३८
साद
ص
सूरह साद (ص) पवित्र क़ुरआन का ३८ वाँ अध्याय है — यह एक मक्की सूरह है जिसमें ८८ आयतें हैं। मक्की सूरहें पैग़म्बर मुहम्मद (सल्ल.) के मदीना प्रवास से पहले उतरीं और प्रायः ईमान, अल्लाह की एकता और आख़िरत पर बल देती हैं।
Bookmarks (0)
No bookmarks yet. Click the bookmark icon next to any ayah to save it.
बिस्मिल्लाह
بِسْمِसाथ नामbis'miٱللَّهِअल्लाह केl-lahiٱلرَّحْمَـٰنِजो बहुत मेहरबानl-raḥmāniٱلرَّحِيمِनिहायत रहम करने वाला हैl-raḥīmi
परम कृपालु, अत्यंत दयावान अल्लाह के नाम से
३८:१
صٓ ۚصsadوَٱلْقُرْءَانِक़सम है क़ुरआनwal-qur'āniذِىfull (of) reminderdhīٱلذِّكْرِनसीहत वाले कीl-dhik'ri١
सॉद। क़सम है इस उपदेश वाले क़ुरआन की!
३८:२
بَلِबल्किbaliٱلَّذِينَवो लोग जिन्होंनेalladhīnaكَفَرُوا۟कुफ़्र कियाkafarūفِى(are) infīعِزَّةٍۢतकब्बुर मेंʿizzatinوَشِقَاقٍۢऔर मुख़ालिफ़त में हैंwashiqāqin٢
बल्कि वे लोग जिन्होंने कुफ़्र किया, अभिमान और विरोध में पड़े हुए हैं।
३८:३
كَمْकितनी हीkamأَهْلَكْنَاहलाक कीं हमनेahlaknāمِنbefore themminقَبْلِهِمउनसे पहलेqablihimمِّنofminقَرْنٍۢउम्मतेंqarninفَنَادَوا۟तो उन्होंने पुकाराfanādawوَّلَاتَऔर ना थीwalātaحِينَउस वक़्तḥīnaمَنَاصٍۢकोई पनाहगाहmanāṣin٣
हमने इनसे पहले कितने ही समुदायों को विनष्ट कर दिया, तो उन्होंने पुकारा। और वह बच निकलने का समय नहीं था।
३८:४
وَعَجِبُوٓا۟और उन्होंने ताअज्जुब कियाwaʿajibūأَنकिanجَآءَهُمआया उनके पासjāahumمُّنذِرٌۭएक डराने वालाmundhirunمِّنْهُمْ ۖउनमें सेmin'humوَقَالَऔर कहाwaqālaٱلْكَـٰفِرُونَकाफ़िरों नेl-kāfirūnaهَـٰذَاये हैhādhāسَـٰحِرٌۭजादूगरsāḥirunكَذَّابٌसख़्त झूठाkadhābun٤
तथा उन्होंने इसपर आश्चर्य किया कि उनके पास उन्हीं में से एक डराने वाला1 आया! और काफ़िरों ने कहा : यह एक बड़ा झूठा जादूगर है।
३८:५
أَجَعَلَक्या उसने बना लियाajaʿalaٱلْـَٔالِهَةَबहुत से इलाहों कोl-ālihataإِلَـٰهًۭاइलाहilāhanوَٰحِدًا ۖएक हीwāḥidanإِنَّबेशकinnaهَـٰذَاयेhādhāلَشَىْءٌअलबत्ता एक चीज़ हैlashayonعُجَابٌۭबहुत अजीबʿujābun٥
क्या उसने सब पूज्यों को एक पूज्य बना दिया? निःसंदेह यह तो बड़े आश्चर्य की बात है।
३८:६
وَٱنطَلَقَऔर चल दिएwa-inṭalaqaٱلْمَلَأُसरदारl-mala-uمِنْهُمْउनमें सेmin'humأَنِकिaniٱمْشُوا۟चलोim'shūوَٱصْبِرُوا۟और जमे रहोwa-iṣ'birūعَلَىٰٓoverʿalāءَالِهَتِكُمْ ۖअपने इलाहों परālihatikumإِنَّबेशकinnaهَـٰذَاयेhādhāلَشَىْءٌۭअलबत्ता एक चीज़ हैlashayonيُرَادُजो इरादा की जारही हैyurādu٦
और उनके प्रमुख (यह कहते हुए) चल खड़े हुए कि चलो और अपने पूज्यों पर जमे रहो। निश्चय यह एक ऐसी चीज़ है, जो वांछित (सुनियोजित)1 है।
३८:७
مَاनहींmāسَمِعْنَاसुनी हमनेsamiʿ'nāبِهَـٰذَاये (बात)bihādhāفِىinfīٱلْمِلَّةِमिल्लत मेंl-milatiٱلْـَٔاخِرَةِपिछलीl-ākhiratiإِنْनहींinهَـٰذَآयेhādhāإِلَّاमगरillāٱخْتِلَـٰقٌमन गढ़तikh'tilāqun٧
हमने यह बात पिछले धर्म में नहीं सुनी। यह तो मात्र बनाई हुई बात है।
३८:८
أَءُنزِلَक्या नाज़िल की गईa-unzilaعَلَيْهِउस परʿalayhiٱلذِّكْرُनसीहतl-dhik'ruمِنۢfromminبَيْنِنَا ۚहमारे दर्मियान सेbaynināبَلْबल्किbalهُمْवोhumفِى(are) infīشَكٍّۢशक में हैंshakkinمِّنaboutminذِكْرِى ۖमेरी नसीहत सेdhik'rīبَلबल्किbalلَّمَّاअभी तक नहींlammāيَذُوقُوا۟उन्होंने चखाyadhūqūعَذَابِअज़ाब मेराʿadhābi٨
क्या हमारे बीच से उसी पर उपदेश उतारा गया है? बल्कि वे मेरे उपदेश के बारे में संदेह में हैं। बल्कि उन्होंने अभी तक मेरी यातना नहीं चखी।
३८:९
أَمْक्याamعِندَهُمْउनके पासʿindahumخَزَآئِنُख़ज़ाने हैंkhazāinuرَحْمَةِरहमत केraḥmatiرَبِّكَआपके रब कीrabbikaٱلْعَزِيزِजो बड़ा ज़बरदस्त हैंl-ʿazīziٱلْوَهَّابِबहुत अता करने वाला हैl-wahābi٩
क्या उन्हीं के पास आपके अत्यंत प्रभुत्वशाली, परम दाता पालनहार की दया के ख़ज़ाने हैं?
३८:१०
أَمْयाamلَهُمउनके लिएlahumمُّلْكُबादशाहत हैmul'kuٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानोंl-samāwātiوَٱلْأَرْضِऔर ज़मीन कीwal-arḍiوَمَاऔर जोwamāبَيْنَهُمَا ۖदर्मियान है उन दोनों केbaynahumāفَلْيَرْتَقُوا۟पस चाहिए कि वो चढ़ जाऐंfalyartaqūفِىbyfīٱلْأَسْبَـٰبِरास्तों में (आसमान के)l-asbābi١٠
या आकाशों तथा धरती का और उन दोनों के बीच की चीज़ों का राज्य उन्हीं के पास है? तो उन्हें चाहिए कि (आकाशों में) रस्सियाँ तानकर चढ़ जाएँ।1
३८:११
جُندٌۭSoldiers jundunمَّاएक लश्कर हक़ीर साmāهُنَالِكَउसी जगहhunālikaمَهْزُومٌۭशिकस्त खाने वाला हैmahzūmunمِّنَamongminaٱلْأَحْزَابِगिरोहों में सेl-aḥzābi١١
(यह) एक तुच्छ सी सेना है, सेनाओं में से, जो वहाँ पराजित होने वाली है।1
३८:१२
كَذَّبَتْझुठलायाkadhabatقَبْلَهُمْउनसे पहलेqablahumقَوْمُक़ौमेqawmuنُوحٍۢनूह नेnūḥinوَعَادٌۭऔर आदwaʿādunوَفِرْعَوْنُऔर फ़िरऔनwafir'ʿawnuذُو(the) ownerdhūٱلْأَوْتَادِमेख़ों वाले नेl-awtādi١٢
इनसे पहले नूह की जाति तथा आद और मेखों वाले (शक्तिमान) फ़िरऔन ने झुठलाया।
३८:१३
وَثَمُودُऔर समूद नेwathamūduوَقَوْمُऔर क़ौमेwaqawmuلُوطٍۢलूतlūṭinوَأَصْحَـٰبُand (the) companionswa-aṣḥābuلْـَٔيْكَةِ ۚऔर ऐका वालों नेal'aykatiأُو۟لَـٰٓئِكَयही हैं वोulāikaٱلْأَحْزَابُगिरोहl-aḥzābu١٣
तथा समूद और लूत की जाति तथा ऐका (उपवन) वालों1 ने। यही लोग वे सेनाएँ हैं।
३८:१४
إِنनहींinكُلٌّसबनेkullunإِلَّاमगरillāكَذَّبَझुठलायाkadhabaٱلرُّسُلَरसूलों कोl-rusulaفَحَقَّतो साबित हो गईfaḥaqqaعِقَابِसज़ा मेरीʿiqābi١٤
इन सब ने रसूलों को झुठलाया, तो मेरी यातना सिद्ध हो गई।
३८:१५
وَمَاऔर नहींwamāيَنظُرُइन्तिज़ार करतेyanẓuruهَـٰٓؤُلَآءِये लोगhāulāiإِلَّاमगरillāصَيْحَةًۭचिंघाड़ काṣayḥatanوَٰحِدَةًۭएक हीwāḥidatanمَّاनहीं (होगा)māلَهَاजिसके लिएlahāمِنanyminفَوَاقٍۢकोई वक़्फ़ाfawāqin١٥
और ये लोग केवल एक सख़्त चीख की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिसमें कोई विराम नहीं होगा।
३८:१६
وَقَالُوا۟और उन्होंने कहाwaqālūرَبَّنَاऐ हमारे रबrabbanāعَجِّلजल्दी देʿajjilلَّنَاहमेंlanāقِطَّنَاहिस्सा हमाराqiṭṭanāقَبْلَपहलेqablaيَوْمِ(the) Dayyawmiٱلْحِسَابِयौमे हिसाब केl-ḥisābi١٦
तथा उन्होंने कहा : ऐ हमारे पालनहार! हमें हमारा भाग हिसाब के दिन से पहले ही प्रदान कर दे।1
३८:१७
ٱصْبِرْसब्र कीजिएiṣ'birعَلَىٰoverʿalāمَاउस पर जोmāيَقُولُونَवो कहते हैंyaqūlūnaوَٱذْكُرْऔर ज़िक्र कीजिएwa-udh'kurعَبْدَنَاहमारे बन्देʿabdanāدَاوُۥدَदाऊद काdāwūdaذَاthe possessor of strengthdhāٱلْأَيْدِ ۖजो क़ुव्वत वाला थाl-aydiإِنَّهُۥٓबेशक वोinnahuأَوَّابٌबहुत रुजूअ करने वाला थाawwābun١٧
वे जो कुछ कहते हैं उसपर सब्र करें, तथा हमारे बंदे दाऊद को याद करें, जो बड़ी शक्ति वाला था। निश्चय वह (अल्लाह की ओर) बहुत लौटने वाला था।
३८:१८
إِنَّاबेशक हमinnāسَخَّرْنَاमुसख़्खर किया हमनेsakharnāٱلْجِبَالَपहाड़ों कोl-jibālaمَعَهُۥसाथ उसकेmaʿahuيُسَبِّحْنَवो तस्बीह करते थेyusabbiḥ'naبِٱلْعَشِىِّशाम कोbil-ʿashiyiوَٱلْإِشْرَاقِऔर सुबह कोwal-ish'rāqi١٨
निःसंदेह हमने पर्वतों को उसके साथ वशीभूत कर दिया था, वे शाम तथा सुबह तस्बीह (पवित्रता गान) करते थे।
३८:१९
وَٱلطَّيْرَऔर परिन्देwal-ṭayraمَحْشُورَةًۭ ۖइकट्ठे किए हुएmaḥshūratanكُلٌّۭसब के सबkullunلَّهُۥٓउसके लिएlahuأَوَّابٌۭरुजूअ करने वाले थेawwābun١٩
तथा पक्षियों को भी, जो एकत्र किए होते। सब उसकी ओर पलटने वाले थे।
३८:२०
وَشَدَدْنَاऔर मज़बूत कर दी हमनेwashadadnāمُلْكَهُۥसल्तनत उसकीmul'kahuوَءَاتَيْنَـٰهُऔर दी हमने उसेwaātaynāhuٱلْحِكْمَةَहिकमतl-ḥik'mataوَفَصْلَऔर फ़ैसला कुनwafaṣlaٱلْخِطَابِबात (की सलाहियत)l-khiṭābi٢٠
और हमने उसके राज्य को मज़बूत किया और उसे हिकमत (नुबुव्वत) तथा निर्णायक बात कहने की क्षमता प्रदान की।
३८:२१
۞ وَهَلْऔर क्याwahalأَتَىٰكَआई आपके पासatākaنَبَؤُا۟ख़बरnaba-uٱلْخَصْمِझगड़ने वालों कीl-khaṣmiإِذْजबidhتَسَوَّرُوا۟वो दीवार फाँद कर आए थेtasawwarūٱلْمِحْرَابَइबादत ख़ाने मेंl-miḥ'rāba٢١
तथा क्या आपके पास झगड़ने वालों का समाचार आया, जब वे दीवार फाँदकर उपासना-गृह में आ गए?
३८:२२
إِذْजबidhدَخَلُوا۟वो दाख़िल हुएdakhalūعَلَىٰuponʿalāدَاوُۥدَदाऊद परdāwūdaفَفَزِعَतो वो घबरा गयाfafaziʿaمِنْهُمْ ۖउनसेmin'humقَالُوا۟उन्होंने कहाqālūلَا(Do) notlāتَخَفْ ۖना तुम डरोtakhafخَصْمَانِ(हम) दो झगड़ने वाले हैंkhaṣmāniبَغَىٰज़्यादती कीbaghāبَعْضُنَاहमारे बाज़ नेbaʿḍunāعَلَىٰtoʿalāبَعْضٍۢबाज़ परbaʿḍinفَٱحْكُمपस फ़ैसला कर देfa-uḥ'kumبَيْنَنَاदर्मियान हमारेbaynanāبِٱلْحَقِّसाथ हक़ केbil-ḥaqiوَلَاऔर नाwalāتُشْطِطْतू बेइन्साफ़ी करtush'ṭiṭوَٱهْدِنَآऔर रहनुमाई कर हमारीwa-ih'dināإِلَىٰtoilāسَوَآءِतरफ़ सीधेsawāiٱلصِّرَٰطِरास्ते केl-ṣirāṭi٢٢
जब वे दाऊद के पास अंदर आए, तो वह उनसे घबरा गया। उन्होंने कहा : डरिए नहीं। (हम) दो झगड़ने वाले हैं। हममें से एक ने दूसरे पर अत्याचार किया है। सो आप हमारे बीच सत्य के साथ न्याय कर दें, और अन्याय न करें, तथा हमारी सीधे मार्ग की ओर रहनुमाई करें।
३८:२३
إِنَّबेशकinnaهَـٰذَآयेhādhāأَخِىमेरा भाई हैakhīلَهُۥइसकी हैंlahuتِسْعٌۭninety-ninetis'ʿunوَتِسْعُونَनिनानवेwatis'ʿūnaنَعْجَةًۭदुम्बियाँnaʿjatanوَلِىَऔर मेरे लिएwaliyaنَعْجَةٌۭदुम्बी हैnaʿjatunوَٰحِدَةٌۭएक हीwāḥidatunفَقَالَतो इसने कहाfaqālaأَكْفِلْنِيهَاसौंप दे मुझे उसेakfil'nīhāوَعَزَّنِىऔर उसने ग़ल्बा पा लिया मुझ परwaʿazzanīفِىinfīٱلْخِطَابِगुफ़्तगू मेंl-khiṭābi٢٣
निःसंदेह यह मेरा भाई है। इसके पास निन्नानवे दुंबियाँ हैं और मेरे पास एक दुंबी है। तो इसने कहा कि इसे (भी) मुझे सौंप दे और इसने बात-चीत में मुझे दबा लिया।
३८:२४
قَالَउसने कहाqālaلَقَدْअलबत्ता तहक़ीक़laqadظَلَمَكَउसने ज़ुल्म किया तुझ परẓalamakaبِسُؤَالِसवाल करकेbisuāliنَعْجَتِكَतेरी दुम्बी काnaʿjatikaإِلَىٰtoilāنِعَاجِهِۦ ۖतरफ़ अपनी दुम्बियों केniʿājihiوَإِنَّऔर बेशकwa-innaكَثِيرًۭاबहुत सेkathīranمِّنَofminaٱلْخُلَطَآءِशिराकत दारों में सेl-khulaṭāiلَيَبْغِىअलबत्ता ज़्यादती करते हैंlayabghīبَعْضُهُمْबाज़ उनकेbaʿḍuhumعَلَىٰ[on]ʿalāبَعْضٍबाज़ परbaʿḍinإِلَّاमगरillāٱلَّذِينَवो जोalladhīnaءَامَنُوا۟ईमान लाएāmanūوَعَمِلُوا۟और उन्होंने अमल किएwaʿamilūٱلصَّـٰلِحَـٰتِनेकl-ṣāliḥātiوَقَلِيلٌۭand fewwaqalīlunمَّاऔर कितने थोड़े हैंmāهُمْ ۗवोhumوَظَنَّऔर समझ गयाwaẓannaدَاوُۥدُदाऊदdāwūduأَنَّمَاबेशकannamāفَتَنَّـٰهُआज़माया है हमने उसेfatannāhuفَٱسْتَغْفَرَपस उसने बख़्शिश माँगीfa-is'taghfaraرَبَّهُۥअपने रब सेrabbahuوَخَرَّऔर वो गिर पड़ाwakharraرَاكِعًۭاरुकूअ करते हुएrākiʿanوَأَنَابَ ۩और उसने रुजूअ कर लियाwa-anāba٢٤
उसने कहा : निःसंदेह उसने तेरी दुंबी को अपनी दुंबियों के साथ मिलाने की माँग करके तुझपर अत्याचार किया है। तथा निःसंदेह बहुत-से साझी निश्चय एक-दूसरे पर अत्याचार करते हैं। सिवाय उन लोगों के, जो ईमान लाए और उन्होंने अच्छे कर्म किए और ये लोग बहुत ही कम हैं। और दाऊद ने यक़ीन कर लिया कि हमने उसकी परीक्षा ली है। अतः उसने अपने पालनहार से क्षमा याचना की, तथा सजदे में गिर गया, और (अल्लाह की ओर) वापस लौटा।
३८:२५
فَغَفَرْنَاपस बख़्श दिया हमनेfaghafarnāلَهُۥउसेlahuذَٰلِكَ ۖउसमेंdhālikaوَإِنَّऔर बेशकwa-innaلَهُۥउसके लिएlahuعِندَنَاहमारे यहाँʿindanāلَزُلْفَىٰअलबत्ता तक़र्रुब हैlazul'fāوَحُسْنَऔर बेहतरwaḥus'naمَـَٔابٍۢठिकाना हैmaābin٢٥
तो हमने उसकी यह ग़लती क्षमा कर दी और निःसंदेह उसके लिए हमारे पास निश्चय बड़ी निकटता तथा अच्छा ठिकाना है।
३८:२६
يَـٰدَاوُۥدُऐ दाऊदyādāwūduإِنَّاबेशक हमinnāجَعَلْنَـٰكَबनाया हमने तुझेjaʿalnākaخَلِيفَةًۭख़लीफ़ाkhalīfatanفِىinfīٱلْأَرْضِज़मीन मेंl-arḍiفَٱحْكُمपस फ़ैसला करfa-uḥ'kumبَيْنَदर्मियानbaynaٱلنَّاسِलोगों केl-nāsiبِٱلْحَقِّसाथ हक़ केbil-ḥaqiوَلَاऔर नाwalāتَتَّبِعِतू पैरवी करtattabiʿiٱلْهَوَىٰख़्वाहिश कीl-hawāفَيُضِلَّكَतो वो भटका देगी तुझेfayuḍillakaعَنfromʿanسَبِيلِ(the) waysabīliٱللَّهِ ۚअल्लाह के रास्ते सेl-lahiإِنَّबेशकinnaٱلَّذِينَवो जोalladhīnaيَضِلُّونَभटकते हैंyaḍillūnaعَنfromʿanسَبِيلِ(the) waysabīliٱللَّهِअल्लाह के रास्ते सेl-lahiلَهُمْउनके लिएlahumعَذَابٌۭअज़ाब हैʿadhābunشَدِيدٌۢशदीदshadīdunبِمَاबवजह उसके जोbimāنَسُوا۟वो भूल गएnasūيَوْمَदिन कोyawmaٱلْحِسَابِहिसाब केl-ḥisābi٢٦
ऐ दाऊद! हमने तुझे धरती में ख़लीफ़ा बनाया है। अतः लोगों के बीच सत्य के साथ निर्णय कर तथा इच्छा का अनुसरण न कर। अन्यथा, वह तुझे अल्लाह की राह से भटका देगी। निःसंदेह जो लोग अल्लाह की राह1 से भटक जाते हैं, उनके लिए कठोर यातना है, इस कारण कि वे हिसाब के दिन को भूल गए।
३८:२७
وَمَاऔर नहींwamāخَلَقْنَاपैदा किया हमनेkhalaqnāٱلسَّمَآءَआसमानl-samāaوَٱلْأَرْضَऔर ज़मीन कोwal-arḍaوَمَاऔर जोwamāبَيْنَهُمَاउन दोनों के दर्मियान हैbaynahumāبَـٰطِلًۭا ۚबातिलbāṭilanذَٰلِكَयेdhālikaظَنُّगुमान हैẓannuٱلَّذِينَउनका जिन्होंनेalladhīnaكَفَرُوا۟ ۚकुफ़्र कियाkafarūفَوَيْلٌۭपस हलाकत हैfawaylunلِّلَّذِينَउनके लिए जिन्होंनेlilladhīnaكَفَرُوا۟कुफ़्र कियाkafarūمِنَfromminaٱلنَّارِआग सेl-nāri٢٧
तथा हमने आकाश और धरती को तथा उन दोनों के बीच की चीज़ों को व्यर्थ नहीं पैदा किया। यह तो उन लोगों का गुमान है, जिन्होंने कुफ़्र किया। तो जिन लोगों ने कुफ़्र किया, उनके लिए आग के रूप में बड़ा विनाश है।
३८:२८
أَمْक्याamنَجْعَلُहम कर देंगेnajʿaluٱلَّذِينَउन्हें जोalladhīnaءَامَنُوا۟ईमान लाएāmanūوَعَمِلُوا۟और उन्होंने अमल किएwaʿamilūٱلصَّـٰلِحَـٰتِनेकl-ṣāliḥātiكَٱلْمُفْسِدِينَफ़साद करने वालों की तरहkal-muf'sidīnaفِىinfīٱلْأَرْضِज़मीन मेंl-arḍiأَمْयाamنَجْعَلُहम कर देंगेnajʿaluٱلْمُتَّقِينَमुत्तक़ी लोगों कोl-mutaqīnaكَٱلْفُجَّارِबदकारों की तरहkal-fujāri٢٨
क्या हम उन लोगों को जो ईमान लाए और उन्होंने अच्छे कर्म किए, धरती में बिगाड़ पैदा करने वालों के समान कर देंगे? या क्या हम परहेज़गारों को दुराचारियों के समान1 कर देंगे?
३८:२९
كِتَـٰبٌएक किताब हैkitābunأَنزَلْنَـٰهُनाज़िल किया हमने उसेanzalnāhuإِلَيْكَआपकी तरफ़ilaykaمُبَـٰرَكٌۭबाबरकत हैmubārakunلِّيَدَّبَّرُوٓا۟ताकि वो ग़ौरो फ़िक्र करेंliyaddabbarūءَايَـٰتِهِۦउसकी आयात मेंāyātihiوَلِيَتَذَكَّرَऔर ताकि नसीहत पकड़ेंwaliyatadhakkaraأُو۟لُوا۟those of understandingulūٱلْأَلْبَـٰبِअक़्ल वालेl-albābi٢٩
यह (क़ुरआन) एक पुस्तक है, हमने इसे आपकी ओर उतारा है, बहुत बरकत वाली है, ताकि वे इसकी आयतों पर विचार करें, और ताकि बुद्धि वाले लोग (इससे) उपदेश ग्रहण करें।
३८:३०
وَوَهَبْنَاऔर अता किया हमनेwawahabnāلِدَاوُۥدَदाऊद कोlidāwūdaسُلَيْمَـٰنَ ۚसुलैमानsulaymānaنِعْمَकितना अच्छाniʿ'maٱلْعَبْدُ ۖबन्दाl-ʿabduإِنَّهُۥٓबेशक वोinnahuأَوَّابٌबहुत रुजूअ करने वाला थाawwābun٣٠
तथा हमने दाऊद को सुलैमान (नामक पुत्र) प्रदान किया। वह बहुत अच्छा बंदा था। निःसंदेह वह (अल्लाह की ओर) बहुत लौटने वाला था।
३८:३१
إِذْजबidhعُرِضَपेश किए गएʿuriḍaعَلَيْهِउस परʿalayhiبِٱلْعَشِىِّशाम के वक़्तbil-ʿashiyiٱلصَّـٰفِنَـٰتُअसील घोड़ेl-ṣāfinātuٱلْجِيَادُउम्दाl-jiyādu٣١
जब उसके समक्ष संध्या के समय असली तेज़गाम घोड़े प्रस्तुत किए गए।
३८:३२
فَقَالَतो उसने कहाfaqālaإِنِّىٓबेशक मैंinnīأَحْبَبْتُमहबूब रखा मैं नेaḥbabtuحُبَّमुहब्बत कोḥubbaٱلْخَيْرِमाल कीl-khayriعَنoverʿanذِكْرِयाद की वजह सेdhik'riرَبِّىअपने रब कीrabbīحَتَّىٰयहाँ तक किḥattāتَوَارَتْवो छुप गएtawāratبِٱلْحِجَابِपरदे मेंbil-ḥijābi٣٢
तो उसने कहा : मैंने इस धन (घोड़ों) के प्रेम को अपने पालनहार की याद पर प्राथमिकता दी। यहाँ तक कि सूरज ग़ायब हो गया।
३८:३३
رُدُّوهَاफेर लाओ उन्हेंruddūhāعَلَىَّ ۖमुझ परʿalayyaفَطَفِقَतो लगाfaṭafiqaمَسْحًۢاहाथ फेरनेmasḥanبِٱلسُّوقِपिंडलियों परbil-sūqiوَٱلْأَعْنَاقِऔर गर्दनों परwal-aʿnāqi٣٣
उन्हें मेरे पास वापस लाओ। फिर वह उनकी पिंडलियों तथा गर्दनों पर (तलवार) फेरने लगे।
३८:३४
وَلَقَدْऔर अलबत्ता तहक़ीकwalaqadفَتَنَّاआज़माया हमनेfatannāسُلَيْمَـٰنَसुलैमान कोsulaymānaوَأَلْقَيْنَاऔर डाल दिया हमनेwa-alqaynāعَلَىٰonʿalāكُرْسِيِّهِۦउसकी कुर्सी परkur'siyyihiجَسَدًۭاएक जिस्मjasadanثُمَّफिरthummaأَنَابَउसने रुजूअ कर लियाanāba٣٤
तथा निःसंदेह हमने सुलैमान की परीक्षा ली1 और उसके सिंहासन पर एक शरीर डाल दिया। फिर वह अल्लाह की ओर पलटा।
३८:३५
قَالَउसने कहाqālaرَبِّऐ मेरे रबrabbiٱغْفِرْबख़्श देigh'firلِىमुझेlīوَهَبْऔर अता करwahabلِىमुझेlīمُلْكًۭاऐसी बादशाहतmul'kanلَّاnotlāيَنۢبَغِىना हासिल होyanbaghīلِأَحَدٍۢकिसी एक कोli-aḥadinمِّنۢafter meminبَعْدِىٓ ۖमेरे बादbaʿdīإِنَّكَबेशकinnakaأَنتَतू ही हैantaٱلْوَهَّابُबहुत अता करने वालाl-wahābu٣٥
उसने कहा : ऐ मेरे पालनहार! मुझे क्षमा कर दे तथा मुझे ऐसा राज्य प्रदान कर, जो मेरे बाद किसी के लिए उचित न हो। निश्चय तू ही बड़ा दाता है।
३८:३६
فَسَخَّرْنَاतो मुसख़्खर किया हमनेfasakharnāلَهُउसके लिएlahuٱلرِّيحَहवा कोl-rīḥaتَجْرِىजो चलती थीtajrīبِأَمْرِهِۦउसके हुक्म सेbi-amrihiرُخَآءًनर्मी सेrukhāanحَيْثُजहाँḥaythuأَصَابَवो पहुँचना चाहताaṣāba٣٦
तो हमने वायु को उसके लिए वशीभूत कर दिया, जो उसके आदेश से कोमलता से चलती थी, जहाँ वह जाना चाहता।
३८:३७
وَٱلشَّيَـٰطِينَऔर सरकश जिन्नों कोwal-shayāṭīnaكُلَّहर तरह केkullaبَنَّآءٍۢमेअमारbannāinوَغَوَّاصٍۢऔर ग़ोता ख़ोरwaghawwāṣin٣٧
तथा शैतानों को, (भी वशीभूत कर दिया) जो हर प्रकार के कुशल निर्माता तथा माहिर ग़ोताख़ोर थे।
३८:३८
وَءَاخَرِينَऔर कुछ दूसरेwaākharīnaمُقَرَّنِينَजकड़े हुएmuqarranīnaفِىinfīٱلْأَصْفَادِबेड़ियों मेंl-aṣfādi٣٨
तथा कुछ दूसरों को भी (वशीभूत कर दिया), जो बेड़ियों में इकट्ठे जकड़े हुए थे।
३८:३९
هَـٰذَاये हैhādhāعَطَآؤُنَاबख़्शिश हमारीʿaṭāunāفَٱمْنُنْपस एहसान करोfa-um'nunأَوْयाawأَمْسِكْरोक लोamsikبِغَيْرِबग़ैरbighayriحِسَابٍۢहिसाब केḥisābin٣٩
(ऐ सुलैमान!) यह हमारा प्रदान है। अब उपकार करो अथवा रोक रखो, कोई हिसाब न होगा।
३८:४०
وَإِنَّऔर बेशकwa-innaلَهُۥउसके लिएlahuعِندَنَاहमारे पासʿindanāلَزُلْفَىٰअलबत्ता तक़र्रुब हैlazul'fāوَحُسْنَऔर बेहतरीनwaḥus'naمَـَٔابٍۢठिकाना हैmaābin٤٠
और निःसंदेह उसके लिए हमारे पास निश्चय बड़ी निकटता तथा अच्छा ठिकाना है।
३८:४१
وَٱذْكُرْऔर ज़िक्र कीजिएwa-udh'kurعَبْدَنَآहमारे बन्देʿabdanāأَيُّوبَअय्यूब काayyūbaإِذْजबidhنَادَىٰउसने पुकाराnādāرَبَّهُۥٓअपने रब कोrabbahuأَنِّىबेशक मुझेannīمَسَّنِىَपहुँचाई मुझेmassaniyaٱلشَّيْطَـٰنُशैतान नेl-shayṭānuبِنُصْبٍۢतकलीफ़binuṣ'binوَعَذَابٍऔर अज़ाबwaʿadhābin٤١
तथा हमारे बंदे अय्यूब को याद करो। जब उसने अपने पालनहार को पुकारा कि निःसंदेह शैतान ने मुझे दुःख तथा कष्ट पहुँचाया1 है।
३८:४२
ٱرْكُضْमारur'kuḍبِرِجْلِكَ ۖपाँव अपनाbirij'likaهَـٰذَاयेhādhāمُغْتَسَلٌۢनहाने का पानी हैmugh'tasalunبَارِدٌۭठंडाbāridunوَشَرَابٌۭऔर पीने का पानीwasharābun٤٢
अपना पाँव (धरती पर) मार। यह स्नान का तथा पीने का शीतल जल है।
३८:४३
وَوَهَبْنَاऔर अता किए हमनेwawahabnāلَهُۥٓउसेlahuأَهْلَهُۥउसके घर वालेahlahuوَمِثْلَهُمऔर मानिन्द उनकेwamith'lahumمَّعَهُمْसाथ उनकेmaʿahumرَحْمَةًۭबतौरे रहमतraḥmatanمِّنَّاहमारी तरफ़ सेminnāوَذِكْرَىٰऔर एक नसीहतwadhik'rāلِأُو۟لِىfor those of understandingli-ulīٱلْأَلْبَـٰبِअक़्ल वालों के लिएl-albābi٤٣
और हमने उसे उसके घर वाले दे दिए तथा उनके साथ उतने और भी। हमारी ओर से दया के रूप में और बुद्धि वालों के लिए उपदेश के रूप में।
३८:४४
وَخُذْऔर ले लेwakhudhبِيَدِكَअपने हाथ सेbiyadikaضِغْثًۭاतिनकों का एक मुठ्ठाḍigh'thanفَٱضْرِبफिर मारfa-iḍ'ribبِّهِۦसाथ उसकेbihiوَلَاऔर नाwalāتَحْنَثْ ۗतू क़सम तोड़taḥnathإِنَّاबेशक हमinnāوَجَدْنَـٰهُपाया हमने उसेwajadnāhuصَابِرًۭا ۚसाबिरṣābiranنِّعْمَकितना अच्छाniʿ'maٱلْعَبْدُ ۖबन्दाl-ʿabduإِنَّهُۥٓबेशक वोinnahuأَوَّابٌۭबहुत रुजूअ करने वाला थाawwābun٤٤
तथा अपने हाथ में तिनकों का एक मुट्ठा ले और उससे मार दे और अपनी क़सम न तोड़।1 निःसंदेह हमने उसे धैर्य करने वाला पाया, अच्छा बंदा था। निश्चय वह अल्लाह की तरफ़ बहुत ज़्यादा लौटने वाला था।
३८:४५
وَٱذْكُرْऔर ज़िक्र करोwa-udh'kurعِبَـٰدَنَآहमारे बन्दोंʿibādanāإِبْرَٰهِيمَइब्राहीमib'rāhīmaوَإِسْحَـٰقَऔर इस्हाक़wa-is'ḥāqaوَيَعْقُوبَऔर याक़ूब काwayaʿqūbaأُو۟لِىpossessorsulīٱلْأَيْدِىजो हाथों वालेl-aydīوَٱلْأَبْصَـٰرِऔर आँखों वाले थेwal-abṣāri٤٥
तथा हमारे बंदों इबराहीम और इसहाक़ और याक़ूब को याद करो, जो हाथों (शक्ति) वाले और आँखों (अंतर्दृष्टि)1 वाले थे।
३८:४६
إِنَّآबेशक हमinnāأَخْلَصْنَـٰهُمख़ालिस कर लिया था हमने उन्हेंakhlaṣnāhumبِخَالِصَةٍۢसाथ ख़ास सिफ़त केbikhāliṣatinذِكْرَى(जो) याद थीdhik'rāٱلدَّارِअसल घर कीl-dāri٤٦
हमने उन्हें एक खास विशेषता के साथ चुन लिया, जो असल घर (आख़िरत) की याद है।
३८:४७
وَإِنَّهُمْऔर बेशक वोwa-innahumعِندَنَاहमारे नज़दीकʿindanāلَمِنَ(are) fromlaminaٱلْمُصْطَفَيْنَअलबत्ता चुने हुओं में से थेl-muṣ'ṭafaynaٱلْأَخْيَارِजो नेक थेl-akhyāri٤٧
और निःसंदेह वे हमारे निकट चुने हुए बेहतरीन लोगों में से थे।
३८:४८
وَٱذْكُرْऔर ज़िक्र कीजिएwa-udh'kurإِسْمَـٰعِيلَइस्माईलis'māʿīlaوَٱلْيَسَعَऔर यसाwal-yasaʿaوَذَاand Dhul-kiflwadhāٱلْكِفْلِ ۖऔर जुलकिफ़्ल काl-kif'liوَكُلٌّۭऔर वो सबwakullunمِّنَ(are) fromminaٱلْأَخْيَارِनेक लोगों में से थेl-akhyāri٤٨
तथा आप इसमाईल, अल-यसअ् एवं ज़ुल्-किफ़्ल को याद करें और ये सब बेहतरीन लोगों में से थे।
३८:४९
هَـٰذَاयेhādhāذِكْرٌۭ ۚएक ज़िक्र हैdhik'runوَإِنَّऔर बेशकwa-innaلِلْمُتَّقِينَमुत्तक़ी लोगों के लिएlil'muttaqīnaلَحُسْنَअलबत्ता अच्छा हैlaḥus'naمَـَٔابٍۢठिकानाmaābin٤٩
यह एक उपदेश है। तथा निश्चय ही डर रखने वालों के लिए अच्छा ठिकाना है।
३८:५०
جَنَّـٰتِबाग़ातjannātiعَدْنٍۢहमेशगी केʿadninمُّفَتَّحَةًۭखुले होंगेmufattaḥatanلَّهُمُउनके लिएlahumuٱلْأَبْوَٰبُदरवाज़ेl-abwābu٥٠
सदैव रहने के बाग़, इस हाल में कि उनके लिए द्वार पूरे खोले हुए होंगे।
३८:५१
مُتَّكِـِٔينَतकिया लगाए हुए होंगेmuttakiīnaفِيهَاउनमेंfīhāيَدْعُونَवो तलब करेंगेyadʿūnaفِيهَاउनमेंfīhāبِفَـٰكِهَةٍۢफलbifākihatinكَثِيرَةٍۢबहुत सेkathīratinوَشَرَابٍۢऔर मशरूबातwasharābin٥١
उनमें तकिए लगाए हुए होंगे। वे उनमें बहुत-से फल तथा पेय मँगवा रहे होंगे।।
३८:५२
۞ وَعِندَهُمْऔर उनके पास होंगीwaʿindahumقَـٰصِرَٰتُनीची रखने वालियाँqāṣirātuٱلطَّرْفِनिगाहों कोl-ṭarfiأَتْرَابٌहम उमरatrābun٥٢
तथा उनके पास निगाहें सीमित रखने वाली, एक-सी आयु वाली स्त्रियाँ होंगी।
३८:५३
هَـٰذَاये हैhādhāمَاवो जिसकाmāتُوعَدُونَतुम वादा किए जाते थेtūʿadūnaلِيَوْمِदिन के लिएliyawmiٱلْحِسَابِहिसाब केl-ḥisābi٥٣
यह है जिसका हिसाब के दिन के लिए तुमसे वादा किया जाता है।
३८:५४
إِنَّबेशकinnaهَـٰذَاयेhādhāلَرِزْقُنَاअलबत्ता रिज़्क़ है हमाराlariz'qunāمَاनहीं हैmāلَهُۥउसके लिएlahuمِنanyminنَّفَادٍकभी ख़त्म होनाnafādin٥٤
निःसंदेह यह हमारी जीविका है, जो कभी समाप्त न होगी।
३८:५५
هَـٰذَا ۚये है (बदला)hādhāوَإِنَّऔर बेशकwa-innaلِلطَّـٰغِينَसरकश लोगों के लिएlilṭṭāghīnaلَشَرَّअलबत्ता बुरा हैlasharraمَـَٔابٍۢठिकानाmaābin٥٥
यह है (डरने वालो का बदला), और निःसंदेह सरकशों के लिए निश्चय बहुत बुरा ठिकाना है।
३८:५६
جَهَنَّمَजहन्नमjahannamaيَصْلَوْنَهَاवो जलेंगे उसमेंyaṣlawnahāفَبِئْسَतो बहुत बुरा हैfabi'saٱلْمِهَادُठिकानाl-mihādu٥٦
(वह) जहन्नम है, वे उसमें प्रवेश करेंगे। सो वह बहुत बुरा बिछौना है।
३८:५७
هَـٰذَاये है (बदला)hādhāفَلْيَذُوقُوهُपस चाहिए कि वो चखें उसेfalyadhūqūhuحَمِيمٌۭखौलता हुआ पानीḥamīmunوَغَسَّاقٌۭऔर पीपwaghassāqun٥٧
यह है (सज़ा), सो वे उसे चखें, खौलता पानी और पीप।
३८:५८
وَءَاخَرُऔर कुछ दूसरेwaākharuمِنofminشَكْلِهِۦٓउसकी शक्ल केshaklihiأَزْوَٰجٌकई क़िस्मों केazwājun٥٨
तथा इसी प्रकार की कुछ अन्य विभिन्न यातनाएँ।
३८:५९
هَـٰذَاयेhādhāفَوْجٌۭएक फ़ौज/ लश्कर हैfawjunمُّقْتَحِمٌۭघुसने वाला हैmuq'taḥimunمَّعَكُمْ ۖसाथ तुम्हारेmaʿakumلَاNolāمَرْحَبًۢاनहीं कोई ख़ुश आमदीदmarḥabanبِهِمْ ۚउन्हेंbihimإِنَّهُمْबेशक वोinnahumصَالُوا۟जलने वाले हैंṣālūٱلنَّارِआग मेंl-nāri٥٩
यह1 एक जत्था है, जो तुम्हारे साथ घुसता चला आने वाला है। उनका कोई स्वागत नहीं। निश्चय ये जहन्नम में प्रवेश करने वाले हैं।
३८:६०
قَالُوا۟वो कहेंगेqālūبَلْबल्किbalأَنتُمْतुमantumلَاनाlāمَرْحَبًۢاनहीं कोई ख़ुश आमदीदmarḥabanبِكُمْ ۖतुम्हेंbikumأَنتُمْतुम हीantumقَدَّمْتُمُوهُआगे लाए तुम उसेqaddamtumūhuلَنَا ۖहमारे लिएlanāفَبِئْسَतो कितनी बुरी हैfabi'saٱلْقَرَارُजाय क़रारl-qarāru٦٠
वे उत्तर देंगे : बल्कि तुम हो, तुम्हारा कोई स्वागत नहीं। तुम ही इसे हमारे आगे लाए हो। सो यह बुरा ठिकाना है।
३८:६१
قَالُوا۟वो कहेंगेqālūرَبَّنَاऐ हमारे रबrabbanāمَنजोmanقَدَّمَआगे लायाqaddamaلَنَاहमारेlanāهَـٰذَاयेhādhāفَزِدْهُपस ज़्यादा दे उसेfazid'huعَذَابًۭاअज़ाबʿadhābanضِعْفًۭاकई गुनाḍiʿ'fanفِىinfīٱلنَّارِआग मेंl-nāri٦١
(फिर) वे कहेंगे : ऐ हमारे पालनहार! जो इसे हमारे आगे लाया है, तू उसे जहन्नम में दोगुनी यातना दे।
३८:६२
وَقَالُوا۟और वो कहेंगेwaqālūمَاक्या हैmāلَنَاहमारे लिएlanāلَاnotlāنَرَىٰनहीं हम देखतेnarāرِجَالًۭاकुछ लोगों कोrijālanكُنَّاथे हमkunnāنَعُدُّهُمशुमार करते उन्हेंnaʿudduhumمِّنَamongminaٱلْأَشْرَارِशरीर लोगों में सेl-ashrāri٦٢
तथा वे कहेंगे : हमें क्या हुआ कि हम उन लोगों को नहीं देख रहे हैं, जिनकी गणना हम बुरे लोगों में किया करते थे?
३८:६३
أَتَّخَذْنَـٰهُمْक्या बना लिया हमने उनकोattakhadhnāhumسِخْرِيًّاमज़ाक़sikh'riyyanأَمْयाamزَاغَتْकज हो गईंzāghatعَنْهُمُउनसेʿanhumuٱلْأَبْصَـٰرُनिगाहेंl-abṣāru٦٣
क्या हमने उन्हें मज़ाक़ बनाए रखा, या हमारी आँखें उनसे फिर गई हैं?
३८:६४
إِنَّबेशकinnaذَٰلِكَयेdhālikaلَحَقٌّۭअलबत्ता हक़ हैlaḥaqqunتَخَاصُمُबाहम झगड़नाtakhāṣumuأَهْلِ(of the) peopleahliٱلنَّارِआग वालों काl-nāri٦٤
निःसंदेह यह जहन्नमियों का आपस में झगड़ना निश्चय सत्य है।
३८:६५
قُلْकह दीजिएqulإِنَّمَآबेशकinnamāأَنَا۠मैंanāمُنذِرٌۭ ۖडराने वाला हूँmundhirunوَمَاऔर नहींwamāمِنْ(is there) anyminإِلَـٰهٍकोई इलाह (बरहक़)ilāhinإِلَّاसिवाएillāٱللَّهُअल्लाह केl-lahuٱلْوَٰحِدُजो एक हैl-wāḥiduٱلْقَهَّارُबहुत ज़बरदस्त हैl-qahāru٦٥
(ऐ नबी!) आप कह दें : मैं तो मात्र एक डराने वाला1 हूँ, तथा अल्लाह के सिवा कोई (सच्चा) पूज्य नहीं, जो एक है, परम प्रभुत्वशाली है।
३८:६६
رَبُّरब हैrabbuٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानोंl-samāwātiوَٱلْأَرْضِऔर ज़मीन काwal-arḍiوَمَاऔर जो कुछwamāبَيْنَهُمَاउन दोनों के दर्मियान हैbaynahumāٱلْعَزِيزُजो बहुत ज़बरदस्त हैl-ʿazīzuٱلْغَفَّـٰرُबहुत बख़्शिश फ़रमाने वाला हैl-ghafāru٦٦
जो आकाशों का तथा धरती का पालनहार है और उन चीज़ों का जो उन दोनों के बीच है, सब पर प्रभुत्वशाली, अत्यंत क्षमाशील है।
३८:६७
قُلْकह दीजिएqulهُوَवोhuwaنَبَؤٌا۟एक ख़बर हैnaba-onعَظِيمٌबहुत बड़ीʿaẓīmun٦٧
आप कह दें कि वह1 एक बहुत बड़ी सूचना है।
३८:६८
أَنتُمْतुमantumعَنْهُउससेʿanhuمُعْرِضُونَऐराज़ करने वाले होmuʿ'riḍūna٦٨
जिससे तुम मुँह फेरने वाले हो।
३८:६९
مَاनहींmāكَانَहैkānaلِىَमुझेliyaمِنْanyminعِلْمٍۭकोई इल्मʿil'minبِٱلْمَلَإِ(of) the chiefsbil-mala-iٱلْأَعْلَىٰٓमलाए आला/ मुक़र्रब फ़रिश्तों काl-aʿlāإِذْजबidhيَخْتَصِمُونَवो झगड़ते हैyakhtaṣimūna٦٩
मुझे उच्च सभा (मलए आ'ला) का कभी कुछ ज्ञान नहीं, जब वे वाद-विवाद करते हैं।
३८:७०
إِنनहींinيُوحَىٰٓवही की जातीyūḥāإِلَىَّमेरी तरफ़ilayyaإِلَّآमगरillāأَنَّمَآये किannamāأَنَا۠मैं तोanāنَذِيرٌۭडराने वाला हूँnadhīrunمُّبِينٌखुल्लम-खुल्लाmubīnun٧٠
मेरी ओर तो मात्र इसलिए वह़्य (प्रकाशना) की जाती है कि मैं खुला सचेत करने वाला हूँ।
३८:७१
إِذْजबidhقَالَफ़रमायाqālaرَبُّكَआपके रब नेrabbukaلِلْمَلَـٰٓئِكَةِफ़रिश्तों सेlil'malāikatiإِنِّىबेशक मैंinnīخَـٰلِقٌۢपैदा करने वाला हूँkhāliqunبَشَرًۭاएक बशर कोbasharanمِّنfromminطِينٍۢमिट्टी सेṭīnin٧١
जब आपके पालनहार ने फ़रिश्तों से कहा : निःसंदेह मैं मिट्टी से एक मनुष्य पैदा करने वाला हूँ।
३८:७२
فَإِذَاफिर जबfa-idhāسَوَّيْتُهُۥदुरुस्त कर दूँ मैं उसेsawwaytuhuوَنَفَخْتُऔर फूँक दूँ मैंwanafakhtuفِيهِउसमेंfīhiمِنofminرُّوحِىअपनी रूह सेrūḥīفَقَعُوا۟तो गिर पड़नाfaqaʿūلَهُۥउसके लिएlahuسَـٰجِدِينَसजदा करते हुएsājidīna٧٢
तो जब मैं उसे पूरा बना चुकूँ और उसमें अपनी आत्मा फूँक दूँ, तो तुम उसके सामने सजदा करते हुए गिर जाओ।
३८:७३
فَسَجَدَतो सजदा कियाfasajadaٱلْمَلَـٰٓئِكَةُफ़रिश्तों नेl-malāikatuكُلُّهُمْउन सब नेkulluhumأَجْمَعُونَइकट्ठेajmaʿūna٧٣
तो सब के सब फ़रिश्तों ने सजदा किया।
३८:७४
إِلَّآसिवाएillāإِبْلِيسَइब्लीस केib'līsaٱسْتَكْبَرَउसने तकब्बुर कियाis'takbaraوَكَانَऔर हो गया वोwakānaمِنَofminaٱلْكَـٰفِرِينَकाफ़िरों में सेl-kāfirīna٧٤
सिवाय इबलीस के। उसने अभिमान किया और काफ़िरों में से हो गया।
३८:७५
قَالَफ़रमायाqālaيَـٰٓإِبْلِيسُऐ इब्लीसyāib'līsuمَاकिस चीज़ नेmāمَنَعَكَरोका तुझेmanaʿakaأَنइससे किanتَسْجُدَतू सजदा करेtasjudaلِمَاउसको जिसेlimāخَلَقْتُपैदा किया मैं नेkhalaqtuبِيَدَىَّ ۖअपने दोनों हाथों सेbiyadayyaأَسْتَكْبَرْتَक्या तकब्बुर किया तू नेastakbartaأَمْयाamكُنتَथा तूkuntaمِنَofminaٱلْعَالِينَबुलन्द मरतबा लोगों में सेl-ʿālīna٧٥
(अल्लाह ने) कहा : ऐ इबलीस! तूझे किस चीज़ ने रोका कि तू उसके लिए सजदा करे जिसे मैंने अपने दोनों हाथों से बनाया? क्या तू बड़ा बन गया, या तू था ही ऊँचे लोगों में से?
३८:७६
قَالَउसने कहाqālaأَنَا۠मैंanāخَيْرٌۭबेहतर हूँkhayrunمِّنْهُ ۖउससेmin'huخَلَقْتَنِىपैदा किया तू ने मुझेkhalaqtanīمِنfromminنَّارٍۢआग सेnārinوَخَلَقْتَهُۥऔर पैदा किया तू ने उसेwakhalaqtahuمِنfromminطِينٍۢमिट्टी सेṭīnin٧٦
उसने कहा : मैं उससे बेहतर हूँ। तूने मुझे आग से पैदा किया और उसे मिट्टी से पैदा किया।
३८:७७
قَالَफ़रमायाqālaفَٱخْرُجْपस निकल जाfa-ukh'rujمِنْهَاइससेmin'hāفَإِنَّكَपस बेशक तूfa-innakaرَجِيمٌۭमरदूद हैrajīmun٧٧
(अल्लाह ने) कहा : फिर तू यहाँ से निकल जा। निःसंदेह तू धुत्कारा हुआ है।
३८:७८
وَإِنَّऔर बेशकwa-innaعَلَيْكَतुझ परʿalaykaلَعْنَتِىٓलानत है मेरीlaʿnatīإِلَىٰuntililāيَوْمِदिन तकyawmiٱلدِّينِबदले केl-dīni٧٨
और निःसंदेह तुझपर बदले (क़ियामत) के दिन तक मेरी धिक्कार है।
३८:७९
قَالَउसने कहाqālaرَبِّऐ मेरे रबrabbiفَأَنظِرْنِىٓफिर मोहलत दे मुझेfa-anẓir'nīإِلَىٰuntililāيَوْمِउस दिन तकyawmiيُبْعَثُونَजब वो सब उठाए जाऐंगेyub'ʿathūna٧٩
उस (इबलीस) ने कहा : ऐ मेरे पालनहार! फिर मुझे उस दिन तक के लिए अवसर दे, जिसमें लोग पुनः जीवित किए जाएँगे।
३८:८०
قَالَफ़रमायाqālaفَإِنَّكَपस बेशक तूfa-innakaمِنَ(are) ofminaٱلْمُنظَرِينَमोहलत दिए जाने वालों में से हैl-munẓarīna٨٠
(अल्लाह ने) कहा : निःसंदेह तू मोहलत दिए गए लोगों में से है।
३८:८१
إِلَىٰUntililāيَوْمِउस दिन तकyawmiٱلْوَقْتِजिसका वक़्तl-waqtiٱلْمَعْلُومِमालूम हैl-maʿlūmi٨١
निर्धारित समय के दिन तक।
३८:८२
قَالَउसने कहाqālaفَبِعِزَّتِكَपस क़सम है तेरी इज़्ज़त कीfabiʿizzatikaلَأُغْوِيَنَّهُمْअलबत्ता मैं ज़रूर गुमराह कर दूँगा उन्हेंla-ugh'wiyannahumأَجْمَعِينَसब के सब कोajmaʿīna٨٢
उसने कहा : तो तेरे गौरव की क़सम! मैं अवश्य उन सबको गुमराह कर दूँगा।
३८:८३
إِلَّاसिवाएillāعِبَادَكَतेरे बन्दों केʿibādakaمِنْهُمُउनमें सेmin'humuٱلْمُخْلَصِينَजो ख़ालिस किए हुए हैंl-mukh'laṣīna٨٣
सिवाय उनमें से तेरे उन बंदों के, जो चुने हुए हैं।
३८:८४
قَالَफ़रमायाqālaفَٱلْحَقُّपस हक़ हैfal-ḥaquوَٱلْحَقَّऔर हक़ हीwal-ḥaqaأَقُولُमैं कहता हूँaqūlu٨٤
(अल्लाह ने) कहा : तो सत्य यह है और मैं सत्य ही कहता हूँ।
३८:८५
لَأَمْلَأَنَّअलबत्ता मैं ज़रूर भर दूँगाla-amla-annaجَهَنَّمَजहन्नम कोjahannamaمِنكَतुझसेminkaوَمِمَّنऔर उनसे जोwamimmanتَبِعَكَपैरवी करेंगे तेरीtabiʿakaمِنْهُمْउनमें सेmin'humأَجْمَعِينَसब के सब सेajmaʿīna٨٥
कि मैं अवश्य ही जहन्नम को तुझसे तथा उन लोगों से भर दूँगा, जो उनमें से तेरा अनुसरण करेंगे।
३८:८६
قُلْकह दीजिएqulمَآनहींmāأَسْـَٔلُكُمْमैं माँगता तुमसेasalukumعَلَيْهِइस परʿalayhiمِنْanyminأَجْرٍۢकोई अजरajrinوَمَآऔर नहीं हूँwamāأَنَا۠मैंanāمِنَofminaٱلْمُتَكَلِّفِينَतकल्लुफ़ करने वालों में सेl-mutakalifīna٨٦
(ऐ नबी!) आप कह दें कि मैं तुमसे इसपर कोई पारिश्रमिक नहीं माँगता और न मैं बनावट करने वालो में से हूँ।
३८:८७
إِنْनहीं हैinهُوَवोhuwaإِلَّاमगरillāذِكْرٌۭएक नसीहतdhik'runلِّلْعَـٰلَمِينَतमाम जहान वालों के लिएlil'ʿālamīna٨٧
यह तो केवल सर्व संसार के लिए एक उपदेश है।
३८:८८
وَلَتَعْلَمُنَّऔर अलबत्ता तुम ज़रूर जान लोगेwalataʿlamunnaنَبَأَهُۥख़बर उसकीnaba-ahuبَعْدَबादbaʿdaحِينٍۭएक वक़्त केḥīnin٨٨
तथा निश्चय तुम उसके समाचार को कुछ समय के बाद अवश्य जान लोगे।
—
—
—
—
Loading…