६३

अल-मुनाफ़िक़ून

मदनी ११ आयतें पारा २८
المنافقون

सूरह अल-मुनाफ़िक़ून (المنافقون) पवित्र क़ुरआन का ६३ वाँ अध्याय है — यह एक मदनी सूरह है जिसमें ११ आयतें हैं। मदनी सूरहें प्रवास के बाद उतरीं और प्रायः इबादत, क़ानून और मुस्लिम समाज के जीवन से संबंधित हैं।

बिस्मिल्लाह
بِسْمِसाथ नामbis'miٱللَّهِअल्लाह केl-lahiٱلرَّحْمَـٰنِजो बहुत मेहरबानl-raḥmāniٱلرَّحِيمِनिहायत रहम करने वाला हैl-raḥīmi
परम कृपालु, अत्यंत दयावान अल्लाह के नाम से
६३:१
إِذَاजबidhāجَآءَكَआते हैं आपके पासjāakaٱلْمُنَـٰفِقُونَमुनाफ़िक़l-munāfiqūnaقَالُوا۟वो कहते हैंqālūنَشْهَدُहम गवाही देते हैंnashhaduإِنَّكَकि बेशक आपinnakaلَرَسُولُयक़ीनन रसूल हैंlarasūluٱللَّهِ ۗअल्लाह केl-lahiوَٱللَّهُऔर अल्लाहwal-lahuيَعْلَمُवो जानता हैyaʿlamuإِنَّكَबेशक आपinnakaلَرَسُولُهُۥयक़ीनन रसूल हैं उसकेlarasūluhuوَٱللَّهُऔर अल्लाहwal-lahuيَشْهَدُगवाही देता हैyashhaduإِنَّबेशकinnaٱلْمُنَـٰفِقِينَमुनाफ़िक़l-munāfiqīnaلَكَـٰذِبُونَअलबत्ता झूठे हैंlakādhibūna١
जब आपके पास मुनाफ़िक़ आते हैं, तो कहते हैं : हम गवाही देते हैं कि निःसंदेह आप निश्चय अल्लाह के रसूल हैं। तथा अल्लाह जानता है कि निःसंदेह आप निश्चय अल्लाह के रसूल हैं और अल्लाह गवाही देता है कि मुनाफ़िक़ निश्चित रूप से झूठे1 हैं।
६३:२
ٱتَّخَذُوٓا۟उन्होंने बना लियाittakhadhūأَيْمَـٰنَهُمْअपनी क़समों कaymānahumجُنَّةًۭढालjunnatanفَصَدُّوا۟तो उन्होंने रोकाfaṣaddūعَنfromʿanسَبِيلِ(the) Waysabīliٱللَّهِ ۚअल्लाह के रास्ते सेl-lahiإِنَّهُمْबेशक वोinnahumسَآءَकितना बुरा हैsāaمَاजोكَانُوا۟हैं वोkānūيَعْمَلُونَवो अमल करतेyaʿmalūna٢
उन्होंने अपनी क़समों को ढाल बना लिया है, फिर उन्होंने (लोगों को) अल्लाह की राह से रोका है। निःसंदेह बहुत बुरा है, जो कुछ वे करते रहे हैं।
६३:३
ذَٰلِكَयेdhālikaبِأَنَّهُمْबवजह उसके कि वोbi-annahumءَامَنُوا۟वो ईमान लाएāmanūثُمَّफिरthummaكَفَرُوا۟उन्होंने कुफ़्र कियाkafarūفَطُبِعَतो मोहर लगा दी गईfaṭubiʿaعَلَىٰ[upon]ʿalāقُلُوبِهِمْऊपर उनके दिलों केqulūbihimفَهُمْपस वोfahumلَا(do) notيَفْقَهُونَनहीं वो समझतेyafqahūna٣
यह इस कारण कि वे ईमान लाए, फिर उन्होंने कुफ़्र किया। तो अल्लाह ने उनके दिलों पर मुहर लगा दी। अतः वे नहीं समझते।
६३:४
۞ وَإِذَاऔर जबwa-idhāرَأَيْتَهُمْदेखें आप उन्हेंra-aytahumتُعْجِبُكَअच्छे लगें आपकोtuʿ'jibukaأَجْسَامُهُمْ ۖजिस्म उनकेajsāmuhumوَإِنऔर अगरwa-inيَقُولُوا۟वो बात करेंyaqūlūتَسْمَعْआप सुनते रह जाऐंtasmaʿلِقَوْلِهِمْ ۖउनकी बात कोliqawlihimكَأَنَّهُمْगोया कि वोka-annahumخُشُبٌۭलकड़ियाँ हैंkhushubunمُّسَنَّدَةٌۭ ۖटेक लगाई हुईंmusannadatunيَحْسَبُونَवो गुमान करते हैंyaḥsabūnaكُلَّहरkullaصَيْحَةٍबुलन्द आवाज़ कोṣayḥatinعَلَيْهِمْ ۚअपने ऊपरʿalayhimهُمُवो हीhumuٱلْعَدُوُّदुश्मन हैंl-ʿaduwuفَٱحْذَرْهُمْ ۚपस आप मोहतात रहिए उनसेfa-iḥ'dharhumقَـٰتَلَهُمُग़ारत करे उन्हेंqātalahumuٱللَّهُ ۖअल्लाहl-lahuأَنَّىٰकहाँ सेannāيُؤْفَكُونَवो फेरे जाते हैंyu'fakūna٤
और यदि तुम उन्हें देखो, तो तुम्हें उनके शरीर अच्छे लगेंगे और यदि वे बात करें, तो तुम उनकी बात पर कान लगाओगे। मानो कि वे टेक लगाई हुई लकड़ियाँ1 हैं। वे हर तेज़ आवाज़ को अपने ही विरुद्ध2 समझते हैं। वही वास्तविक शत्रु हैं। अतः आप उनसे सावधान रहें। अल्लाह उन्हें नाश करे! वे किधर फेरे जा रहे हैं!
६३:५
وَإِذَاऔर जबwa-idhāقِيلَकहा जाता हैqīlaلَهُمْउनसेlahumتَعَالَوْا۟आओtaʿālawيَسْتَغْفِرْबख़्शिश की दुआ करेंyastaghfirلَكُمْतुम्हारे लिएlakumرَسُولُ(the) Messengerrasūluٱللَّهِअल्लाह के रसूलl-lahiلَوَّوْا۟वो मोड़ते हैlawwawرُءُوسَهُمْअपने सरों कोruūsahumوَرَأَيْتَهُمْऔर देखते हैं आप उन्हेंwara-aytahumيَصُدُّونَवो रुकते हैंyaṣuddūnaوَهُمइस हाल में कि वोwahumمُّسْتَكْبِرُونَतकब्बुर करने वाले हैंmus'takbirūna٥
और जब उनसे कहा जाए : आओ, अल्लाह के रसूल तुम्हारे लिए क्षमा की प्रार्थना करें, तो वे अपने सिर फेर लेते हैं। तथा आप उन्हें देखेंगे कि वे अभिमान करते हुए विमुख हो जाते हैं।
६३:६
سَوَآءٌयक्साँ हैsawāonعَلَيْهِمْउन परʿalayhimأَسْتَغْفَرْتَख़्वाह बख़्शिश माँगें आपastaghfartaلَهُمْउनके लिएlahumأَمْयाamلَمْनाlamتَسْتَغْفِرْआप बख़्शिश माँगेंtastaghfirلَهُمْउनके लिएlahumلَنहरगिज़ नहींlanيَغْفِرَबख़्शेगाyaghfiraٱللَّهُअल्लाहl-lahuلَهُمْ ۚउन्हेंlahumإِنَّबेशकinnaٱللَّهَअल्लाहl-lahaلَا(does) notيَهْدِىनहीं वो हिदायत देताyahdīٱلْقَوْمَउन लोगों कोl-qawmaٱلْفَـٰسِقِينَजो फ़ासिक़ हैंl-fāsiqīna٦
(ऐ नबी!) उनके लिए बराबर है, चाहे आप उनके लिए क्षमा की प्रार्थना करें या क्षमा की प्रार्थना न करें। अल्लाह उन्हें कदापि क्षमा नहीं करेगा। निःसंदेह अल्लाह अवज्ञाकारियों को सीधा मार्ग नहीं दिखाता।
६३:७
هُمُवो ही हैंhumuٱلَّذِينَजोalladhīnaيَقُولُونَकहते हैंyaqūlūnaلَا(Do) notتُنفِقُوا۟ना तुम ख़र्च करोtunfiqūعَلَىٰऊपरʿalāمَنْउनके जोmanعِندَपास हैंʿindaرَسُولِ(the) Messengerrasūliٱللَّهِरसूल अल्लाह केl-lahiحَتَّىٰयहाँ तक किḥattāيَنفَضُّوا۟ ۗवो मुन्तशिर हो जाऐंyanfaḍḍūوَلِلَّهِऔर अल्लाह ही के लिए हैंwalillahiخَزَآئِنُख़ज़ानेkhazāinuٱلسَّمَـٰوَٰتِआसमानोंl-samāwātiوَٱلْأَرْضِऔर ज़मीन केwal-arḍiوَلَـٰكِنَّऔर लेकिनwalākinnaٱلْمُنَـٰفِقِينَमुनाफ़िक़l-munāfiqīnaلَا(do) notيَفْقَهُونَनहीं वो समझतेyafqahūna٧
ये वही लोग हैं, जो कहते हैं कि उन लोगों पर खर्च न करो, जो अल्लाह के रसूल के पास हैं, यहाँ तक कि वे तितर-बितर हो जाएँ। हालाँकि आकाशों और धरती के खज़ाने अल्लाह ही के हैं। परंतु मुनाफ़िक़ नहीं समझते।
६३:८
يَقُولُونَवो कहते हैंyaqūlūnaلَئِنअलबत्ता अगरla-inرَّجَعْنَآवापस लौटे हमrajaʿnāإِلَىtoilāٱلْمَدِينَةِतरफ़ मदीने केl-madīnatiلَيُخْرِجَنَّअलबत्ता ज़रूर निकाल देगाlayukh'rijannaٱلْأَعَزُّज़्यादा इज़्ज़त वालाl-aʿazuمِنْهَاउससेmin'hāٱلْأَذَلَّ ۚज़्यादा ज़िल्लत वाले कोl-adhalaوَلِلَّهِऔर अल्लाह ही के लिए हैwalillahiٱلْعِزَّةُइज़्ज़तl-ʿizatuوَلِرَسُولِهِۦऔर उसके रसूल के लिएwalirasūlihiوَلِلْمُؤْمِنِينَऔर मोमिनों के लिएwalil'mu'minīnaوَلَـٰكِنَّऔर लेकिनwalākinnaٱلْمُنَـٰفِقِينَमुनाफ़िक़l-munāfiqīnaلَا(do) notيَعْلَمُونَनहीं वो जानतेyaʿlamūna٨
वे कहते हैं : यदि हम मदीना वापस गए, तो जो सबसे अधिक सम्मान वाला है, वह वहाँ से तुच्छतर को निकाल1 बाहर करेगा। हालाँकि सम्मान तो केवल अल्लाह के लिए और उसके रसूल के लिए और ईमान वालों के लिए है। परंतु मुनाफ़िक़ नहीं जानते।
६३:९
يَـٰٓأَيُّهَاOyāayyuhāٱلَّذِينَऐ लोगो जोalladhīnaءَامَنُوا۟ईमान लाए होāmanūلَا(Let) notتُلْهِكُمْना ग़ाफ़िल करे तुम्हेंtul'hikumأَمْوَٰلُكُمْमाल तुम्हारेamwālukumوَلَآऔर नाwalāأَوْلَـٰدُكُمْऔलाद तुम्हारीawlādukumعَنfromʿanذِكْرِ(the) remembrancedhik'riٱللَّهِ ۚअल्लाह के ज़िक्र सेl-lahiوَمَنऔर जो कोईwamanيَفْعَلْकरेगाyafʿalذَٰلِكَऐसाdhālikaفَأُو۟لَـٰٓئِكَतो यही लोग हैंfa-ulāikaهُمُवोhumuٱلْخَـٰسِرُونَजो ख़सारा पाने वाले हैंl-khāsirūna٩
ऐ ईमान वालो! तुम्हारे धन तथा तुम्हारी संतानें तुम्हें अल्लाह की याद से गाफ़िल न कर दें। और जो ऐसा करे, तो वही लोग घाटा उठाने वाले हैं।
६३:१०
وَأَنفِقُوا۟और ख़र्च करोwa-anfiqūمِنfromminمَّاउसमें से जोرَزَقْنَـٰكُمरिज़्क़ दिया हमन तुम्हेंrazaqnākumمِّنfromminقَبْلِउससे पहलेqabliأَنकिanيَأْتِىَआ जाएyatiyaأَحَدَكُمُतुम में से किसी एक कोaḥadakumuٱلْمَوْتُमौतl-mawtuفَيَقُولَतो वो कहेfayaqūlaرَبِّऐ मेरे रबrabbiلَوْلَآक्यों नाlawlāأَخَّرْتَنِىٓमोहलत दी तू ने मुझेakhartanīإِلَىٰٓforilāأَجَلٍۢएक वक़्त तकajalinقَرِيبٍۢक़रीब केqarībinفَأَصَّدَّقَतो मैं सदक़ा करताfa-aṣṣaddaqaوَأَكُنऔर मैं हो जाताwa-akunمِّنَamongminaٱلصَّـٰلِحِينَनेक लोगों में सेl-ṣāliḥīna١٠
तथा हमने तुम्हें जो कुछ दिया है, उसमें से खर्च करो, इससे पहले कि तुममें से किसी की मृत्यु1 आ जाए, फिर वह कहे : ऐ मेरे पालनहार! मुझे थोड़ी-सी मोहलत क्यों न दी कि मैं दान करता तथा सदाचारियों में से हो जाता।
६३:११
وَلَنऔर हरगिज़ नाwalanيُؤَخِّرَमोहलत देगाyu-akhiraٱللَّهُअल्लाहl-lahuنَفْسًاकिसी नफ़्स कोnafsanإِذَاजबidhāجَآءَआ जाऐगीjāaأَجَلُهَا ۚमौत उसकीajaluhāوَٱللَّهُऔर अल्लाहwal-lahuخَبِيرٌۢख़ूब ख़बर रखने वाला हैkhabīrunبِمَاउसकी जोbimāتَعْمَلُونَतुम अमल करते होtaʿmalūna١١
और अल्लाह किसी प्राणी को कदापि अवसर नहीं देगा, जब उसका निर्धारित समय आ गया। और अल्लाह उससे भली-भाँति अवगत है, जो कुछ तुम करते हो।