३५
फ़ातिर
فاطر
सूरह फ़ातिर (فاطر) पवित्र क़ुरआन का ३५ वाँ अध्याय है — यह एक मक्की सूरह है जिसमें ४५ आयतें हैं। मक्की सूरहें पैग़म्बर मुहम्मद (सल्ल.) के मदीना प्रवास से पहले उतरीं और प्रायः ईमान, अल्लाह की एकता और आख़िरत पर बल देती हैं।
Bookmarks (0)
No bookmarks yet. Click the bookmark icon next to any ayah to save it.
बिस्मिल्लाह
بِسْمِसाथ नामbis'miٱللَّهِअल्लाह केl-lahiٱلرَّحْمَـٰنِजो बहुत मेहरबानl-raḥmāniٱلرَّحِيمِनिहायत रहम करने वाला हैl-raḥīmi
परम कृपालु, अत्यंत दयावान अल्लाह के नाम से
३५:१
ٱلْحَمْدُसब तारीफ़al-ḥamduلِلَّهِअल्लाह के लिए हैlillahiفَاطِرِपैदा करने वाला हैfāṭiriٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानोंl-samāwātiوَٱلْأَرْضِऔर ज़मीन काwal-arḍiجَاعِلِबनाने वाला हैjāʿiliٱلْمَلَـٰٓئِكَةِफ़रिश्तों कोl-malāikatiرُسُلًاपैग़ामबरrusulanأُو۟لِىٓhaving wingsulīأَجْنِحَةٍۢपरों वालेajniḥatinمَّثْنَىٰदो-दोmathnāوَثُلَـٰثَऔर तीन-तीनwathulāthaوَرُبَـٰعَ ۚऔर चार- चारwarubāʿaيَزِيدُवो इज़ाफ़ा करता हैyazīduفِىinfīٱلْخَلْقِतख़लीक़ मेंl-khalqiمَاजोmāيَشَآءُ ۚवो चाहता हैyashāuإِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaعَلَىٰऊपरʿalāكُلِّहरkulliشَىْءٍۢचीज़ केshayinقَدِيرٌۭख़ूब क़ुदरत रखने वाला हैqadīrun١
सब प्रशंसा अल्लाह के लिए है, जो आकाशों तथा धरती का पैदा करने वाला है, (और) दो-दो, तीन-तीन, चार-चार परों वाले फ़रिश्तों को संदेशवाहक बनाने वाला1 है। वह संरचना में जैसी चाहता है अभिवृद्धि करता है। निःसंदेह अल्लाह हर चीज़ का सामर्थ्य रखता है।
३५:२
مَّاजोmāيَفْتَحِखोल देyaftaḥiٱللَّهُअल्लाहl-lahuلِلنَّاسِलोगों के लिएlilnnāsiمِنofminرَّحْمَةٍۢकोई रहमतraḥmatinفَلَاतो नहींfalāمُمْسِكَकोई बन्द करने वालाmum'sikaلَهَا ۖउसेlahāوَمَاऔर जोwamāيُمْسِكْवो बन्द कर देyum'sikفَلَاतो नहींfalāمُرْسِلَकोई भेजने वालाmur'silaلَهُۥउसेlahuمِنۢthereafterminبَعْدِهِۦ ۚबाद उसकेbaʿdihiوَهُوَऔर वोwahuwaٱلْعَزِيزُबहुत ज़बरदस्त हैl-ʿazīzuٱلْحَكِيمُख़ूब हिकमत वाला हैl-ḥakīmu٢
अल्लाह लोगों के लिए जो दया1 खोल दे, उसे कोई रोकने वाला नहीं। तथा जिसे रोक ले, तो उसके बाद, उसे कोई भेजने (खोलने) वाला नहीं। तथा वही सब पर प्रभुत्ववशाली, पूर्ण हिकमत वाला है।
३५:३
يَـٰٓأَيُّهَاOyāayyuhāٱلنَّاسُऐ लोगोl-nāsuٱذْكُرُوا۟याद करोudh'kurūنِعْمَتَनेअमत कोniʿ'mataٱللَّهِअल्लाह कीl-lahiعَلَيْكُمْ ۚजो तुम पर हैʿalaykumهَلْक्या हैhalمِنْ(there) anyminخَـٰلِقٍकोई पैदा करने वालाkhāliqinغَيْرُसिवायghayruٱللَّهِअल्लाह केl-lahiيَرْزُقُكُمजो रिज़्क़ देता हो तुम्हेंyarzuqukumمِّنَfromminaٱلسَّمَآءِआसमान सेl-samāiوَٱلْأَرْضِ ۚऔर ज़मीन सेwal-arḍiلَآनहींlāإِلَـٰهَकोई इलाह(बरहक़ )ilāhaإِلَّاमगरillāهُوَ ۖवो हीhuwaفَأَنَّىٰतो कहाँ सेfa-annāتُؤْفَكُونَतुम फेरे जाते होtu'fakūna٣
ऐ लोगो! अपने ऊपर अल्लाह की नेमत को याद करो। क्या अल्लाह के सिवा कोई और उत्पत्तिकर्ता है, जो तुम्हें आकाश तथा धरती से जीविका प्रदान करे? उसके सिवा कोई सत्य पूज्य नहीं। फिर तुम कहाँ बहकाए जाते हो?
३५:४
وَإِنऔर अगरwa-inيُكَذِّبُوكَवो झुठलाते हैं आपकोyukadhibūkaفَقَدْतो तहक़ीक़faqadكُذِّبَتْझुठलाए गएkudhibatرُسُلٌۭकई रसूलrusulunمِّنbefore youminقَبْلِكَ ۚआपसे पहलेqablikaوَإِلَىAnd towa-ilāٱللَّهِऔर तरफ़ अल्लाह ही केl-lahiتُرْجَعُलौटाए जाते हैंtur'jaʿuٱلْأُمُورُसब कामl-umūru٤
और यदि वे आपको झुठलाते हैं, तो निश्चय ही आपसे पहले भी रसूलों को झुठलाया जा चुका है। और सभी मामले अल्लाह ही की ओर लौटाए जाते हैं।1
३५:५
يَـٰٓأَيُّهَاOyāayyuhāٱلنَّاسُऐ लोगोl-nāsuإِنَّबेशकinnaوَعْدَवादाwaʿdaٱللَّهِअल्लाह काl-lahiحَقٌّۭ ۖसच्चा हैḥaqqunفَلَاतो नाfalāتَغُرَّنَّكُمُहरगिज़ धोके में डाले तुम्हेंtaghurrannakumuٱلْحَيَوٰةُज़िन्दगीl-ḥayatuٱلدُّنْيَا ۖदुनिया कीl-dun'yāوَلَاऔर नाwalāيَغُرَّنَّكُمहरगिज़ धोके में डाले तुम्हेंyaghurrannakumبِٱللَّهِअल्लाह के बारे मेंbil-lahiٱلْغَرُورُबड़ा धोकेबाज़l-gharūru٥
ऐ लोगो! निश्चय ही अल्लाह का वादा सच्चा है। अतः सांसारिक जीवन तुम्हें धोखे में न डाले और न वह धोखेबाज़ (शैतान) तुम्हें अल्लाह के विषय में धोखा देने पाए।
३५:६
إِنَّबिलाशुबहinnaٱلشَّيْطَـٰنَशैतानl-shayṭānaلَكُمْतुम्हाराlakumعَدُوٌّۭदुश्मन हैʿaduwwunفَٱتَّخِذُوهُतो बनाओ उसेfa-ittakhidhūhuعَدُوًّا ۚदुश्मनʿaduwwanإِنَّمَاबेशकinnamāيَدْعُوا۟वो बुलाता हैyadʿūحِزْبَهُۥअपने गिरोह कोḥiz'bahuلِيَكُونُوا۟ताकि वो हो जाऐंliyakūnūمِنْamongminأَصْحَـٰبِसाथियों में सेaṣḥābiٱلسَّعِيرِभड़कती आग केl-saʿīri٦
निःसंदेह शैतान तुम्हारा शत्रु है। अतः तुम उसे अपना शत्रु ही समझो। वह तो अपने समूह को केवल इसलिए बुलाता है कि वे नरक वालों में से हो जाएँ।
३५:७
ٱلَّذِينَवो जिन्होंनेalladhīnaكَفَرُوا۟कुफ़्र कियाkafarūلَهُمْउनके लिएlahumعَذَابٌۭअज़ाब हैʿadhābunشَدِيدٌۭ ۖसख़्तshadīdunوَٱلَّذِينَऔर वो जोwa-alladhīnaءَامَنُوا۟ईमान लाएāmanūوَعَمِلُوا۟और उन्होंने अमल किएwaʿamilūٱلصَّـٰلِحَـٰتِनेकl-ṣāliḥātiلَهُمउनके लिएlahumمَّغْفِرَةٌۭबख़्शिश हैmaghfiratunوَأَجْرٌۭऔर अजर हैwa-ajrunكَبِيرٌबहुत बड़ाkabīrun٧
जिन लोगों ने कुफ़्र किया, उनके लिए कठोर यातना है, तथा जो लोग ईमान लाए और सत्कर्म किए, उनके लिए क्षमा तथा बड़ा प्रतिफल है।
३५:८
أَفَمَنक्या भला वो जोafamanزُيِّنَमुज़य्यन कर दिया गयाzuyyinaلَهُۥउसके लिएlahuسُوٓءُबुराsūuعَمَلِهِۦअमल उसकाʿamalihiفَرَءَاهُफिर वो देखे उसेfaraāhuحَسَنًۭا ۖख़ूबसूरतḥasananفَإِنَّतो बेशकfa-innaٱللَّهَअल्लाहl-lahaيُضِلُّवो गुमराह करता हैyuḍilluمَنजिसेmanيَشَآءُवो चाहता हैyashāuوَيَهْدِىऔर वो हिदायत देता हैwayahdīمَنजिसेmanيَشَآءُ ۖवो चाहता हैyashāuفَلَاपस नाfalāتَذْهَبْजाती रहेtadhhabنَفْسُكَआपकी जानnafsukaعَلَيْهِمْउन परʿalayhimحَسَرَٰتٍ ۚहसरतें करकेḥasarātinإِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaعَلِيمٌۢख़ूब जानने वाला हैʿalīmunبِمَاजो कुछbimāيَصْنَعُونَवो करते हैंyaṣnaʿūna٨
तो क्या वह व्यक्ति जिसके लिए उसके कुकर्म को सुंदर बना दिया गया हो, तो वह उसे अच्छा समझता हो, (उसके समान है जो मार्गदर्शन पर है?) निःसंदेह अल्लाह जिसे चाहता है, गुमराह कर देता है और जिसे चाहता है, मार्गदर्शन प्रदान करता है। अतः आप उनपर अफ़सोस के कारण अपने आपको व्यथित न करें। निःसंदेह अल्लाह उसे भली-भाँति जानने वाला है जो कुछ वे कर रहे हैं।
३५:९
وَٱللَّهُऔर अल्लाहwal-lahuٱلَّذِىٓवो है जिसनेalladhīأَرْسَلَभेजाarsalaٱلرِّيَـٰحَहवाओं कोl-riyāḥaفَتُثِيرُतो वो उठाती हैंfatuthīruسَحَابًۭاबादलsaḥābanفَسُقْنَـٰهُफिर चलाते हैं हम उसेfasuq'nāhuإِلَىٰtoilāبَلَدٍۢतरफ़ शहरbaladinمَّيِّتٍۢमुर्दा केmayyitinفَأَحْيَيْنَاफिर ज़िन्दा करते हैं हमfa-aḥyaynāبِهِसाथ उसकेbihiٱلْأَرْضَज़मीन कोl-arḍaبَعْدَबादbaʿdaمَوْتِهَا ۚउसकी मौत केmawtihāكَذَٰلِكَइसी तरह होगाkadhālikaٱلنُّشُورُउठाया जानाl-nushūru٩
तथा अल्लाह ही है जो हवाओं को भेजता है, तो वे बादल उठाती हैं। फिर हम उसे मृत नगर की ओर हाँक ले जाते हैं। फिर हम उसके द्वारा धरती को उसके मृत हो जाने के बाद जीवित कर देते हैं। इसी प्रकार (क़ियामत के दिन) जीवित होकर उठना1 है।
३५:१०
مَنजो कोईmanكَانَहैkānaيُرِيدُचाहताyurīduٱلْعِزَّةَइज़्ज़तl-ʿizataفَلِلَّهِतो अल्लाह ही के लिए हैfalillahiٱلْعِزَّةُइज़्ज़तl-ʿizatuجَمِيعًا ۚसारी की सारीjamīʿanإِلَيْهِतरफ़ उसी केilayhiيَصْعَدُचढ़ते हैंyaṣʿaduٱلْكَلِمُकलमातl-kalimuٱلطَّيِّبُपाकीज़ाl-ṭayibuوَٱلْعَمَلُऔर अमलwal-ʿamaluٱلصَّـٰلِحُसालेहl-ṣāliḥuيَرْفَعُهُۥ ۚबुलन्द करता है उसेyarfaʿuhuوَٱلَّذِينَऔर वो जोwa-alladhīnaيَمْكُرُونَमकर करते हैंyamkurūnaٱلسَّيِّـَٔاتِबुरेl-sayiātiلَهُمْउनके लिएlahumعَذَابٌۭअज़ाब हैʿadhābunشَدِيدٌۭ ۖसख़्तshadīdunوَمَكْرُऔर मकरwamakruأُو۟لَـٰٓئِكَउन लोगों काulāikaهُوَवोhuwaيَبُورُवो तबाह हो जाएगाyabūru١٠
जो व्यक्ति सम्मान (इज़्ज़त) चाहता है, तो सब सम्मान अल्लाह ही के लिए है। पवित्र वाक्य1 उसी की ओर चढ़ते हैं और सत्कर्म उन्हें ऊपर उठाता2 है। तथा जो लोग बुरी चालें चलते हैं, उनके लिए कठोर यातना है और उनकी चाल ही मटियामेट होकर रहेगी।
३५:११
وَٱللَّهُऔर अल्लाह नेwal-lahuخَلَقَكُمपैदा किया तुम्हेंkhalaqakumمِّنfromminتُرَابٍۢमिट्टी सेturābinثُمَّफिरthummaمِنfromminنُّطْفَةٍۢनुत्फ़े सेnuṭ'fatinثُمَّफिरthummaجَعَلَكُمْबनाया तुम्हेंjaʿalakumأَزْوَٰجًۭا ۚजोड़ेazwājanوَمَاऔर नहींwamāتَحْمِلُउठातीtaḥmiluمِنْanyminأُنثَىٰकोई मादाunthāوَلَاऔर नहींwalāتَضَعُवो जन्म देती हैtaḍaʿuإِلَّاमगरillāبِعِلْمِهِۦ ۚसाथ उसके इल्म केbiʿil'mihiوَمَاऔर नहींwamāيُعَمَّرُउमर दिया जाताyuʿammaruمِنanyminمُّعَمَّرٍۢकोई उमर दिया हुआmuʿammarinوَلَاऔर नाwalāيُنقَصُकमी की जातीyunqaṣuمِنْfromminعُمُرِهِۦٓउसकी उमर में से कुछʿumurihiإِلَّاमगरillāفِى(is) infīكِتَـٰبٍ ۚएक किताब में हैkitābinإِنَّबेशकinnaذَٰلِكَयेdhālikaعَلَىforʿalāٱللَّهِअल्लाह परl-lahiيَسِيرٌۭबहुत आसान हैyasīrun١١
अल्लाह ही ने तुम्हें मिट्टी से, फिर वीर्य से पैदा किया, फिर तुम्हें जोड़े-जोड़े बनाया। जो भी मादा गर्भ धारण करती है और बच्चा जनती है, तो अल्लाह को उसका ज्ञान होता है। तथा किसी आयु वाले की आयु बढ़ाई जाती है या उसकी आयु कम की जाती है, तो यह सब कुछ एक किताब में (लिखा हुआ) है।1 निःसंदेह यह सब अल्लाह पर अति सरल है।
३५:१२
وَمَاऔर नहींwamāيَسْتَوِىबराबर हो सकतेyastawīٱلْبَحْرَانِदो समुन्दरl-baḥrāniهَـٰذَاयेhādhāعَذْبٌۭमीठा हैʿadhbunفُرَاتٌۭप्यास बुझाने वालाfurātunسَآئِغٌۭख़ुशगवार हैsāighunشَرَابُهُۥपानी उसकाsharābuhuوَهَـٰذَاऔर येwahādhāمِلْحٌखारी हैmil'ḥunأُجَاجٌۭ ۖनिहायत तल्ख़ujājunوَمِنAnd fromwaminكُلٍّۢऔर हर एक सेkullinتَأْكُلُونَतुम खाते होtakulūnaلَحْمًۭاगोश्तlaḥmanطَرِيًّۭاतरो ताज़ाṭariyyanوَتَسْتَخْرِجُونَऔर तुम निकाल लेते होwatastakhrijūnaحِلْيَةًۭज़ेवरḥil'yatanتَلْبَسُونَهَا ۖतुम पहनते हो उसेtalbasūnahāوَتَرَىऔर आप देखते हैंwatarāٱلْفُلْكَकश्तियों कोl-ful'kaفِيهِउसमेंfīhiمَوَاخِرَफाड़ने वाली हैंmawākhiraلِتَبْتَغُوا۟ताकि तुम तलाश करोlitabtaghūمِنofminفَضْلِهِۦउसके फ़ज़ल सेfaḍlihiوَلَعَلَّكُمْऔर ताकि तुमwalaʿallakumتَشْكُرُونَतुम शुक्र अदा करोtashkurūna١٢
तथा दो सागर बारबर नहीं हैं। यह (एक) मीठा, प्यास बुझाने वाला, पीने में रुचिकर है, और यह (दूसरा) खारा-कड़वा है। तथा प्रत्येक में से तुम ताज़ा माँस खाते हो तथा आभूषण निकालते हो, जिसे तुम पहनते हो। और तुम उसमें नावों को देखते हो कि पानी को चीरती हुई चलती हैं, ताकि तुम अल्लाह का अनुग्रह तलाश करो और ताकि तुम कृतज्ञ बनो।
३५:१३
يُولِجُवो दाख़िल करता हैyūlijuٱلَّيْلَरात कोal-laylaفِىin (to)fīٱلنَّهَارِदिन मेंl-nahāriوَيُولِجُऔर वो दाख़िल करता हैwayūlijuٱلنَّهَارَदिन कोl-nahāraفِىin (to)fīٱلَّيْلِरात मेंal-layliوَسَخَّرَऔर उसने मुसख़्खर कियाwasakharaٱلشَّمْسَसूरजl-shamsaوَٱلْقَمَرَऔर चाँद कोwal-qamaraكُلٌّۭहर एकkullunيَجْرِىचल रहा हैyajrīلِأَجَلٍۢएक वक़्त तकli-ajalinمُّسَمًّۭى ۚजो मुक़र्रर हैmusammanذَٰلِكُمُये हैdhālikumuٱللَّهُअल्लाहl-lahuرَبُّكُمْरब तुम्हाराrabbukumلَهُउसी के लिए हैlahuٱلْمُلْكُ ۚबादशाहतl-mul'kuوَٱلَّذِينَऔर वो जिन्हेंwa-alladhīnaتَدْعُونَतुम पुकारते होtadʿūnaمِنbesides Himminدُونِهِۦउस के सिवाdūnihiمَاनहींmāيَمْلِكُونَवो मालिक हो सकतेyamlikūnaمِنevenminقِطْمِيرٍखजूर की गुठली के छिल्के के भीqiṭ'mīrin١٣
वह रात को दिन में दाखिल करता है, तथा दिन को रात में दाखिल करता है, तथा सूर्य एवं चाँद को काम में लगा रखा है। उनमें से प्रत्येक एक निश्चित समय तक चल रहा है।वही अल्लाह तुम्हारा पालनहार है। उसी का राज्य है। तथा जिन्हें तुम उसके सिवा पुकारते हो, वे खजूर की गुठली के छिलके के भी मालिक नहीं हैं।
३५:१४
إِنअगरinتَدْعُوهُمْतुम पुकारो उन्हेंtadʿūhumلَاnotlāيَسْمَعُوا۟नहीं वो सुनेंगेyasmaʿūدُعَآءَكُمْपुकार तुम्हारीduʿāakumوَلَوْऔर अगरwalawسَمِعُوا۟वो सुने लेंsamiʿūمَاनहींmāٱسْتَجَابُوا۟वो जवाब देंगेis'tajābūلَكُمْ ۖतुम्हेंlakumوَيَوْمَऔर दिनwayawmaٱلْقِيَـٰمَةِक़यामत केl-qiyāmatiيَكْفُرُونَवो इन्कार कर देंगेyakfurūnaبِشِرْكِكُمْ ۚतुम्हारे शिर्क काbishir'kikumوَلَاऔर नहींwalāيُنَبِّئُكَख़बर दे सकता आपकोyunabbi-ukaمِثْلُमानिन्दmith'luخَبِيرٍۢख़ूब ख़बर रखने वाले केkhabīrin١٤
यदि तुम उन्हें पुकारो, तो वे तुम्हारी पुकार नहीं सुन सकते। और यदि सुन भी लें, तो तुम्हें उत्तर नहीं दे सकते। और वे क़ियामत के दिन तुम्हारे शिर्क का इनकार कर देंगे। और (ऐ रसूल!) आपको एक सर्वज्ञाता (अल्लाह) की तरह कोई सूचना नहीं देगा।1
३५:१५
۞ يَـٰٓأَيُّهَاऐyāayyuhāٱلنَّاسُलोगोl-nāsuأَنتُمُतुमantumuٱلْفُقَرَآءُमोहताज होl-fuqarāuإِلَىतरफ़ilāٱللَّهِ ۖअल्लाह केl-lahiوَٱللَّهُऔर अल्लाहwal-lahuهُوَवो ही हैhuwaٱلْغَنِىُّबहुत बेनियाज़l-ghaniyuٱلْحَمِيدُख़ूब तारीफ़ वालाl-ḥamīdu١٥
ऐ लोगो! तुम सब अल्लाह के मुहताज हो और अल्लाह बेनियाज़, प्रशंसित है।
३५:१६
إِنअगरinيَشَأْवो चाहेyashaيُذْهِبْكُمْवो ले जाए तुम्हेंyudh'hib'kumوَيَأْتِऔर वो ले आएwayatiبِخَلْقٍۢएक मख़लूक़bikhalqinجَدِيدٍۢनईjadīdin١٦
यदि वह चाहे, तो तुम्हें ले जाए और (तुम्हारी जगह) एक नई मख़लूक़1 ले आए।
३५:१७
وَمَاऔर नहींwamāذَٰلِكَयेdhālikaعَلَى(is) onʿalāٱللَّهِअल्लाह परl-lahiبِعَزِيزٍۢकुछ मुश्किलbiʿazīzin١٧
और यह अल्लाह के लिए कुछ भी कठिन नहीं।
३५:१८
وَلَاऔर नाwalāتَزِرُबोझ उठाएगीtaziruوَازِرَةٌۭकोई बोझ उठाने वालीwāziratunوِزْرَबोझwiz'raأُخْرَىٰ ۚदूसरी काukh'rāوَإِنऔर अगरwa-inتَدْعُपुकारेगीtadʿuمُثْقَلَةٌकोई बोझ से लदी हुईmuth'qalatunإِلَىٰtoilāحِمْلِهَاतरफ़ अपने बोझ केḥim'lihāلَاnotlāيُحْمَلْना उठाया जाएगाyuḥ'malمِنْهُउससेmin'huشَىْءٌۭकुछ भीshayonوَلَوْऔर अगरचेwalawكَانَहोkānaذَاnear of kindhāقُرْبَىٰٓ ۗक़राबत दारqur'bāإِنَّمَاबेशकinnamāتُنذِرُआप तो डरा सकते हैंtundhiruٱلَّذِينَउन्हें जोalladhīnaيَخْشَوْنَडरते हैंyakhshawnaرَبَّهُمअपने रब सेrabbahumبِٱلْغَيْبِग़ायबाना तौर परbil-ghaybiوَأَقَامُوا۟और वो क़ायम करते हैंwa-aqāmūٱلصَّلَوٰةَ ۚनमाज़l-ṣalataوَمَنऔर जिसनेwamanتَزَكَّىٰपाकीज़गी इख़्तियार कीtazakkāفَإِنَّمَاतो बेशकfa-innamāيَتَزَكَّىٰवो पाकीज़गी इख़्तियार करता हैyatazakkāلِنَفْسِهِۦ ۚअपने नफ़्स के लिएlinafsihiوَإِلَىAnd towa-ilāٱللَّهِऔर तरफ़ अल्लाह ही केl-lahiٱلْمَصِيرُलौटना हैl-maṣīru١٨
और कोई बोझ उठाने वाला दूसरे का बोझ1 नहीं उठाएगा। और अगर कोई बोझ से दबा हुआ व्यक्ति (किसी को) बोझ उठाने के लिए पुकारेगा, तो उसका तनिक भी बोझ नहीं उठाया जाएगा, यद्यपि वह निकट का संबंधी ही क्यों न हो। आप तो केवल उन्हीं लोगों को सचेत करते हैं, जो अपने पालनहार से बिन देखे डरते हैं और नमाज़ क़ायम करते हैं। तथा जो पवित्र हुआ, वह अपने ही लाभ के लिए पवित्र होता है। और (सबको) अल्लाह ही की ओर लौटकर जाना है।
३५:१९
وَمَاऔर नहींwamāيَسْتَوِىबराबर हो सकताyastawīٱلْأَعْمَىٰअँधाl-aʿmāوَٱلْبَصِيرُऔर देखने वालाwal-baṣīru١٩
और अंधा तथा देखने वाला समान नहीं हो सकते।
३५:२०
وَلَاऔर नाwalāٱلظُّلُمَـٰتُअँधेरेl-ẓulumātuوَلَاऔर नाwalāٱلنُّورُनूरl-nūru٢٠
और न अंधकार तथा प्रकाश।
३५:२१
وَلَاऔर नाwalāٱلظِّلُّसायाl-ẓiluوَلَاऔर नाwalāٱلْحَرُورُधूपl-ḥarūru٢١
और न छाया तथा गर्म हवा।
३५:२२
وَمَاऔर नहींwamāيَسْتَوِىबराबर हो सकतेyastawīٱلْأَحْيَآءُज़िन्दाl-aḥyāuوَلَاऔर नाwalāٱلْأَمْوَٰتُ ۚमुर्देl-amwātuإِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaيُسْمِعُवो सुनाता हैyus'miʿuمَنजिसेmanيَشَآءُ ۖवो चाहता हैyashāuوَمَآऔर नहींwamāأَنتَआपantaبِمُسْمِعٍۢसुनाने वालेbimus'miʿinمَّنउन्हें जोmanفِى(are) infīٱلْقُبُورِक़ब्रों में हैंl-qubūri٢٢
तथा जीवित एवं मृत समान नहीं हो सकते। निःसंदेह अल्लाह जिसे चाहता है, सुना देता है और आप उन्हें नहीं सुना सकते, जो क़ब्रों में हैं।
३५:२३
إِنْनहीं हैंinأَنتَआपantaإِلَّاमगरillāنَذِيرٌडराने वालेnadhīrun٢٣
आप तो मात्र एक डराने वाले हैं।
३५:२४
إِنَّآबेशक हमinnāأَرْسَلْنَـٰكَभेजा हमने आपकोarsalnākaبِٱلْحَقِّसाथ हक़ केbil-ḥaqiبَشِيرًۭاख़ुशख़बरी देने वालाbashīranوَنَذِيرًۭا ۚऔर डराने वाला(बना कर)wanadhīranوَإِنऔर नहींwa-inمِّنْ(was) anyminأُمَّةٍकोई भी उम्मतummatinإِلَّاमगरillāخَلَاगुज़रा हैkhalāفِيهَاउसमेंfīhāنَذِيرٌۭएक डराने वालाnadhīrun٢٤
निःसंदेह हमने आपको सत्य के साथ शुभ सूचना देने वाला तथा डराने वाला बनाकर भेजा है। और कोई समुदाय ऐसा नहीं, जिसमें कोई डराने वाला न आया हो।
३५:२५
وَإِنऔर अगरwa-inيُكَذِّبُوكَवो झुठलाते हैं आपकोyukadhibūkaفَقَدْतो तहक़ीक़faqadكَذَّبَझुठलायाkadhabaٱلَّذِينَउन लोगों ने जोalladhīnaمِن(were) before themminقَبْلِهِمْउनसे पहले थेqablihimجَآءَتْهُمْआए उनके पासjāathumرُسُلُهُمरसूल उनकेrusuluhumبِٱلْبَيِّنَـٰتِसाथ वाज़ेह निशानियों केbil-bayinātiوَبِٱلزُّبُرِऔर साथ सहीफ़ों केwabil-zuburiوَبِٱلْكِتَـٰبِऔर साथ किताबेwabil-kitābiٱلْمُنِيرِरौशन केl-munīri٢٥
और अगर ये लोग आपको झुठलाते हैं, तो इनसे पूर्व के लोगों ने भी (रसूलों को) झुठलाया है, जिनके पास हमारे रसूल खुले प्रमाण, ग्रंथ और ज्योतिमान करने वाली पुस्तक लेकर आए।
३५:२६
ثُمَّफिरthummaأَخَذْتُमैं ने पकड़ लियाakhadhtuٱلَّذِينَउन्हें जिन्होंनेalladhīnaكَفَرُوا۟ ۖकुफ़्र कियाkafarūفَكَيْفَतो किस तरहfakayfaكَانَहुईkānaنَكِيرِसज़ा मेरीnakīri٢٦
फिर मैंने उन लोगों को पकड़ लिया, जिन्होंने इनकार किया। तो मेरी पकड़ कैसी रही?
३५:२७
أَلَمْक्या नहींalamتَرَआपने देखाtaraأَنَّबेशकannaٱللَّهَअल्लाह नेl-lahaأَنزَلَउताराanzalaمِنَfromminaٱلسَّمَآءِआसमान सेl-samāiمَآءًۭपानीmāanفَأَخْرَجْنَاफिर निकाला हमनेfa-akhrajnāبِهِۦसाथ उसकेbihiثَمَرَٰتٍۢफलthamarātinمُّخْتَلِفًاमुख़्तलिफ़ हैंmukh'talifanأَلْوَٰنُهَا ۚरंग उनकेalwānuhāوَمِنَAnd inwaminaٱلْجِبَالِऔर पहाड़ों में सेl-jibāliجُدَدٌۢटुकड़े हैंjudadunبِيضٌۭकुछ सफ़ेदbīḍunوَحُمْرٌۭऔर कुछ सुर्ख़waḥum'runمُّخْتَلِفٌमुख़्तलिफ़ हैंmukh'talifunأَلْوَٰنُهَاरंग उनकेalwānuhāوَغَرَابِيبُऔर कुछ कालेwagharābībuسُودٌۭसयाहsūdun٢٧
क्या आपने नहीं देखा कि अल्लाह ने आकाश से पानी उतारा, फिर हमने उसके द्वारा विभिन्न रंगों के बहुत-से फल निकाल दिए। तथा पर्वतों में विभिन्न रंगों की सफेद और लाल धारियाँ (और टुकड़े) हैं, तथा कुछ गहरी काली धारियाँ हैं।
३५:२८
وَمِنَAnd amongwaminaٱلنَّاسِऔर इन्सानों में सेl-nāsiوَٱلدَّوَآبِّऔर जानवरोंwal-dawābiوَٱلْأَنْعَـٰمِऔर मवेशियों में सेwal-anʿāmiمُخْتَلِفٌमुख़्तलिफ़ हैंmukh'talifunأَلْوَٰنُهُۥरंग उनकेalwānuhuكَذَٰلِكَ ۗइसी तरहkadhālikaإِنَّمَاबेशकinnamāيَخْشَىडरते हैंyakhshāٱللَّهَअल्लाह सेl-lahaمِنْamongminعِبَادِهِउसके बन्दों में सेʿibādihiٱلْعُلَمَـٰٓؤُا۟ ۗउलेमा हीl-ʿulamāuإِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaعَزِيزٌबहुत ज़बरदस्त हैʿazīzunغَفُورٌबहुत बख़श्ने वाला हैghafūrun٢٨
तथा इसी प्रकार मनुष्यों, जानवरों और चौपायों में से भी ऐसे हैं जिनके रंग विभिन्न हैं। वास्तविकता यह है कि अल्लाह से उसके वही बंदे डरते हैं, जो ज्ञानी1 हैं। निःसंदेह अल्लाह अति प्रभुत्वशाली, बेहद क्षमाशील है।
३५:२९
إِنَّबेशकinnaٱلَّذِينَवो जोalladhīnaيَتْلُونَपढ़ते हैंyatlūnaكِتَـٰبَकिताबkitābaٱللَّهِअल्लाह कीl-lahiوَأَقَامُوا۟और वो क़ायम करते हैंwa-aqāmūٱلصَّلَوٰةَनमाज़l-ṣalataوَأَنفَقُوا۟और वो ख़र्च करते हैंwa-anfaqūمِمَّاउसमें से जोmimmāرَزَقْنَـٰهُمْरिज़्क़ दिया हमने उन्हेंrazaqnāhumسِرًّۭاपोशीदाsirranوَعَلَانِيَةًۭऔर अलानियाwaʿalāniyatanيَرْجُونَवो उम्मीद रखते हैंyarjūnaتِجَـٰرَةًۭऐसी तिजारत कीtijāratanلَّنहरगिज़ नाlanتَبُورَवो तबाह होगीtabūra٢٩
निःसंदेह जो लोग अल्लाह की पुस्तक (क़ुरआन) पढ़ते हैं, और नमाज़ क़ायम करते हैं और जो कुछ हमने उन्हें दिया है, उसमें से छिपे और खुले खर्च करते हैं, वे ऐसे व्यापार की आशा रखते हैं, जिसमें कभी घाटा नहीं होगा।
३५:३०
لِيُوَفِّيَهُمْताकि वो पूरे-पूरे दे उन्हेंliyuwaffiyahumأُجُورَهُمْअजर उनकेujūrahumوَيَزِيدَهُمऔर ज़्यादा दे उन्हेंwayazīdahumمِّنofminفَضْلِهِۦٓ ۚअपने फ़ज़ल सेfaḍlihiإِنَّهُۥबेशक वोinnahuغَفُورٌۭबहुत बख़्शने वाला हैghafūrunشَكُورٌۭनिहायत क़द्रदान हैshakūrun٣٠
ताकि अल्लाह उन्हें उनका पूरा-पूरा बदला दे और उन्हें अपनी कृपा से और अधिक प्रदान करे। निःसंदेह वह बहुत क्षमा करने वाला, अत्यंत गुणग्राही है।
३५:३१
وَٱلَّذِىٓऔर जोwa-alladhīأَوْحَيْنَآवही की हमनेawḥaynāإِلَيْكَआपकी तरफ़ilaykaمِنَofminaٱلْكِتَـٰبِकिताब में सेl-kitābiهُوَवो हीhuwaٱلْحَقُّहक़ हैl-ḥaquمُصَدِّقًۭاतस्दीक़ करने वालीmuṣaddiqanلِّمَاउसकी जोlimāبَيْنَbefore itbaynaيَدَيْهِ ۗउससे पहले हैyadayhiإِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaبِعِبَادِهِۦअपने बन्दों के बारे मेंbiʿibādihiلَخَبِيرٌۢअलबत्ता पूरी तरह बाख़बर हैlakhabīrunبَصِيرٌۭख़ूब देखने वाला हैbaṣīrun٣١
और हमने आपकी ओर जिस किताब की वह़्य (प्रकाशना) की है, वही सर्वथा सच है और अपने से पहले की पुस्तकों की पुष्टि करने वाली है। निःसंदेह अल्लाह अपने बंदों की पूरी खबर रखने वाला, सब कुछ देखने वाला है।1
३५:३२
ثُمَّफिरthummaأَوْرَثْنَاवारिस बनाया हम नेawrathnāٱلْكِتَـٰبَकिताब काl-kitābaٱلَّذِينَउनको जिन्हेंalladhīnaٱصْطَفَيْنَاचुन लिया हम नेiṣ'ṭafaynāمِنْofminعِبَادِنَا ۖअपने बन्दों में सेʿibādināفَمِنْهُمْतो उनमें से कोईfamin'humظَالِمٌۭज़ुल्म करने वाला हैẓālimunلِّنَفْسِهِۦअपनी जान परlinafsihiوَمِنْهُمऔर उनमें से कोईwamin'humمُّقْتَصِدٌۭमयाना रू हैmuq'taṣidunوَمِنْهُمْऔर उनमें से कोईwamin'humسَابِقٌۢसबक़त ले जाने वाला हैsābiqunبِٱلْخَيْرَٰتِनेकियों मेंbil-khayrātiبِإِذْنِby permissionbi-idh'niٱللَّهِ ۚअल्लाह के इज़्नl-lahiذَٰلِكَयही हैdhālikaهُوَवोhuwaٱلْفَضْلُफ़ज़लl-faḍluٱلْكَبِيرُबहुत बड़ाl-kabīru٣٢
फिर हमने इस पुस्तक का उत्तराधिकारी उन लोगों को बनाया, जिन्हें हमने अपने बंदों1 में से चुन लिया। तो उनमें से कुछ लोग अपने ऊपर अत्याचार करने वाले हैं, और उनमें से कुछ लोग मध्यमार्गी हैं, और उनमें से कुछ लोग अल्लाह की अनुमति से भलाई के कामों में आगे निकल जाने वाले हैं। यही महान अनुग्रह है।
३५:३३
جَنَّـٰتُबाग़ात हैंjannātuعَدْنٍۢहमेशगी केʿadninيَدْخُلُونَهَاवो दाख़िल होंगे उनमेंyadkhulūnahāيُحَلَّوْنَवो पहनाए जाऐंगेyuḥallawnaفِيهَاउनमेंfīhāمِنْwithminأَسَاوِرَकंगनों में सेasāwiraمِنofminذَهَبٍۢसोने केdhahabinوَلُؤْلُؤًۭا ۖऔर मोतीwalu'lu-anوَلِبَاسُهُمْऔर लिबास उनकाwalibāsuhumفِيهَاउनमेंfīhāحَرِيرٌۭरेशम होगाḥarīrun٣٣
सदा रहने के बाग़ हैं, जिनमें वे प्रवेश करेंगे। उनमें वे सोने के कंगन और मोती पहनाए जाएँगे और उनमें उनके वस्त्र रेशम के होंगे।
३५:३४
وَقَالُوا۟और वो कहेंगेwaqālūٱلْحَمْدُसब तारीफ़l-ḥamduلِلَّهِअल्लाह ही के लिए हैlillahiٱلَّذِىٓजोalladhīأَذْهَبَले गयाadhhabaعَنَّاहम सेʿannāٱلْحَزَنَ ۖग़मl-ḥazanaإِنَّबेशकinnaرَبَّنَاरब हमाराrabbanāلَغَفُورٌۭअलबत्ता बख़शने वाला हैlaghafūrunشَكُورٌनिहायत क़द्रदान हैshakūrun٣٤
तथा वे कहेंगे : सब प्रशंसा उस अल्लाह के लिए है, जिसने हमसे ग़म दूर कर दिया। निःसंदेह हमारा पालनहार अत्यंत क्षमाशील, बड़ा गुणग्राही है।
३५:३५
ٱلَّذِىٓवो जिसनेalladhīأَحَلَّنَاला उतारा हमेंaḥallanāدَارَघर मेंdāraٱلْمُقَامَةِदाइमी क़याम केl-muqāmatiمِن(out) ofminفَضْلِهِۦअपने फ़ज़ल सेfaḍlihiلَاNotlāيَمَسُّنَاनहीं पहुँचती हमेंyamassunāفِيهَاइसमेंfīhāنَصَبٌۭकोई मशक़्क़तnaṣabunوَلَاऔर नहींwalāيَمَسُّنَاपहुँचती हमेंyamassunāفِيهَاइसमेंfīhāلُغُوبٌۭकोई थकावटlughūbun٣٥
जिसने हमें अपनी कृपा से स्थायी घर में उतारा। न इसमें हमें कोई कष्ट उठाना पड़ता है और न इसमें हमें कोई थकान पहुँचती है।
३५:३६
وَٱلَّذِينَऔर वो जिन्होंनेwa-alladhīnaكَفَرُوا۟कुफ़्र कियाkafarūلَهُمْउनके लिएlahumنَارُआग हैnāruجَهَنَّمَजहन्नम कीjahannamaلَاNotlāيُقْضَىٰना काम तमाम किया जाएगाyuq'ḍāعَلَيْهِمْउनकाʿalayhimفَيَمُوتُوا۟कि वो मर जाऐंfayamūtūوَلَاऔर नाwalāيُخَفَّفُहल्का किया जाएगाyukhaffafuعَنْهُمउनसेʿanhumمِّنْofminعَذَابِهَا ۚउसके अज़ाब में सेʿadhābihāكَذَٰلِكَइसी तरहkadhālikaنَجْزِىहम बदला देते हैंnajzīكُلَّहरkullaكَفُورٍۢनाशुक्रे कोkafūrin٣٦
और जिन लोगों ने कुफ़्र किया, उनके लिए जहन्नम की आग है। न उनपर (मृत्यु का) फैसला किया जाएगा कि वे मर जाएँ, और न उनसे उसकी यातना ही कुछ हल्की की जाएगी। हम प्रत्येक अकृतज्ञ को इसी तरह बदला दिया करते हैं।
३५:३७
وَهُمْऔर वोwahumيَصْطَرِخُونَवो चिल्लाऐंगेyaṣṭarikhūnaفِيهَاउसमेंfīhāرَبَّنَآऐ हमारे रबrabbanāأَخْرِجْنَاनिकाल हमेंakhrij'nāنَعْمَلْहम अमल करेंnaʿmalصَـٰلِحًاनेकṣāliḥanغَيْرَअलावाghayraٱلَّذِىउसके जोalladhīكُنَّاथे हमkunnāنَعْمَلُ ۚहम अमल करतेnaʿmaluأَوَلَمْक्या भला नहींawalamنُعَمِّرْكُمहमने उमर दी तुम्हेंnuʿammir'kumمَّاकिmāيَتَذَكَّرُनसीहत पकड़ताyatadhakkaruفِيهِउसमेंfīhiمَنजोmanتَذَكَّرَनसीहत पकड़ताtadhakkaraوَجَآءَكُمُऔर आ गया तुम्हारे पासwajāakumuٱلنَّذِيرُ ۖडराने वालाl-nadhīruفَذُوقُوا۟पस चखोfadhūqūفَمَاतो नहींfamāلِلظَّـٰلِمِينَज़ालिमों के लिएlilẓẓālimīnaمِنanyminنَّصِيرٍकोई मददगारnaṣīrin٣٧
और वे उसमें चिल्लाएँगे : ऐ हमारे पालनहार! हमें (जहन्नम से) निकाल ले। हम जो कुछ किया करते थे, उसके अलावा नेकी के काम करेंग। क्या हमने तुम्हें इतनी आयु नहीं दी थी कि उसमें जो शिक्षा ग्रहण करना चाहता, वह शिक्षा ग्रहण कर लेता, हालाँकि तुम्हारे पास डराने वाला (नबी) भी तो आया था? अतः, तुम (यातना) चखो। अत्याचारियों का कोई सहायक नहीं है।
३५:३८
إِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaعَـٰلِمُजानने वाला हैʿālimuغَيْبِग़ैबghaybiٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानोंl-samāwātiوَٱلْأَرْضِ ۚऔर ज़मीन काwal-arḍiإِنَّهُۥबेशक वोinnahuعَلِيمٌۢख़ूब जानने वाला हैʿalīmunبِذَاتِof what (is) in the breastsbidhātiٱلصُّدُورِसीनों वाले(भेद)l-ṣudūri٣٨
निःसंदेह अल्लाह आकाशों और धरती के परोक्ष (गुप्त चीज़ों) को जानने वाला है। निःसंदेह वही सीनों की बातों को भली-भाँति जानता है।
३५:३९
هُوَवो ही हैhuwaٱلَّذِىजिसनेalladhīجَعَلَكُمْबनाया तुम्हेंjaʿalakumخَلَـٰٓئِفَजानशीनkhalāifaفِىinfīٱلْأَرْضِ ۚज़मीन मेंl-arḍiفَمَنपस जिसनेfamanكَفَرَकुफ़्र कियाkafaraفَعَلَيْهِतो उसी पर हैfaʿalayhiكُفْرُهُۥ ۖकुफ़्र उसकाkuf'ruhuوَلَاऔर नहींwalāيَزِيدُज़्यादा करताyazīduٱلْكَـٰفِرِينَकाफ़िरों कोl-kāfirīnaكُفْرُهُمْकुफ़्र उनकाkuf'ruhumعِندَनज़दीकʿindaرَبِّهِمْउनके रब केrabbihimإِلَّاमगरillāمَقْتًۭا ۖनाराज़गी मेंmaqtanوَلَاऔर नहींwalāيَزِيدُज़्यादा करताyazīduٱلْكَـٰفِرِينَकाफ़िरों कोl-kāfirīnaكُفْرُهُمْकुफ़्र उनकाkuf'ruhumإِلَّاमगरillāخَسَارًۭاख़सारे मेंkhasāran٣٩
वही है जिसने तुम्हें धरती पर उत्तराधिकारी बनाया। फिर जिसने कुफ़्र किया, तो उसके कुफ़्र का दुष्परिणाम उसी पर होगा। और काफ़िरों को उनका कुफ़्र उनके पालनहार के यहाँ क्रोध ही में बढ़ाता है। और काफ़िरों को उनका कुफ़्र उनके घाटे ही में वृद्धि करता है।
३५:४०
قُلْकह दीजिएqulأَرَءَيْتُمْक्या देखा तुमनेara-aytumشُرَكَآءَكُمُअपने शरीकों कोshurakāakumuٱلَّذِينَवो जिन्हेंalladhīnaتَدْعُونَतुम पुकारते होtadʿūnaمِنbesidesminدُونِसिवाएdūniٱللَّهِअल्लाह केl-lahiأَرُونِىदिखाओ मुझेarūnīمَاذَاक्या कुछmādhāخَلَقُوا۟उन्होंने पैदा किया हैkhalaqūمِنَfromminaٱلْأَرْضِज़मीन में सेl-arḍiأَمْयाamلَهُمْउनके लिए हैlahumشِرْكٌۭकोई शिर्कतshir'kunفِىinfīٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानों मेंl-samāwātiأَمْयाamءَاتَيْنَـٰهُمْदी हमने उन्हेंātaynāhumكِتَـٰبًۭاकोई किताबkitābanفَهُمْतो वोfahumعَلَىٰ(are) onʿalāبَيِّنَتٍۢएक वाज़ेह दलील पर होंbayyinatinمِّنْهُ ۚउससेmin'huبَلْबल्किbalإِنनहींinيَعِدُवादा करतेyaʿiduٱلظَّـٰلِمُونَज़ालिमl-ẓālimūnaبَعْضُهُمबाज़ उनकेbaʿḍuhumبَعْضًاबाज़ सेbaʿḍanإِلَّاमगरillāغُرُورًاधोके काghurūran٤٠
(ऐ नबी!)1 उनसे कह दें : क्या तुमने अपने उन साझियों को देखा, जिन्हें तुम अल्लाह के सिवा पुकारते हो? मुझे दिखाओ कि उन्होंने धरती का कौन-सा भाग पैदा किया है? या उनकी आकाशों (की रचना) में कुछ साझेदारी है? या हमने उन्हें कोई पुस्तक प्रदान की है कि वे उसके किसी स्पष्ट प्रमाण पर (क़ायम) हैं? बल्कि (वास्तविकता यह है कि) अत्याचारी लोग एक-दूसरे को केवल धोखे का वादा करते हैं।
३५:४१
۞ إِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaيُمْسِكُवो थामे रखता हैyum'sikuٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानोंl-samāwātiوَٱلْأَرْضَऔर ज़मीन कोwal-arḍaأَنकिanتَزُولَا ۚ(ना) वो दोनों टल जाऐंtazūlāوَلَئِنऔर अलबत्ता अगरwala-inزَالَتَآवो दोनों टल जाऐंzālatāإِنْनहींinأَمْسَكَهُمَاउन दोनों को थाम सकेगाamsakahumāمِنْanyminأَحَدٍۢकोई एकaḥadinمِّنۢafter Himminبَعْدِهِۦٓ ۚबाद उसकेbaʿdihiإِنَّهُۥबेशक वोinnahuكَانَहैkānaحَلِيمًاबहुत हिल्म वालाḥalīmanغَفُورًۭاबहुत बख़शने वालाghafūran٤١
निःसंदेह अल्लाह ही आकाशों और धरती को थामे (रोके)1 हुए है कि (कहीं) वे दोनों (अपनी जगह से) हट (टल) न जाएँ। और वास्तव में यदि वे दोनों हट (टल) जाएँ, तो उसके बाद कोई भी उन्हें थाम (रोक) नहीं सकेगा। निःसंदेह वह अत्यंत सहनशील, बहुत क्षमा करने वाला है।
३५:४२
وَأَقْسَمُوا۟और उन्होंने क़समें खाईंwa-aqsamūبِٱللَّهِअल्लाह कीbil-lahiجَهْدَपक्कीjahdaأَيْمَـٰنِهِمْक़समें अपनीaymānihimلَئِنअलबत्ता अगरla-inجَآءَهُمْआया उनके पासjāahumنَذِيرٌۭकोई डराने वालाnadhīrunلَّيَكُونُنَّअलबत्ता वो ज़रूर होंगेlayakūnunnaأَهْدَىٰज़्यादा हिदायत याफ़्ताahdāمِنْthanminإِحْدَىकिसी एक सेiḥ'dāٱلْأُمَمِ ۖउम्मतों मेंl-umamiفَلَمَّاफिर जबfalammāجَآءَهُمْआ गया उनके पासjāahumنَذِيرٌۭकोई डराने वालाnadhīrunمَّاनाmāزَادَهُمْउसने ज़्यादा किया उनकोzādahumإِلَّاमगरillāنُفُورًاनफ़रत मेंnufūran٤٢
और उन (काफ़िरों) ने अल्लाह की पक्की क़समें खाई थीं कि यदि उनके पास कोई डराने वाला (नबी) आया, तो वे अवश्य किसी भी अन्य समुदाय से अधिक सीधे रास्ते पर चलने वाले हो जाएँगे। फिर जब उनके पास एक डराने वाला1 आ गया, तो इससे उनके (सत्य से) दूर भागने ही में वृद्धि हुई।
३५:४३
ٱسْتِكْبَارًۭاतकब्बुर की वजह सेis'tik'bāranفِىinfīٱلْأَرْضِज़मीन मेंl-arḍiوَمَكْرَऔर चालwamakraٱلسَّيِّئِ ۚबुरी (की वजह से)l-sayi-iوَلَاऔर नहींwalāيَحِيقُघेरतीyaḥīquٱلْمَكْرُचालl-makruٱلسَّيِّئُबुरीl-sayi-uإِلَّاमगरillāبِأَهْلِهِۦ ۚउसके चलने वाले कोbi-ahlihiفَهَلْतो नहीfahalيَنظُرُونَवो इन्तिज़ार करतेyanẓurūnaإِلَّاमगरillāسُنَّتَतरीक़े काsunnataٱلْأَوَّلِينَ ۚपहलों काl-awalīnaفَلَنतो हरगिज़ नाfalanتَجِدَआप पाऐंगेtajidaلِسُنَّتِतरीक़े कोlisunnatiٱللَّهِअल्लाह केl-lahiتَبْدِيلًۭا ۖबदलने वालाtabdīlanوَلَنऔर हरगिज़ नाwalanتَجِدَआप पाऐंगेtajidaلِسُنَّتِतरीक़े कोlisunnatiٱللَّهِअल्लाह केl-lahiتَحْوِيلًاफिरने वालाtaḥwīlan٤٣
धरती में अभिमान करने और बुरी चाल के कारण। और बुरी चाल उसके चलने वाले ही को घेरती है। तो क्या वे पहले लोगों (के बारे में अल्लाह) की रीति1 की प्रतीक्षा कर रहे हैं? तो आप अल्लाह की रीति में हरगिज़ कोई बदलाव नहीं पाएँगे, तथा आप अल्लाह की रीति में कभी कोई परिवर्तन2 नहीं पाएँगे।
३५:४४
أَوَلَمْक्या भला नहींawalamيَسِيرُوا۟वो चलते फिरतेyasīrūفِىinfīٱلْأَرْضِज़मीन मेंl-arḍiفَيَنظُرُوا۟फिर वो देखतेfayanẓurūكَيْفَकिस तरहkayfaكَانَहुआkānaعَـٰقِبَةُअंजामʿāqibatuٱلَّذِينَउनका जोalladhīnaمِن(were) before themminقَبْلِهِمْउनसे पहले थेqablihimوَكَانُوٓا۟और थे वोwakānūأَشَدَّज़्यादा सख़्तashaddaمِنْهُمْउनसेmin'humقُوَّةًۭ ۚक़ुव्वत मेंquwwatanوَمَاऔर नहींwamāكَانَहैkānaٱللَّهُअल्लाहl-lahuلِيُعْجِزَهُۥकि आजिज़ कर सके उसेliyuʿ'jizahuمِنanyminشَىْءٍۢकोई चीज़shayinفِىinfīٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानों मेंl-samāwātiوَلَاऔर नाwalāفِىinfīٱلْأَرْضِ ۚज़मीन मेंl-arḍiإِنَّهُۥबेशक वोinnahuكَانَहैkānaعَلِيمًۭاख़ूब जानने वालाʿalīmanقَدِيرًۭاबहुत क़ुदरत वालाqadīran٤٤
और क्या वे धरती में नहीं चले-फिरे कि देखते कि उन लोगों का परिणाम कैसा रहा, जो इनसे पहले थे, हालाँकि वे शक्ति में इनसे बढ़े हुए थे? तथा अल्लाह ऐसा नहीं है कि आकाशों और धरती में कोई चीज़ उसे विवश कर सके। निःसंदेह वह सब कुछ जानने वाला, हर चीज़ पर सर्वशक्तिमान है।
३५:४५
وَلَوْऔर अगरwalawيُؤَاخِذُपकड़ लेताyuākhidhuٱللَّهُअल्लाहl-lahuٱلنَّاسَलोगों कोl-nāsaبِمَاबवजह उसके जोbimāكَسَبُوا۟उन्होंने कमाई कीkasabūمَاनाmāتَرَكَवो छोड़ताtarakaعَلَىٰonʿalāظَهْرِهَاइस (ज़मीन )की पुश्त परẓahrihāمِنanyminدَآبَّةٍۢकोई जानदारdābbatinوَلَـٰكِنऔर लेकिनwalākinيُؤَخِّرُهُمْवो मोहलत देता है उन्हेंyu-akhiruhumإِلَىٰٓtillilāأَجَلٍۢएक वक़्त तकajalinمُّسَمًّۭى ۖमुक़र्ररmusammanفَإِذَاफिर जबfa-idhāجَآءَआ जाएगाjāaأَجَلُهُمْवक़्त उनकाajaluhumفَإِنَّतो बेशकfa-innaٱللَّهَअल्लाहl-lahaكَانَहैkānaبِعِبَادِهِۦअपने बन्दों कोbiʿibādihiبَصِيرًۢاख़ूब देखने वालाbaṣīran٤٥
और यदि अल्लाह लोगों की उनके कार्यों के कारण पकड़ करने लगे, तो धरती के ऊपर किसी चलने वाले को न छोड़े। परंतु वह उन्हें एक निर्धारित अवधि तक मोहलत देता है। फिर जब उनका निर्धारित समय आ जाएगा, तो अल्लाह अपने बंदों को भली-भाँति देखने वाला है।1
—
—
—
—
Loading…