सूरहें पैग़म्बर मुहम्मद (सल्ल.) के मदीना प्रवास से पहले उतरीं और प्रायः ईमान, अल्लाह की एकता और आख़िरत पर बल देती हैं।
Bookmarks (0)
No bookmarks yet. Click the bookmark icon next to any ayah to save it.
बिस्मिल्लाह
بِسْمِसाथ नामbis'miٱللَّهِअल्लाह केl-lahiٱلرَّحْمَـٰنِजो बहुत मेहरबानl-raḥmāniٱلرَّحِيمِनिहायत रहम करने वाला हैl-raḥīmi
परम कृपालु, अत्यंत दयावान अल्लाह के नाम से
२५:१
تَبَارَكَबहुत बाबरकत हैtabārakaٱلَّذِىवो जिसनेalladhīنَزَّلَनाज़िल कियाnazzalaٱلْفُرْقَانَफ़ुरक़ानl-fur'qānaعَلَىٰuponʿalāعَبْدِهِۦअपने बन्दे परʿabdihiلِيَكُونَताकि वो हो जाएliyakūnaلِلْعَـٰلَمِينَतमाम जहान वालों के लिएlil'ʿālamīnaنَذِيرًاडराने वालाnadhīran١
बहुत बरकत वाला है वह (अल्लाह), जिसने अपने बंदे1 पर फ़ुरक़ान2 उतारा, ताकि वह समस्त संसार-वासियों को सावधान करने वाला हो।
२५:२
ٱلَّذِىवो जोalladhīلَهُۥउसी के लिए हैlahuمُلْكُबादशाहतmul'kuٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानोंl-samāwātiوَٱلْأَرْضِऔर ज़मीन कीwal-arḍiوَلَمْऔर नहींwalamيَتَّخِذْउसने बनाईyattakhidhوَلَدًۭاकोई औलादwaladanوَلَمْऔर नहींwalamيَكُنहैyakunلَّهُۥउसके लिएlahuشَرِيكٌۭकोई शरीकsharīkunفِىinfīٱلْمُلْكِबादशाहत मेंl-mul'kiوَخَلَقَऔर उसने पैदा कियाwakhalaqaكُلَّहरkullaشَىْءٍۢचीज़ कोshayinفَقَدَّرَهُۥपस उसने अन्दाज़ा किया उसकाfaqaddarahuتَقْدِيرًۭاअन्दाज़ा करनाtaqdīran٢
(वह अस्तित्व) जिसके लिए आकाशों तथा धरती का राज्य है, तथा उसने (अपने लिए) कोई संतान नहीं बनाई, और न कभी राज्य में उसका कोई साझी रहा है। तथा उसने प्रत्येक वस्तु की उत्पत्ति की, फिर उसका उचित अंदाज़ा निर्धारित किया।
२५:३
وَٱتَّخَذُوا۟और उन्होंने बना लिएwa-ittakhadhūمِنbesides Himminدُونِهِۦٓउसके सिवाdūnihiءَالِهَةًۭकुछ इलाहālihatanلَّاnotlāيَخْلُقُونَनहीं वो पैदा करतेyakhluqūnaشَيْـًۭٔاकोई चीज़shayanوَهُمْऔर वोwahumيُخْلَقُونَवो पैदा किए जाते हैंyukh'laqūnaوَلَاऔर नहींwalāيَمْلِكُونَवो इख़्तियार रखतेyamlikūnaلِأَنفُسِهِمْअपने नफ़्सों के लिएli-anfusihimضَرًّۭاकिसी नुक़्सान काḍarranوَلَاऔर नाwalāنَفْعًۭاकिसी नफ़ा काnafʿanوَلَاऔर नहींwalāيَمْلِكُونَवो इख़्तियार रखतेyamlikūnaمَوْتًۭاमौत काmawtanوَلَاऔर नाwalāحَيَوٰةًۭज़िन्दगी काḥayatanوَلَاऔर नाwalāنُشُورًۭاदोबारा जी उठने काnushūran٣
और उन्होंने उसके अतिरिक्त अनेक पूज्य बना लिए, जो किसी चीज़ को पैदा नहीं करते और वे स्वयं पैदा किए जाते हैं और न वे अधिकार रखते हैं अपने लिए किसी हानि का और न किसी लाभ का, तथा न अधिकार रखते हैं मरण का और न जीवन का और न पुनः जीवित करने का।
२५:४
وَقَالَऔर कहाwaqālaٱلَّذِينَउन लोगों ने जिन्होंनेalladhīnaكَفَرُوٓا۟कुफ़्र कियाkafarūإِنْनहींinهَـٰذَآये (क़ुरआन)hādhāإِلَّآमगरillāإِفْكٌएक झूठif'kunٱفْتَرَىٰهُउसने गढ़ लिया उसेif'tarāhuوَأَعَانَهُۥऔर मदद की उसकीwa-aʿānahuعَلَيْهِउस परʿalayhiقَوْمٌpeopleqawmunءَاخَرُونَ ۖएक दूसरी क़ौम नेākharūnaفَقَدْपस तहक़ीक़faqadجَآءُوवो लाएjāūظُلْمًۭاज़ुल्मẓul'manوَزُورًۭاऔर झूठwazūran٤
तथा काफ़िरों ने कहा : यह1 तो बस एक झूठ है, जिसे इसने2 स्वयं गढ़ लिया है और इसपर अन्य लोगों ने उसकी सहायता की है। तो निःसंदेह वे घोर अन्याय और झूठ पर उतर आए हैं।
२५:५
وَقَالُوٓا۟और उन्होंने कहाwaqālūأَسَـٰطِيرُकहानियाँ हैंasāṭīruٱلْأَوَّلِينَपहलों कीl-awalīnaٱكْتَتَبَهَاउसने लिखवा लिया है उन्हेंik'tatabahāفَهِىَतो वोfahiyaتُمْلَىٰवो इमला की जाती हैंtum'lāعَلَيْهِउस परʿalayhiبُكْرَةًۭसुबहbuk'ratanوَأَصِيلًۭاऔर शामwa-aṣīlan٥
और उन्होंने कहा कि ये पहले लोगों की कहानियाँ हैं, जिन्हें उसने लिखवा लिया है। तो वही उसके सामने सुबह और शाम पढ़ी जाती हैं।
२५:६
قُلْकह दीजिएqulأَنزَلَهُनाज़िल किया है उसेanzalahuٱلَّذِىउसने जोalladhīيَعْلَمُजानता हैyaʿlamuٱلسِّرَّछुपी बात कोl-siraفِىinfīٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानों मेंl-samāwātiوَٱلْأَرْضِ ۚऔर ज़मीन मेंwal-arḍiإِنَّهُۥबेशक वोinnahuكَانَहै वोkānaغَفُورًۭاबहुत बख़्शने वालाghafūranرَّحِيمًۭاनिहायत रहम करने वालाraḥīman٦
आप कह दें : इसे उसने उतारा है, जो आकाशों तथा धरती के भेद जानता है। निःसंदेह वह हमेशा से अति क्षमाशील, अत्यंत दयावान् है।
२५:७
وَقَالُوا۟और उन्होंने कहाwaqālūمَالِक्या हैmāliهَـٰذَاइसhādhāٱلرَّسُولِरसूल कोl-rasūliيَأْكُلُकि वो खाता हैyakuluٱلطَّعَامَखानाl-ṭaʿāmaوَيَمْشِىऔर वो चलता हैwayamshīفِىinfīٱلْأَسْوَاقِ ۙबाज़ारों मेंl-aswāqiلَوْلَآक्यों नहींlawlāأُنزِلَउतारा गयाunzilaإِلَيْهِइस परilayhiمَلَكٌۭकोई फ़रिश्ताmalakunفَيَكُونَतो वो होताfayakūnaمَعَهُۥसाथ उसकेmaʿahuنَذِيرًاडराने वालाnadhīran٧
तथा उन्होंने कहा : इस रसूल को क्या है कि यह खाना खाता है और बाज़ारों में चलता-फिरता है? इसकी ओर कोई फ़रिश्ता क्यों नहीं उतारा गया कि वह इसके साथ सावधान करने वाला होता?
२५:८
أَوْयाawيُلْقَىٰٓडाला जाताyul'qāإِلَيْهِतरफ़ उसकेilayhiكَنزٌकोई ख़ज़ानाkanzunأَوْयाawتَكُونُहोताtakūnuلَهُۥउसके लिएlahuجَنَّةٌۭकोई बाग़jannatunيَأْكُلُवो खाताyakuluمِنْهَا ۚउसमें सेmin'hāوَقَالَऔर कहाwaqālaٱلظَّـٰلِمُونَज़लिमों नेl-ẓālimūnaإِنनहींinتَتَّبِعُونَतुम पैरवी करतेtattabiʿūnaإِلَّاमगरillāرَجُلًۭاएक मर्द कीrajulanمَّسْحُورًاजो सहरज़दा हैmasḥūran٨
अथवा उसकी ओर कोई खज़ाना उतार दिया जाता अथवा उसका कोई बाग़ होता, जिसमें से वह खाता? तथा अत्याचारियों ने कहा : तुम तो बस एक जादू किए हुए व्यक्ति का अनुसरण कर रहे हो।
२५:९
ٱنظُرْदेखोunẓurكَيْفَकिस तरहkayfaضَرَبُوا۟उन्होंने बयान कींḍarabūلَكَआपके लिएlakaٱلْأَمْثَـٰلَमिसालेंl-amthālaفَضَلُّوا۟तो वो भटक गएfaḍallūفَلَاपस नहींfalāيَسْتَطِيعُونَवो इस्तिताअत रखतेyastaṭīʿūnaسَبِيلًۭاरास्ते कीsabīlan٩
देखिए कि उन्होंने आपके लिए कैसे उदाहरण दिए हैं? अतः वे गुमराह हो गए। (अब) वे कोई रास्ता नहीं पा सकते।
२५:१०
تَبَارَكَबहुत बाबरकत हैtabārakaٱلَّذِىٓवो जोalladhīإِنअगरinشَآءَवो चाहेshāaجَعَلَवो बना देjaʿalaلَكَआपके लिएlakaخَيْرًۭاबेहतरkhayranمِّنthanminذَٰلِكَउस सेdhālikaجَنَّـٰتٍۢबाग़ातjannātinتَجْرِىबहती होंtajrīمِنfromminتَحْتِهَاउनके नीचे सेtaḥtihāٱلْأَنْهَـٰرُनहरेंl-anhāruوَيَجْعَلऔर वो बना देwayajʿalلَّكَआपके लिएlakaقُصُورًۢاमहल्लातquṣūran١٠
बहुत बरकत वाला है वह (अल्लाह) कि यदि चाहे, तो आपके लिए इससे उत्तम1 ऐसे बाग़ बना दे, जिनके नीचे से नहरें प्रवाहित हों और आपके लिए कई भवन बना दे।
२५:११
بَلْबल्किbalكَذَّبُوا۟उन्होंने झुठलायाkadhabūبِٱلسَّاعَةِ ۖघड़ी / क़यामत कोbil-sāʿatiوَأَعْتَدْنَاऔर तैयार कर रखी है हमनेwa-aʿtadnāلِمَنउसके लिए जोlimanكَذَّبَझुठलाएkadhabaبِٱلسَّاعَةِघड़ी /क़यामत कोbil-sāʿatiسَعِيرًاभड़कती आगsaʿīran١١
बल्कि उन्होंने क़ियामत को झुठला दिया और हमने उसके लिए, जो क़ियामत को झुठलाए, एक भड़कती हुई आग तैयार कर रखी है।
२५:१२
إِذَاजबidhāرَأَتْهُمवो देखेगी उन्हेंra-athumمِّنfromminمَّكَانٍۭजगह सेmakāninبَعِيدٍۢदूर कीbaʿīdinسَمِعُوا۟वो सुनेंगेsamiʿūلَهَاउसकीlahāتَغَيُّظًۭاसख़्त ग़ुस्से की आवाज़taghayyuẓanوَزَفِيرًۭاऔर चीख़ना चिल्लानाwazafīran١٢
जब वह (जहन्नम) उन्हें दूर स्थान से देखेगी, तो वे (क़ियामत को झुठलाने वाले) उसके रोष और गर्जन को सुनेंगे।
२५:१३
وَإِذَآऔर जबwa-idhāأُلْقُوا۟वो डाले जाऐंगेul'qūمِنْهَاउसमेंmin'hāمَكَانًۭاकिसी जगह परmakānanضَيِّقًۭاतंगḍayyiqanمُّقَرَّنِينَजकड़े हुएmuqarranīnaدَعَوْا۟वो पुकारेंगेdaʿawهُنَالِكَउस जगहhunālikaثُبُورًۭاहलाकत कोthubūran١٣
और जब वे उसके किसी तंग स्थान में जकड़े हुए फेंक दिए जाएँगे, (तो) वहाँ विनाश को पुकारेंगे।
२५:१४
لَّا(Do) notlāتَدْعُوا۟ना तुम पुकारोtadʿūٱلْيَوْمَआजl-yawmaثُبُورًۭاहलाकतthubūranوَٰحِدًۭاएक हीwāḥidanوَٱدْعُوا۟बल्कि पुकारोwa-id'ʿūثُبُورًۭاहलाकतेंthubūranكَثِيرًۭاबहुत सीkathīran١٤
(उनसे कहा जाएगा :) आज एक विनाश को मत पुकारो, बल्कि बहुत-से विनाशों को पुकारो।1
२५:१५
قُلْकह दीजिएqulأَذَٰلِكَक्या येadhālikaخَيْرٌबेहतर हैkhayrunأَمْयाamجَنَّةُजन्नतjannatuٱلْخُلْدِहमेशगी कीl-khul'diٱلَّتِىवो जोallatīوُعِدَवादा किए गएwuʿidaٱلْمُتَّقُونَ ۚमुत्तक़ी लोगl-mutaqūnaكَانَتْहैkānatلَهُمْउनके लिएlahumجَزَآءًۭबदलाjazāanوَمَصِيرًۭاऔर लौटने की जगहwamaṣīran١٥
(ऐ नबी!) आप (उनसे) कह दें : क्या यह बेहतर है या स्थायी जन्नत, जिसका अल्लाह से डरने वालों से वादा किया गया है? वह उनके लिए बदला तथा ठिकाना होगी।
२५:१६
لَّهُمْउनके लिए हैlahumفِيهَاउसमेंfīhāمَاजोmāيَشَآءُونَवो चाहेंगेyashāūnaخَـٰلِدِينَ ۚहमेशा रहने वाले हैंkhālidīnaكَانَहैkānaعَلَىٰonʿalāرَبِّكَआपके रब परrabbikaوَعْدًۭاएक वादाwaʿdanمَّسْـُٔولًۭاपूछा जाने वालाmasūlan١٦
उनके लिए उसमें वह सब होगा, जो वे चाहेंगे। वे उसमें हमेशा रहेंगे। यह आपके पालनहार के ज़िम्मे ऐसा वादा है, जो अनुरोध के योग्य है।
२५:१७
وَيَوْمَऔर जिस दिनwayawmaيَحْشُرُهُمْवो इकट्ठा करेगा उन्हेंyaḥshuruhumوَمَاऔर जिनकीwamāيَعْبُدُونَवो इबादत करते हैंyaʿbudūnaمِنbesides Allahminدُونِसिवाएdūniٱللَّهِअल्लाह केl-lahiفَيَقُولُतो वो फ़रमाएगाfayaqūluءَأَنتُمْक्या तुम नेa-antumأَضْلَلْتُمْगुमराह किया तुम नेaḍlaltumعِبَادِىमेरे बन्दों कोʿibādīهَـٰٓؤُلَآءِउन सबकोhāulāiأَمْयाamهُمْवो (ख़ुद)humضَلُّوا۟भटक गए थेḍallūٱلسَّبِيلَरास्ते सेl-sabīla١٧
तथा जिस दिन वह उन्हें और जिनको वे अल्लाह के सिवा पूजते थे, एकत्र करेगा। फिर कहेगा : क्या तुमने मेरे इन बंदों को पथभ्रष्ट किया था, अथवा वे स्वयं मार्ग से भटक गए थे?
२५:१८
قَالُوا۟वो कहेंगेqālūسُبْحَـٰنَكَपाक है तूsub'ḥānakaمَاनहींmāكَانَथाkānaيَنۢبَغِىजायज़yanbaghīلَنَآहमारे लिएlanāأَنकिanنَّتَّخِذَहम बनातेnattakhidhaمِنbesides Youminدُونِكَतेरे सिवाdūnikaمِنْanyminأَوْلِيَآءَकोई दोस्तawliyāaوَلَـٰكِنऔर लेकिनwalākinمَّتَّعْتَهُمْतू ने सामान ज़िन्दगी दिया उन्हेंmattaʿtahumوَءَابَآءَهُمْऔर उनके आबा ओ अजदाद कोwaābāahumحَتَّىٰयहाँ तक किḥattāنَسُوا۟वो भूल गएnasūٱلذِّكْرَनसीहतl-dhik'raوَكَانُوا۟और थे वोwakānūقَوْمًۢاलोगqawmanبُورًۭاहलाक होने वालेbūran١٨
वे कहेंगे : तू पवित्र है! हमारे योग्य नहीं था कि हम तेरे सिवा किसी तरह के संरक्षक1 बनाते। परंतु तूने उन्हें और उनके बाप-दादों को समृद्धि प्रदान की, यहाँ तक कि वे तेरी याद को भूल गए और वे विनष्ट होने वाले लोग थे।
२५:१९
فَقَدْपस तहक़ीक़faqadكَذَّبُوكُمउन्होंने झुठलाया तुम्हेंkadhabūkumبِمَاबवजह उसके जोbimāتَقُولُونَतुम कहते थेtaqūlūnaفَمَاतो नहींfamāتَسْتَطِيعُونَतुम इस्तिताअत रखतेtastaṭīʿūnaصَرْفًۭاफेरने की (आज़ाब को)ṣarfanوَلَاऔर नाwalāنَصْرًۭا ۚमदद कीnaṣranوَمَنऔर जो कोईwamanيَظْلِمज़ुल्म करेगाyaẓlimمِّنكُمْतुम में सेminkumنُذِقْهُहम चखाऐंगे उसेnudhiq'huعَذَابًۭاआज़ाबʿadhābanكَبِيرًۭاबहुत बड़ाkabīran١٩
तो उन्होंने1 तुम्हें उस बात में झुठला दिया, जो तुम कहते हो। अतः तुम न किसी तरह (यातना) हटाने की शक्ति रखते हो और न किसी मदद की। और तुममें से जो अत्याचार2 करेगा, हम उसे बहुत बड़ी यातना चखाएँगे।
२५:२०
وَمَآऔर नहींwamāأَرْسَلْنَاभेजा हमनेarsalnāقَبْلَكَआपसे पहलेqablakaمِنَanyminaٱلْمُرْسَلِينَरसूलों में सेl-mur'salīnaإِلَّآमगरillāإِنَّهُمْबेशक वोinnahumلَيَأْكُلُونَअलबत्ता खाते थेlayakulūnaٱلطَّعَامَखानाl-ṭaʿāmaوَيَمْشُونَऔर वो चलते थेwayamshūnaفِىinfīٱلْأَسْوَاقِ ۗबाज़ारों मेंl-aswāqiوَجَعَلْنَاऔर बनाया हमनेwajaʿalnāبَعْضَكُمْतुम्हारे बाज़ कोbaʿḍakumلِبَعْضٍۢबाज़ के लिएlibaʿḍinفِتْنَةًआज़माइशfit'natanأَتَصْبِرُونَ ۗक्या तुम सब्र करोगेataṣbirūnaوَكَانَऔर हैwakānaرَبُّكَरब आपकाrabbukaبَصِيرًۭاख़ूब देखने वालाbaṣīran٢٠
और हमने आपसे पहले कोई रसूल नहीं भेजे, परंतु निश्चय वे खाना खाते थे और बाज़ारों में चलते-फिरते1 थे। तथा हमने तुममें से एक को दूसरे के लिए एक परीक्षण बनाया है। क्या तुम धैर्य रखोगे? तथा आपका पालनहार हमेशा से सब कुछ देखने2 वाला है।
२५:२१
۞ وَقَالَऔर कहाwaqālaٱلَّذِينَउन लोगों ने जोalladhīnaلَا(do) notlāيَرْجُونَनहीं वो उम्मीद रखतेyarjūnaلِقَآءَنَاहमारी मुलाक़ात कीliqāanāلَوْلَآक्यों नहींlawlāأُنزِلَउतारे गएunzilaعَلَيْنَاहम परʿalaynāٱلْمَلَـٰٓئِكَةُफ़रिश्तेl-malāikatuأَوْयाawنَرَىٰहम देखतेnarāرَبَّنَا ۗअपने रब कोrabbanāلَقَدِअलबत्ता तहक़ीक़laqadiٱسْتَكْبَرُوا۟उन्होंने तकब्बुर कियाis'takbarūفِىٓwithinfīأَنفُسِهِمْअपने दिलों मेंanfusihimوَعَتَوْऔर उन्होंने सरकशी कीwaʿatawعُتُوًّۭاसरकशीʿutuwwanكَبِيرًۭاबहुत बड़ीkabīran٢١
तथा उन लोगों ने कहा जो हमसे मिलने की आशा नहीं रखते : हमपर फ़रिश्ते क्यों न उतारे गए, या हम अपने रब को देखते? नि:संदेह वे अपने दिलों में बहुत बड़े बन गए तथा बड़ी सरकशी1 पर उतर आए।
२५:२२
يَوْمَजिस दिनyawmaيَرَوْنَवो देखेंगेyarawnaٱلْمَلَـٰٓئِكَةَफ़रिश्तों कोl-malāikataلَاnolāبُشْرَىٰनहीं कोई ख़ुशख़बरीbush'rāيَوْمَئِذٍۢउस दिनyawma-idhinلِّلْمُجْرِمِينَमुजरिमों के लिएlil'muj'rimīnaوَيَقُولُونَऔर वो (मुजरिम) कहेंगेwayaqūlūnaحِجْرًۭاएक आड़ होḥij'ranمَّحْجُورًۭاमज़बूतmaḥjūran٢٢
जिस दिन1 वे फ़रिश्तों को देखेंगे, उस दिन अपराधियों के लिए कोई शुभ सूचना नहीं होगी और वे कहेंगे (काश! हमारे और उनके बीच) एक मज़बूत ओट होती।
२५:२३
وَقَدِمْنَآऔर आऐंगे हमwaqadim'nāإِلَىٰtoilāمَاतरफ़ उसके जोmāعَمِلُوا۟उन्होंने अमल किएʿamilūمِنْofminعَمَلٍۢकोई भी अमलʿamalinفَجَعَلْنَـٰهُतो हम बना देंगे उसेfajaʿalnāhuهَبَآءًۭग़ुबारhabāanمَّنثُورًاपरागन्दाmanthūran٢٣
और हम उसकी ओर आएँगे जो उन्होंने कोई भी कर्म किया होगा, तो उसे बिखरी हुई धूल बना देंगे।
२५:२४
أَصْحَـٰبُ(The) companionsaṣḥābuٱلْجَنَّةِजन्नत वालेl-janatiيَوْمَئِذٍउस दिनyawma-idhinخَيْرٌۭबेहतर होंगेkhayrunمُّسْتَقَرًّۭاठिकाने मेंmus'taqarranوَأَحْسَنُऔर ज़्यादा अच्छेwa-aḥsanuمَقِيلًۭاदोपहर गुज़ारने की जगह मेंmaqīlan٢٤
उस दिन जन्नत वाले ठिकाने के लिहाज़ से बेहतर और आरामगाह के लिहाज़ से कहीं अच्छे होंगे।
२५:२५
وَيَوْمَऔर जिस दिनwayawmaتَشَقَّقُफट जाएगाtashaqqaquٱلسَّمَآءُआसमानl-samāuبِٱلْغَمَـٰمِसाथ बादलों केbil-ghamāmiوَنُزِّلَऔर उतारे जाऐंगेwanuzzilaٱلْمَلَـٰٓئِكَةُफ़रिश्तेl-malāikatuتَنزِيلًاउतारा जानाtanzīlan٢٥
और जिस दिन आकाश बादल के साथ1 फट जाएगा और फ़रिश्ते निरंतर उतारे जाएँगे।
२५:२६
ٱلْمُلْكُबादशाहतal-mul'kuيَوْمَئِذٍउस दिनyawma-idhinٱلْحَقُّबरहक़ हैl-ḥaquلِلرَّحْمَـٰنِ ۚरहमान के लिएlilrraḥmāniوَكَانَऔर होगाwakānaيَوْمًاवो दिनyawmanعَلَىforʿalāٱلْكَـٰفِرِينَकाफ़िरों परl-kāfirīnaعَسِيرًۭاबहुत सख़्तʿasīran٢٦
उस दिन, वास्तविक राज्य 'रहमान' (अति दयावान्) का होगा और वह काफ़िरों के लिए बहुत मुश्किल दिन होगा।
२५:२७
وَيَوْمَऔर जिस दिनwayawmaيَعَضُّदाँतों से काटेगाyaʿaḍḍuٱلظَّالِمُज़ालिमl-ẓālimuعَلَىٰ[on]ʿalāيَدَيْهِअपने दोनों हाथों परyadayhiيَقُولُवो कहेगाyaqūluيَـٰلَيْتَنِىऐ काश कि मैंyālaytanīٱتَّخَذْتُबना लेता मैंittakhadhtuمَعَसाथmaʿaٱلرَّسُولِरसूल केl-rasūliسَبِيلًۭاकुछ रास्ताsabīlan٢٧
और जिस दिन अत्याचारी अपने दोनों हाथ चबाएगा। कहेगा : ऐ काश! मैंने रसूल के साथ मार्ग अपनाया होता।
२५:२८
يَـٰوَيْلَتَىٰहाय अफ़सोस मुझ परyāwaylatāلَيْتَنِىकाश कि मैंlaytanīلَمْनाlamأَتَّخِذْमैं बनाताattakhidhفُلَانًاफ़ुलाँ कोfulānanخَلِيلًۭاदिली दोस्तkhalīlan٢٨
हाय मेरा विनाश! काश मैंने अमुक व्यक्ति को मित्र न बनाया होता।
२५:२९
لَّقَدْअलबत्ता तहक़ीक़laqadأَضَلَّنِىउसने भटका दिया मुझेaḍallanīعَنِfromʿaniٱلذِّكْرِज़िक्र (क़ुरआन) सेl-dhik'riبَعْدَबाद इसके किbaʿdaإِذْजबidhجَآءَنِى ۗवो आया मेरे पासjāanīوَكَانَऔर हैwakānaٱلشَّيْطَـٰنُशैतानl-shayṭānuلِلْإِنسَـٰنِइन्सान कोlil'insāniخَذُولًۭاछोड़ देने वालाkhadhūlan٢٩
निःसंदेह उसने मुझे उपदेश (क़ुरआन) से बहका दिया, जबकि वह मेरे पास आ चुका था। और शैतान हमेशा मनुष्य को छोड़ जाने वाला है।
२५:३०
وَقَالَऔर कहेगाwaqālaٱلرَّسُولُरसूलl-rasūluيَـٰرَبِّऐ मेरे रबyārabbiإِنَّबेशकinnaقَوْمِىमेरी क़ौम नेqawmīٱتَّخَذُوا۟बना लिया थाittakhadhūهَـٰذَاइसhādhāٱلْقُرْءَانَक़ुरआन कोl-qur'ānaمَهْجُورًۭاछोड़ा हुआmahjūran٣٠
तथा रसूल1 कहेगा : ऐ मेरे पालनहार! निःसंदेह मेरी क़ौम ने इस क़ुरआन को छोड़2 दिया था।
२५:३१
وَكَذَٰلِكَऔर इसी तरहwakadhālikaجَعَلْنَاबनाया हमनेjaʿalnāلِكُلِّfor everylikulliنَبِىٍّहर नबी के लिएnabiyyinعَدُوًّۭاदुश्मनʿaduwwanمِّنَamongminaٱلْمُجْرِمِينَ ۗमुजरिमों में सेl-muj'rimīnaوَكَفَىٰऔर काफ़ी हैwakafāبِرَبِّكَआपका रबbirabbikaهَادِيًۭاहिदायत देने वालाhādiyanوَنَصِيرًۭاऔर मदद करने वालाwanaṣīran٣١
और इसी तरह हमने हर नबी के लिए अपराधियों में से कोई न कोई शत्रु बना दिया और आपका पालनहार मार्गदर्शन प्रदान करने वाला तथा सहायता करने वाला काफ़ी है।
२५:३२
وَقَالَऔर कहाwaqālaٱلَّذِينَउन लोगों ने जिन्होंनेalladhīnaكَفَرُوا۟कुफ़्र कियाkafarūلَوْلَاक्यों नहींlawlāنُزِّلَनाज़िल किया गयाnuzzilaعَلَيْهِउस परʿalayhiٱلْقُرْءَانُक़ुरआनl-qur'ānuجُمْلَةًۭइकट्ठाjum'latanوَٰحِدَةًۭ ۚएक ही बारwāḥidatanكَذَٰلِكَइसी तरहkadhālikaلِنُثَبِّتَताकि हम मज़बूत कर देंlinuthabbitaبِهِۦसाथ इसकेbihiفُؤَادَكَ ۖदिल आपकाfuādakaوَرَتَّلْنَـٰهُऔर ठहर-ठहर कर पढ़ा हमने उसेwarattalnāhuتَرْتِيلًۭاठहर-ठहर कर पढ़नाtartīlan٣٢
तथा कुफ़्र करने वालों ने कहा : यह क़ुरआन उसपर एक ही बार1 क्यों नहीं उतार दिया गया? इसी प्रकार (हमने उतारा) ताकि हम इसके साथ आपके दिल को मज़बूत करें और हमने इसे ख़ूब ठहर-ठहर कर पढ़कर सुनाया है।
२५:३३
وَلَاऔर नहींwalāيَأْتُونَكَवो लाते आपके पासyatūnakaبِمَثَلٍकोई मिसालbimathalinإِلَّاमगरillāجِئْنَـٰكَलाते हैं हम आपके पासji'nākaبِٱلْحَقِّहक़ कोbil-ḥaqiوَأَحْسَنَऔर बेहतरीनwa-aḥsanaتَفْسِيرًاतफ़सीर/ वज़ाहत कोtafsīran٣٣
और (ऐ रसूल!) जब भी वे आपके पास कोई उदाहरण लाते हैं, तो हम आपके पास सत्य और उत्तम व्याख्या ले आते हैं।
२५:३४
ٱلَّذِينَवो लोग जोalladhīnaيُحْشَرُونَइकट्ठे किए जाऐंगेyuḥ'sharūnaعَلَىٰonʿalāوُجُوهِهِمْअपने चेहरों के बलwujūhihimإِلَىٰtoilāجَهَنَّمَतरफ़ जहन्नम केjahannamaأُو۟لَـٰٓئِكَयही लोगulāikaشَرٌّۭबदतरीन हैंsharrunمَّكَانًۭاमक़ाम के ऐतबार सेmakānanوَأَضَلُّऔर ज़्यादा भटके हुएwa-aḍalluسَبِيلًۭاरास्ते के ऐतबार सेsabīlan٣٤
वे लोग जो अपने चेहरों के बल जहन्नम की ओर इकट्ठे किए जाएँगे, वही ठिकाने में सबसे बुरे और मार्ग में सबसे अधिक भटके हुए हैं।
२५:३५
وَلَقَدْऔर अलबत्ता तहक़ीक़walaqadءَاتَيْنَاदी हमनेātaynāمُوسَىमूसा कोmūsāٱلْكِتَـٰبَकिताबl-kitābaوَجَعَلْنَاऔर बनाया हमनेwajaʿalnāمَعَهُۥٓसाथ उसकेmaʿahuأَخَاهُउसके भाईakhāhuهَـٰرُونَहारून कोhārūnaوَزِيرًۭاमददगारwazīran٣٥
तथा निःसंदेह हमने मूसा को किताब दी और उसके साथ उसके भाई हारून को उसका सहायक बनाया।
२५:३६
فَقُلْنَاफिर कहा हमनेfaqul'nāٱذْهَبَآदोनों जाओidh'habāإِلَىtoilāٱلْقَوْمِतरफ़ उस क़ौम केl-qawmiٱلَّذِينَजिन्होंनेalladhīnaكَذَّبُوا۟झुठलायाkadhabūبِـَٔايَـٰتِنَاहमारी आयात कोbiāyātināفَدَمَّرْنَـٰهُمْतो हलाक कर दिया हमने उन्हेंfadammarnāhumتَدْمِيرًۭاहलाक करनाtadmīran٣٦
फिर हमने कहा : तुम दोनों उन लोगों की ओर जाओ, जिन्होंने हमारी आयतों (निशानियों) को झुठला दिया। तो हमने उन्हें बुरी तरह नष्ट कर दिया।
२५:३७
وَقَوْمَऔर क़ौमेwaqawmaنُوحٍۢनूहnūḥinلَّمَّاजबlammāكَذَّبُوا۟उन्होंने झुठलायाkadhabūٱلرُّسُلَरसूलों कोl-rusulaأَغْرَقْنَـٰهُمْग़र्क़ कर दिया हमने उन्हेंaghraqnāhumوَجَعَلْنَـٰهُمْऔर बना दिया हमने उन्हेंwajaʿalnāhumلِلنَّاسِलोगों के लिएlilnnāsiءَايَةًۭ ۖएक निशानीāyatanوَأَعْتَدْنَاऔर तैयार कर रखा है हमनेwa-aʿtadnāلِلظَّـٰلِمِينَज़लिमों के लिएlilẓẓālimīnaعَذَابًاअज़ाबʿadhābanأَلِيمًۭاदर्दनाकalīman٣٧
और नूह़ के समुदाय को भी जब उन्होंने रसूलों को झुठलाया, तो हमने उन्हें डुबो दिया और उन्हें लोगों के लिए एक निशानी बना दिया। तथा हमने अत्याचारियों के लिए एक दुःखदायी यातना1 तैयार कर रखी है।
२५:३८
وَعَادًۭاऔर आदwaʿādanوَثَمُودَا۟और समूदwathamūdāوَأَصْحَـٰبَand (the) dwellerswa-aṣḥābaٱلرَّسِّऔर कुएँ वालेl-rasiوَقُرُونًۢاऔर क़ौमेंwaqurūnanبَيْنَbetweenbaynaذَٰلِكَदर्मियान उनकेdhālikaكَثِيرًۭاबहुत सीkathīran٣٨
तथा आद और समूद और कुएँ वालों को तथा इनके बीच बहुत-से समुदायों को भी (विनष्ट कर दिया)।
२५:३९
وَكُلًّۭاऔर हर एक कोwakullanضَرَبْنَاबयान कीं हमनेḍarabnāلَهُउसके लिएlahuٱلْأَمْثَـٰلَ ۖमिसालेंl-amthālaوَكُلًّۭاऔर हर एक कोwakullanتَبَّرْنَاहलाक किया हमनेtabbarnāتَتْبِيرًۭاहलाक करनाtatbīran٣٩
और प्रत्येक के लिए हमने उदाहरण पेश किए और प्रत्येक को हमने बुरी तरह नष्ट कर दिया।1
२५:४०
وَلَقَدْऔर अलबत्ता तहक़ीक़walaqadأَتَوْا۟वो आ चुकेatawعَلَىuponʿalāٱلْقَرْيَةِउस बस्ती परl-qaryatiٱلَّتِىٓजिस परallatīأُمْطِرَتْबरसाई गई थीum'ṭiratمَطَرَबारिशmaṭaraٱلسَّوْءِ ۚबुरीl-sawiأَفَلَمْक्या भला नहींafalamيَكُونُوا۟थे वोyakūnūيَرَوْنَهَا ۚवो देखते उसेyarawnahāبَلْबल्किbalكَانُوا۟थे वोkānūلَاnotlāيَرْجُونَना वो उम्मीद रखतेyarjūnaنُشُورًۭاजी उठने कीnushūran٤٠
और निश्चय ही ये लोग1 उस बस्ती2 पर आ चुके हैं, जिसपर बुरी वर्षा की गई। तो क्या ये लोग उसे देखा नहीं करते थे? बल्कि ये लोग पुनः जीवित करके उठाए जाने की आशा नहीं रखते थे।
२५:४१
وَإِذَاऔर जबwa-idhāرَأَوْكَवो देखते हैं आपकोra-awkaإِنनहींinيَتَّخِذُونَكَवो बनाते आपकोyattakhidhūnakaإِلَّاमगरillāهُزُوًاमज़ाक़huzuwanأَهَـٰذَاक्या ये हैahādhāٱلَّذِىवो जिसेalladhīبَعَثَभेजाbaʿathaٱللَّهُअल्लाह नेl-lahuرَسُولًاरसूल बना करrasūlan٤١
और जब वे आपको देखते हैं, तो आपका मज़ाक़ बना लेते हैं (और कहते हैं :) क्या यही है, जिसे अल्लाह ने रसूल बनाकर भेजा है?!
२५:४२
إِنबेशकinكَادَवो क़रीब थाkādaلَيُضِلُّنَاकि वो भटका देता हमेंlayuḍillunāعَنْfromʿanءَالِهَتِنَاहमारे इलाहों सेālihatināلَوْلَآअगर ना होतीlawlāأَنये (बात) किanصَبَرْنَاसब्र करते / जमे रहते हमṣabarnāعَلَيْهَا ۚउन परʿalayhāوَسَوْفَऔर अनक़रीबwasawfaيَعْلَمُونَवो जान लेंगेyaʿlamūnaحِينَजिस वक़्तḥīnaيَرَوْنَवो देखेंगेyarawnaٱلْعَذَابَअज़ाबl-ʿadhābaمَنْकि कौनmanأَضَلُّज़्यादा भटका हुआ हैaḍalluسَبِيلًاरास्ते सेsabīlan٤٢
निःसंदेह यह तो क़रीब था कि हमें हमारे पूज्यों से भटका ही देता, यदि हम उनपर अडिग न रहते। और शीघ्र ही वे जान लेंगे, जब वे यातना देखेंगे, कि मार्ग से अधिक पथभ्रष्ट कौन है?
२५:४३
أَرَءَيْتَक्या देखा आपने (उसे)ara-aytaمَنِजिसनेmaniٱتَّخَذَबना लियाittakhadhaإِلَـٰهَهُۥइलाह अपनाilāhahuهَوَىٰهُअपनी ख़्वाहिशे नफ़्स कोhawāhuأَفَأَنتَक्या भला आपafa-antaتَكُونُआप होंगेtakūnuعَلَيْهِउस परʿalayhiوَكِيلًاज़िम्मेदारwakīlan٤٣
क्या आपने उस व्यक्ति को देखा, जिसने अपनी इच्छा को अपना पूज्य बना लिया, तो क्या आप उसके संरक्षक1 होंगे?
२५:४४
أَمْयाamتَحْسَبُआप समझते हैंtaḥsabuأَنَّकि बेशकannaأَكْثَرَهُمْअक्सर उनकेaktharahumيَسْمَعُونَवो सुनते हैंyasmaʿūnaأَوْयाawيَعْقِلُونَ ۚवो समझते हैंyaʿqilūnaإِنْनहीं हैंinهُمْवोhumإِلَّاमगरillāكَٱلْأَنْعَـٰمِ ۖजानवरों की तरहkal-anʿāmiبَلْबल्किbalهُمْवोhumأَضَلُّज़्यादा भटके हुए हैंaḍalluسَبِيلًاरास्ते सेsabīlan٤٤
क्या आप समझते हैं कि उनमें से अधिकांश वास्तव में सुनते हैं या समझते हैं? वे तो चौपायों के समान हैं, बल्कि उनसे भी अधिक पथभ्रष्ट हैं।
२५:४५
أَلَمْक्या नहींalamتَرَआपने देखाtaraإِلَىٰ[to]ilāرَبِّكَतरफ़ अपने रब केrabbikaكَيْفَकिस तरहkayfaمَدَّउसने फैला दियाmaddaٱلظِّلَّसाय कोl-ẓilaوَلَوْऔर अगरwalawشَآءَवो चाहताshāaلَجَعَلَهُۥअलबत्ता वो बना देता उसेlajaʿalahuسَاكِنًۭاसाकिन / ठहरा हुआsākinanثُمَّफिरthummaجَعَلْنَاबनाया हमनेjaʿalnāٱلشَّمْسَसूरज कोl-shamsaعَلَيْهِउस परʿalayhiدَلِيلًۭاदलील/राहनुमाdalīlan٤٥
क्या आपने अपने रब को नहीं देखा कि उसने किस तरह छाया को फैला दिया? और यदि वह चाहता, तो उसे अवश्य स्थिर1 कर देता। फिर हमने सूर्य को उसका पता2 बताने वाला बनाया।
२५:४६
ثُمَّफिरthummaقَبَضْنَـٰهُसमेट लिया हमने उसेqabaḍnāhuإِلَيْنَاअपनी तरफ़ilaynāقَبْضًۭاसमेटनाqabḍanيَسِيرًۭاआहिस्ता-आहिस्ताyasīran٤٦
फिर हम उस (छाया) को अपनी ओर धीरे-धीरे समेट लेते हैं।
२५:४७
وَهُوَऔर वो ही हैwahuwaٱلَّذِىजिसनेalladhīجَعَلَबनायाjaʿalaلَكُمُतुम्हारे लिएlakumuٱلَّيْلَरात कोal-laylaلِبَاسًۭاलिबासlibāsanوَٱلنَّوْمَऔर नींद कोwal-nawmaسُبَاتًۭاबाइसे आरामsubātanوَجَعَلَऔर उसने बनायाwajaʿalaٱلنَّهَارَदिन कोl-nahāraنُشُورًۭاउठने का वक़्तnushūran٤٧
और वही है, जिसने तुम्हारे लिए रात्रि1 को वस्त्र बनाया तथा नींद को विश्राम तथा दिन को उठ खड़े होने का समय बनाया।
२५:४८
وَهُوَऔर वो ही हैwahuwaٱلَّذِىٓजिसनेalladhīأَرْسَلَभेजाarsalaٱلرِّيَـٰحَहवाओं कोl-riyāḥaبُشْرًۢاख़ुशख़बरी बना करbush'ranبَيْنَआगे-आगेbaynaيَدَىْbeforeyadayرَحْمَتِهِۦ ۚअपनी रहमत केraḥmatihiوَأَنزَلْنَاऔर उतारा हमनेwa-anzalnāمِنَfromminaٱلسَّمَآءِआसमान सेl-samāiمَآءًۭपानीmāanطَهُورًۭاपाकṭahūran٤٨
तथा वही है जिसने हवाओं को अपनी रहमत से पहले शुभ सूचना बनाकर भेजा। और हमने आसमान से पाक करने वाला पानी उतारा।
२५:४९
لِّنُحْـِۧىَताकि हम ज़िन्दा करेंlinuḥ'yiyaبِهِۦसाथ उसकेbihiبَلْدَةًۭशहरbaldatanمَّيْتًۭاमुर्दा कोmaytanوَنُسْقِيَهُۥऔर हम पिलाऐं उसेwanus'qiyahuمِمَّاउनमें से जोmimmāخَلَقْنَآपैदा किए हमनेkhalaqnāأَنْعَـٰمًۭاमवेशीanʿāmanوَأَنَاسِىَّऔर इन्सानwa-anāsiyyaكَثِيرًۭاबहुत सेkathīran٤٩
ताकि उसके द्वारा मृत भू-भाग को जीवन प्रदान करें तथा उसे अपनी पैदा की हुई चीज़ों में से बहुत से जानवरों और मनुष्यों के पीने के लिए उपलब्ध कराएँ।
२५:५०
وَلَقَدْऔर अलबत्ता तहक़ीक़walaqadصَرَّفْنَـٰهُफेर-फेर कर लाए हैं हम उसेṣarrafnāhuبَيْنَهُمْदर्मियान उनकेbaynahumلِيَذَّكَّرُوا۟ताकि वो नसीहत पकड़ेंliyadhakkarūفَأَبَىٰٓतो इन्कार कियाfa-abāأَكْثَرُअक्सरaktharuٱلنَّاسِलोगों नेl-nāsiإِلَّاसिवाएillāكُفُورًۭاनाशुक्री करने केkufūran٥٠
निःसंदेह हमने उसे उनके दरमियान विभिन्न ढंग से वर्णन किया, ताकि वे उपदेश ग्रहण करें। परंतु अधिकतर लोगों ने इनकार और नाशुक्री ही की नीति अपनाई।
२५:५१
وَلَوْऔर अगरwalawشِئْنَاचाहते हमshi'nāلَبَعَثْنَاअलबत्ता भेज देते हमlabaʿathnāفِىinfīكُلِّeverykulliقَرْيَةٍۢहर बस्ती मेंqaryatinنَّذِيرًۭاएक डराने वालाnadhīran٥١
और यदि हम चाहते, तो अवश्य प्रत्येक बस्ती में एक डराने वाला1 भेज देते।
२५:५२
فَلَاतो नाfalāتُطِعِआप इताअत कीजिएtuṭiʿiٱلْكَـٰفِرِينَकाफ़िरों कीl-kāfirīnaوَجَـٰهِدْهُمऔर जिहाद कीजिए उनसेwajāhid'humبِهِۦसाथ इसकेbihiجِهَادًۭاजिहादjihādanكَبِيرًۭاबहुत बड़ाkabīran٥٢
अतः आप काफ़िरों की बात न मानें और इस (क़ुरआन) के द्वारा उनसे बड़ा जिहाद1 करें।
२५:५३
۞ وَهُوَऔर वो ही हैwahuwaٱلَّذِىजिसनेalladhīمَرَجَमिला दियाmarajaٱلْبَحْرَيْنِदो समुन्दरों कोl-baḥrayniهَـٰذَاयेhādhāعَذْبٌۭमीठा हैʿadhbunفُرَاتٌۭख़ुश मज़ाfurātunوَهَـٰذَاऔर येwahādhāمِلْحٌनमकीन हैmil'ḥunأُجَاجٌۭकड़वाujājunوَجَعَلَऔर उसने बना दियाwajaʿalaبَيْنَهُمَاउन दोनों के दर्मियानbaynahumāبَرْزَخًۭاएक परदाbarzakhanوَحِجْرًۭاऔर एक आड़waḥij'ranمَّحْجُورًۭاमज़बूतmaḥjūran٥٣
वही है जिसने दो सागरों को मिला दिया। यह मीठा, प्यास बुझाने वाला है और यह खारा, कड़वा है। और उसने उन दोनों के बीच एक परदा1 और मज़बूत आड़ बना दी।
२५:५४
وَهُوَऔर वो ही हैwahuwaٱلَّذِىजिसनेalladhīخَلَقَपैदा कियाkhalaqaمِنَfromminaٱلْمَآءِपानी सेl-māiبَشَرًۭاएक इन्सान कोbasharanفَجَعَلَهُۥफिर उसने बना दिया उसेfajaʿalahuنَسَبًۭاनसबnasabanوَصِهْرًۭا ۗऔर ससुराल (वाला)waṣih'ranوَكَانَऔर हैwakānaرَبُّكَरब आपकाrabbukaقَدِيرًۭاबहुत क़ुदरत वालाqadīran٥٤
तथा वही है, जिसने पानी (वीर्य) से एक मनुष्य को पैदा किया। फिर उसके ख़ानदानी तथा ससुरालाी संबंध बना दिए। और आपका पालनहार बड़ा ही सामर्थ्यवान् है।
२५:५५
وَيَعْبُدُونَऔर वो इबादत करते हैंwayaʿbudūnaمِنbesides Allahminدُونِसिवाएdūniٱللَّهِअल्लाह केl-lahiمَاउनकी जोmāلَاnot profits themlāيَنفَعُهُمْना वो नफ़ा दे सकते हैं उन्हेंyanfaʿuhumوَلَاऔर नाwalāيَضُرُّهُمْ ۗवो नुक़्सान दे सकते हैं उन्हेंyaḍurruhumوَكَانَऔर हैwakānaٱلْكَافِرُकाफ़िरl-kāfiruعَلَىٰagainstʿalāرَبِّهِۦख़िलाफ़ अपने रब केrabbihiظَهِيرًۭاमददगारẓahīran٥٥
और वे अल्लाह के सिवा उस चीज़ की इबादत करते हैं, जो न उन्हें फ़ायदा पहुँचाती है और न नुक़सान पहुँचाती है और काफ़िर हमेशा अपने पालनहार के विरुद्ध मदद करने वाला है।
२५:५६
وَمَآऔर नहींwamāأَرْسَلْنَـٰكَभेजा हमने आपकोarsalnākaإِلَّاमगरillāمُبَشِّرًۭاख़ुशख़बरी देने वालाmubashiranوَنَذِيرًۭاऔर डराने वाला (बनाकर)wanadhīran٥٦
तथा हमने आपको केवल शुभ-सूचना देने वाला और सावधान करने वाला बनाकर भेजा है।
२५:५७
قُلْकह दीजिएqulمَآनहींmāأَسْـَٔلُكُمْमैं माँगता तुम सेasalukumعَلَيْهِइस परʿalayhiمِنْanyminأَجْرٍकोई अजरajrinإِلَّاमगरillāمَنजोmanشَآءَचाहेshāaأَنकिanيَتَّخِذَवो बना लेyattakhidhaإِلَىٰtoilāرَبِّهِۦतरफ़ अपने रब केrabbihiسَبِيلًۭاकोई रास्ताsabīlan٥٧
आप कह दें : मैं तुमसे इसपर1 कोई बदला नहीं माँगता, सिवाय इसके कि जो चाहे अपने पालनहार की ओर मार्ग अपना ले।
२५:५८
وَتَوَكَّلْऔर तवक्कल कीजिएwatawakkalعَلَىinʿalāٱلْحَىِّहमेशा ज़िन्दा रहने वाले परl-ḥayiٱلَّذِىवो जोalladhīلَاdoes not dielāيَمُوتُनहीं मरेगाyamūtuوَسَبِّحْऔर तस्बीह बयान कीजिएwasabbiḥبِحَمْدِهِۦ ۚसाथ उसकी हम्द केbiḥamdihiوَكَفَىٰऔर काफ़ी हैwakafāبِهِۦउसकाbihiبِذُنُوبِगुनाहों सेbidhunūbiعِبَادِهِۦअपने बन्दों केʿibādihiخَبِيرًاख़ूब बाख़बर होनाkhabīran٥٨
तथा उस सदा जीवंत पर भरोसा कीजिए, जो कभी नहीं मरेगा। और उसकी प्रशंसा के साथ पवित्रता का गान कीजिए। और वह अपने बंदों के गुनाहों की पूरी ख़बर रखने वाला काफ़ी है।
२५:५९
ٱلَّذِىवो जिसनेalladhīخَلَقَपैदा किएkhalaqaٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानl-samāwātiوَٱلْأَرْضَऔर ज़मीनwal-arḍaوَمَاऔर जोwamāبَيْنَهُمَاदर्मियान है इन दोनों केbaynahumāفِىinfīسِتَّةِsixsittatiأَيَّامٍۢछ: दिनों मेंayyāminثُمَّफिरthummaٱسْتَوَىٰवो बुलन्द हुआis'tawāعَلَىoverʿalāٱلْعَرْشِ ۚअर्श परl-ʿarshiٱلرَّحْمَـٰنُजो रहमान हैl-raḥmānuفَسْـَٔلْपस पूछिएfasalبِهِۦउसके बारे मेंbihiخَبِيرًۭاकिसी ख़ूब ख़बर रखने वाले सेkhabīran٥٩
जिसने आकाशों तथा धरती को और जो कुछ उनके बीच है, छह दिनों में पैदा किया, फिर अर्श (सिंहासन) पर बुलंद हुआ। (वह) बहुत दयालु है। अतः उसके बारे में किसी पूर्ण जानकार से पूछिए।
२५:६०
وَإِذَاऔर जबwa-idhāقِيلَकहा जाता हैqīlaلَهُمُउन्हेंlahumuٱسْجُدُوا۟सजदा करोus'judūلِلرَّحْمَـٰنِरहमान कोlilrraḥmāniقَالُوا۟वो कहते हैंqālūوَمَاऔर क्या हैwamāٱلرَّحْمَـٰنُरहमानl-raḥmānuأَنَسْجُدُक्या हम सजदा करेंanasjuduلِمَاउसे जोlimāتَأْمُرُنَاतुम हुक्म देते हो हमेंtamurunāوَزَادَهُمْऔर उसने ज़्यादा कर दिया उन्हेंwazādahumنُفُورًۭا ۩नफ़रत मेंnufūran٦٠
और जब उनसे कहा जाता है कि 'रह़मान' (अत्यंत दयावान्) को सजदा करो, तो कहते हैं कि 'रह़मान' क्या है? क्या हम उसे सजदा करें, जिसके लिए तू हमें आदेश देता है? और यह बात उन्हें बिदकने में और बढ़ा देती है।
२५:६१
تَبَارَكَबहुत बाबरकत हैtabārakaٱلَّذِىवो जिसनेalladhīجَعَلَबनायाjaʿalaفِىinfīٱلسَّمَآءِआसमान मेंl-samāiبُرُوجًۭاबुर्जों कोburūjanوَجَعَلَऔर बनायाwajaʿalaفِيهَاउसमेंfīhāسِرَٰجًۭاचिराग़ / सूरजsirājanوَقَمَرًۭاऔर चाँद कोwaqamaranمُّنِيرًۭاरौशनmunīran٦١
बहुत बरकत वाला है वह, जिसने आकाश में बुर्ज (नक्षत्र) बनाए तथा उसमें एक चिराग़ (सूर्य) और एक रोशनी देने वाला चाँद बनाया।
२५:६२
وَهُوَऔर वो ही हैwahuwaٱلَّذِىजिसनेalladhīجَعَلَबनायाjaʿalaٱلَّيْلَरात कोal-laylaوَٱلنَّهَارَऔर दिन कोwal-nahāraخِلْفَةًۭएक दूसरे के पीछे आने वालाkhil'fatanلِّمَنْउसके लिए जोlimanأَرَادَइरादा करेarādaأَنकिanيَذَّكَّرَवो नसीहत पकड़ेyadhakkaraأَوْयाawأَرَادَवो इरादा करेarādaشُكُورًۭاशुक्रगुज़ारी काshukūran٦٢
और वही है जिसने रात तथा दिन को एक-दूसरे के पीछे आने वाला बनाया, उसके लिए जो उपदेश ग्रहण करना चाहे, या शुक्र करना चाहे।
२५:६३
وَعِبَادُऔर बन्देwaʿibāduٱلرَّحْمَـٰنِरहमान केl-raḥmāniٱلَّذِينَवो हैं जोalladhīnaيَمْشُونَचलते हैंyamshūnaعَلَىonʿalāٱلْأَرْضِज़मीन परl-arḍiهَوْنًۭاआहिस्तगी सेhawnanوَإِذَاऔर जबwa-idhāخَاطَبَهُمُमुख़ातिब होते हैं उनसेkhāṭabahumuٱلْجَـٰهِلُونَजाहिल लोगl-jāhilūnaقَالُوا۟वो कहते हैंqālūسَلَـٰمًۭاसलामsalāman٦٣
और 'रह़मान' के बंदे वे हैं, जो धरती पर विनम्रता1 से चलते हैं और जब जाहिल (अक्खड़) लोग उनसे बात करते हैं, तो कहते हैं सलाम है।2
२५:६४
وَٱلَّذِينَऔर वो जोwa-alladhīnaيَبِيتُونَरात गुज़ारते हैंyabītūnaلِرَبِّهِمْअपने रब के लिएlirabbihimسُجَّدًۭاसजदा करते हुएsujjadanوَقِيَـٰمًۭاऔर क़याम करते हुएwaqiyāman٦٤
और जो अपने पालनहार के लिए सजदा करते हुए तथा खड़े होकर1 रात गुज़ारते हैं।
२५:६५
وَٱلَّذِينَऔर वो जोwa-alladhīnaيَقُولُونَकहते हैंyaqūlūnaرَبَّنَاऐ हमारे रबrabbanāٱصْرِفْफेर देiṣ'rifعَنَّاहम सेʿannāعَذَابَअज़ाबʿadhābaجَهَنَّمَ ۖजहन्नम काjahannamaإِنَّबेशकinnaعَذَابَهَاअज़ाब उसकाʿadhābahāكَانَहैkānaغَرَامًاलाज़िम होने वालाgharāman٦٥
तथा जो कहते हैं कि ऐ हमारे पालनहार! हमसे जहन्नम की यातना को हटा दे। निःसंदेह उसकी यातना चिमट जाने वाली है।
२५:६६
إِنَّهَاबेशक वोinnahāسَآءَتْबहुत बुरा हैsāatمُسْتَقَرًّۭاठिकानाmus'taqarranوَمُقَامًۭاऔर क़यामगाहwamuqāman٦٦
निःसंदेह वह बुरी ठहरने की जगह और निवास की जगह है।
२५:६७
وَٱلَّذِينَऔर वो लोगwa-alladhīnaإِذَآजबidhāأَنفَقُوا۟वो ख़र्च करते हैंanfaqūلَمْनाlamيُسْرِفُوا۟वो इसराफ़ करते हैंyus'rifūوَلَمْऔर नाwalamيَقْتُرُوا۟वो बुख़्ल करते हैंyaqturūوَكَانَऔर होता हैwakānaبَيْنَbetweenbaynaذَٰلِكَदर्मियान उसकेdhālikaقَوَامًۭاमोअतदल (तरीक़ा)qawāman٦٧
तथा वे लोग कि जब खर्च करते हैं, तो न फ़िज़ूल-खर्ची करते है और न ख़र्च करने में तंगी करते हैं, और (उनका ख़र्च) इसके बीच में मध्यम होता है।
२५:६८
وَٱلَّذِينَऔर वो जोwa-alladhīnaلَا(do) notlāيَدْعُونَनहीं वो पुकारतेyadʿūnaمَعَसाथmaʿaٱللَّهِअल्लाह केl-lahiإِلَـٰهًاइलाहilāhanءَاخَرَदूसराākharaوَلَاऔर नहींwalāيَقْتُلُونَवो क़त्ल करतेyaqtulūnaٱلنَّفْسَकिसी जान कोl-nafsaٱلَّتِىवो जोallatīحَرَّمَहराम कीḥarramaٱللَّهُअल्लाह नेl-lahuإِلَّاमगरillāبِٱلْحَقِّसाथ हक़ केbil-ḥaqiوَلَاऔर नहींwalāيَزْنُونَ ۚवो ज़िना करतेyaznūnaوَمَنऔर जो कोईwamanيَفْعَلْकरेगाyafʿalذَٰلِكَऐसाdhālikaيَلْقَवो पाएगाyalqaأَثَامًۭاगुनाह (की सज़ा) कोathāman٦٨
और जो अल्लाह के साथ किसी दूसरे पूज्य1 को नहीं पुकारते, और न उस प्राण को क़त्ल करते हैं, जिसे अल्लाह ने ह़राम ठहराया है परंतु हक़ के साथ और न व्यभिचार करते हैं। और जो ऐसा करेगा, वह पाप का भागी बनेगा।
२५:६९
يُضَـٰعَفْदोगुना किया जाएगाyuḍāʿafلَهُउसके लिएlahuٱلْعَذَابُअज़ाबl-ʿadhābuيَوْمَदिनyawmaٱلْقِيَـٰمَةِक़यामत केl-qiyāmatiوَيَخْلُدْऔर वो हमेशा रहेगाwayakhludفِيهِۦउसमेंfīhiمُهَانًاज़लील हो करmuhānan٦٩
क़ियामत के दिन उसकी यातना दुगुनी कर दी जाएगी और वह अपमानित1 होकर उसमें हमेशा रहेगा।
२५:७०
إِلَّاमगरillāمَنजिसनेmanتَابَतौबा कीtābaوَءَامَنَऔर वो ईमान लायाwaāmanaوَعَمِلَऔर उसने अमल करेwaʿamilaعَمَلًۭاअमलʿamalanصَـٰلِحًۭاनेकṣāliḥanفَأُو۟لَـٰٓئِكَतो यही लोग हैंfa-ulāikaيُبَدِّلُबदल देगाyubaddiluٱللَّهُअल्लाहl-lahuسَيِّـَٔاتِهِمْउनकी बुराइयों कोsayyiātihimحَسَنَـٰتٍۢ ۗभलाइयों सेḥasanātinوَكَانَऔर हैwakānaٱللَّهُअल्लाहl-lahuغَفُورًۭاबहुत बख़शने वालाghafūranرَّحِيمًۭاबहुत रहम करने वालाraḥīman٧٠
परंतु जिसने तौबा कर ली और ईमान ले आया और अच्छे काम किए, तो ये लोग हैं जिनके बुरे कामों को अल्लाह नेकियों में बदल देगा और अल्लाह हमेशा बहुत बख़्शने वाला, अत्यंत दयावान् है।
२५:७१
وَمَنऔर जो कोईwamanتَابَतौबा करेtābaوَعَمِلَऔर वो अमल करेwaʿamilaصَـٰلِحًۭاनेकṣāliḥanفَإِنَّهُۥतो बेशक वोfa-innahuيَتُوبُवो पलट आता हैyatūbuإِلَىtoilāٱللَّهِतरफ़ अल्लाह केl-lahiمَتَابًۭاपलटनाmatāban٧١
और जो तौबा कर ले और नेक काम करे, तो निश्चय ही वह अल्लाह की ओर सच्चे तौर पर पलटता है।
२५:७२
وَٱلَّذِينَऔर वे जोwa-alladhīnaلَا(do) notlāيَشْهَدُونَनहीं वो गवाह बनतेyashhadūnaٱلزُّورَझूठ केl-zūraوَإِذَاऔर जबwa-idhāمَرُّوا۟वो गुज़र ते हैmarrūبِٱللَّغْوِलग़्व परbil-laghwiمَرُّوا۟वो गुज़र जाते हैंmarrūكِرَامًۭاइज़्ज़त सेkirāman٧٢
तथा जो झूठ में भाग नहीं लेते और जब व्यर्थ के काम के पास से गुज़रते हैं, तो सज्जन बनकर गुज़र जाते हैं।
२५:७३
وَٱلَّذِينَऔर वो लोग जोwa-alladhīnaإِذَاजबidhāذُكِّرُوا۟वो नसीहत किए जाते हैंdhukkirūبِـَٔايَـٰتِसाथ आयात केbiāyātiرَبِّهِمْअपने रब कीrabbihimلَمْनहींlamيَخِرُّوا۟वो गिर पड़तेyakhirrūعَلَيْهَاउन परʿalayhāصُمًّۭاबहरेṣummanوَعُمْيَانًۭاऔर अँधे बन करwaʿum'yānan٧٣
और वे लोग कि जब उन्हें उनके पालनहार की आयतों के साथ नसीहत की जाए, तो उनपर बहरे तथा अंधे होकर1 नहीं गिरते।
२५:७४
وَٱلَّذِينَऔर वो जोwa-alladhīnaيَقُولُونَकहते हैंyaqūlūnaرَبَّنَاऐ हमारे रबrabbanāهَبْअता करhabلَنَاहमेंlanāمِنْfromminأَزْوَٰجِنَاहमारी बीवियों सेazwājināوَذُرِّيَّـٰتِنَاऔर हमारी औलाद सेwadhurriyyātināقُرَّةَठंडकqurrataأَعْيُنٍۢआँखों कीaʿyuninوَٱجْعَلْنَاऔर बना हमेंwa-ij'ʿalnāلِلْمُتَّقِينَमुत्तक़ी लोगों काlil'muttaqīnaإِمَامًاइमाम / राहनुमाimāman٧٤
तथा जो कहते हैं : ऐ हमारे पालनहार! हमें हमारी पत्नियों तथा संतानों से आँखों की ठंडक प्रदान कर और हमें परहेज़गारों का 'इमाम' बना दे।
२५:७५
أُو۟لَـٰٓئِكَयही लोग हैंulāikaيُجْزَوْنَजो बदले में दिए जाऐंगेyuj'zawnaٱلْغُرْفَةَबालाख़ानेl-ghur'fataبِمَاबवजह उसके जोbimāصَبَرُوا۟उन्होंने सब्र कियाṣabarūوَيُلَقَّوْنَऔर वो इस्तक़बाल किए जाऐंगेwayulaqqawnaفِيهَاउसमेंfīhāتَحِيَّةًۭदुआए ख़ैरtaḥiyyatanوَسَلَـٰمًاऔर सलाम सेwasalāman٧٥
यही वे लोग हैं, जिन्हें उनके धैर्य के बदले में उच्च भवन दिया जाएगा और उसमें जीवन की प्रार्थना और अभिवादन के साथ उनका स्वागत किया जाएगा।
२५:७६
خَـٰلِدِينَहमेशा रहने वाले हैंkhālidīnaفِيهَا ۚउसमेंfīhāحَسُنَتْकितना अच्छा हैḥasunatمُسْتَقَرًّۭاठिकानाmus'taqarranوَمُقَامًۭاऔर क़यामगाहwamuqāman٧٦
वे उसमें हमेशा रहने वाले हैं। वह ठहरने और रहने का अच्छा स्थान है!
२५:७७
قُلْकह दीजिएqulمَاनाmāيَعْبَؤُا۟परवाह करताyaʿba-uبِكُمْतुम्हारीbikumرَبِّىरब मेराrabbīلَوْلَاअगर ना होतीlawlāدُعَآؤُكُمْ ۖदुआ तुम्हारीduʿāukumفَقَدْतो तहक़ीक़faqadكَذَّبْتُمْझुठला दिया तुम नेkadhabtumفَسَوْفَतो अनक़रीबfasawfaيَكُونُहोगाyakūnuلِزَامًۢاचिमट जाने वाला (अज़ाब)lizāman٧٧
(ऐ नबी!) कह दें : मेरे पालनहार को तुम्हारी कोई परवाह नहीं, यदि तुम (उसे) न पुकारो।1 क्योंकि निश्चय ही तुमने झुठलाया है, तो शीघ्र (उसका परिणाम) आ जाएगा।
—
—
—
—
Loading…