३९

अज़-ज़ुमर

मक्की ७५ आयतें पारा १
الزمر

सूरह अज़-ज़ुमर (الزمر) पवित्र क़ुरआन का ३९ वाँ अध्याय है — यह एक मक्की सूरह है जिसमें ७५ आयतें हैं। मक्की सूरहें पैग़म्बर मुहम्मद (सल्ल.) के मदीना प्रवास से पहले उतरीं और प्रायः ईमान, अल्लाह की एकता और आख़िरत पर बल देती हैं।

बिस्मिल्लाह
بِسْمِसाथ नामbis'miٱللَّهِअल्लाह केl-lahiٱلرَّحْمَـٰنِजो बहुत मेहरबानl-raḥmāniٱلرَّحِيمِनिहायत रहम करने वाला हैl-raḥīmi
परम कृपालु, अत्यंत दयावान अल्लाह के नाम से
३९:१
تَنزِيلُनाज़िल करना हैंtanzīluٱلْكِتَـٰبِकिताब काl-kitābiمِنَ(is) fromminaٱللَّهِअल्लाह की तरफ़ सेl-lahiٱلْعَزِيزِजो बहुत ज़बरदस्त हैl-ʿazīziٱلْحَكِيمِख़ूब हिकमत वाला हैl-ḥakīmi١
इस पुस्तक का उतारना अल्लाह की ओर से है, जो अत्यंत प्रभुत्वशाली, पूर्ण हिकमत वाला है।
३९:२
إِنَّآबेशक हमinnāأَنزَلْنَآनाज़िल की हमनेanzalnāإِلَيْكَतरफ़ आपकेilaykaٱلْكِتَـٰبَकिताबl-kitābaبِٱلْحَقِّसाथ हक़ केbil-ḥaqiفَٱعْبُدِपस इबादत कीजिएfa-uʿ'budiٱللَّهَअल्लाह कीl-lahaمُخْلِصًۭاख़ालिस करते हुएmukh'liṣanلَّهُउसके लिएlahuٱلدِّينَदीन कोl-dīna٢
निःसंदेह हमने आपकी ओर यह पुस्तक सत्य के साथ उतारी है। अतः आप अल्लाह की इबादत इस तरह करें कि धर्म को उसी के लिए खालिस करने वाले हों।
३९:३
أَلَاख़बरदारalāلِلَّهِअल्लाह ही के लिए हैlillahiٱلدِّينُदीनl-dīnuٱلْخَالِصُ ۚख़ालिसl-khāliṣuوَٱلَّذِينَऔर वो जिन्होंनेwa-alladhīnaٱتَّخَذُوا۟बना रखे हैंittakhadhūمِنbesides Himminدُونِهِۦٓउसके सिवाdūnihiأَوْلِيَآءَसरपरस्तawliyāaمَاनहींنَعْبُدُهُمْहम इबादत करते उनकीnaʿbuduhumإِلَّاमगरillāلِيُقَرِّبُونَآताकि वो क़रीब कर दें हमेंliyuqarribūnāإِلَىtoilāٱللَّهِतरफ़ अल्लाह केl-lahiزُلْفَىٰٓक़रीब करनाzul'fāإِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaيَحْكُمُवो फ़ैसला करेगाyaḥkumuبَيْنَهُمْदर्मियान उनकेbaynahumفِىinمَاउसमें जोهُمْवोhumفِيهِजिस मेंfīhiيَخْتَلِفُونَ ۗवो इख़्तिलाफ़ करते हैंyakhtalifūnaإِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaلَا(does) notيَهْدِىनहीं वो हिदायत देताyahdīمَنْउसे जो हैmanهُوَवोhuwaكَـٰذِبٌۭझूठाkādhibunكَفَّارٌۭबहुत नाशुक्राkaffārun٣
सुन लो! ख़ालिस (विशुद्ध) धर्म केवल अल्लाह ही के लिए है। तथा जिन लोगों ने अल्लाह के सिवा अन्य संरक्षक बना रखे हैं (वे कहते हैं कि) हम उनकी पूजा केवल इसलिए करते हैं कि वे हमें अल्लाह से क़रीब1 कर दें। निश्चय अल्लाह उनके बीच उसके बारे में निर्णय करेगा, जिसमें वे मतभेद कर रहे हैं। निःसंदेह अल्लाह उसे मार्गदर्शन नहीं करता, जो झूठा, बड़ा नाशुक्रा हो।
३९:४
لَّوْअगरlawأَرَادَचाहताarādaٱللَّهُअल्लाहl-lahuأَنकिanيَتَّخِذَवो बना लेyattakhidhaوَلَدًۭاऔलादwaladanلَّٱصْطَفَىٰअलबत्ता वो चुन लेताla-iṣ'ṭafāمِمَّاउसमें से जोmimmāيَخْلُقُवो पैदा करता हैyakhluquمَاजोيَشَآءُ ۚवो चाहताyashāuسُبْحَـٰنَهُۥ ۖपाक है वोsub'ḥānahuهُوَवोhuwaٱللَّهُअल्लाहl-lahuٱلْوَٰحِدُएक हैl-wāḥiduٱلْقَهَّارُबहुत ज़बरदस्त हैl-qahāru٤
यदि अल्लाह चाहता कि (किसी को) संतान बनाए, तो वह उनमें से जिन्हें वह पैदा करता है, जिसे चाहता अवश्य चुन लेता, वह पवित्र है! वह तो अल्लाह है, जो अकेला है, बहुत प्रभुत्व वाला है।
३९:५
خَلَقَउसने पैदा कियाkhalaqaٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानोंl-samāwātiوَٱلْأَرْضَऔर ज़मीन कोwal-arḍaبِٱلْحَقِّ ۖसाथ हक़ केbil-ḥaqiيُكَوِّرُवो लपेटता हैyukawwiruٱلَّيْلَरात कोal-laylaعَلَىoverʿalāٱلنَّهَارِदिन परl-nahāriوَيُكَوِّرُऔर वो लपेटता हैwayukawwiruٱلنَّهَارَदिन कोl-nahāraعَلَىoverʿalāٱلَّيْلِ ۖरात परal-layliوَسَخَّرَऔर उसने मुसख़्खर कर रखा हैwasakharaٱلشَّمْسَसूरजl-shamsaوَٱلْقَمَرَ ۖऔर चाँद कोwal-qamaraكُلٌّۭहर एकkullunيَجْرِىचल रहा हैyajrīلِأَجَلٍۢएक वक़्त के लिएli-ajalinمُّسَمًّى ۗमुक़र्ररmusammanأَلَاख़बरदारalāهُوَवो ही हैhuwaٱلْعَزِيزُबहुत ज़बरदस्तl-ʿazīzuٱلْغَفَّـٰرُबहुत बख़्शिश फ़रमाने वालाl-ghafāru٥
उसने आकाशों तथा धरती को सत्य के साथ पैदा किया। वह रात को दिन पर लपेटता है तथा दिन को रात पर लपेटता है। तथा उसने सूर्य और चन्द्रमा को वशीभूत कर रखा है। प्रत्येक, एक नियत समय के लिए चल रहा है। सावधान! वही सब पर प्रभुत्वशाली, अत्यंत क्षमाशील है।
३९:६
خَلَقَكُمउसने पैदा किया तुम्हेंkhalaqakumمِّنfromminنَّفْسٍۢजान सेnafsinوَٰحِدَةٍۢएक हीwāḥidatinثُمَّफिरthummaجَعَلَउसने बनायाjaʿalaمِنْهَاउससेmin'hāزَوْجَهَاजोड़ा उसकाzawjahāوَأَنزَلَऔर उसने उतारेwa-anzalaلَكُمतुम्हारे लिएlakumمِّنَofminaٱلْأَنْعَـٰمِमवेशियों में सेl-anʿāmiثَمَـٰنِيَةَआठthamāniyataأَزْوَٰجٍۢ ۚजोड़ेazwājinيَخْلُقُكُمْवो तख़लीक़ करता है तुम्हारीyakhluqukumفِىinبُطُونِपेटों मेंbuṭūniأُمَّهَـٰتِكُمْतुम्हारी माँओं केummahātikumخَلْقًۭاएक तख़लीक़khalqanمِّنۢafterminبَعْدِबादbaʿdiخَلْقٍۢदूसरी (तख़लीक़ के)khalqinفِىinظُلُمَـٰتٍۢअंधेरों मेंẓulumātinثَلَـٰثٍۢ ۚतीनthalāthinذَٰلِكُمُये हैdhālikumuٱللَّهُअल्लाहl-lahuرَبُّكُمْरब तुम्हाराrabbukumلَهُउसी के लिए हैlahuٱلْمُلْكُ ۖबादशाहतl-mul'kuلَآनहींإِلَـٰهَकोई इलाह (बरहक़)ilāhaإِلَّاमगरillāهُوَ ۖवो हीhuwaفَأَنَّىٰतो किस तरहfa-annāتُصْرَفُونَतुम फेरे जाते होtuṣ'rafūna٦
उसने तुम्हें एक जान से पैदा किया, फिर उसी से उसका जोड़ा बनाया, तथा तुम्हारे लिए पशुओं में से आठ प्रकार (नर-मादा) उतारे। वह तुम्हें तुम्हारी माताओं के पेटों में, तीन अंधेरों में, एक रचना के बाद दूसरी रचना में, पैदा करता है। यही अल्लाह तुम्हारा पालनहार है। उसी का राज्य है। उसके सिवा कोई (सच्चा) पूज्य नहीं। फिर तुम किस तरह फेरे जाते हो?
३९:७
إِنअगरinتَكْفُرُوا۟तुम नाशुक्री करोगेtakfurūفَإِنَّतो बेशकfa-innaٱللَّهَअल्लाहl-lahaغَنِىٌّबहुत बेनियाज़ हैghaniyyunعَنكُمْ ۖतुमसेʿankumوَلَاऔर नहींwalāيَرْضَىٰवो पसंद करताyarḍāلِعِبَادِهِअपने बन्दों के लिएliʿibādihiٱلْكُفْرَ ۖनाशुक्री कोl-kuf'raوَإِنऔर अगरwa-inتَشْكُرُوا۟तुम शुक्र करोगेtashkurūيَرْضَهُवो पसंद करता है उसेyarḍahuلَكُمْ ۗतुम्हारे लिएlakumوَلَاऔर नहींwalāتَزِرُबोझ उठाएगीtaziruوَازِرَةٌۭकोई बोझ उठाने वालीwāziratunوِزْرَबोझwiz'raأُخْرَىٰ ۗदूसरी काukh'rāثُمَّफिरthummaإِلَىٰtoilāرَبِّكُمतरफ़ अपने रब ही केrabbikumمَّرْجِعُكُمْलौटना है तुम्हाराmarjiʿukumفَيُنَبِّئُكُمफिर वो बताएगा तुम्हेंfayunabbi-ukumبِمَاवो जोbimāكُنتُمْथे तुमkuntumتَعْمَلُونَ ۚतुम अमल करतेtaʿmalūnaإِنَّهُۥबेशक वोinnahuعَلِيمٌۢख़ूब जानने वाला हैʿalīmunبِذَاتِof what (is) in the breastsbidhātiٱلصُّدُورِसीनों के (भेद)l-ṣudūri٧
यदि तुम नाशुक्री करो, तो अल्लाह तुमसे बहुत बेनियाज़ है और वह अपने बंदों के लिए नाशुक्री पसंद नहीं करता, और यदि तुम शुक्रिया अदा करो, तो वह उसे तुम्हारे लिए पसंद करेगा। और कोई बोझ उठाने वाला किसी दूसरे का बोझ नहीं उठाएगा। फिर तुम्हारा लौटना तुम्हारे पालनहार ही की ओर है। तो वह तुम्हें बतलाएगा जो कुछ तुम किया करते थे। निश्चय वह दिलों के भेदों को भली-भाँति जानने वाला है।
३९:८
۞ وَإِذَاऔर जबwa-idhāمَسَّपहुँचती हैmassaٱلْإِنسَـٰنَइन्सान कोl-insānaضُرٌّۭकोई तक्लीफ़ḍurrunدَعَاवो पुकारता हैdaʿāرَبَّهُۥअपने रब कोrabbahuمُنِيبًاरुजूअ करते हुएmunībanإِلَيْهِतरफ़ उसकेilayhiثُمَّफिरthummaإِذَاजबidhāخَوَّلَهُۥवो अता कर देता है उसेkhawwalahuنِعْمَةًۭकोई नेअमतniʿ'matanمِّنْهُअपने पास सेmin'huنَسِىَवो भूल जाता हैnasiyaمَاउसे जोكَانَथा वोkānaيَدْعُوٓا۟वो पुकारताyadʿūإِلَيْهِतरफ़ उसकेilayhiمِنbeforeminقَبْلُउससे पहलेqabluوَجَعَلَऔर वो बना देता हैwajaʿalaلِلَّهِअल्लाह के लिएlillahiأَندَادًۭاकुछ शरीकandādanلِّيُضِلَّताकि वो भटका देliyuḍillaعَنfromʿanسَبِيلِهِۦ ۚउसके रास्ते सेsabīlihiقُلْकह दीजिएqulتَمَتَّعْफ़ायदा उठा लेtamattaʿبِكُفْرِكَसाथ अपने कुफ़्र केbikuf'rikaقَلِيلًا ۖथोड़ा साqalīlanإِنَّكَबेशक तूinnakaمِنْ(are) ofminأَصْحَـٰبِ(the) companionsaṣḥābiٱلنَّارِआग वालों में से हैl-nāri٨
तथा जब मनुष्य को कोई कष्ट पहुँचता है, तो वह अपने पालनहार को पुकारता है, इस हाल में कि उसी की ओर एकाग्र, ध्यानमग्न होता है। फिर जब वह उसे अपनी ओर से कोई सुख प्रदान करता है, तो वह उसे भूल जाता है, जिसे वह इससे पहले पुकार रहा था, तथा वह अल्लाह का साझी बना लेता है, ताकि उसके मार्ग से गुमराह कर दे। आप कह दें कि अपने कुफ़्र का थोड़ा सा लाभ उठा लो। निश्चय तुम जहन्नमियों में से हो।
३९:९
أَمَّنْIs (one) whoammanهُوَक्या भला वो जोhuwaقَـٰنِتٌबन्दगी करने वाला हैqānitunءَانَآءَघड़ियों मेंānāaٱلَّيْلِरात कीal-layliسَاجِدًۭاसजदा करने वाला हैsājidanوَقَآئِمًۭاऔर क़याम करने वाला हैwaqāimanيَحْذَرُडरता हैyaḥdharuٱلْـَٔاخِرَةَआख़िरत सेl-ākhirataوَيَرْجُوا۟और उम्मीद रखता हैwayarjūرَحْمَةَरहमत कीraḥmataرَبِّهِۦ ۗअपने रब कीrabbihiقُلْकह दीजिएqulهَلْक्याhalيَسْتَوِىबराबर हो सकते हैंyastawīٱلَّذِينَवो जोalladhīnaيَعْلَمُونَइल्म रखते हैंyaʿlamūnaوَٱلَّذِينَऔर वो जोwa-alladhīnaلَا(do) notيَعْلَمُونَ ۗनहीं वो इल्म रखतेyaʿlamūnaإِنَّمَاबेशकinnamāيَتَذَكَّرُनसीहत पकड़ते हैंyatadhakkaruأُو۟لُوا۟those of understandingulūٱلْأَلْبَـٰبِअक़्ल वालेl-albābi٩
(क्या यह बेहतर) या वह व्यक्ति जो रात की घड़ियों में सजदा करते हुए तथा क़ियाम करते हुए इबादत करने वाला है। आख़िरत का भय रखता है तथा अपने पालनहार की दया की आशा रखता है? आप कह दें कि क्या समान हैं वे लोग जो ज्ञान रखते हों तथा वे जो ज्ञान नहीं रखते? उपदेश तो वही ग्रहण करते हैं, जो बुद्धि वाले हैं।
३९:१०
قُلْकह दीजिएqulيَـٰعِبَادِऐ मेरे बन्दोyāʿibādiٱلَّذِينَवो जोalladhīnaءَامَنُوا۟ईमान लाए होāmanūٱتَّقُوا۟डरोittaqūرَبَّكُمْ ۚअपने रब सेrabbakumلِلَّذِينَउनके लिए जिन्होंनेlilladhīnaأَحْسَنُوا۟अच्छा कियाaḥsanūفِىinهَـٰذِهِthishādhihiٱلدُّنْيَاइस दुनिया मेंl-dun'yāحَسَنَةٌۭ ۗभलाई हैḥasanatunوَأَرْضُऔर ज़मीनwa-arḍuٱللَّهِअल्लाह कीl-lahiوَٰسِعَةٌ ۗवसीअ हैwāsiʿatunإِنَّمَاबेशकinnamāيُوَفَّىपूरा-पूरा दिए जाऐंगेyuwaffāٱلصَّـٰبِرُونَसब्र करने वालेl-ṣābirūnaأَجْرَهُمअजर अपनाajrahumبِغَيْرِबग़ैरbighayriحِسَابٍۢहिसाब केḥisābin١٠
(ऐ रसूल!) आप कह दें : ऐ मेरे बंदो, जो ईमान लाए हो! अपने पालनहार से डरो। उन लोगों के लिए जिन्होंने इस दुनिया में अच्छे कार्य किए, बड़ी भलाई है। तथा अल्लाह की धरती विस्तृत है। केवल सब्र करने वालों ही को उनका बदला बिना किसी हिसाब (शुमार) के दिया जाएगा।
३९:११
قُلْकह दीजिएqulإِنِّىٓबेशक मैंinnīأُمِرْتُहुक्म दिया गया हूँ मैंumir'tuأَنْकिanأَعْبُدَमैं इबादत करूँaʿbudaٱللَّهَअल्लाह कीl-lahaمُخْلِصًۭاख़ालिस करते हुएmukh'liṣanلَّهُउसके लिएlahuٱلدِّينَदीन कोl-dīna١١
आप कह दें : निःसंदेह मुझे आदेश दिया गया है कि मैं अल्लाह की इबादत करूँ, इस हाल में कि धर्म को उसी के लिए ख़ालिस (विशुद्ध) करने वाला हूँ।
३९:१२
وَأُمِرْتُऔर हुक्म दिया गया हूँ मैंwa-umir'tuلِأَنْये किli-anأَكُونَमैं हो जाऊँakūnaأَوَّلَसबसे पहलाawwalaٱلْمُسْلِمِينَफ़रमाबरदारों में सेl-mus'limīna١٢
तथा मुझे आदेश दिया गया है कि आज्ञाकारियों में से पहला मैं बनूँ।
३९:१३
قُلْकह दीजिएqulإِنِّىٓबेशक मैंinnīأَخَافُमैं डरता हूँakhāfuإِنْअगरinعَصَيْتُनाफ़रमानी की मैं नेʿaṣaytuرَبِّىअपने रब कीrabbīعَذَابَअज़ाब सेʿadhābaيَوْمٍ(of) a Dayyawminعَظِيمٍۢबड़े दिन केʿaẓīmin١٣
आप कह दें : निःसंदेह मैं एक बहुत बड़े दिन की यातना से डरता हूँ, यदि मैं अपने पालनहार की अवज्ञा करूँ।
३९:१४
قُلِकह दीजिएquliٱللَّهَअल्लाह ही कीl-lahaأَعْبُدُमैं इबादत करता हूँaʿbuduمُخْلِصًۭاख़ालिस करते हुएmukh'liṣanلَّهُۥउसके लिएlahuدِينِىअपने दीन कोdīnī١٤
आप कह दें : मैं अल्लाह ही की इबादत करता हूँ, इस हाल में कि उसी के लिए अपने धर्म को विशुद्ध (ख़ालिस) करने वाला हूँ।
३९:१५
فَٱعْبُدُوا۟पस तुम इबादत करोfa-uʿ'budūمَاजिसकीشِئْتُمचाहो तुमshi'tumمِّنbesides Himminدُونِهِۦ ۗउसके सिवाdūnihiقُلْकह दीजिएqulإِنَّबेशकinnaٱلْخَـٰسِرِينَख़सारा पाने वालेl-khāsirīnaٱلَّذِينَवो हैं जिन्होंनेalladhīnaخَسِرُوٓا۟ख़सारे में डालाkhasirūأَنفُسَهُمْअपने आपकोanfusahumوَأَهْلِيهِمْऔर अपने घरवालों कोwa-ahlīhimيَوْمَदिनyawmaٱلْقِيَـٰمَةِ ۗक़यामत केl-qiyāmatiأَلَاख़बरदारalāذَٰلِكَयही हैdhālikaهُوَवोhuwaٱلْخُسْرَانُख़साराl-khus'rānuٱلْمُبِينُखुल्लम-खुल्लाl-mubīnu١٥
अतः तुम उसके सिवा जिसकी चाहो इबादत करो। आप कह दें : निःसंदेह वास्तविक घाटे में पड़ने वाले तो वे हैं, जिन्होंने क़ियामत के दिन खुद को तथा अपने घर वालों को घाटे में डाला। सुन लो! यही खुला घाटा है।
३९:१६
لَهُمउनके लिएlahumمِّنfromminفَوْقِهِمْउनके ऊपर सेfawqihimظُلَلٌۭछतरियाँ हैंẓulalunمِّنَofminaٱلنَّارِआग कीl-nāriوَمِنand fromwaminتَحْتِهِمْऔर उनके नीचे सेtaḥtihimظُلَلٌۭ ۚछतरियाँ हैंẓulalunذَٰلِكَयही हैdhālikaيُخَوِّفُडराता हैyukhawwifuٱللَّهُअल्लाहl-lahuبِهِۦसाथ उसकेbihiعِبَادَهُۥ ۚअपने बन्दों कोʿibādahuيَـٰعِبَادِऐ मेरे बन्दोyāʿibādiفَٱتَّقُونِपस डरो मुझसेfa-ittaqūni١٦
उनके लिए उनके ऊपर से आग के छत्र होंगे तथा उनके नीचे से भी छत्र होंगे। यही वह चीज़ है, जिससे अल्लाह अपने बंदों को डराता है। ऐ मेरे बंदो! अतः तुम मुझसे डरो।
३९:१७
وَٱلَّذِينَऔर वो जिन्होंनेwa-alladhīnaٱجْتَنَبُوا۟इज्तिनाब कियाij'tanabūٱلطَّـٰغُوتَताग़ूत सेl-ṭāghūtaأَنकिanيَعْبُدُوهَاवो इबादत करें उसकीyaʿbudūhāوَأَنَابُوٓا۟और रुजूअ कियाwa-anābūإِلَىtoilāٱللَّهِतरफ़ अल्लाह केl-lahiلَهُمُउनके लिएlahumuٱلْبُشْرَىٰ ۚख़ुशख़बरी हैl-bush'rāفَبَشِّرْपस ख़ुशख़बरी दे दीजिएfabashirعِبَادِमेरे बन्दों कोʿibādi١٧
तथा जो लोग 'ताग़ूत'1 की पूजा करने से बचे रहे और अल्लाह की ओर ध्यानमग्न हो गए, उन्हीं के लिए शुभ सूचना है। अतः आप मेरे बंदों को शुभ सूचना सुना दें।
३९:१८
ٱلَّذِينَवो लोग जोalladhīnaيَسْتَمِعُونَग़ौर से सुनते हैंyastamiʿūnaٱلْقَوْلَबात कोl-qawlaفَيَتَّبِعُونَफिर वो पैरवी करते हैंfayattabiʿūnaأَحْسَنَهُۥٓ ۚउसके बेहतरीन (हिस्से) कीaḥsanahuأُو۟لَـٰٓئِكَयही लोग हैंulāikaٱلَّذِينَवो जोalladhīnaهَدَىٰهُمُहिदायत दी उन्हेंhadāhumuٱللَّهُ ۖअल्लाह नेl-lahuوَأُو۟لَـٰٓئِكَऔर यही लोग हैंwa-ulāikaهُمْवोhumأُو۟لُوا۟the men of understandingulūٱلْأَلْبَـٰبِजो अक़्ल वाले हैंl-albābi١٨
वे जो ध्यान से बात सुनते हैं, फिर उसमें से सबसे अच्छी बात का अनुसरण करते हैं। यही लोग हैं, जिन्हें अल्लाह ने मार्गदर्श प्रदान किया है तथा यही बुद्धि वाले हैं।
३९:१९
أَفَمَنْक्या भला जोafamanحَقَّसाबित हो गईḥaqqaعَلَيْهِउस परʿalayhiكَلِمَةُबातkalimatuٱلْعَذَابِअज़ाब कीl-ʿadhābiأَفَأَنتَक्या भला आपafa-antaتُنقِذُआप बचाऐंगेtunqidhuمَنउसे जोmanفِى(is) inٱلنَّارِआग में हैl-nāri١٩
तो क्या वह व्यक्ति जिसपर यातना की बात सिद्ध हो चुकी, फिर क्या आप उसे बचा लेंगे, जो आग में है?
३९:२०
لَـٰكِنِलेकिनlākiniٱلَّذِينَवो जिन्होंनेalladhīnaٱتَّقَوْا۟तक़्वा कियाittaqawرَبَّهُمْअपने रब काrabbahumلَهُمْउनके लिएlahumغُرَفٌۭबालाख़ाने हैghurafunمِّنabove themminفَوْقِهَاउनके ऊपरfawqihāغُرَفٌۭ(और) बालाख़ाने हैghurafunمَّبْنِيَّةٌۭबनाए हुएmabniyyatunتَجْرِىबहती हैंtajrīمِنfromminتَحْتِهَاउनके नीचे सेtaḥtihāٱلْأَنْهَـٰرُ ۖनहरेंl-anhāruوَعْدَवादा हैwaʿdaٱللَّهِ ۖअल्लाह काl-lahiلَاNotيُخْلِفُना ख़िलाफ़ करेगाyukh'lifuٱللَّهُअल्लाहl-lahuٱلْمِيعَادَवादे कोl-mīʿāda٢٠
किंतु जो लोग अपने पालनहार से डरते रहे, उनके लिए उच्च भवन हैं। जिनके ऊपर निर्मित भवन हैं। जिनके नीचे से नहरें प्रवाहित हैं। यह अल्लाह का वादा है और अल्लाह अपने वादे का उल्लंघन नहीं करता।
३९:२१
أَلَمْक्या नहींalamتَرَआपने देखाtaraأَنَّबेशकannaٱللَّهَअल्लाह नेl-lahaأَنزَلَउताराanzalaمِنَfromminaٱلسَّمَآءِआसमान सेl-samāiمَآءًۭपानीmāanفَسَلَكَهُۥफिर उसने चलाया उसेfasalakahuيَنَـٰبِيعَचश्मे (बना कर)yanābīʿaفِىinٱلْأَرْضِज़मीन मेंl-arḍiثُمَّफिरthummaيُخْرِجُवो निकालता हैyukh'rijuبِهِۦसाथ उसकेbihiزَرْعًۭاखेती कोzarʿanمُّخْتَلِفًاमुख़्तलिफ़ हैंmukh'talifanأَلْوَٰنُهُۥरंग उसकेalwānuhuثُمَّफिरthummaيَهِيجُवो ख़ुश्क हो जाती हैyahījuفَتَرَىٰهُफिर तुम देखते हो उसेfatarāhuمُصْفَرًّۭاज़र्दmuṣ'farranثُمَّफिरthummaيَجْعَلُهُۥवो कर देता है उसेyajʿaluhuحُطَـٰمًا ۚरेज़ा-रेज़ाḥuṭāmanإِنَّयक़ीननinnaفِىinذَٰلِكَउसमेंdhālikaلَذِكْرَىٰअलबत्ता नसीहत हैladhik'rāلِأُو۟لِىfor those of understandingli-ulīٱلْأَلْبَـٰبِअक़्ल वालों के लिएl-albābi٢١
क्या तुमने नहीं देखा1 कि अल्लाह ने आकाश से कुछ पानी उतारा। फिर उसे स्रोतों के रूप में धरती में चलाया। फिर वह उसके साथ विभिन्न रंगों की खेती निकालता है। फिर वह सूख जाती है, तो तुम उसे पीली देखते हो। फिर वह उसे चूरा-चूरा कर देता है। निःसंदेह इसमें बुद्धि वालों के लिए निश्चय बड़ी सीख है।
३९:२२
أَفَمَنक्या भला वो जोafamanشَرَحَखोल दियाsharaḥaٱللَّهُअल्लाह नेl-lahuصَدْرَهُۥसीना उसकाṣadrahuلِلْإِسْلَـٰمِइस्लाम के लिएlil'is'lāmiفَهُوَपस वो हैfahuwaعَلَىٰ(is) uponʿalāنُورٍۢएक नूर परnūrinمِّنfromminرَّبِّهِۦ ۚअपने रब की तरफ़ सेrabbihiفَوَيْلٌۭतो हलाकत हैfawaylunلِّلْقَـٰسِيَةِउनके लिए कि सख़्त हैंlil'qāsiyatiقُلُوبُهُمदिल जिनकेqulūbuhumمِّنfromminذِكْرِ(the) remembrance of Allahdhik'riٱللَّهِ ۚअल्लाह की याद सेl-lahiأُو۟لَـٰٓئِكَयही लोग हैंulāikaفِى(are) inضَلَـٰلٍۢerrorḍalālinمُّبِينٍखुली गुमराही मेंmubīnin٢٢
तो क्या वह व्यक्ति जिसका सीना अल्लाह ने इस्लाम के लिए खोल दिया है, तो वह अपने पालनहार की ओर से एक प्रकाश पर है (किसी कठोर हृदय काफ़िर के समान हो सकता है?) अतः उनके लिए विनाश है, जिनके दिल अल्लाह के स्मरण के प्रति कठोर हैं। ये लोग खुली गुमराही में हैं।
३९:२३
ٱللَّهُअल्लाह नेal-lahuنَزَّلَनाज़िल कीnazzalaأَحْسَنَबेहतरीनaḥsanaٱلْحَدِيثِबातl-ḥadīthiكِتَـٰبًۭاऐसी किताबkitābanمُّتَشَـٰبِهًۭاआपस में मिलती जुलती हैmutashābihanمَّثَانِىَदोहराई जाने वाली हैmathāniyaتَقْشَعِرُّलरज़ने लगती हैंtaqshaʿirruمِنْهُउससेmin'huجُلُودُजिल्देंjulūduٱلَّذِينَउन लोगों की जोalladhīnaيَخْشَوْنَडरते हैंyakhshawnaرَبَّهُمْअपने रब सेrabbahumثُمَّफिरthummaتَلِينُनर्म हो जाती हैंtalīnuجُلُودُهُمْजिल्दें उनकीjulūduhumوَقُلُوبُهُمْऔर दिल उनकेwaqulūbuhumإِلَىٰatilāذِكْرِ(the) remembrancedhik'riٱللَّهِ ۚतरफ़ अल्लाह की याद केl-lahiذَٰلِكَये हैdhālikaهُدَىहिदायतhudāٱللَّهِअल्लाह कीl-lahiيَهْدِىवो हिदायत देता हैyahdīبِهِۦसाथ उसकेbihiمَنजिसेmanيَشَآءُ ۚवो चाहता हैyashāuوَمَنऔर जिसेwamanيُضْلِلِगुमराह कर देyuḍ'liliٱللَّهُअल्लाहl-lahuفَمَاतो नहींfamāلَهُۥउसके लिएlahuمِنْanyminهَادٍकोई हिदायत देने वालाhādin٢٣
अल्लाह ने सबसे अच्छी बात (क़ुरआन) अवतरित की, ऐसी पुस्तक जो परस्पर मिलती-जुलती, (जिसकी आयतें) बार-बार दोहराई जाने वाली हैं। इससे उन लोगों की खालों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, जो अपने पालनहार से डरते हैं। फिर उनकी खालें तथा उनके दिल अल्लाह के स्मरण की ओर कोमल हो जाते हैं। यह अल्लाह का मार्गदर्शन है, जिसके द्वारा वह जिसे चाहता है, संमार्ग पर लगा देता है, और जिसे अल्लाह गुमराह कर दे, तो उसे कोई राह पर लाने वाला नहीं।
३९:२४
أَفَمَنक्या भला वो जोafamanيَتَّقِىबचेगाyattaqīبِوَجْهِهِۦसाथ अपने चेहरे केbiwajhihiسُوٓءَबुरेsūaٱلْعَذَابِअज़ाब सेl-ʿadhābiيَوْمَदिनyawmaٱلْقِيَـٰمَةِ ۚक़यामत केl-qiyāmatiوَقِيلَऔर कहा जाएगाwaqīlaلِلظَّـٰلِمِينَज़ालिमों सेlilẓẓālimīnaذُوقُوا۟चखोdhūqūمَاजोكُنتُمْथे तुमkuntumتَكْسِبُونَतुम कमाई करतेtaksibūna٢٤
तो क्या जो व्यक्ति क़ियामत के दिन अपने चेहरे1 के साथ, बुरी यातना से, अपनी रक्षा करेगा? तथा अत्याचारियों से कहा जाएगा : उसे चखो, जो तुम किया करते थे।
३९:२५
كَذَّبَझुठलायाkadhabaٱلَّذِينَउन लोगों ने जोalladhīnaمِن(were) before themminقَبْلِهِمْउनसे पहले थेqablihimفَأَتَىٰهُمُतो आया उनके पासfa-atāhumuٱلْعَذَابُअज़ाबl-ʿadhābuمِنْfromminحَيْثُजहाँ सेḥaythuلَاnotيَشْعُرُونَना वो शऊर रखते थेyashʿurūna٢٥
इनसे पहले के लोगों ने भी झुठलाया, तो उनपर वहाँ से यातना आई कि वे सोचते भी न थे।
३९:२६
فَأَذَاقَهُمُतो चखाई उन्हेंfa-adhāqahumuٱللَّهُअल्लाह नेl-lahuٱلْخِزْىَरुस्वाईl-khiz'yaفِىinٱلْحَيَوٰةِज़िन्दगी मेंl-ḥayatiٱلدُّنْيَا ۖदुनिया कीl-dun'yāوَلَعَذَابُऔर अलबत्ता अज़ाबwalaʿadhābuٱلْـَٔاخِرَةِआख़िरत काl-ākhiratiأَكْبَرُ ۚज़्यादा बड़ा हैakbaruلَوْकाशlawكَانُوا۟होते वोkānūيَعْلَمُونَवो जानतेyaʿlamūna٢٦
तो अल्लाह ने उन्हें सांसारिक जीवन में अपमान चखाया और निश्चय आख़िरत (परलोक) की यातना अत्यधिक बड़ी है। काश! वे जानते होते।
३९:२७
وَلَقَدْऔर अलबत्ता तहक़ीक़walaqadضَرَبْنَاबयान की हमनेḍarabnāلِلنَّاسِलोगों के लिएlilnnāsiفِىinهَـٰذَاthishādhāٱلْقُرْءَانِइस क़ुरआन मेंl-qur'āniمِنofminكُلِّहर क़िस्म कीkulliمَثَلٍۢमिसालmathalinلَّعَلَّهُمْशायद की वोlaʿallahumيَتَذَكَّرُونَवो नसीहत पकड़ेंyatadhakkarūna٢٧
और निःसंदेह हमने इस क़ुरआन में लोगों के लिए हर प्रकार के उदाहरण दिए हैं, ताकि वे उपदेश ग्रहण करें।
३९:२८
قُرْءَانًاक़ुरआनqur'ānanعَرَبِيًّاअर्बीʿarabiyyanغَيْرَनहीं हैghayraذِىanydhīعِوَجٍۢटेढ़ वालाʿiwajinلَّعَلَّهُمْशायद कि वोlaʿallahumيَتَّقُونَवो डरेंyattaqūna٢٨
अरबी भाषा में क़ुरआन, जिसमें कोई टेढ़ापन नहीं है, ताकि वे अल्लाह से डरें।
३९:२९
ضَرَبَबयान कीḍarabaٱللَّهُअल्लाह नेl-lahuمَثَلًۭاमिसालmathalanرَّجُلًۭاएक आदमी कीrajulanفِيهِजिसमेंfīhiشُرَكَآءُकई शरीक हैंshurakāuمُتَشَـٰكِسُونَबाहम झगड़ने वालेmutashākisūnaوَرَجُلًۭاऔर एक शख़्सwarajulanسَلَمًۭاजो सालिम/ पूरा हैsalamanلِّرَجُلٍएक ही शख़्स के लिएlirajulinهَلْक्याhalيَسْتَوِيَانِवो दोनों बराबर हो सकते हैyastawiyāniمَثَلًا ۚमिसाल मेंmathalanٱلْحَمْدُसब तारीफ़l-ḥamduلِلَّهِ ۚअल्लाह के लिए हैlillahiبَلْबल्किbalأَكْثَرُهُمْअक्सर उनकेaktharuhumلَا(do) notيَعْلَمُونَनहीं वो इल्म रखतेyaʿlamūna٢٩
अल्लाह ने एक व्यक्ति का उदाहरण दिया है, जिसमें कई परस्पर विरोधी साझी हैं तथा एक और व्यक्ति का, जो पूरा एक ही व्यक्ति का (दास) है। क्या दोनों की स्थिति समान हैं? सब प्रशंसा अल्लाह के लिए है। बल्कि उनमें से अधिकतर लोग नहीं जानते।
३९:३०
إِنَّكَबेशक आपinnakaمَيِّتٌۭमरने वाले हैंmayyitunوَإِنَّهُمऔर बेशक वो भीwa-innahumمَّيِّتُونَमरने वाले हैंmayyitūna٣٠
(ऐ नबी!) निःसंदेह आप मरने वाले हैं तथा निःसंदेह वे भी मरने वाले हैंl1
३९:३१
ثُمَّफिरthummaإِنَّكُمْबेशक तुमinnakumيَوْمَदिनyawmaٱلْقِيَـٰمَةِक़यामत केl-qiyāmatiعِندَपासʿindaرَبِّكُمْअपने रब केrabbikumتَخْتَصِمُونَतुम झगड़ा करोगेtakhtaṣimūna٣١
फिर निःसंदेह तुम क़ियामत के दिन अपने पालनहार के पास झगड़ोगे।
३९:३२
۞ فَمَنْफिर कौनfamanأَظْلَمُबड़ा ज़ालिम हैaẓlamuمِمَّنउससे जोmimmanكَذَبَझूठ बोलेkadhabaعَلَىagainstʿalāٱللَّهِअल्लाह परl-lahiوَكَذَّبَऔर वो झुठलाएwakadhabaبِٱلصِّدْقِसच्चाई कोbil-ṣid'qiإِذْजबidhجَآءَهُۥٓ ۚवो आ जाए उसके पासjāahuأَلَيْسَक्या नहीं हैalaysaفِىinجَهَنَّمَजहन्नम मेंjahannamaمَثْوًۭىठिकानाmathwanلِّلْكَـٰفِرِينَकाफ़िरों के लिएlil'kāfirīna٣٢
तथा उससे अधिक अत्याचारी कौन होगा, जो अल्लाह पर झूठ गढ़े या जब सच उसके पास आ जाए, तो उसे झुठलाए? तो क्या जहन्नम में काफ़िरों का आवास नहीं होगा?
३९:३३
وَٱلَّذِىऔर वो जोwa-alladhīجَآءَलायाjāaبِٱلصِّدْقِसच्चाई कोbil-ṣid'qiوَصَدَّقَऔर उसने तस्दीक़ कीwaṣaddaqaبِهِۦٓ ۙउसकीbihiأُو۟لَـٰٓئِكَयही लोग हैंulāikaهُمُवोhumuٱلْمُتَّقُونَजो मुत्तक़ी हैंl-mutaqūna٣٣
तथा जो सत्य लेकर आया1 और जिसने उसे सच माना, तो वही (यातना से) सुरक्षित रहने वाले लोग हैं।
३९:३४
لَهُمउनके लिए हैlahumمَّاजोيَشَآءُونَवो चाहेंगेyashāūnaعِندَपासʿindaرَبِّهِمْ ۚउनके रब केrabbihimذَٰلِكَयेdhālikaجَزَآءُबदला हैjazāuٱلْمُحْسِنِينَनेकोकारों काl-muḥ'sinīna٣٤
उनके लिए उनके पालनहार के यहाँ वह सब कुछ होगा, जो वे चाहेंगे। और यही सदाचारियों का प्रतिफल है।
३९:३५
لِيُكَفِّرَताकि दूर कर देliyukaffiraٱللَّهُअल्लाहl-lahuعَنْهُمْउनसेʿanhumأَسْوَأَबदतरीनaswa-aٱلَّذِىवो जोalladhīعَمِلُوا۟उन्होंने अमल किएʿamilūوَيَجْزِيَهُمْऔर वो बदले में दे उन्हेंwayajziyahumأَجْرَهُمअजर उनकेajrahumبِأَحْسَنِबेहतरीनbi-aḥsaniٱلَّذِىवो जोalladhīكَانُوا۟थे वोkānūيَعْمَلُونَवो अमल करतेyaʿmalūna٣٥
ताकि जो बुरे कर्म उन्होंने किए हैं, उन्हें अल्लाह क्षमा कर दे तथा उनके अच्छे कर्मों के बदले, जो वे कर रहे थे, उन्हें उनका प्रतिफल प्रदान करे।
३९:३६
أَلَيْسَक्या नहीं हैalaysaٱللَّهُअल्लाहl-lahuبِكَافٍकाफ़ीbikāfinعَبْدَهُۥ ۖअपने बन्दे कोʿabdahuوَيُخَوِّفُونَكَऔर वो डराते हैं आप कोwayukhawwifūnakaبِٱلَّذِينَउनसे जोbi-alladhīnaمِنbesides Himminدُونِهِۦ ۚउसके सिवा हैंdūnihiوَمَنऔर जिसेwamanيُضْلِلِभटका देyuḍ'liliٱللَّهُअल्लाहl-lahuفَمَاतो नहींfamāلَهُۥउसके लिएlahuمِنْanyminهَادٍۢकोई हिदायत देने वालाhādin٣٦
क्या अल्लाह अपने बंदे के लिए काफ़ी नहीं है? तथा वे आपको उन (झूठे पूज्यों) से डराते हैं, जो उसके सिवा हैं। तथा जिसे अल्लाह राह से हटा दे, उसे कोई राह पर लाने वाला नहीं है।
३९:३७
وَمَنऔर जिसेwamanيَهْدِहिदायत देyahdiٱللَّهُअल्लाहl-lahuفَمَاतो नहींfamāلَهُۥउसके लिएlahuمِنanyminمُّضِلٍّ ۗकोई भटकाने वालाmuḍillinأَلَيْسَक्या नहीं हैalaysaٱللَّهُअल्लाहl-lahuبِعَزِيزٍۢबहुत ज़बरदस्तbiʿazīzinذِىAll-Able of retributiondhīٱنتِقَامٍۢइन्तिक़ाम लेने वालाintiqāmin٣٧
और जिसे अल्लाह सीधी राह पर लगा दे, उसे कोई राह से भटका नहीं सकता। क्या अल्लाह प्रभुत्वशाली, बदला लेने वाला नहीं है?
३९:३८
وَلَئِنऔर अलबत्ता अगरwala-inسَأَلْتَهُمपूछें आप उनसेsa-altahumمَّنْकिस नेmanخَلَقَपैदा कियाkhalaqaٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानोंl-samāwātiوَٱلْأَرْضَऔर ज़मीन कोwal-arḍaلَيَقُولُنَّअलबत्ता वो ज़रूर कहेंगेlayaqūlunnaٱللَّهُ ۚअल्लाह नेl-lahuقُلْकह दीजिएqulأَفَرَءَيْتُمक्या फिर देखा तुमनेafara-aytumمَّاजिन्हेंتَدْعُونَतुम पुकारते होtadʿūnaمِنbesidesminدُونِसिवाएdūniٱللَّهِअल्लाह केl-lahiإِنْअगरinأَرَادَنِىَइरादा करे मेरे साथarādaniyaٱللَّهُअल्लाहl-lahuبِضُرٍّकिसी तक्लीफ़ काbiḍurrinهَلْक्याhalهُنَّवो सबhunnaكَـٰشِفَـٰتُदूर करने वाली हैंkāshifātuضُرِّهِۦٓउसकी तक्लीफ़ कोḍurrihiأَوْयाawأَرَادَنِىवो इरादा करे मेरे साथarādanīبِرَحْمَةٍकिसी रहमत काbiraḥmatinهَلْक्याhalهُنَّवो सबhunnaمُمْسِكَـٰتُरोकने वाली हैंmum'sikātuرَحْمَتِهِۦ ۚउसकी रहमत कोraḥmatihiقُلْकह दीजिएqulحَسْبِىَकाफ़ी है मुझेḥasbiyaٱللَّهُ ۖअल्लाहl-lahuعَلَيْهِउसी परʿalayhiيَتَوَكَّلُतवक्कुल करते हैyatawakkaluٱلْمُتَوَكِّلُونَतवक्कुल करने वालेl-mutawakilūna٣٨
और यदि आप उनसे पूछें कि आकाशों तथा धरती को किसने पैदा किया है? तो वे अवश्य कहेंगे कि अल्लाह ने। आप कह दीजिए कि तुम बताओ कि जिन्हें तुम अल्लाह के सिवा पुकारते हो, यदि अल्लाह मुझे कोई हानि पहुँचाना चाहे, तो क्या ये उसकी हानि दूर कर सकते हैं? या मेरे साथ दया करना चाहे, तो क्या ये उसकी दया को रोक सकते हैं? आप कह दें कि मेरे लिए अल्लाह ही काफ़ी है। उसीपर भरोसा करने वाले भरोसा करते हैं।
३९:३९
قُلْकह दीजिएqulيَـٰقَوْمِऐ मेरी क़ौमyāqawmiٱعْمَلُوا۟अमल करोiʿ'malūعَلَىٰ(according) toʿalāمَكَانَتِكُمْअपनी जगह परmakānatikumإِنِّىबेशक मैंinnīعَـٰمِلٌۭ ۖअमल करने वाला हूँʿāmilunفَسَوْفَपस अनक़रीबfasawfaتَعْلَمُونَतुम जान लोगेtaʿlamūna٣٩
आप कह दें कि ऐ मेरी जाति के लोगो! तुम काम करो अपने स्थान पर, मैं भी काम कर रहा हूँ। फिर शीघ्र ही तुम्हें पता चल जाएगा।
३९:४०
مَنकौन हैmanيَأْتِيهِआता है उसके पासyatīhiعَذَابٌۭऐसा अज़ाबʿadhābunيُخْزِيهِजो रुस्वा करदे उसेyukh'zīhiوَيَحِلُّऔर उतरता हैwayaḥilluعَلَيْهِउस परʿalayhiعَذَابٌۭअज़ाबʿadhābunمُّقِيمٌक़ायम रहने वाला/ दायमीmuqīmun٤٠
कि कौन है वह व्यक्ति, जिसपर अपमानकारी यातना आएगी और उसपर स्थायी अज़ाब उतरेगा?
३९:४१
إِنَّآबेशक हमinnāأَنزَلْنَاनाज़िल की हमनेanzalnāعَلَيْكَआप परʿalaykaٱلْكِتَـٰبَकिताबl-kitābaلِلنَّاسِलोगों के लिएlilnnāsiبِٱلْحَقِّ ۖसाथ हक़ केbil-ḥaqiفَمَنِतो जोfamaniٱهْتَدَىٰहिदायत पा जाएih'tadāفَلِنَفْسِهِۦ ۖतो उसके अपने ही लिए हैfalinafsihiوَمَنऔर जो कोईwamanضَلَّभटकेḍallaفَإِنَّمَاतो बेशकfa-innamāيَضِلُّवो भटकता हैyaḍilluعَلَيْهَا ۖअपने ख़िलाफ़ʿalayhāوَمَآऔर नहींwamāأَنتَआपantaعَلَيْهِمउन परʿalayhimبِوَكِيلٍकोई ज़िम्मेदारbiwakīlin٤١
वास्तव में, हमने ही आपपर यह पुस्तक लोगों के लिए सत्य के साथ उतारी है। अब जिसने सीधा मार्ग ग्रहण किया, तो अपने लिए, तथा जो भटका, तो वह भटककर अपना नुकसान करता है। तथा आप उनके ज़िम्मेवार नहीं हैं।
३९:४२
ٱللَّهُअल्लाहal-lahuيَتَوَفَّىवो फ़ौत करता हैyatawaffāٱلْأَنفُسَजानों कोl-anfusaحِينَवक़्त परḥīnaمَوْتِهَاउनकी मौत केmawtihāوَٱلَّتِىऔर वो जोwa-allatīلَمْनाlamتَمُتْवो मरेंtamutفِىinمَنَامِهَا ۖअपनी नींद मेंmanāmihāفَيُمْسِكُपस वो रोक लेता हैfayum'sikuٱلَّتِىउसकोallatīقَضَىٰउसने फ़ैसला कियाqaḍāعَلَيْهَاजिस परʿalayhāٱلْمَوْتَमौत काl-mawtaوَيُرْسِلُऔर वो भेज देता हैwayur'siluٱلْأُخْرَىٰٓदूसरी (रूहों )कोl-ukh'rāإِلَىٰٓforilāأَجَلٍۢएक वक़्त तकajalinمُّسَمًّى ۚजो मुक़र्रर हैmusammanإِنَّबेशकinnaفِىinذَٰلِكَउसमेंdhālikaلَـَٔايَـٰتٍۢअलबत्ता निशानियाँ हैंlaāyātinلِّقَوْمٍۢउन लोगों के लिएliqawminيَتَفَكَّرُونَजो ग़ौर व फ़िक्र करते हैyatafakkarūna٤٢
अल्लाह ही प्राणों को उनकी मौत के समय क़ब्ज़ करता है, तथा जिसकी मौत का समय नहीं आया, उसकी नींद की अवस्था में। फिर (उसे) रोक लेता है, जिसके बारे में मौत का निर्णय कर दिया हो तथा अन्य को एक निर्धारित समय तक के लिए भेज देता है। निःसंदेह इसमें उन लोगों के लिए निश्चय कई निशानियाँ हैं, जो मनन-चिंतन1 करते हैं।
३९:४३
أَمِक्याamiٱتَّخَذُوا۟उन्होंने बना रखे हैंittakhadhūمِنbesidesminدُونِसिवाएdūniٱللَّهِअल्लाह केl-lahiشُفَعَآءَ ۚकुछ सिफ़ारिशीshufaʿāaقُلْकह दीजिएqulأَوَلَوْक्या भला अगरawalawكَانُوا۟हों वोkānūلَاnotيَمْلِكُونَना वो मिल्कियत रखतेyamlikūnaشَيْـًۭٔاकिसी चीज़ कीshayanوَلَاऔर नाwalāيَعْقِلُونَवो अक़्ल रखतेyaʿqilūna٤٣
क्या उन्होंने अल्लाह के अतिरिक्त बहुत-से सिफ़ारिशी बना लिए हैं? आप कह दें: क्या यदि वे किसी चीज़ का अधिकार न रखते हों और न कुछ समझते हों तो भी (वे सिफ़ारिश करेंगे)?
३९:४४
قُلकह दीजिएqulلِّلَّهِअल्लाह ही के लिए हैlillahiٱلشَّفَـٰعَةُशफ़ाअत/ सिफ़ारिशl-shafāʿatuجَمِيعًۭا ۖसारी की सारीjamīʿanلَّهُۥउसी के लिए हैlahuمُلْكُबादशाहतmul'kuٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानोंl-samāwātiوَٱلْأَرْضِ ۖऔर ज़मीन कीwal-arḍiثُمَّफिरthummaإِلَيْهِतरफ़ उसी केilayhiتُرْجَعُونَतुम लौटाए जाओगेtur'jaʿūna٤٤
आप कह दें कि सिफ़ारिश तो सब अल्लाह के अधिकार में है। उसी के लिए है आकाशों तथा धरती का राज्य। फिर उसी की ओर तुम लौटाए जाओगे।
३९:४५
وَإِذَاऔर जबwa-idhāذُكِرَज़िक्र किया जाता हैdhukiraٱللَّهُअल्लाह काl-lahuوَحْدَهُअकेले उसी काwaḥdahuٱشْمَأَزَّتْनफ़रत करते हैंish'ma-azzatقُلُوبُदिलqulūbuٱلَّذِينَउन लोगों के जोalladhīnaلَا(do) notيُؤْمِنُونَनहीं वो ईमान लातेyu'minūnaبِٱلْـَٔاخِرَةِ ۖआख़िरत परbil-ākhiratiوَإِذَاऔर जबwa-idhāذُكِرَज़िक्र किया जाता हैdhukiraٱلَّذِينَउनका जोalladhīnaمِنbesides Himminدُونِهِۦٓउसके अलावा हैंdūnihiإِذَاयकायकidhāهُمْवोhumيَسْتَبْشِرُونَवो ख़ुश हो जाते हैंyastabshirūna٤٥
तथा जब अकेले अल्लाह का ज़िक्र किया जाता है, तो उन लोगों के दिल संकीर्ण होने लगते हैं, जो आख़िरत1 पर ईमान नहीं रखते तथा जब उसके सिवा अन्य पूज्यों का ज़िक्र आता है, तो वे सहसा प्रसन्न हो जाते हैं।
३९:४६
قُلِकह दीजिएquliٱللَّهُمَّऐ अल्लाहl-lahumaفَاطِرَऐ पैदा करने वालेfāṭiraٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानोंl-samāwātiوَٱلْأَرْضِऔर ज़मीन केwal-arḍiعَـٰلِمَऐ जानने वालेʿālimaٱلْغَيْبِग़ैबl-ghaybiوَٱلشَّهَـٰدَةِऔर हाज़िर केwal-shahādatiأَنتَतू हीantaتَحْكُمُतू फ़ैसला करेगाtaḥkumuبَيْنَदर्मियानbaynaعِبَادِكَअपने बन्दों केʿibādikaفِىinمَاउसमें जोكَانُوا۟हैं वोkānūفِيهِउसमेंfīhiيَخْتَلِفُونَवो इख़्तिलाफ़ करतेyakhtalifūna٤٦
(ऐ नबी!) आप कह दें: ऐ अल्लाह, आकाशों तथा धरती के पैदा करने वाले, परोक्ष तथा प्रत्यक्ष के जानने वाले! तू ही अपने बंदों के बीच उस बात के बारे में निर्णय करेगा, जिसमें वे झगड़ रहे थे।
३९:४७
وَلَوْऔर अगरwalawأَنَّबेशक होannaلِلَّذِينَउनके लिए जिन्होंनेlilladhīnaظَلَمُوا۟ज़ुल्म कियाẓalamūمَاजो कुछفِى(is) inٱلْأَرْضِज़मीन में हैl-arḍiجَمِيعًۭاसब का सबjamīʿanوَمِثْلَهُۥऔर उसकी मानिन्दwamith'lahuمَعَهُۥसाथ उसकेmaʿahuلَٱفْتَدَوْا۟अलबत्ता वे फ़िदये में दे देंla-if'tadawبِهِۦउसेbihiمِنfromminسُوٓءِ(the) evilsūiٱلْعَذَابِ(बचने के लिए) बुरे अज़ाब सेl-ʿadhābiيَوْمَदिनyawmaٱلْقِيَـٰمَةِ ۚक़यामत केl-qiyāmatiوَبَدَاऔर ज़ाहिर हो जाएगाwabadāلَهُمउनके लिएlahumمِّنَfromminaٱللَّهِअल्लाह की तरफ़ सेl-lahiمَاजोلَمْनाlamيَكُونُوا۟थे वोyakūnūيَحْتَسِبُونَवो गुमान रखतेyaḥtasibūna٤٧
और जिन लोगों ने अत्याचार किया है, अगर धरती की सारी चीज़ें उनकी हो जाएँ, और उनके साथ उतना ही और भी, तो वे क़ियामत के दिन बुरी यातना से बचने के लिए इन सारी चीज़ों को फ़िदया में दे देंगे।1 तथा अल्लाह की ओर से उनके लिए वह बात खुल जाएगी, जिसका वे गुमान भी न करते थे।
३९:४८
وَبَدَاऔर ज़ाहिर हो जाऐंगीwabadāلَهُمْउनके लिएlahumسَيِّـَٔاتُबुराइयाँsayyiātuمَاउन (आमाल)की जोكَسَبُوا۟उन्होंने कमाएkasabūوَحَاقَऔर घेर लेगाwaḥāqaبِهِمउन्हेंbihimمَّاवो जोكَانُوا۟थे वोkānūبِهِۦउसकाbihiيَسْتَهْزِءُونَवो मज़ाक़ उड़ातेyastahziūna٤٨
और उनके कुकर्मों की बुराइयाँ उनके सामने आ जाएँगी और उन्हें वह यातना घेर लेगी, जिसका वे मज़ाक उड़ाया करते थे।
३९:४९
فَإِذَاफिर जबfa-idhāمَسَّपहुँचता हैmassaٱلْإِنسَـٰنَइन्सान कोl-insānaضُرٌّۭकोई नुक़्सानḍurrunدَعَانَاवो पुकारता है हमेंdaʿānāثُمَّफिरthummaإِذَاजबidhāخَوَّلْنَـٰهُहम अता करते हैं उसेkhawwalnāhuنِعْمَةًۭकोई नेअमतniʿ'matanمِّنَّاअपने पास सेminnāقَالَवो कहता हैqālaإِنَّمَآबेशकinnamāأُوتِيتُهُۥदिया गया हूँ मैं उसेūtītuhuعَلَىٰforʿalāعِلْمٍۭ ۚइल्म की बिना परʿil'minبَلْबल्किbalهِىَवोhiyaفِتْنَةٌۭएक फ़ितना हैfit'natunوَلَـٰكِنَّऔर लेकिनwalākinnaأَكْثَرَهُمْअक्सर उनकेaktharahumلَا(do) notيَعْلَمُونَनहीं वो इल्म रखतेyaʿlamūna٤٩
और जब इनसान को कोई दुःख पहुँचाता है, तो हमें पुकारता है। फिर जब हम उसे अपनी ओर से कोई सुख प्रदान करते हैं, तो कहता हैः "यह तो मुझे ज्ञान के कारण प्राप्त हुआ है।" बल्कि, यह एक परीक्षा है। किन्तु, उनमें से अधिकतर लोग (इसे) नहीं जानते।
३९:५०
قَدْतहक़ीक़qadقَالَهَاकहा था उसेqālahāٱلَّذِينَउन लोगों ने जोalladhīnaمِنbefore themminقَبْلِهِمْउनसे पहले थेqablihimفَمَآतो नाfamāأَغْنَىٰकाम आयाaghnāعَنْهُمउनकेʿanhumمَّاजोكَانُوا۟थे वोkānūيَكْسِبُونَवो कमाई करतेyaksibūna٥٠
यही बात, उन लोगों ने भी कही थी, जो इनसे पूर्व थे। तो नहीं काम आया उनके, जो कुछ वे कमा रहे थे।
३९:५१
فَأَصَابَهُمْतो पहुँचीं उन्हेंfa-aṣābahumسَيِّـَٔاتُबुराइयाँsayyiātuمَاउन (आमाल)की जोكَسَبُوا۟ ۚउन्होंने कमाएkasabūوَٱلَّذِينَऔर वो जिन्होंनेwa-alladhīnaظَلَمُوا۟ज़ुल्म कियाẓalamūمِنْofminهَـٰٓؤُلَآءِउन लोगों में सेhāulāiسَيُصِيبُهُمْअनक़रीब पहुँचेंगी उन्हेंsayuṣībuhumسَيِّـَٔاتُबुराइयाँsayyiātuمَاउन (आमाल)की जोكَسَبُوا۟उन्होंने कमाएkasabūوَمَاऔर नहीं हैंwamāهُمवोhumبِمُعْجِزِينَआजिज़ करने वालेbimuʿ'jizīna٥١
तो उनपर उनके कर्मों की बुराइयाँ आ पड़ीं। और इनमें से जिन लोगों ने अत्याचार किया, उनपर उनके कर्मों की बुराइयाँ आ पड़ेंगी। और वे (हमें) विवश करने वाले नहीं हैं।
३९:५२
أَوَلَمْक्या भला नहींawalamيَعْلَمُوٓا۟उन्होंने जानाyaʿlamūأَنَّबेशकannaٱللَّهَअल्लाहl-lahaيَبْسُطُवो कुशादा करता हैyabsuṭuٱلرِّزْقَरिज़्क़l-riz'qaلِمَنजिसके लिएlimanيَشَآءُवो चाहता हैyashāuوَيَقْدِرُ ۚऔर वो तंग कर देता हैwayaqdiruإِنَّबेशकinnaفِىinذَٰلِكَइसमेंdhālikaلَـَٔايَـٰتٍۢअलबत्ता निशानियाँ हैंlaāyātinلِّقَوْمٍۢउन लोगों के लिएliqawminيُؤْمِنُونَजो ईमान लाते हैंyu'minūna٥٢
क्या उन्हें मालूम नहीं कि अल्लाह जिसके लिए चाहता है, रोज़ी कुशादा कर देता है, और (जिसे चाहता है) नापकर देता है? निश्चय इसमें बहुत-सी निशानियाँ हैं, उन लोगों के लिए, जो ईमान लाते हैं।
३९:५३
۞ قُلْकह दीजिएqulيَـٰعِبَادِىَऐ मेरे बन्दोyāʿibādiyaٱلَّذِينَवो जिन्होंनेalladhīnaأَسْرَفُوا۟ज़्यादती कीasrafūعَلَىٰٓagainstʿalāأَنفُسِهِمْअपने नफ़्सों परanfusihimلَا(do) notتَقْنَطُوا۟ना तुम मायूस होtaqnaṭūمِنofminرَّحْمَةِरहमत सेraḥmatiٱللَّهِ ۚअल्लाह कीl-lahiإِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaيَغْفِرُवो बख़्श देता हैyaghfiruٱلذُّنُوبَगुनाहों कोl-dhunūbaجَمِيعًا ۚसब के सब कोjamīʿanإِنَّهُۥबेशक वोinnahuهُوَवो ही हैhuwaٱلْغَفُورُबहुत बख़्शने वालाl-ghafūruٱلرَّحِيمُनिहायत रहम करने वालाl-raḥīmu٥٣
(ऐ नबी!) आप मेरे उन बंदों से कह दें, जिन्होंने अपने ऊपर अत्याचार किए हैं कि तुम अल्लाह की दया से निराश न हो।1 निःसंदेह अल्लाह सब पापों को क्षमा कर देता है। निःसंदेह वही तो अति क्षमाशील, अत्यंत दयावान् है।
३९:५४
وَأَنِيبُوٓا۟और रुजूअ करोwa-anībūإِلَىٰtoilāرَبِّكُمْतरफ़ अपने रब केrabbikumوَأَسْلِمُوا۟और फ़रमाबरदार बन जाओwa-aslimūلَهُۥउसके लिएlahuمِنbeforeminقَبْلِइससे पहलेqabliأَنकिanيَأْتِيَكُمُआ जाए तुम्हारे पासyatiyakumuٱلْعَذَابُअज़ाबl-ʿadhābuثُمَّफिरthummaلَاnotتُنصَرُونَना तुम मदद किए जाओtunṣarūna٥٤
तथा अपने पालनहार की ओर झुक पड़ो और उसके आज्ञाकारी हो जाओ, इससे पहले कि तुमपर यातना आ जाए, फिर तुम्हारी सहायता न की जाए।
३९:५५
وَٱتَّبِعُوٓا۟और पैरवी करोwa-ittabiʿūأَحْسَنَबेहतरीन कीaḥsanaمَآजोأُنزِلَनाज़िल किया गयाunzilaإِلَيْكُمतरफ़ तुम्हारेilaykumمِّنfromminرَّبِّكُمतुम्हारे रब की तरफ़ सेrabbikumمِّنbeforeminقَبْلِइससे पहलेqabliأَنकिanيَأْتِيَكُمُआ जाए तुम्हारे पासyatiyakumuٱلْعَذَابُअज़ाबl-ʿadhābuبَغْتَةًۭअचानकbaghtatanوَأَنتُمْऔर तुमwa-antumلَا(do) notتَشْعُرُونَना तुम शऊर रखते होtashʿurūna٥٥
तथा उस सबसे उत्तम वाणी का पालन करो, जो अल्लाह की ओर से तुम्हारी तरफ़ उतारी गई है, इससे पूर्व कि तुमपर यातना आ पड़े और तुम्हें एहसास तक न हो।
३९:५६
أَن(ऐसा ना हो) किanتَقُولَकहेtaqūlaنَفْسٌۭकोई नफ़्सnafsunيَـٰحَسْرَتَىٰऐ हसरतyāḥasratāعَلَىٰoverʿalāمَاउस पर जोفَرَّطتُकमी/ कोताही की मैं नेfarraṭtuفِىinجَنۢبِहक़ मेंjanbiٱللَّهِअल्लाह केl-lahiوَإِنऔर बेशकwa-inكُنتُथा मैंkuntuلَمِنَsurely, amonglaminaٱلسَّـٰخِرِينَअलबत्ता मज़ाक़ उड़ाने वालों में सेl-sākhirīna٥٦
(ऐसा न हो कि) कोई व्यक्ति कहे कि अफ़सोस है उस कोताही पर, जो मैंने अल्लाह के हक में की तथा मैं उपहास करने वालों में रह गया।
३९:५७
أَوْयाawتَقُولَवो कहेtaqūlaلَوْकाशlawأَنَّये किannaٱللَّهَअल्लाहl-lahaهَدَىٰنِىहिदायत देता मुझेhadānīلَكُنتُअलबत्ता होता मैंlakuntuمِنَamongminaٱلْمُتَّقِينَमुत्तक़ी लोगों में सेl-mutaqīna٥٧
या फिर कहे कि यदि अल्लाह मुझे सीधा रास्ता दिखाता, तो मैं डरने वालों में से हो जाता।
३९:५८
أَوْयाawتَقُولَवो कहेtaqūlaحِينَजिस वक़्तḥīnaتَرَىवो देखेtarāٱلْعَذَابَअज़ाबl-ʿadhābaلَوْकाशlawأَنَّये कि (हो)annaلِىमेरे लिएكَرَّةًۭएक बार पलटनाkarratanفَأَكُونَतो मैं हो जाऊँfa-akūnaمِنَamongminaٱلْمُحْسِنِينَनेकोकारों में सेl-muḥ'sinīna٥٨
या जब यातना को देख ले, तो कहने लगे कि अगर मुझे (संसार की ओर) वापस जाने का अवसर मिले, तो मैं अवश्य सदाचारियों में से हो जाऊँगा।
३९:५९
بَلَىٰक्यों नहींbalāقَدْतहक़ीक़qadجَآءَتْكَआईं तेरे पासjāatkaءَايَـٰتِىआयात मेरीāyātīفَكَذَّبْتَतो झुठला दिया तू नेfakadhabtaبِهَاउन्हेंbihāوَٱسْتَكْبَرْتَऔर तकब्बुर किया तू नेwa-is'takbartaوَكُنتَऔर था तूwakuntaمِنَamongminaٱلْكَـٰفِرِينَकाफ़िरों में सेl-kāfirīna٥٩
हाँ, तुम्हारे पास मेरी निशानियाँ आईं, तो तुमने उन्हें झुठला दिया और अभिमान किया तथा तुम थे ही काफ़िरों में से।
३९:६०
وَيَوْمَऔर दिनwayawmaٱلْقِيَـٰمَةِक़यामत केl-qiyāmatiتَرَىआप देखेंगेtarāٱلَّذِينَउनको जिन्होंनेalladhīnaكَذَبُوا۟झूठ बोलाkadhabūعَلَىaboutʿalāٱللَّهِअल्लाह परl-lahiوُجُوهُهُمचेहरे उनकेwujūhuhumمُّسْوَدَّةٌ ۚसयाह होंगेmus'waddatunأَلَيْسَक्या नहीं हैalaysaفِىinجَهَنَّمَजहन्नम मेंjahannamaمَثْوًۭىकोई ठिकानाmathwanلِّلْمُتَكَبِّرِينَतकब्बुर करने वालों के लिएlil'mutakabbirīna٦٠
और क़ियामत के दिन आप उन लोगों को देखेंगे, जिन्होंने अल्लाह पर झूठ बोला कि उनके चेहरे काले होंगे। तो क्या अभिमानियों का ठिकाना जहन्नम में नहीं है?
३९:६१
وَيُنَجِّىऔर निजात देगाwayunajjīٱللَّهُअल्लाहl-lahuٱلَّذِينَउनको जिन्होंनेalladhīnaٱتَّقَوْا۟तक़्वा कियाittaqawبِمَفَازَتِهِمْबवजह उनकी कामयाबी केbimafāzatihimلَاnotيَمَسُّهُمُनहीं पहुँचेगी उन्हेंyamassuhumuٱلسُّوٓءُकोई बुराईl-sūuوَلَاऔर नाwalāهُمْवोhumيَحْزَنُونَवो ग़मगीन होंगेyaḥzanūna٦١
तथा अल्लाह उन लोगों को उनकी सफलता के साथ बचा लेगा, जो आज्ञाकारी रहे। न उन्हें कोई तकलीफ छुएगी और न वे शोकाकुल होंगे।
३९:६२
ٱللَّهُअल्लाहal-lahuخَـٰلِقُख़ालिक़ हैkhāliquكُلِّहरkulliشَىْءٍۢ ۖचीज़ काshayinوَهُوَऔर वोwahuwaعَلَىٰऊपरʿalāكُلِّहरkulliشَىْءٍۢचीज़ केshayinوَكِيلٌۭनिगरान हैwakīlun٦٢
अल्लाह ही प्रत्येक वस्तु का पैदा करने वाला है तथा वही प्रत्येक वस्तु का संरक्षक है।
३९:६३
لَّهُۥउसी के लिए हैंlahuمَقَالِيدُकुंजियाँmaqālīduٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानोंl-samāwātiوَٱلْأَرْضِ ۗऔर ज़मीन कीwal-arḍiوَٱلَّذِينَऔर वो जिन्होंनेwa-alladhīnaكَفَرُوا۟कुफ़्र कियाkafarūبِـَٔايَـٰتِसाथ आयात केbiāyātiٱللَّهِअल्लाह कीl-lahiأُو۟لَـٰٓئِكَयही लोग हैंulāikaهُمُवोhumuٱلْخَـٰسِرُونَजो नुक़्सान उठाने वाले हैंl-khāsirūna٦٣
आकाशों तथा धरती की कुंजियाँ1 उसी के पास हैं तथा जिन लोगों ने अल्लाह की आयतों का इनकार किया, वही लोग घाटा उठाने वाले हैं।
३९:६४
قُلْकह दीजिएqulأَفَغَيْرَक्या फिर ग़ैरafaghayraٱللَّهِअल्लाह के (बारे में )l-lahiتَأْمُرُوٓنِّىٓतुम हुक्म देते मुझेtamurūnnīأَعْبُدُकि मैं इबादत करूँaʿbuduأَيُّهَاayyuhāٱلْجَـٰهِلُونَजाहिलोl-jāhilūna٦٤
आप कह दें के ऐ अज्ञानो! क्या तुम मुझे आदेश देते हो कि मैं अल्लाह के सिवा किसी और की इबादत (वंदना) करूँ?
३९:६५
وَلَقَدْऔर अलबत्ता तहक़ीक़walaqadأُوحِىَवही किया गयाūḥiyaإِلَيْكَतरफ़ आपकेilaykaوَإِلَىand towa-ilāٱلَّذِينَऔर तरफ़ उन लोगों के जोalladhīnaمِن(were) before youminقَبْلِكَआप से पहले थेqablikaلَئِنْअलबत्ता अगरla-inأَشْرَكْتَशिर्क किया आपनेashraktaلَيَحْبَطَنَّयक़ीनन ज़रूर ज़ाय हो जाऐगाlayaḥbaṭannaعَمَلُكَअमल आपकाʿamalukaوَلَتَكُونَنَّऔर यक़ीनन ज़रूर आप हो जाऐंगेwalatakūnannaمِنَamongminaٱلْخَـٰسِرِينَनुक़्सान उठाने वालों में सेl-khāsirīna٦٥
और निःसंदेह तुम्हारी ओर एवं तुमसे पहले के नबियों की ओर वह़्य की गई है कि यदि तुमने शिर्क किया, तो निश्चय तुम्हारा कर्म अवश्य नष्ट हो जाएगा और तुम निश्चित रूप से हानि उठाने वालों में से हो जाओगे।1
३९:६६
بَلِबल्किbaliٱللَّهَअल्लाह ही कीl-lahaفَٱعْبُدْपस आप इबादत कीजिएfa-uʿ'budوَكُنऔर हो जाइएwakunمِّنَamongminaٱلشَّـٰكِرِينَशुक्र गुज़ारों में सेl-shākirīna٦٦
बल्कि आप अल्लाह ही की इबादत (वंदना) करें तथा शुक्र करने वालों में से हो जाएँ।
३९:६७
وَمَاऔर नहींwamāقَدَرُوا۟उन्होंने क़द्र कीqadarūٱللَّهَअल्लाह कीl-lahaحَقَّजैसे हक़ थाḥaqqaقَدْرِهِۦउसकी क़द्र काqadrihiوَٱلْأَرْضُऔर ज़मीनwal-arḍuجَمِيعًۭاसारी की सारीjamīʿanقَبْضَتُهُۥउसकी मुट्ठी में होगीqabḍatuhuيَوْمَदिनyawmaٱلْقِيَـٰمَةِक़यामत केl-qiyāmatiوَٱلسَّمَـٰوَٰتُऔर आसमानwal-samāwātuمَطْوِيَّـٰتٌۢलपटे हुए होंगेmaṭwiyyātunبِيَمِينِهِۦ ۚउसके दाऐं हाथ मेंbiyamīnihiسُبْحَـٰنَهُۥपाक है वोsub'ḥānahuوَتَعَـٰلَىٰऔर बुलन्दतर हैwataʿālāعَمَّاउससे जोʿammāيُشْرِكُونَवो शरीक ठहराते हैंyush'rikūna٦٧
तथा उन्होंने अल्लाह का सम्मान नहीं किया, जैसे उसका सम्मान करना चाहिए था और क़ियामत के दिन पूरी धरती उसकी एक मुट्ठी में होगी, तथा आकाश उसके दाएँ हाथ1 में लिपटे होंगे। वह उस शिर्क से पवित्र तथा उच्च है, जो वे कर रहे हैं।
३९:६८
وَنُفِخَऔर फ़ूँका जाएगाwanufikhaفِى[in]ٱلصُّورِसूर मेंl-ṣūriفَصَعِقَतो बेहोश हो जाएगाfaṣaʿiqaمَنजो कोईmanفِى(is) inٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानों मेंl-samāwātiوَمَنऔर जो कोईwamanفِى(is) onٱلْأَرْضِज़मीन में (होगा)l-arḍiإِلَّاमगरillāمَنजिसेmanشَآءَचाहेshāaٱللَّهُ ۖअल्लाहl-lahuثُمَّफिरthummaنُفِخَफ़ूँका जाएगाnufikhaفِيهِउसमेंfīhiأُخْرَىٰदूसरी मर्तबाukh'rāفَإِذَاतो यकायकfa-idhāهُمْवोhumقِيَامٌۭखड़ेqiyāmunيَنظُرُونَवो देख रहें होंगेyanẓurūna٦٨
तथा सूर (नरसिंघा) में फूँक1 मारी जाएगी, तो जो कोई आकाशों और धरती में होगा, बेहोश हो जाएगा। सिवाय उसके, जिसको अल्लाह चाहे। फिर उसमें पुनः फूँक मारी जाएगी, तो अचानक सब खड़े होकर देखने लगेंगे।
३९:६९
وَأَشْرَقَتِऔर चमक उठेगीwa-ashraqatiٱلْأَرْضُज़मीनl-arḍuبِنُورِनूर सेbinūriرَبِّهَاअपने रब कीrabbihāوَوُضِعَऔर रखदी जाएगीwawuḍiʿaٱلْكِتَـٰبُकिताबl-kitābuوَجِا۟ىٓءَऔर लाए जाऐंगेwajīaبِٱلنَّبِيِّـۧنَअम्बियाbil-nabiyīnaوَٱلشُّهَدَآءِऔर गवाहwal-shuhadāiوَقُضِىَऔर फ़ैसला कर दिया जाएगाwaquḍiyaبَيْنَهُمदर्मियान उनकेbaynahumبِٱلْحَقِّसाथ हक़ केbil-ḥaqiوَهُمْऔर वोwahumلَاwill not be wrongedيُظْلَمُونَवो ज़ुल्म ना किए जाऐंगेyuẓ'lamūna٦٩
तथा धरती अपने पालनहार की ज्योति से जगमगाने लगेगी, और कर्मलेख (खोलकर लोगों के आगे) रख दिए जाएँगे, तथा नबियों और साक्षियों को लाया जाएगा, और उनके बीच सत्य के साथ निर्णय कर दिया जाएगा और उनपर अत्याचार नहीं किया जाएगा।
३९:७०
وَوُفِّيَتْऔर पूरा-पूरा दिया जाएगाwawuffiyatكُلُّहरkulluنَفْسٍۢनफ़्स कोnafsinمَّاजोعَمِلَتْउसने अमल कियाʿamilatوَهُوَऔर वोwahuwaأَعْلَمُज़्यादा जानता हैaʿlamuبِمَاजो कुछbimāيَفْعَلُونَवो करते हैंyafʿalūna٧٠
तथा प्रत्येक प्राणी को उसके कर्म का पूरा-पूरा फल दिया जाएगा। तथा वह भली-भाँति जानता है उसे, जो वे करते हैं।
३९:७१
وَسِيقَऔर हाँके जाऐंगेwasīqaٱلَّذِينَवो जिन्होंनेalladhīnaكَفَرُوٓا۟कुफ़्र कियाkafarūإِلَىٰtoilāجَهَنَّمَतरफ़ जहन्नम केjahannamaزُمَرًا ۖगिरोह दर गिरोहzumaranحَتَّىٰٓयहाँ तक किḥattāإِذَاजबidhāجَآءُوهَاवो आ जाऐंगे उसके पासjāūhāفُتِحَتْखोल दिए जाऐंगेfutiḥatأَبْوَٰبُهَاदरवाज़े उसकेabwābuhāوَقَالَऔर कहेंगेwaqālaلَهُمْउन्हेंlahumخَزَنَتُهَآदरबान उसकेkhazanatuhāأَلَمْक्या नहींalamيَأْتِكُمْआए थे तुम्हारे पासyatikumرُسُلٌۭकुछ रसूलrusulunمِّنكُمْतुम में सेminkumيَتْلُونَजो पढ़तेyatlūnaعَلَيْكُمْतुम परʿalaykumءَايَـٰتِआयातāyātiرَبِّكُمْतुम्हारे रब कीrabbikumوَيُنذِرُونَكُمْऔर डराते तुम्हेंwayundhirūnakumلِقَآءَमुलाक़ात सेliqāaيَوْمِكُمْ(of) your Dayyawmikumهَـٰذَا ۚतुम्हारे इस दिन कीhādhāقَالُوا۟वो कहेंगेqālūبَلَىٰक्यों नहींbalāوَلَـٰكِنْऔर लेकिनwalākinحَقَّتْसाबित हो गईḥaqqatكَلِمَةُबातkalimatuٱلْعَذَابِअज़ाब कीl-ʿadhābiعَلَىagainstʿalāٱلْكَـٰفِرِينَकाफ़िरों परl-kāfirīna٧١
तथा जो लोग काफ़िर होंगे, वे जहन्नम की ओर गिरोह के गिरोह हाँके जाएँगे। यहाँ तक कि जब वे उसके पास आएँगे, तो उसके द्वार खोल दिए जाएँगे तथा उसके रक्षक उनसे कहेंगेः "क्या तुम्हारे पास तुम्हीं में से रसूल नहीं आए थे, जो तुम्हें तुम्हारे पालनहार की आयतें सुनाते रहे तथा तुम्हें अपने इस दिन का सामना करने से सचेत करते रहे?" वे कहेंगेः "क्यों नहीं? परन्तु, काफ़िरों पर यातना की बात सिद्ध हो चुकी है।"
३९:७२
قِيلَकहा जाएगाqīlaٱدْخُلُوٓا۟दाख़िल हो जाओud'khulūأَبْوَٰبَदरवाज़ों मेंabwābaجَهَنَّمَजहन्नम केjahannamaخَـٰلِدِينَहमेशा रहने वालेkhālidīnaفِيهَا ۖउसमेंfīhāفَبِئْسَतो कितना बुरा हैfabi'saمَثْوَىठिकानाmathwāٱلْمُتَكَبِّرِينَतकब्बुर करने वालों काl-mutakabirīna٧٢
उनसे कहा जाएगाः जहन्नम के द्वारों में प्रवेश कर जाओ। उसमें सदावासी रहोगे। अतः क्या ही बुरा है अभिमानियों का ठिकाना!
३९:७३
وَسِيقَऔर ले जाए जाऐंगेwasīqaٱلَّذِينَवो लोग जोalladhīnaٱتَّقَوْا۟डरेittaqawرَبَّهُمْअपने रब सेrabbahumإِلَىtoilāٱلْجَنَّةِतरफ़ जन्नत केl-janatiزُمَرًا ۖगिरोह दर गिरोहzumaranحَتَّىٰٓयहाँ तक किḥattāإِذَاजबidhāجَآءُوهَاवो आ जाऐंगे उसके पासjāūhāوَفُتِحَتْऔर खोल दिए जाऐंगेwafutiḥatأَبْوَٰبُهَاदरवाज़े उसकेabwābuhāوَقَالَऔर कहेंगेwaqālaلَهُمْउन्हेंlahumخَزَنَتُهَاदरबान उसकेkhazanatuhāسَلَـٰمٌसलामती होsalāmunعَلَيْكُمْतुम परʿalaykumطِبْتُمْतुम अच्छे रहेṭib'tumفَٱدْخُلُوهَاपस दाख़िल हो जाओ उनमेंfa-ud'khulūhāخَـٰلِدِينَहमेशा रहने वालेkhālidīna٧٣
तथा जो लोग अपने पालनहार से डरते रहे, वे जन्नत की ओर गिरोह के गिरोह ले जाए जाएँगे। यहाँ तक कि जब वे उसके पास पहुँच जाएँगे तथा उसके द्वार खोल दिए जाएँगे और उसके रक्षक उनसे कहेंगेः सलाम है तुमपर। तुम पवित्र हो। सो तुम इसमें हमेशा रहने को प्रवेश कर जाओ।
३९:७४
وَقَالُوا۟और वो कहेंगेwaqālūٱلْحَمْدُसब तारीफ़l-ḥamduلِلَّهِअल्लाह के लिए हैlillahiٱلَّذِىजिसनेalladhīصَدَقَنَاसच्चा किया हम सेṣadaqanāوَعْدَهُۥवादा अपनाwaʿdahuوَأَوْرَثَنَاऔर वारिस बना दिया हमेंwa-awrathanāٱلْأَرْضَज़मीन काl-arḍaنَتَبَوَّأُहम जगह बना सकते हैnatabawwa-uمِنَ[from]minaٱلْجَنَّةِजन्नत में सेl-janatiحَيْثُजहाँḥaythuنَشَآءُ ۖहम चाहेंnashāuفَنِعْمَतो कितना अच्छा हैfaniʿ'maأَجْرُअजरajruٱلْعَـٰمِلِينَअमल करने वालों काl-ʿāmilīna٧٤
तथा वे कहेंगे : सब प्रशंसा अल्लाह के लिए है, जिसने हमसे किया हुआ अपना वचन सच कर दिखाया, तथा हमें इस धरती का उत्तराधिकारी बना दिया। हम स्वर्ग के अंदर जहाँ चाहें, रहें। क्या ही अच्छा बदला है कर्म करने वालों का।1
३९:७५
وَتَرَىऔर आप देखेंगेwatarāٱلْمَلَـٰٓئِكَةَफ़रिश्तों कोl-malāikataحَآفِّينَघेरा डाले हुएḥāffīnaمِنْ[from]minحَوْلِइर्द-गिर्दḥawliٱلْعَرْشِअर्श केl-ʿarshiيُسَبِّحُونَवो तस्बीह कर रहे होंगेyusabbiḥūnaبِحَمْدِसाथ तारीफ़ केbiḥamdiرَبِّهِمْ ۖअपने रब कीrabbihimوَقُضِىَऔर फ़ैसला कर दिया जाएगाwaquḍiyaبَيْنَهُمदर्मियान उनकेbaynahumبِٱلْحَقِّसाथ हक़ केbil-ḥaqiوَقِيلَऔर कह दिया जाएगाwaqīlaٱلْحَمْدُसब तारीफ़l-ḥamduلِلَّهِअल्लाह के लिए हैlillahiرَبِّजो रब हैrabbiٱلْعَـٰلَمِينَतमाम जहानों काl-ʿālamīna٧٥
तथा आप फ़रिश्तों को अर्श (सिंहासन) के चारों ओर से उसे घेरे हुए देखेंगे। वे अपने पालनहार की पवित्रता गान कर रहे होंगे, उसकी प्रशंसा के साथ। और लोगों के बीच सत्य के साथ निर्णय कर दिया जाएगा। तथा कह दिया जाएगा कि सब प्रशंसा अल्लाह के लिए है, जो सारे संसार का पालनहार है।1