४५

अल-जासिया

मक्की ३७ आयतें पारा २५
الجاثية

सूरह अल-जासिया (الجاثية) पवित्र क़ुरआन का ४५ वाँ अध्याय है — यह एक मक्की सूरह है जिसमें ३७ आयतें हैं। मक्की सूरहें पैग़म्बर मुहम्मद (सल्ल.) के मदीना प्रवास से पहले उतरीं और प्रायः ईमान, अल्लाह की एकता और आख़िरत पर बल देती हैं।

बिस्मिल्लाह
بِسْمِसाथ नामbis'miٱللَّهِअल्लाह केl-lahiٱلرَّحْمَـٰنِजो बहुत मेहरबानl-raḥmāniٱلرَّحِيمِनिहायत रहम करने वाला हैl-raḥīmi
परम कृपालु, अत्यंत दयावान अल्लाह के नाम से
४५:१
حمٓح مhha-meem١
ह़ा, मीम।
४५:२
تَنزِيلُनाज़िल करना हैtanzīluٱلْكِتَـٰبِकिताब काl-kitābiمِنَ(is) fromminaٱللَّهِअल्लाह की तरफ़ सेl-lahiٱلْعَزِيزِजो बहुत ज़बरदस्त हैl-ʿazīziٱلْحَكِيمِख़ूब हिकमत वाला हैl-ḥakīmi٢
इस पुस्तक1 का अवतरण अल्लाह की ओर से है, जो सब पर प्रभुत्वशाली, पूर्ण हिकमत वाला है।
४५:३
إِنَّबेशकinnaفِىinٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानों मेंl-samāwātiوَٱلْأَرْضِऔर ज़मीन मेंwal-arḍiلَـَٔايَـٰتٍۢअलबत्ता निशानियाँ हैंlaāyātinلِّلْمُؤْمِنِينَईमान वालों के लिएlil'mu'minīna٣
निःसंदेह आकाशों तथा धरती में ईमानवालों के लिए बहुत-सी निशानियाँ हैं।
४५:४
وَفِىAnd inwafīخَلْقِكُمْऔर तुम्हारी पैदाइश मेंkhalqikumوَمَاऔर जोwamāيَبُثُّवो फैलाता हैyabuthuمِنofminدَآبَّةٍजानदारों में सेdābbatinءَايَـٰتٌۭनिशानियाँ हैंāyātunلِّقَوْمٍۢउन लोगों के लिएliqawminيُوقِنُونَजो यक़ीन रखते हैंyūqinūna٤
तथा तुम्हारी सृष्टि में और उन जीवित चीज़ों में जो वह फैलाता1 है, उन लोगों के लिए बहुत-सी निशानियाँ हैं जो विश्वास करते हैं।
४५:५
وَٱخْتِلَـٰفِऔर इख़्तिलाफ़ मेंwa-ikh'tilāfiٱلَّيْلِरातal-layliوَٱلنَّهَارِऔर दिन केwal-nahāriوَمَآऔर जोwamāأَنزَلَउताराanzalaٱللَّهُअल्लाह नेl-lahuمِنَfromminaٱلسَّمَآءِआसमान सेl-samāiمِنofminرِّزْقٍۢरिज़्क़ में सेriz'qinفَأَحْيَاफिर उसने ज़िन्दा कियाfa-aḥyāبِهِसाथ उसकेbihiٱلْأَرْضَज़मीन कोl-arḍaبَعْدَबादbaʿdaمَوْتِهَاउसकी मौत केmawtihāوَتَصْرِيفِऔर गर्दिश मेंwataṣrīfiٱلرِّيَـٰحِहवाओं कीl-riyāḥiءَايَـٰتٌۭनिशानियाँ हैंāyātunلِّقَوْمٍۢउन लोगों के लिएliqawminيَعْقِلُونَजो अक़्ल रखते हैंyaʿqilūna٥
तथा रात और दिन के फेर-बदल में और उस रोज़ी में जो अल्लाह ने आकाश से उतारा, फिर उसके द्वारा धरती को उसके मरने के पश्चात् जीवित कर दिया, तथा हवाओं के फेरने में, उन लोगों के लिए बहुत-सी निशानियाँ हैं, जो बुद्धि से काम लेते हैं।
४५:६
تِلْكَयेtil'kaءَايَـٰتُआयात हैंāyātuٱللَّهِअल्लाह कीl-lahiنَتْلُوهَاहम पढ़ते हैं उन्हेंnatlūhāعَلَيْكَआप परʿalaykaبِٱلْحَقِّ ۖसाथ हक़ केbil-ḥaqiفَبِأَىِّतो साथ किसfabi-ayyiحَدِيثٍۭबात केḥadīthinبَعْدَबादbaʿdaٱللَّهِअल्लाह केl-lahiوَءَايَـٰتِهِۦऔर उसकी आयात केwaāyātihiيُؤْمِنُونَवो ईमान लाऐंगेyu'minūna٦
ये अल्लाह की आयतें हैं, जो हम तुम्हें हक़ के साथ सुना रहे हैं। फिर अल्लाह तथा उसकी आयतों के बाद वे किस बात ईमान लाएँगे?
४५:७
وَيْلٌۭहलाकत हैwaylunلِّكُلِّवास्ते हरlikulliأَفَّاكٍबहुत झूठेaffākinأَثِيمٍۢबहुत गुनहगार केathīmin٧
विनाश है प्रत्येक बहुत झूठे, महा पापी के लिए।
४५:८
يَسْمَعُवो सुनता हैyasmaʿuءَايَـٰتِआयात कोāyātiٱللَّهِअल्लाह कीl-lahiتُتْلَىٰजो पढ़ी जाती हैंtut'lāعَلَيْهِउस परʿalayhiثُمَّफिरthummaيُصِرُّवो इसरार करता हैyuṣirruمُسْتَكْبِرًۭاतकब्बुर करते हुएmus'takbiranكَأَنगोया किka-anلَّمْनहींlamيَسْمَعْهَا ۖउसने सुना उन्हेंyasmaʿhāفَبَشِّرْهُतो ख़ुशख़बरी दे दीजिए उसेfabashir'huبِعَذَابٍअज़ाबbiʿadhābinأَلِيمٍۢदर्दनाक कीalīmin٨
जो अल्लाह की आयतों को सुनता है, जबकि वे उसके सामने पढ़ी जाती हैं, फिर वह घमंड करते हुए अडिग रहता है, जैसे कि उसने उन्हें नहीं सुना, तो उसे दर्दनाक यातना की शुभ-सूचना दे दो।
४५:९
وَإِذَاऔर जबwa-idhāعَلِمَवो जान लेता हैʿalimaمِنْofminءَايَـٰتِنَاहमारी आयात में सेāyātināشَيْـًٔاकोई चीज़shayanٱتَّخَذَهَاवो बना लेता है उसेittakhadhahāهُزُوًا ۚमज़ाक़huzuwanأُو۟لَـٰٓئِكَयही लोग हैंulāikaلَهُمْउनके लिएlahumعَذَابٌۭअज़ाब हैʿadhābunمُّهِينٌۭज़लील करने वालाmuhīnun٩
और जब वह हमारी आयतों में से कोई चीज़ जान लेता है, तो उसकी हँसी उड़ाता है। यही लोग हैं, जिनके लिए अपमानकारी यातना है।
४५:१०
مِّنBefore themminوَرَآئِهِمْउनके आगेwarāihimجَهَنَّمُ ۖजहन्नम हैjahannamuوَلَاऔर नाwalāيُغْنِىकाम आएगाyugh'nīعَنْهُمउन्हेंʿanhumمَّاजोكَسَبُوا۟उन्होंने ने कमायाkasabūشَيْـًۭٔاकुछ भीshayanوَلَاऔर नाwalāمَاवो जोٱتَّخَذُوا۟उन्होंने बना लिएittakhadhūمِنbesidesminدُونِसिवायdūniٱللَّهِअल्लाह केl-lahiأَوْلِيَآءَ ۖहिमायतीawliyāaوَلَهُمْऔर उनके लिएwalahumعَذَابٌअज़ाब हैʿadhābunعَظِيمٌबहुत बड़ाʿaẓīmun١٠
उनके आगे जहन्नम है। और न वह उनके कुछ काम आएगा, जो उन्होंने कमाया और न वे जिन्हें उन्होंने अल्लाह के सिवा अपना संरक्षक बनाया है और उनके लिए बहुत बड़ी यातना है।
४५:११
هَـٰذَاये हैhādhāهُدًۭى ۖहिदायतhudanوَٱلَّذِينَऔर वो जिन्होंनेwa-alladhīnaكَفَرُوا۟इन्कार कियाkafarūبِـَٔايَـٰتِआयात काbiāyātiرَبِّهِمْअपने रब कीrabbihimلَهُمْउनके लिएlahumعَذَابٌۭअज़ाब हैʿadhābunمِّنofminرِّجْزٍबदतरीन क़िस्म काrij'zinأَلِيمٌदर्दनाकalīmun١١
यह (क़ुरआन) सर्वथा मार्गदर्शन है। तथा जिन लोगों ने अपने पालनहार की आयतों का इनकार किया, उनके लिए गंभीर दर्दनाक यातना है।
४५:१२
۞ ٱللَّهُअल्लाहal-lahuٱلَّذِىवो है जिसनेalladhīسَخَّرَमुसख़्खर कियाsakharaلَكُمُतुम्हारे लिएlakumuٱلْبَحْرَसमुन्दर कोl-baḥraلِتَجْرِىَताकि चलेंlitajriyaٱلْفُلْكُकश्तियाँl-ful'kuفِيهِउसमेंfīhiبِأَمْرِهِۦउसके हुक्म सेbi-amrihiوَلِتَبْتَغُوا۟और ताकि तुम तलाश करोwalitabtaghūمِنofminفَضْلِهِۦउसके फ़ज़ल सेfaḍlihiوَلَعَلَّكُمْऔर ताकि तुमwalaʿallakumتَشْكُرُونَतुम शुक्र अदा करोtashkurūna١٢
वह अल्लाह ही है जिसने तुम्हारे लिए समुद्र को वश में कर दिया, ताकि जहाज़ उसमें उसके आदेश से चलें, और ताकि तुम उसके अनुग्रह में से कुछ खोज सको, और ताकि तुम आभार प्रकट करो।
४५:१३
وَسَخَّرَऔर उसने मुसख़्खर कियाwasakharaلَكُمतुम्हारे लिएlakumمَّاजो कुछفِى(is) inٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानों में हैl-samāwātiوَمَاऔर जो कुछwamāفِى(is) inٱلْأَرْضِज़मीन में हैl-arḍiجَمِيعًۭاसब का सबjamīʿanمِّنْهُ ۚअपनी तरफ़ सेmin'huإِنَّबेशकinnaفِىinذَٰلِكَइसमेंdhālikaلَـَٔايَـٰتٍۢअलबत्ता निशानियाँ हैंlaāyātinلِّقَوْمٍۢउन लोगों के लिएliqawminيَتَفَكَّرُونَजो ग़ौर व फ़िक्र करते हैंyatafakkarūna١٣
और उसने तुम्हारे लिए जो कुछ आकाशों में है और जो कुछ धरती में है सबको अपनी ओर से वश में कर रखा है। निःसंदेह उसमें उन लोगों के लिए बहुत-सी निशानियाँ हैं जो चिंतन करते हैं।
४५:१४
قُلकह दीजिएqulلِّلَّذِينَउन लोगों को जोlilladhīnaءَامَنُوا۟ईमान लाएāmanūيَغْفِرُوا۟कि वो माफ़ कर देंyaghfirūلِلَّذِينَउनको जोlilladhīnaلَا(do) notيَرْجُونَनहीं वो उम्मीद रखतेyarjūnaأَيَّامَ(for the) daysayyāmaٱللَّهِअल्लाह के दिनों किl-lahiلِيَجْزِىَताकि वो बदला देliyajziyaقَوْمًۢاएक क़ौम कोqawmanبِمَاबवजह उसके जोbimāكَانُوا۟थे वोkānūيَكْسِبُونَवो कमाई करतेyaksibūna١٤
(ऐ नबी!) आप उन लोगों से जो ईमान लाए कह दें कि वे उन लोगों को क्षमा कर दें1, जो अल्लाह के दिनों2 की आशा नहीं रखते, ताकि वह (उनमें से) कुछ लोगों को उसका बदला दे जो वे कमाते रहे थे।
४५:१५
مَنْजिसनेmanعَمِلَअमल कियाʿamilaصَـٰلِحًۭاनेकṣāliḥanفَلِنَفْسِهِۦ ۖतो उसी के लिए हैfalinafsihiوَمَنْऔर जोwamanأَسَآءَबुराई करता हैasāaفَعَلَيْهَا ۖतो उसी पर हैfaʿalayhāثُمَّफिरthummaإِلَىٰtoilāرَبِّكُمْअपने रब ही की तरफ़rabbikumتُرْجَعُونَतुम लौटाए जाओगेtur'jaʿūna١٥
जिसने कोई नेकी की, वह उसी के लिए है और जिसने बुराई की, वह उसी के ऊपर है, फिर तुम अपने पालनहार ही की ओर लौटाए जाओगे।1
४५:१६
وَلَقَدْऔर अलबत्ता तहक़ीक़walaqadءَاتَيْنَاदी हमनेātaynāبَنِىٓ(the) Children of Israelbanīإِسْرَٰٓءِيلَबनी इस्राईल कोis'rāīlaٱلْكِتَـٰبَकिताबl-kitābaوَٱلْحُكْمَऔर हुकूमतwal-ḥuk'maوَٱلنُّبُوَّةَऔर नुबूव्वतwal-nubuwataوَرَزَقْنَـٰهُمऔर रिज़्क़ दिया हमने उन्हेंwarazaqnāhumمِّنَofminaٱلطَّيِّبَـٰتِपाकीज़ा चीज़ों सेl-ṭayibātiوَفَضَّلْنَـٰهُمْऔर फ़ज़ीलत हमने उन्हेंwafaḍḍalnāhumعَلَىoverʿalāٱلْعَـٰلَمِينَतमाम जहानों परl-ʿālamīna١٦
तथा निःसंदेह हमने इसराईल की संतान को किताब और हुक्म और नुबुव्वत प्रदान की और उन्हें पाकीज़ा चीज़ों से जीविका दी, तथा उन्हें (उनके समय के) संसार वालों पर श्रेष्ठता प्रदान की।
४५:१७
وَءَاتَيْنَـٰهُمऔर दीं हमने उन्हेंwaātaynāhumبَيِّنَـٰتٍۢवाज़ेह निशानियाँbayyinātinمِّنَofminaٱلْأَمْرِ ۖ(मामले में) दीन केl-amriفَمَاतो नहींfamāٱخْتَلَفُوٓا۟उन्होंने इख़्तिलाफ़ कियाikh'talafūإِلَّاमगरillāمِنۢafterminبَعْدِबाद उसकेbaʿdiمَاजोجَآءَهُمُआया उनके पासjāahumuٱلْعِلْمُइल्मl-ʿil'muبَغْيًۢاज़िद की वजह सेbaghyanبَيْنَهُمْ ۚआपस मेंbaynahumإِنَّबेशकinnaرَبَّكَरब आपकाrabbakaيَقْضِىवो फ़ैसला करेगाyaqḍīبَيْنَهُمْदर्मियान उनकेbaynahumيَوْمَदिनyawmaٱلْقِيَـٰمَةِक़यामत केl-qiyāmatiفِيمَاउसमें जोfīmāكَانُوا۟थे वोkānūفِيهِजिसमेंfīhiيَخْتَلِفُونَवो इख़्तिलाफ़ करतेyakhtalifūna١٧
तथा हमने उन्हें (धर्म के) मामले में स्पष्ट आदेश दिए। फिर उन्होंने अपने पास ज्ञान1 आ जाने के पश्चात् ही, आपसी द्वेष के कारण विभेद किया। निःसंदेह आपका पालनहार क़ियामत के दिन उनके बीच उस चीज़ के बारे में फ़ैसला कर देगा, जिसमें वे मतभेद किया करते थे।
४५:१८
ثُمَّफिरthummaجَعَلْنَـٰكَकर दिया हमने आपकोjaʿalnākaعَلَىٰonʿalāشَرِيعَةٍۢवाज़ेह रास्ते परsharīʿatinمِّنَofminaٱلْأَمْرِ(मामले में) दीन केl-amriفَٱتَّبِعْهَاपस पैरवी कीजिए उसकीfa-ittabiʿ'hāوَلَاऔर नाwalāتَتَّبِعْआप पैरवी कीजिएtattabiʿأَهْوَآءَख़्वाहिशात कीahwāaٱلَّذِينَउन लोगों की जोalladhīnaلَا(do) notيَعْلَمُونَनहीं वो इल्म रखतेyaʿlamūna١٨
फिर हमने आपको धर्म के मामले में एक स्पष्ट मार्ग पर लगा दिया। अतः आप उसी का अनुसरण करें और उन लोगों की इच्छाओं का अनुसरण न करें, जो नहीं जानते।
४५:१९
إِنَّهُمْबेशक वोinnahumلَنहरगिज़ नहींlanيُغْنُوا۟वो काम आऐंगेyugh'nūعَنكَआपकेʿankaمِنَagainstminaٱللَّهِअल्लाह सेl-lahiشَيْـًۭٔا ۚकुछ भीshayanوَإِنَّऔर बेशकwa-innaٱلظَّـٰلِمِينَज़ालिम लेगl-ẓālimīnaبَعْضُهُمْबाज़ उनकेbaʿḍuhumأَوْلِيَآءُदोस्त हैंawliyāuبَعْضٍۢ ۖबाज़ केbaʿḍinوَٱللَّهُऔर अल्लाहwal-lahuوَلِىُّदोस्त हैwaliyyuٱلْمُتَّقِينَमुत्तक़ी लोगों काl-mutaqīna١٩
निःसंदेह वे अल्लाह के मुक़ाबले आपके हरगिज़ किसी काम न आएँगे और निश्चय ज़ालिम लोग एक-दूसरे के दोस्त हैं और अल्लाह परहेज़गारों का दोस्त है।
४५:२०
هَـٰذَاयेhādhāبَصَـٰٓئِرُबसीरत की बातें हैंbaṣāiruلِلنَّاسِलोगों के लिएlilnnāsiوَهُدًۭىऔर हिदायतwahudanوَرَحْمَةٌۭऔर रहमत हैwaraḥmatunلِّقَوْمٍۢउन लोगों के लिएliqawminيُوقِنُونَजो यक़ीन रखते हैंyūqinūna٢٠
ये लोगों के लिए समझ (अंतर्दृष्टि) की बातें हैं, तथा उन लोगों के लिए मार्गदर्शन और दया है, जो विश्वास करते हैं।
४५:२१
أَمْयाamحَسِبَसमझ रखा हैḥasibaٱلَّذِينَउन लोगों ने जिन्होंनेalladhīnaٱجْتَرَحُوا۟इर्तिकाब कियाij'taraḥūٱلسَّيِّـَٔاتِबुराइयों काl-sayiātiأَنकिanنَّجْعَلَهُمْहम कर देंगे उन्हेंnajʿalahumكَٱلَّذِينَउन लोगों कि तरह जोka-alladhīnaءَامَنُوا۟ईमान लाएāmanūوَعَمِلُوا۟और उन्होंने अमल किएwaʿamilūٱلصَّـٰلِحَـٰتِनेकl-ṣāliḥātiسَوَآءًۭबराबर हैsawāanمَّحْيَاهُمْजीना उनकाmaḥyāhumوَمَمَاتُهُمْ ۚऔर मरना उनकाwamamātuhumسَآءَकितना बुरा हैsāaمَاजोيَحْكُمُونَवो फ़ैसला करते हैंyaḥkumūna٢١
या वे लोग जिन्होंने बुराइयाँ की हैं, यह समझ रखा है कि हम उन्हें उन लोगों जैसा कर देंगे, जो ईमान लाए और उन्होंने अच्छे कर्म किए? उनका जीना और उनका मरना समान1 होगा? बहुत बुरा है जो वे निर्णय कर रहे हैं।
४५:२२
وَخَلَقَऔर पैदा कियाwakhalaqaٱللَّهُअल्लाह नेl-lahuٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानोंl-samāwātiوَٱلْأَرْضَऔर ज़मीन कोwal-arḍaبِٱلْحَقِّहक़ के साथbil-ḥaqiوَلِتُجْزَىٰऔर ताकि बदला दिया जाएwalituj'zāكُلُّहरkulluنَفْسٍۭनफ़्स कोnafsinبِمَاउसका जोbimāكَسَبَتْउसने कमाई कीkasabatوَهُمْऔर वोwahumلَاwill not be wrongedيُظْلَمُونَवो ज़ुल्म ना किए जाऐंगेyuẓ'lamūna٢٢
तथा अल्लाह ने आकाशों और धरती को हक़ के साथ पैदा किया और ताकि हर व्यक्ति को उसका बदला दिया जाए जो उसने कमाया तथा उनपर अत्याचार नहीं किया जाएगा।
४५:२३
أَفَرَءَيْتَक्या फिर देखा आपनेafara-aytaمَنِउसे जिसनेmaniٱتَّخَذَबना लियाittakhadhaإِلَـٰهَهُۥइलाह अपनाilāhahuهَوَىٰهُअपनी ख़्वाहिशे नफ़्स कोhawāhuوَأَضَلَّهُऔर भटका दिया उसेwa-aḍallahuٱللَّهُअल्लाह नेl-lahuعَلَىٰknowinglyʿalāعِلْمٍۢइल्म के बावजूदʿil'minوَخَتَمَऔर उसने मोहर लगा दीwakhatamaعَلَىٰuponʿalāسَمْعِهِۦउसके कान परsamʿihiوَقَلْبِهِۦऔर उसके दिल परwaqalbihiوَجَعَلَऔर उसने डाल दियाwajaʿalaعَلَىٰoverʿalāبَصَرِهِۦउसकी आँख परbaṣarihiغِشَـٰوَةًۭएक पर्दाghishāwatanفَمَنतो कौनfamanيَهْدِيهِहिदायत देगा उसेyahdīhiمِنۢafterminبَعْدِबादbaʿdiٱللَّهِ ۚअल्लाह केl-lahiأَفَلَاक्या भला नहींafalāتَذَكَّرُونَतुम नसीहत पकड़तेtadhakkarūna٢٣
फिर क्या आपने उस व्यक्ति को देखा जिसने अपना पूज्य अपनी इच्छा को बना लिया तथा अल्लाह ने उसे ज्ञान के बावजूद गुमराह कर दिया और उसके कान और उसके दिल पर मुहर लगा दी और उसकी आँख पर परदा डाल दिया। फिर अल्लाह के बाद उसे कौन हिदायत दे? तो क्या तुम नसीहत ग्रहण नहीं करते?
४५:२४
وَقَالُوا۟और उन्होंने कहाwaqālūمَاनहीं हैهِىَयेhiyaإِلَّاमगरillāحَيَاتُنَاज़िन्दगी हमारीḥayātunāٱلدُّنْيَاदुनिया कीl-dun'yāنَمُوتُहम मरते हैंnamūtuوَنَحْيَاऔर हम जीते हैंwanaḥyāوَمَاऔर नहींwamāيُهْلِكُنَآहलाक करता हमेंyuh'likunāإِلَّاमगरillāٱلدَّهْرُ ۚज़मानाl-dahruوَمَاऔर नहींwamāلَهُمउन्हेंlahumبِذَٰلِكَउसकाbidhālikaمِنْanyminعِلْمٍ ۖकोई इल्मʿil'minإِنْनहीं हैंinهُمْवोhumإِلَّاमगरillāيَظُنُّونَवो गुमान करतेyaẓunnūna٢٤
तथा उन्होंने कहा, हमारे इस सांसारिक जीवन के अलावा कोई (जीवन) नहीं। हम (यहीं) मरते और जीते हैं और काल के अलावा हमें कोई भी नष्ट नहीं करता। हालाँकि उन्हें इसका कोई ज्ञान नहीं। वे केवल अनुमान1 लगा रहे हैं।
४५:२५
وَإِذَاऔर जबwa-idhāتُتْلَىٰपढ़ी जाती हैंtut'lāعَلَيْهِمْउन परʿalayhimءَايَـٰتُنَاआयात हमारीāyātunāبَيِّنَـٰتٍۢवाज़ेहbayyinātinمَّاनहींكَانَहोतीkānaحُجَّتَهُمْहुज्जत उनकीḥujjatahumإِلَّآमगरillāأَنये किanقَالُوا۟वो कहते हैंqālūٱئْتُوا۟ले आओi'tūبِـَٔابَآئِنَآहमारे आबा ओ अजदाद कोbiābāināإِنअगरinكُنتُمْहो तुमkuntumصَـٰدِقِينَसच्चेṣādiqīna٢٥
और जब उनके सामने हमारी स्पष्ट आयतें पढ़ी जाती हैं, तो उनका तर्क केवल यह होता है कि वे कहते हैं : यदि तुम सच्चे हो, तो हमारे बाप-दादा को ले आओ।
४५:२६
قُلِकह दीजिए किquliٱللَّهُअल्लाहl-lahuيُحْيِيكُمْवो ज़िन्दा करता है तुम्हेंyuḥ'yīkumثُمَّफिरthummaيُمِيتُكُمْवो मौत देता है तुम्हेंyumītukumثُمَّफिरthummaيَجْمَعُكُمْवो जमा करेगा तुम्हेंyajmaʿukumإِلَىٰtoilāيَوْمِतरफ़ दिनyawmiٱلْقِيَـٰمَةِक़यामत केl-qiyāmatiلَاnoرَيْبَनहीं कोई शकraybaفِيهِजिसमेंfīhiوَلَـٰكِنَّऔर लेकिनwalākinnaأَكْثَرَअक्सरaktharaٱلنَّاسِलोगl-nāsiلَا(do) notيَعْلَمُونَनहीं वे इल्म रखतेyaʿlamūna٢٦
आप कह दें : अल्लाह ही तुम्हें जीवन देता है, फिर तुम्हें मृत्यु देता है, फिर तुम्हें क़ियामत के दिन एकत्र करेगा, जिसमें कोई संदेह नहीं, परंतु अधिकांश लोग नहीं जानते।1
४५:२७
وَلِلَّهِऔर अल्लाह ही के लिए हैwalillahiمُلْكُबादशाहतmul'kuٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानोंl-samāwātiوَٱلْأَرْضِ ۚऔर ज़मीन कीwal-arḍiوَيَوْمَऔर जिस दिनwayawmaتَقُومُक़ायम होगीtaqūmuٱلسَّاعَةُक़यामतl-sāʿatuيَوْمَئِذٍۢउस दिनyawma-idhinيَخْسَرُख़सारा पाऐंगेyakhsaruٱلْمُبْطِلُونَबातिल परस्तl-mub'ṭilūna٢٧
तथा आकाशों एवं धरती का राज्य अल्लाह ही का है और जिस दिन क़ियामत आएगी, उस दिन झूठे लोग (असत्यवादी) घाटे में होंगे।
४५:२८
وَتَرَىٰऔर आप देखेंगेwatarāكُلَّहरkullaأُمَّةٍۢउम्मत कोummatinجَاثِيَةًۭ ۚघुटनों के बल गिरी हुईjāthiyatanكُلُّहरkulluأُمَّةٍۢउम्मतummatinتُدْعَىٰٓबुलाई जाएगीtud'ʿāإِلَىٰtoilāكِتَـٰبِهَاतरफ़ अपनी किताब केkitābihāٱلْيَوْمَआज के दिनl-yawmaتُجْزَوْنَतुम बदला दिए जाओगेtuj'zawnaمَاउसका जोكُنتُمْथे तुमkuntumتَعْمَلُونَतुम अमल करतेtaʿmalūna٢٨
तथा आप प्रत्येक समुदाय को घुटनों के बल गिरा हुआ देखेंगे। प्रत्येक समुदाय को उसके कर्म-पत्र की ओर बुलाया जाएगा। आज तुम्हें उसका बदला दिया जाएगा, जो तुम किया करते थे।
४५:२९
هَـٰذَاये हैhādhāكِتَـٰبُنَاकिताब हमारीkitābunāيَنطِقُजो बोलती हैyanṭiquعَلَيْكُمतुम परʿalaykumبِٱلْحَقِّ ۚसाथ हक़ केbil-ḥaqiإِنَّاबेशक हमinnāكُنَّاथे हमkunnāنَسْتَنسِخُहम लिखवातेnastansikhuمَاजोكُنتُمْथे तुमkuntumتَعْمَلُونَतुम अमल करतेtaʿmalūna٢٩
यह हमारी किताब है, जो तुम्हारे बारे में सच-सच बोलती है। निःसंदेह हम लिखवाते जाते थे, जो कुछ तुम करते थे।
४५:३०
فَأَمَّاतो रहेfa-ammāٱلَّذِينَवो जोalladhīnaءَامَنُوا۟ईमान लाएāmanūوَعَمِلُوا۟और उन्होंने अमल किएwaʿamilūٱلصَّـٰلِحَـٰتِनेकl-ṣāliḥātiفَيُدْخِلُهُمْतो दाख़िल करेगा उन्हेंfayud'khiluhumرَبُّهُمْरब उनकाrabbuhumفِىin(to)رَحْمَتِهِۦ ۚअपनी रहमत मेंraḥmatihiذَٰلِكَये हैdhālikaهُوَवो हीhuwaٱلْفَوْزُकामयाबीl-fawzuٱلْمُبِينُवाज़ेहl-mubīnu٣٠
फिर जो लोग ईमान लाए और उन्होंने अच्छे कर्म किए, उनका रब उन्हें अपनी रहमत में दाख़िल करेगा, यही स्पष्ट सफलता है।
४५:३१
وَأَمَّاऔर रहेwa-ammāٱلَّذِينَवो जिन्होंनेalladhīnaكَفَرُوٓا۟कुफ़्र कियाkafarūأَفَلَمْक्या फिर नाafalamتَكُنْथींtakunءَايَـٰتِىआयात मेरीāyātīتُتْلَىٰवो पढ़ी जातींtut'lāعَلَيْكُمْतुम परʿalaykumفَٱسْتَكْبَرْتُمْतो तकब्बुर किया तुमनेfa-is'takbartumوَكُنتُمْऔर थे तुमwakuntumقَوْمًۭاक़ौमqawmanمُّجْرِمِينَमुजरिमmuj'rimīna٣١
और रहे वे लोग जिन्होंने कुफ़्र किया, तो (उनसे कहा जाएगाः) क्या तुम्हारे सामने मेरी आयतें नहीं पढ़ी जाती थीं? परंतु तुमने घमंड किया और तुम अपराधी लोग थे।
४५:३२
وَإِذَاऔर जबwa-idhāقِيلَकहा गयाqīlaإِنَّबेशकinnaوَعْدَवादाwaʿdaٱللَّهِअल्लाह काl-lahiحَقٌّۭसच्चा हैḥaqqunوَٱلسَّاعَةُऔर क़यामतwal-sāʿatuلَا(there is) noرَيْبَनहीं कोई शकraybaفِيهَاउसमेंfīhāقُلْتُمकहा तुमनेqul'tumمَّاनहींنَدْرِىहम जानतेnadrīمَاक्या हैٱلسَّاعَةُक़यामतl-sāʿatuإِنनहींinنَّظُنُّहम समझतेnaẓunnuإِلَّاमगरillāظَنًّۭاएक गुमान हीẓannanوَمَاऔर नहीं हैंwamāنَحْنُहमnaḥnuبِمُسْتَيْقِنِينَयक़ीन करने वालेbimus'tayqinīna٣٢
और जब कहा जाता था कि अल्लाह का वादा सच्चा है तथा क़ियामत के दिन में कोई शक नहीं, तो तुम कहते थे : हम नहीं जानते कि क़ियामत का दिन क्या है, हम बस थोड़ा-सा सोचते हैं और हम पूर्ण विश्वास करने वाले नहीं हैं।
४५:३३
وَبَدَاऔर ज़ाहिर हो जाऐंगीwabadāلَهُمْउनके लिएlahumسَيِّـَٔاتُबुराइयाँsayyiātuمَاउनकी जोعَمِلُوا۟उन्होंने अमल किएʿamilūوَحَاقَऔर घेर लेगाwaḥāqaبِهِمउन्हेंbihimمَّاवो जोكَانُوا۟थे वोkānūبِهِۦजिसकाbihiيَسْتَهْزِءُونَवो मज़ाक़ उड़ाया करतेyastahziūna٣٣
और उनके किए हुए कर्मों की बुराइयाँ उनपर प्रकट हो जाएँगी और उन्हें वह चीज़ घेर लेगी, जिसका वे मज़ाक उड़ाया करते थे।
४५:३४
وَقِيلَऔर कह दिया जाएगाwaqīlaٱلْيَوْمَआजl-yawmaنَنسَىٰكُمْहम भुला देंगे तुम्हेंnansākumكَمَاजैसा किkamāنَسِيتُمْभुला दिया तुमनेnasītumلِقَآءَमुलाक़ात कोliqāaيَوْمِكُمْ(of) this Day of yoursyawmikumهَـٰذَاअपने इस दिन कीhādhāوَمَأْوَىٰكُمُऔर ठिकाना तुम्हाराwamawākumuٱلنَّارُआग हैl-nāruوَمَاऔर नहींwamāلَكُمतुम्हारे लिएlakumمِّنanyminنَّـٰصِرِينَमददगारों में से कोईnāṣirīna٣٤
और कह दिया जाएगा कि आज हम तुम्हें भुला देंगे1, जैसे तुमने अपने इस दिन के मिलने को भुला दिया और तुम्हारा ठिकाना आग (जहन्नम) है और तुम्हारे कोई मदद करने वाले नहीं।
४५:३५
ذَٰلِكُمये बातdhālikumبِأَنَّكُمُबवजह उसके कि तुमbi-annakumuٱتَّخَذْتُمْबना लिया तुमनेittakhadhtumءَايَـٰتِआयात कोāyātiٱللَّهِअल्लाह कीl-lahiهُزُوًۭاमज़ाक़huzuwanوَغَرَّتْكُمُऔर धोखा दिया तुम्हेंwagharratkumuٱلْحَيَوٰةُज़िन्दगी नेl-ḥayatuٱلدُّنْيَا ۚदुनिया कीl-dun'yāفَٱلْيَوْمَतो आजfal-yawmaلَاnotيُخْرَجُونَना वो निकाले जाऐंगेyukh'rajūnaمِنْهَاउससेmin'hāوَلَاऔर नहींwalāهُمْवोhumيُسْتَعْتَبُونَवो उज़्र क़ुबूल किए जाऐंगेyus'taʿtabūna٣٥
यह इस कारण है कि तुमने अल्लाह की आयतों का मज़ाक़ उड़ाया तथा दुनिया की ज़िंदगी ने तुम्हें धोखा दिया। तो आज न वे इससे निकाले जाएँगे और न उनसे तौबा करने को कहा जाएगा।1
४५:३६
فَلِلَّهِपस अल्लाह ही के लिए हैfalillahiٱلْحَمْدُसब तारीफ़l-ḥamduرَبِّजो रब हैrabbiٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानों काl-samāwātiوَرَبِّऔर रब हैwarabbiٱلْأَرْضِज़मीन काl-arḍiرَبِّजो रब हैrabbiٱلْعَـٰلَمِينَतमाम जहानों काl-ʿālamīna٣٦
अतः सारी प्रशंसा अल्लाह ही के लिए है, जो आकाशों का रब और धरती का रब, सारे संसार का रब है।
४५:३७
وَلَهُऔर उसी के लिए हैwalahuٱلْكِبْرِيَآءُबड़ाईl-kib'riyāuفِىinٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानों मेंl-samāwātiوَٱلْأَرْضِ ۖऔर ज़मीन मेंwal-arḍiوَهُوَऔर वोwahuwaٱلْعَزِيزُबहुत ज़बरदस्त हैl-ʿazīzuٱلْحَكِيمُख़ूब हिकमत वाला हैl-ḥakīmu٣٧
तथा उसी के लिए आकाशों और धरती में सारी महानता1 है और वही सबपर प्रभुत्वशाली, पूर्ण हिकमत वाला है।